JHARKHAND CURRENT AFFAIRS FEBRUARY 2021 : SARKARI LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRSFEBRUARY 2021 /SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS FEBRUARY 2021

  • डीके तिवारी को झारखण्ड का नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। 

  • सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को झारखण्ड सरकार की तरफ से 2000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। 

  • झारखण्ड सरकार ने सोन नहर सिंचाई परियोजना के लिए नाबार्ड से 1057 करोड़ रूपए की राशि लिए जाने को स्वीकृति प्रदान किया है। 

  • केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा जल जीवन मिशन शहरी योजना को झारखण्ड के 9 नगर निगमों में लांच किया गया। 

  • केंद्रीय बजट में ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के तहत झारखण्ड में ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर की कुल लंबाई 192 किलोमीटर होगी। 

  • पर्यावरण सामाजिक कल्याण संस्था खजुराहो के द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोफेसर आर. के. डे को लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड 2021 दिया गया। 

  • झारखण्ड के राँची शहर में झारखण्ड फूड फेस्टिवल-2021 का आयोजन किया गया। 

  • राज्य में आयोजित जूनियर/राज्य वुशु प्रतियोगिता में राँची की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। 

  • झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी को 194 रूपये से बढ़ाकर 225 रूपये कर दिया गया। 

  • झारखण्ड राज्य सरकार ने सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों के उपयोग पर जुर्माने की राशि 200 रूपये से बढ़ाकर 1000 रूपये कर दिया है। 

  • झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक देश भर के 13 राज्यों के ग्रामीण बैंकों में तीसरे स्थान पर है।

  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में केन्द्र सरकार द्वारा महिला-पुरूष साक्षरता दर बढ़ाने के लिए झारखण्ड को ‘पढ़ना-लिखना अभियान’ के तहत 1.90 करोड़ रूपये की राशि की स्वीकृति दी गई। 

  • मरियम गुड़िया को कोविड-19 का पहला टीका लगाया गया। 

  • म्यूनिसिपल बांड के जरिए 200 करोड़ रूपए जुटाने वाला झारखण्ड का पहला नगर निगम राँची नगर निगम बना। 

  • डॉ प्रणव कुमार बब्बू को एलआईसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। 

  • NABARD के द्वारा सरायकेला जिले के इचागढ़ प्रखण्ड में फलदार पौधों और सब्जी मसालों की खेती के उद्देश्य से बाड़ी और एलडीइपी नामक दो योजनाओं की शुरूआत की गई। 

  • देशी पर्यटकों की आमद की संख्या के आधार पर झारखण्ड देश भर के सभी राज्यों में नौवें स्थान पर है। साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या के मुताबिक झारखण्ड देश भर में 16वें स्थान पर है। 

  • ‘दिनकर का प्रबंध शिल्प’ पुस्तक के लेखक डॉक्टर नवीन कुमार हैं। 

  • हिंसा व प्रताड़ना से प्रेरित महिलाओं की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य में कुल 20 वन स्टॉप सेंटर के स्थापना की मंजूरी दी गई। 

  • इटखोरी महोत्सव का आयोजन झारखण्ड के चतरा में शुरू हुआ। 

  • झारखण्ड के सरायकेला जिले में स्थित आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण किया जा रहा है। 

  • झारखण्ड के जामताड़ा शहर से झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना की शुरूआत की गई। 

  • ग्रीनटेक फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीसरे ग्रीनटेक पर्यावरण अवार्ड-2020 झारखण्ड के बोकारो स्थित बोकारो स्टील प्लांट को रिसाइकल एंड वेस्ट मैनेजमेंट श्रेणी में दिया गया।

  • स्मार्ट सिटी मिशन आवास तथा शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज में देश के 25 शहरों में झारखण्ड का राँची शहर भी चयनित।

  • परमवीर सृजन सम्मानडॉ. रजनी शर्मा चंदा को कविता के माध्यम से परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को समर्पित उनकी रचना हेतु। 

  • राँची स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP) के नए निदेशक डॉ वासुदेव दास जी को नियुक्त किया गया। 

  • झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस का निधन हो गया। 

  • झारखण्ड के संसदीय क्षेत्र गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को फेम इंडिया एशिया के 25 सर्वश्रेष्ठ सांसदों में चुना गया। 

  • झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में झारखण्ड हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित की जाएगी। 

  • झारखण्ड राज्य सरकार ने केवट, मल्लाह और निषाद जाति को अनुसूचित जाति(SC) में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिया। 

  • सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, राँची को सर्वोत्तम व्यय प्रभाविता एवं वित्तीय अनुशासित संस्थान ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 

  • नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग, आकांक्षी जिलों में सरकारी योजना के क्रियान्वयन के मामले में रामगढ़, झारखण्ड को देशभर में पहला स्थान मिला। 

  • 13 फरवरी 2021 को शहीद वीर बुद्ध भगत की 189वीं शहादत दिवस मनाई गई। 

  • झारखण्ड सरकार द्वारा कुपोषण से मुक्ति के उद्देश्य से चतरा जिले से मोबाइल मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट वैन की शुरूआत की गई। 

  • थाईलैण्ड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पेंटिंग एग्जीविशन विजन 2021 में झारखण्ड के महावीर महतो की पेंटिंग का चयन किया गया है। 

  • 13 फरवरी 2021 इंटरनेशनल रेस वॉक का आयोजन झारखण्ड के राँची शहर में किया गया। 

  • पलामू किले के राजा मेदिनीराय की याद में ‘आदिवासी महाकुंभ विकास मेले‘ की शुरूआत की गई? 

  • श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा राज्य के युवाओं के नियोजन में सहायता एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए jharkhandrojgar.nic.in वेबपोर्टल की शुरूआत की गई। 

  • झारखण्ड के आदिवासी फोटोग्राफर आशीष बिरूली के फोटो का चयन सर्वाइकल इंटरनेशनल-2021 कैलेंडर के लिए किया गया। 

  • लुप्त होती असुर भाषा को लंदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ‘आर्काइव’ में जगह दी गई। 

  • झारखण्ड के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के साथ समझौता हुआ।

  • झारखण्ड विधानसभा का कार्य संचालन : प्रक्रिया एवं परंपराएँ के लेखक उदयभान सिंह और मधुकर भारद्वाज हैं।  

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सौजन्य से राज्य के 16 जिलों में पार्थेनियम घास के उपयोग से कंपोस्ट बनाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 

  • नीरज सिन्हा को झारखण्ड का नया DGP नियुक्त किया गया। 

  • झारखण्ड सांस्कृतिक महोत्सव-2021 में मोनिका मुण्डू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

  • 9 फरवरी को तेलंगा खड़िया की 215वीं जयंती मनाई गई। 

  • झारखण्ड के बोकारो जिला के अंतर्गत गोमिया प्रखण्ड के 8 गांव को मिलाकर बनी गोमिया नगर परिषद् को विघटित कर दिया गया। 

  • झारखण्ड के दुमका शहर को सिल्क सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 

  •  सभी बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन से जोड़ने हेतु ‘सार्वभौमिक वृद्ध कल्याण योजना’ की शुरूआत की गई है।

योजना 

झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना

  • कृषि ऋण माफी योजना की शुरूआत राज्य स्तर पर जामताड़ा जिले से शुभारंभ 2 फरवरी 2021 को किया गया। 

  • इसके तहत ₹ 1 सेवा शुल्क चुकाकर किसानों को  ₹50000 तक अधिकतम ऋण प्रति लाभुक की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

  • इस योजना के तहत लगभग 2000 करोड रू. माफ किए जाएंगे। 


पशुधन विकास योजना

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरूआत 9 फरवरी, 2021 से की है। 

  • इस योजना के तहत लगभग 660 करोड़ रुपए के बजट के द्वारा ग्रामीण विकास कल्याण और कृषि विभाग की सहायता से इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। 

  • इस योजना के तहत 50 से 90% तक अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। 

  •  इसके माध्यम से किसानों को गौ पालन, बकरी पालन , कुक्कुट पालन के लिए आर्थिक लाभ भी प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की है। 

  • इस योजना के तहत 50 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।


मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की है। 

  • इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन युवाओं के स्वरोजगार हेतु सुगम एवं सस्ते दर पर ऋण की उपलब्धता की जाएगी। 

  • इस योजना के माध्यम से 25 लाख रूपये तक के ऋण का प्रावधान किया गया है। 

  • इसके साथ ही इस योजना के तहत 40% या ₹5 लाख रूपये तक की सरकारी अनुदान के रूप में सहायता की जाएगी। 

  • योजना के तहत 50 हजार तक के ऋण पर किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी। 

  • लाभुक की उम्र 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह झारखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए।


खेलकूद 

झारखंड महिला T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 

  • JSCA द्वारा 14 – 25 फरवरी, 2021 से महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 5 टीमों ने भाग लिया। 

  • इस प्रतियोगिता में बोकारो ने खिताब अपने नाम किया। 

  • फाइनल में बोकारो ने दुमका देसीज को 9 विकेट से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 

  • समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू थी। 

झारखंड राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता

  • रांची में संपन्न झारखंड राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता में रांची की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी है। 

  • रांची ने 5 स्वर्ण, 14 रजत और 22 कांस्य पदक जीते हैं। 

  • वही रामगढ़ की टीम ने दूसरे स्थान पर तथा हजारीबाग की टीम तीसरे स्थान पर रही।


36 वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 

  • भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं असम एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में असम के गुवाहाटी में 6 -10 फरवरी, 2021 से आयोजित 36 वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न हुआ। 

  • इस चैंपियनशिप में झारखंड ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 -ब्रांच समेत कुल 9- पदक के साथ पदक तालिका में 10 वें स्थान पर रहा। 


29 वी सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 29 वीं सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड की गीता खलखो ने नानछवान इवेंट में रजत पदक जीता है। 

बोकारो में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

  • झारखण्ड के इस्पात नगरी बोकारो में देश का 53वाँ व झारखंड का तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थापित करने के लिए जेएससीए को 20 एकड़ जमीन के आवंटन की मंजूरी दे दी है। 

  • बोकारो में स्टेडियम का निर्माण जेएससीए कराएगा । 

  • इसके लिए बीसीसीआई लगभग 250 करोड़ रुपए देगी।


आठवी नेशनल और चौथी अंतर्राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप 

  • आठवी नेशनल और चौथी. अंतर्राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप मोरहाबादी (रांची) में आयोजित हुयी। 

  • इसमें 20 किलोमीटर की वॉकिंग प्रतियोगिता में झारखंड के विकास कुमार ने कांस्य पदक जीता है। 


55 वी क्रॉस कंट्री रेस

  • भारतीय एथलेटिक्स संघ और पंजाब एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में चंडीगढ़ में आयोजित 55 वी क्रॉस कंट्री रेस में झारखंड के गुमला की रहने वाली सुप्रिती कच्छप ने (17 वर्ष) स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

  • इन्होंने बालिका अंडर- 18 आयु वर्ग की 4 किलोमीटर दौड़ महज 14.40 मिनट में तय की। 

  • क्रॉस कंट्री रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली सुप्रीति झारखण्ड की पहली महिला बनी है। 


कबड्डी प्रीमियर लीग 


रिपोर्ट/सूचकांक


ई-नाम 

  • किसानों को ई-नाम से जोड़कर डिजिटल पेमेंट करने में हजारीबाग ने पूरे देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

  • हजारीबाग को उत्पादन बाजार समिति के तहत FPO से जुड़कर किसानों को ई-नाम से जोड़कर डिजिटल पेमेंट करने के लिए चुना गया है। 

  • वही व्यापार करने के मामले में हजारीबाग को पूरे देश भर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।


पुरस्कार/सम्मान 

द सबल अवार्ड’ 

  • टाटा स्टील फाउंडेशन ने ‘द सबल अवार्ड’ के लिए ‘लक्ष्य फॉर डिफरेंटली एबल’ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को चुना है। 

  • जमशेदपुर स्थित लक्ष्य फॉर डिफरेंटली एबल्ड संस्था दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।


नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज

  • स्मार्ट सिटी मिशन – आवास तथा शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज’ (Nurturing Neighborhoods challenge) के लिए 25 शहरों का. चयन किया है, जिसमें झारखंड की राजधानी रांची को भी इसमें शामिल किया गया है।

  • इसके तहत चयनित शहरों को तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण उपलब्ध कराया जाएगा जिससे पार्कों का विकास किया जा सके। 


बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान

  • अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की रजत जयंती के अवसर पर खूटी में आयोजित झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव में झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे 7 प्रतिभावान लोगों को बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। 

  • रांची के ईपी रफायल हंस, जमशेदपुर की सुमित्रा बनर्जी, देवघर के डॉ प्रदीप कुमार सिंहदेव, पलामू के हरिवंश प्रभात, रांची के कुंदन कुमार चौधरी, मुंबई के सिद्धार्थ रॉय और विकास जायसवाल को अवार्ड दिया गया। 

  • स्पेशल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड – मोनिका मुंडू

  • बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार – लाल विजय शाहदेव (नागपुरी फिल्म- फुलमनिया)

  • बेस्ट म्यूजिक कंपोजर- जयकांत-श्रीकांत 

  • बेस्ट मेल एक्टर- मुकेश राम प्रजापति , 

  • बेस्ट फीमेल एक्टर- कोमल सिंह, 

  • बेस्ट फीमेल सिंगर- ज्योति साहू, 

  • को बेस्ट मेल सिंगर- पवन रॉय , 

  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी-सन्नी मंडल, 

  • बेस्ट फिल्म एडिटर-संजय उपाध्याय, 

  • न्यूकमर मेल एक्टर-अशोक गोप  


बिरसा कृषि विश्वविद्यालय 

  • ICAR और केंद्रीय कृषि  विश्वविद्यालय पूसा द्वारा बिहार में आयोजित किए गए दो दिवसीय राष्ट्रीय पशु आरोग्य मेले में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 


शुरुआत/ पहल 

लाह की खेती को कृषि का दर्जा 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय प्राकृतिक लाह एवं गोंद संस्थान, नामकुम में आयोजित दो दिवसीय किसान  मेला-सह-कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा किया है, कि राज्य सरकार लाह की खेती को कृषि का दर्जा देगी और इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य  भी तय करेगी। 

  • इसके तहत लाह की खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्राकृतिक लाह एवं गोंद संस्थान और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ है। 


असुर भाषा 

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। यह पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया है, जहां असुर भाषा पर किए गए शोध को लंदन विश्वविद्यालय ने अपने वेबसाइट में जगह दी है। 

  • असुर भाषा असुर जनजाति के द्वारा बोला जाता है जो अब विलुप्ति के कगार पर है। अब इस लुप्तप्राय भाषा को पूरी दुनिया जान सकेगी। 


टाना भगत अतिथि गृह 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची के बनहोरा में करीब 2 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से बनने वाला टाना भगत अतिथि गृह का उद्घाटन किया है। 

  • इसके साथ ही टाना भगतों को वर्ष में एक बार वस्त्र के लिए ₹ 2000 की सहायता राशि भी दिया जाएगा। 


मोबाइल मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट वैन

  • झारखंड सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत मोबाइल मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट वैन की शुरूआत राज्य के चतरा जिले से की है। 

  • इस योजना की घोषणा 2020 में ही की गयी थी। झारखंड में कुपोषण से लड़ने के लिए अपनी तरह का यह पहला योजना है। 

  • कुपोषण के सर्वाधिक मामले (लगभग 50%) चतरा जिले में ही है। इससे यहां के लोगों को उपचार कराने में मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2022 तक कुपोषण की समस्या को दूर करने की और इसकी संख्या 10 से 15% तक कम करने के लिए लक्ष्य के साथ इस कार्यक्रम की शुरूआत है की गई है। 

झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की उपराजधानी दुमका में झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। 

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

  • झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में स्थित आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर निर्माण का उद्घाटन किया गया। 

  • यह एक विशेष तरह का औद्योगिक पार्क होगा। जिसका कुल लागत ₹186 करोड़ रूपये है। 

  • इसमें केंद्र सरकार 41.48 करोड़ रुपये की सहयोग राशि के तौर पर तथा 50 करोड़ रूपये का अनुदान रियाडा द्वारा एवं 60 करोड़ रूपये राज्य सरकार द्वारा दिया गया।

  • यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा गेटवे साबित होगा। 

  • इस क्लस्टर का निर्माण लगभग 82 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है।

 वन स्टॉप सेंटर

  • केंद्र सरकार द्वारा देश भर के 730 जिलों में कुल 733 वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की मंजूरी प्रदान की है। जिसमें झारखंड में 20 वन स्टॉप सेंटर खोले जाएंगे। 

  • इस वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से किसी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तत्काल मदद दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।


साहित्य/साहित्यकार 

एज ए रोल मॉडल एथलीट फॉर यंगर पीपल इन इंडिया 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित सुमराय टेटे पर आधारित बुकलेट ‘एज ए रोल मॉडल एथलीट फॉर यंगर पीपल इन इंडिया’ का विमोचन किया। 

  • यह बुकलेट पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और अपर पुलिस अधीक्षक सरोजिनी लकड़ा ने लिखी है।


श्री लाल शुक्ल स्मति इफको साहित्य सम्मान 2020

  • झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार रणेंद्र कुमार  को “श्री लाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान 2020” दिया गया। 

  • रणेंद्र IAS अधिकारी व डॉ. रामदयाल मुंडा शोध संस्थान के निदेशक है। 

  • पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ₹11 लाख प्रदान किया गया। 

  • झारखंड से यह पुरस्कार पाने वाले श्री रणेंद्र पहले  साहित्यकार हैं। 

  • रणेंद्र को झारखंड के आदिवासियों के जीवन पर लिखने के लिए खास तौर पर जाना जाता है। 

  • इनके उपन्यास – ग्लोबल गांव के देवता, गायब होता देश (इसमें इन्होंने मुंडा आदिवासियों के जीवन संघर्ष को चित्रण किया है।) 

  • इसके साथ रणेंद्र कुमार के उपन्यास ‘गूंगी रूलाई का कोरस’ का भी लोकार्पण किया गया। 

  • श्रीलाल शुक्ल स्मृति सम्मान की शुरुआत वर्ष 2011 में हुआ था। 


प्रेम का रंग नीला

  • पुस्तक ‘प्रेम का रंग नीला’ के लेखक प्रवीण परिमल है।

परमवीर सृजन सम्मान

  • रांची के रचनाकार डॉ. रजनी शर्मा चंदा को परमवीर सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया है।

 कफस में जिंदगी, सन्नाटे की चीख और जिंदगी एट लॉकडाउन

  • कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव निरंकुश द्वारा सृजित दो पुस्तकें कफस में जिन्दगी (कविताएं लॉकडाउन की) और सन्नाटे की चीख (कोरोना काल की लघु कथाएं) का लोकार्पण किया गया। 

  • साथ ही हिमकर श्याम द्वारा संपादित जिंदगी एट लॉकडाउन (साझा काव्य संकलन) का भी लोकार्पण किया गया। 


नियुक्ति 

अल्पसंख्यक कल्याण और पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद तथा युवा कार्य मंत्री

  • हफीजुल हसन (हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र) को 5 फरवरी, 2021 को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

  • उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण खेलकूद तथा युवा कार्य मंत्री बनाया गया है। 

  • वर्तमान में हफीजुल हसन किसी भी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित नहीं हुए हैं। 

  • वे मधुपुर (देवघर) में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ेंगे। 

डी.जी.पी 

  • झारखंड के 14वें डी.जी.पी के रूप में नीरज सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया है। सिन्हा राज्य के पहले डीजीपी हैं, जो झारखंड के रहने वाले हैं।

  • नीरज सिन्हा 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 


टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया 

  • झारखंड के जय कुमार सिन्हा को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) का जॉइंट सेक्रेटरी चुना गया है। 

  • हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को अध्यक्ष चुना गया है। 


निधन 

एम. रामा जोइस

  • झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस का निधन हो गया है। 

  • एम. रामा जोइस ने झारखंड के दूसरे राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। 

  • उनका कार्यकाल 15 जुलाई, 2002 से 11 जून, 2003 तक रहा था। 

  • एम. रामा जोइस अपने कार्यकाल में राजभवन परिसर में बुद्धा गार्डन का निर्माण, नक्षत्र वन एवं राज भवन परिसर में बिरसा मंडप के निर्माण की परिकल्पना इन्होंने ही दी थी। 

  • ये पंजाबहरियाणा के मुख्य न्यायाधीश भी रहे है। 

  • ये मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे। 


नारायण साहू

  • हाल ही में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एथलीट नारायण साहू का निधन हो गया। 


चर्चा में 

तसर रेशम उत्पादन में झारखंड 

  • केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में जानकारी दी, कि देश के कुल तसर रेशम उत्पादन में झारखंड का योगदान लगभग 76% है। 

  • वर्ष 2019 में झारखंड में कुल 2402 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन किया गया है। इसके साथ ही झारखंड रेशम का अग्रणी उत्पादक राज्य बना है।


प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर 

  • HEC में न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर का निर्माण किया जा रहा है। 

  • इसमें रूस की कंपनी आई.आई. पॉलजूनो से साइंटिफिक तकनीकी सहायता लिया जा रहा है। 

  • देश में प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर के 10 परमाणु संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे 7000 मेगावाट कुल क्षमता से बिजली उत्पादन किया जाएगा। 


सिल्क सिटी, दुमका

  • राज्य की उपराजधानी दुमका को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिल्क सिटी के रूप में विकसित किए जाने का अभियान चलाया है। 

  • आदिवासी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें संसाधनों से जोड़ा जा रहा है। 

  • इसके लिए शुरुआत में लगभग 400 महिलाओं को मयूराक्षी सिल्क उत्पादन के कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की इंडिया कॉन्फ्रेंस

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 


सीकिंग फंड 

  • झारखंड सरकार ने राज्य गठन के बाद पहली बार सीकिंग फंड में निवेश करने का कदम उठाया है। 

  • इसके साथ ही झारखंड सीकिंग फंड में निवेश करने वाला 28 वां राज्य भी बन गया है। 

  • राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए भी 470 करोड़ रुपए, भारतीय रिजर्व बैंक में डालने की योजना बनाई है। 

  • इस फंड में निवेश करने से राज्य सरकार को आर्थिक संकट से उबरने में सहायता मिलेगी। 


प्राचीन बौद्ध विहार

  • हाल ही फरवरी 2021 में झारखंड के हजारीबाग जिले के सीतागढ़ी पहाड़ियों के पास बुरहानी गांव में एक प्राचीन बौद्ध विहार मिला है। 

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई खुदाई में इस जगह से देवी तारा और बुद्ध के 10 पत्थर की मूर्तियां मिली है। 

  • इसके अलावा यहां से शैव देवता माहेश्वरी की एक मूर्ति भी मिली है 

  • इन मूर्तियों को कम से कम 900 साल पुराना यानी पाल वंश के समय का माना जा रहा है । 

  • देवी तारा की मूर्तियों की उपस्थिति से इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म के वज्रयान स्वरूप के प्रसार को दिखाती है। देवी तारा की चार प्रतिमाएं वरद मुद्रा में मिली है, जबकि बुद्ध की 6 मूर्तियां भूमिस्पर्श मुद्रा में मिली है।

  •  2 महीने पहले दिसंबर में ही इस जगह से 100 मीटर की दूरी पर एक बौद्ध मंदिर की खोज हुई थी। 

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRSFEBRUARY 2021 /SARKARI LIBRARY