JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MAY 2020 : SARKARI LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MAY 2020/SARKARI LIBRARY 

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MAY 2020 : SARKARI LIBRARY

  • झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने वर्ष 2020-21 के लिए कुल 23 समितियों का गठन किया है। 

  • झारखण्ड की सोनझरिया मिंजदेश की पहली आदिवासी महिला वाइस चांसलर बनी। 

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय झारखण्ड के वैज्ञानिकों द्वारा पैडल चालित सैनिटाइजर मशीन विकसित की गई। 

  • झारखण्ड कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह को “भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए बनाई गई कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया।

  • ज्ञान सेतु परियोजना में झारखण्ड का पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रथम स्थान पर, रामगढ द्वितीय स्थान पर तथा लोहरदगा तृतीय स्थान पर है। 

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कोरोवायरस से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रूपए राशि का योगदान दिया है। 

  • झारखण्ड के मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थियों के लिए ‘झारखण्ड करियर पोर्टल’ नामक ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई। 

  • झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(JVVNL) ने बिल जमा करने हेतु ‘जेवीवीएनएल ईजी बिल ऐप’ लॉन्च किया है। 

  • झारखण्ड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी नागेंद्र नाथ सिन्हा को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया। 

  • झारखण्ड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इंदु शेखर चतुर्वेदी को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया। 


  • झारखण्ड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श हेतु ‘DoC OPD’ नामक ऐप लॉन्च किया है। 

  • वर्ल्ड एथलेटिक्स रेस वाकिंग (अंतर्राष्ट्रीय रेस वॉक) के लिए राँची के मोरहाबादी रूट को 3 वर्षों के लिए (2020-2022)  मान्यता प्रदान की गई है। 

  • झारखण्ड राज्य पान मसालों की बिक्री को राज्य में पूरी तरीके से प्रतिबंधित करने वाला देश का तीसरा राज्य बना।(Magnesium carbonate) 

  • झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन से गोवा नेशनल गेम्स 2020-21 में कुल 30 प्रतिभागी भाग लेंगे। 

  • राजधानी राँची निवासी रंजीत श्रीवास्तव ने रोबोट सोफिया का भारतीय संस्करण रोबोट रश्मि के नाम से विकसित किया है। 

  • नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन द्वारा ‘अर्पण’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम के तहत पैर से चलने वाले सैनिटाइजेशन यंत्र का इंस्टॉलेशन किया गया। 

  • झारखण्ड राज्य के 4 जिलों गुमला, चतरा, लोहरदगा और पलामू में ‘बायोटेक किसान हब योजना’ की शुरूआत की गई। 

  • झारखण्ड की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान का चयन अर्जुन पुरस्कार के लिए किया गया। 

  • झारखण्ड राज्य का पहला सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र खूटी जिले के सभी गांवों में स्थापित किया गया। 

  • वर्षा जल और पठारी क्षेत्रों में जल के संग्रहण हेतु ‘जलछाजन मिशन’ की 28 परियोजनाओं के लिए ग्रामीण विकास विभाग को नाबार्ड के द्वारा 229.21 करोड़ रूपये ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

  • पानी रोको पौधा रोपो अभियान’ के तहत झारखण्ड राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। 

महिलाओं में महावारी संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान चलाई जा रही है।

 नेशनल वुशु प्रतियोगिता 

  • गीता खलखो सीनियर महिला वर्ग के नानछवान स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल रही। इसी प्रतियोगिता में सुनीता गाड़ी ने सीनियर चानछ्वान स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

योजना 

 तीन योजनाओं का शुभारंभ 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तीन योजनाओं का शुभारंभ 4 मई 2020 को किया है। 

  • इन तीन योजनाओं के माध्यम से मनरेगा के तहत 25 करोड मानव दिवस का सृजन होने का लक्ष्य रखा गया है। 

बिरसा हरित ग्राम योजना 

  • इस योजना के माध्यम से 5 लाख परिवारों द्वारा 100 100 फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। 

  • इसमें बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उनके लिए भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सके । 

  • पौधारोपण के करीब 3 वर्ष बाद प्रत्येक परिवार को 50,000 की वार्षिक आमदनी होने की संभावना है साथ ही फलो की उत्पादकता बढ़ने की स्थिति मे फलो को प्रसंस्करण करने की योजना पर सरकार काम कर रही है। 

  • इस योजना का उद्देश्य वनीकरण हेतु 2 लाख एकड़ से अधिक अप्रयुक्त सरकारी भूमि का उपयोग करना है। 

  • इन पौधों की देखभाल की जिम्मेवारी ग्रामीणों को दी जाएगी। उन्हें पौधा का पट्टा भी दिया जायगा जिससे वे फलो से आमदनी कर सके। 

नीलाम्बर – पीताम्बर जल समृद्धि योजना 

  • नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत जल संरक्षण की विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कर राज्य की वार्षिक जल संरक्षण क्षमता में पांच लाख करोड़ लीटर की वृद्धि का लक्ष्य है। 

  • योजना के अंतर्गत मनरेगा के तहत 10 करोड मानव दिवस का सृजन होगा। मनरेगा के तहत 5 लाख एकड़ बंजर भूमि का संवर्धन किया जाना है। 

  • योजना का उद्देश्य राज्य में वर्षा जल संरक्षित कर जल उपलब्धता बढ़ाने का लक्ष्य है 

  • इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में कुल 1200 करोड़ खर्च की जाएगी। 

वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना 

  •  इस योजना के माध्यम से सरकार ने पंचायत स्तर पर खेल का मैदान निर्माण करने की पहल शुरू की है। 

  • वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के माध्यम से जहां एक ओर सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगी वही खेल के माध्यम से नौकरी में आरक्षण भी दिया जाएगा। 

  • सभी पंचायतों सहित राज्यभर में 5000 खेल के मैदान का निर्माण होगा। 

  • इस योजना का नाम वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना करने का उद्देश्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को वीर शहीद की वीरता से अवगत भी कराना है। 

  •  वीर शहीद पोटो हो ने सिहभूम में अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह का बिगुल फूंका था। 

  •  1 जनवरी 1838 को वीर पोटो हो शहीद हो गए थे। 

रिपोर्ट 

 बेरोजगारी 

  • मई 2020 में सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इन इकोनॉमी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में झारखंड, बेरोजगारी दर 47.1% के साथ दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु 49.8% के साथ पहले स्थान पर एवं बिहार 46.6 % अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। 

  • झारखंड की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर से 23.5 % से भी अधिक है।  

कचरा मुक्त स्टार रेटिंग 

  •  केंद्रीय नगर विकास मंत्रालय द्वारा कचरा मुक्त स्टार रेटिंग जारी की गई है इस रेटिंग के अनुसार 3 स्टार रेटिंग में झारखंड का एकमात्र शहर जमशेदपुर ही जगह बना पाया। 

  • यह रेटिंग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मूल्यांकन के लिए किए गए सर्वे के आधार पर की गई है। 

  • कुल छह शहरों को 5-स्टार (अंबिकापुर, राजकोट, सूरत, मैसूरू, इंदौर और नवी मुंबई), 65 शहरों को 3-स्टार के रूप में और 70 शहरों को 1-स्टार के रूप में प्रमाणित किया गया है। 

पुरस्कार/सम्मान 

बेस्ट चाइल्ड एक्टर

  • दादा साहब फाल्के अवार्ड के तहत झारखंड की “देयर इज नो ह्यूमैन” शॉर्ट फिल्म को “बेस्ट चाइल्ड एक्टर” की श्रेणी में पुरस्कार मिला है। 

  • फिल्म को बोकारो जिला के पेटरवार निवासी जैकी आर बाला उर्फ पिंटू ने निर्देशित किया है। 

  • कावंडिया प्रोडक्शन इंडिया के बैनर तले इस शोर्ट फिल्म का निर्माण किया गया है।

जी आई टैग (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग)। 

  • झारखंड राज्य के कला को पहली बार सोहराई और कोहबर दो पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कला को जी आई. टैग (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग) दिया गया है। 

‘सोहराय कला :

  • सोहराय कला एक आदिवासी कला है। इसका प्रचलन हजारीबाग जिले के बादम क्षेत्र में आज से कई वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। 

  • इस क्षेत्र के इस्को पहाड़ियों की गुफाओं में आज भी इस कला के नमूने देखे जा सकते हैं कहा जाता है कि बादम राजाओं ने इस कला को काफी प्रोत्साहित किया था जिसकी वजह से यह कला गुफाओं की दीवारों से निकलकर घरों की दीवारों में अपना स्थान बनाने में सफल हुई थी। 

  •  इस चित्रकारी में वन जीवन प्रमुख विषय होता है।

‘कोहबर कला :

  • झारखंड की लोक कला है कोहबर चित्रकला में नैसर्गिक रंगों का प्रयोग होता है। लाल, काला, पीला, सफेद, रंग पेड़ की छाल व मिट्टी से बनाए जाते हैं। काला रंग भेलवा के पेड़ के बीज को पिस कर तैयार किया जाता है। 

  • इनकी पेंटिंग में भी ब्रश भी प्राकृतिक ही होते हैं उंगलियां, लकड़ी कंघी (अब प्लास्टिक वाली), दातुन से चित्र उकेरे जाते हैं।

  • इस चित्रकला में वैवाहिक जीवन प्रमुख विषय होता है। 

फेम इंडिया

  • फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने 50 प्रभावशाली व्यक्ति 2020 का सर्वे जारी किया गया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भारत का सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्ति माना गया है। 

  • वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 50 प्रभावशाली व्यक्तियों में 12 वें स्थान पर रखा गया है।

शुरूआत/ पहल 

झालसा की तीन योजनाए 

  • झालसा द्वारा राज्य में 3 योजनाओं की शुरूआत चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन के द्वारा ऑनलाइन लांच किया गया। झालसा की तीन योजनाएँ :

1) श्रमेव वन्दे 

2) मानवता योजना 

3) कर्तव्य योजना 

  • ऐसा स्कीम लांच करने वाला झालसा देश का पहला विधिक सेवा प्राधिकार है। तीनों योजनाओं के माध्यम से कोरोना संकट से जूझ रहे झारखण्ड के लोगों की मदद की जायेगी। 

श्रमेव वन्दे योजना 

  • श्रमेव वन्दे योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों के लिए हर जिले में एक लॉग बुक मेंटेन किया जाएगा। 

  • जिले में आने के साथ ही सबसे पहले उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। सेंटर पर उन्हें भोजन, दवा, कपड़ा आदि मुहैया कराया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई का ख्याल रखे जाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  • इसके बाद मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, पीएम ग्रामीण आवास योजना और स्वयं सहायता समूहों आदि से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

 मानवता योजना 

  • एकल महिला, विधवाओं व बुजुर्गों के लिए ‘मानवता’ योजना शुरू किया गया है। 

  • इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऐसे लोगों की पहचान कर व उन तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर मानवता का परिचय देगा। 

 ‘कर्तव्य’ योजना 

  • झालसा की तीसरी योजना ‘कर्तव्य’ जेल में रहने वाले कैदियों और उनके परिजनों की सुधी लेगी। 

  • झालसा स्कीम 2020 के तहत शुरू की गई इन योजनाओं का फोकस कोरोना से बचाव, साफ-सफाई, मास्क व सैनिटाइजर की उपलब्धता, शारीरिक दूरी का अनुपालन, जरूरतमंद को खाद्यान, दवा समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर है। 

योजना 

बायोटेक किसान हब योजना 

  • आईसीएआर  (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) नई दिल्ली ने देश के 117 पिछड़े जिलों में बायोटेक किसान हब योजना की शुरूआत की है, जिसमें झारखंड के 4 जिले गुमला, लोहरदगा, पलामू और चतरा को शामिल किया गया है। बायोटेक किसान हब समावेशी खेती पर आधारित है। योजना के तहत एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल पर काम होगा जो किसानों के कृषि सेवाओं और प्रबंधन को बाजार में पहुंचाने में मददगार होगा। 

आयोजन/सम्मलेन 

  • अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक का आयोजन करने वाला झारखण्ड का मोराबादी रूट दूसरे नंबर का रूट बन गया है। 

  • इससे पहले अब तक का भारत में रेस वर्क का आयोजन केवल चेन्नई में होता था। 

निधन 

राजेंद्र प्रसाद सिंह 

  • 24 मई 2020 को 74 वर्ष की उम्र में बेरमो विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया। वे कांग्रेस के पार्टी से संबंध रखते थे। इनकी पहचान श्रमिक नेता के रूप में देश भर में थी 

सुब्रता दत्ता 

  • अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन एथलिट सुब्रता दत्ता का जमशेदपुर में निध न हो गया।

  •  इन्हें भारतीय पॉवरलिफ्टिंग का जनक कहा जाता है। 

  • इंटरनेशनल पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन ने उन्हें “हॉल ऑफ फेम” से भी सम्मानित किया है। म

नियुक्ति

  • झारखंड की बेटी सोना झरिया मिंज राज्य के साथ-साथ देश की पहली आदिवासी महिला वाइस चांसलर बनी है। प्रो. सोना झरिया मिंज को सिद्धू-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। 

  • प्रो. सोना झरिया मिंज इससे पहले जेएनयू में प्रोफेसर के न पद पर कार्यरत थी। 

  •  प्रो. सोना झरिया मिंज झारखंड आंदोलन के मशहर नेता | निर्मल मिंज की बेटी है।

चर्चा में 

द्रौपदी मुर्मू

  • झारखंड गठन के बाद 5 साल कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बनी। 

  • देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 8 मई 2015 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में योगदान शुरू की थी। 

  • मुर्मू उड़ीसा के मयुरभंज की रहने वाली है। भारतीय जनता पार्टी वा बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुकी है।

चंचला कुमारी

  • झारखंड की आदिम जनजाति कोरबा जनजाति की पहली महिला चंचला कुमारी का चयन झारखण्ड प्रशासनिक सेवा में किया गया है। चंचला कुमारी झारखंड की कोरवा जनजाति से हैं जो विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों में से एक है। 

एनोस एक्का

  • मनी लॉन्ड्रिग के मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सजा सुनाई गई है साथ ही 2 करोड़ रूपए का जर्माना भी लगाया गया है जो इस मामले में अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।

  • इससे पहले इस मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को 5 साल की सजा सुनाई गई थी। 

एलोवेरा विलेज देवरी 

  • रांची जिला अंतर्गत नगरी प्रखंड का देवरी गांव राज्य का एकलौता एलोवेरा विलेज के रूप में विकसित हो रहा है। 

  • दो वर्ष पहले बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के तहत संचालित आइसीएआर-टीएसपी औषधीय पौधा परियोजना के तहत डॉ कौशल कुमार के मार्गदर्शन में गांव में एलोवेरा विलेज स्थापित करने की पहल की गई थी।

JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MAY 2020/SARKARI LIBRARY 

Leave a Reply