भारतीय राज्य वन रिपोर्ट: 2019 Indian State Forest Report : 2019 & 2021

भारतीय राज्य वन रिपोर्ट: 2019 (Indian State Forest Report : 2019) 

  • भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा राज्य वन रिपोर्ट प्रत्येक दो वर्षों में 1987 से प्रकाशित की जा रही है। 
  • इस वन रिपोर्ट से संबंधित प्रमुख बिंदु निम्न हैं
  •  14 वीं ISFR-2015 के अनुसार देश में कुल वनावरण व  वृक्षावरण 7,94,245 वर्ग किमी. है, जो कि देश के कुल को भौगोलिक क्षेत्र का 24.16 प्रतिशत है। . भारत में कुल वन क्षेत्र 7,01,673 वर्ग किमी. है, जो कुल  भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.34 प्रतिशत है।
  • वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 92,572 वर्ग किमी. है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.82 प्रतिशत है। 
  • यह स्वदेशी रिसोर्स सैट-II, उपग्रह एल आई एस एस-III, सेंटर डॉटा की व्याख्या पर आधारित है। 
  • वन क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्रफल मध्य प्रदेश का है तत्पश्चात् अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़महाराष्ट्र और ओडिशा का स्थान आता है। 
  • न्यूनतम वनावरण क्षेत्रफल वाले राज्य हरियाणा, पंजाब, गोवा, सिक्किम तथा बिहार हैं। 
  • प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्रफल मिज़ोरम (88.93 प्रतिशत) तथा लक्षद्वीप (84.56 प्रतिशत) में है। 
  • राज्य तथा संघशासित क्षेत्र जिनका वन क्षेत्रफल 80 प्रतिशत से अधिक है, वे हैं- मिज़ोरम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश। 
  • वन क्षेत्र में सबसे ज्यादा वृद्धि तमिलनाडु में तथा सर्वाधिक कमी मिज़ोरम में दर्ज हुई है। 
  • इस रिपोर्ट में वर्ष 2013 की रिपोर्ट की तुलना में कुल वनावरण में 3,775 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है। 
  • इस रिपोर्ट के अनुसार मैंग्रोव वनस्पति का क्षेत्रफल 4,628 वर्ग किमी. से बढ़कर 4,740 वर्ग किमी. हो गया है। विश्व की संपूर्ण मैंग्रोव वनस्पति का लगभग 3 प्रतिशत भाग भारत में पाया जाता है।