JHARKHAND CURRENT AFFAIRS SEPTEMBER 2021

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS   SEPTEMBER  2021

Q.वर्ष 2021-22 के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) लिए एनीमिया मुक्त भारत इंडेक्स में झारखंड का कौन सा जिला पहले स्थान पर रहा है ? Gumla District

Which district of Jharkhand has been ranked first in the Anemia Mukt bharat Index for the first quarter (April to June) of the year 2021-22? गुमला जिला

Q. “Temples of Maluti “ पुस्तक के लेखक कौन है ? गोपाल दास मुखर्जी

इनके द्वारा लिखी गई प्रमुख पुस्तकें  है –

  • देवभूमि मलूटी 
  • बादेर बदले राज (बाज के बदले राज)
  • टेंपल्स ऑफ़ मलूटी (Temples of Maluti)
  • गुप्तकाशी मलूटी

Q.विश्व का सबसे ऊंचा प्रेयर व्हील  का निर्माण झारखंड के किस मंदिर में किया जाएगा ? इटखोरी का भद्रकाली मंदिर, चतरा में

Q.28-29 अगस्त 2021 को आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन का आयोजन कहां हुआ था ?    नई दिल्ली में


निवेशक सम्मेलन की प्रमुख तथ्य – CLICK

Q.रांची रेल डिवीजन के यात्रियों के लिए आरपीएफ ने किस नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है ?  तेजस्विनी

Q.झारखंड के देवघर में स्थित एम्स की ओपीडी सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन 24 अगस्त को नई दिल्ली से किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा किया गया ? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया

Q.देशभर के श्रद्धालुओं को झारखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ने के लिए किसके द्वारा प्रसादम योजना की शुरुआत किया जाएगा ?  भारतीय डाक विभाग


25 SEPTEMBER 2021


Q.झारखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कितने जनजातीय भाषाओं में किताब उपलब्ध कराया जाएगा ?

ANSWER – 5 

  1. संथाली 

  2. हो 

  3. कुड़ुख 

  4. खड़िया 

  5. मुंडारी भाषा

Q.दक्षिण पूर्व रेलवे ,गार्डन रीच, कोलकाता के नए मुख्य सतर्कता अधिकारी कौन बने हैं ?

ANSWER -विजय कुमार पंजियार

Q.राज्य की पंचायतों में पीपल्स प्लान टेंपल कब से चलाया जाएगा ? 

ANSWER – 2 अक्टूबर से 31 जनवरी तक 

  • इसके तहत 15वा वित्त आयोग की राशि को हर हाल में समय पर खर्च करने का निर्देश राज्य के सभी पंचायतों को दिया गया है

Q.पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के कांटासोल गांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा किया गया ?

ANSWER -अर्जुन मुंडा 

  • अर्जुन मुंडा ने 18.39 करोड़ लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखा

Q.पुस्तक “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐडेड मैटेरियल्स डिजाइन” जिसका विमोचन अमेरिका में किया जाएगा किसके द्वारा लिखा गया है ?

ANSWER – डॉ बीके झा और डॉ राकेश झा के द्वारा

Q. रांची में स्थित कांके रिनपास परिसर में  टाटा ट्रस्ट के द्वारा  300 बेड का कैंसर अस्पताल का नींव  कब रखा गया था ? 

ANSWER – नवंबर 2018 में

Q.झारखंड राज्य महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है

ANSWER — प्रीति तिवारी

Q. 21 वां राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन कहां किया जाएगा ?

ANSWER -गढ़वा में

26 SEPTEMBER 2021

Q.झारखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) नामकुम को राज्य सरकार के द्वारा कितना भूमि प्रदान किया गया था ? 

ANSWER-  50.44 एकड़

  • Jharkhand University of Technology (JUT), Ranchi has been established by the Jharkhand University of Technology, ACT, 2011 (Jharkhand ACT 18, 2015), published vide gazette No.-815 date08/12/2015

  • JUT located at Science and Technology campus, Sirkhatoli, Namkum, Ranchi,

Q.अमेरिका के हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट के रिपोर्ट के अनुसार 2019 में वायु प्रदूषण से झारखंड में 33000 लोगों का मृत्यु का प्रमुख कारण क्या है ? 

ANSWER- जलावन के रूप में लकड़ी एवं कोयले का प्रयोग

v5PtRKt28s2cY QK90 rndKwLfwwwlz8rWQqT812GzNmA9qBoDxlkCj2N6D MP7jot Zt5 LeNG0tevjj2XYhaaonYHmoHSqdaK9FgOqwZIvx5vZrCW7SdQ1ZmhLJhbS STMJNhq=s0

Q.जाकिर हुसैन पार्क  झारखंड के किस जिले में स्थित है ? 

ANSWER- रांची

Q.झारखंड राज्य से वर्ष 2019-20 के लिए नेशनल सर्विस स्कीम अवार्ड के तहत किस व्यक्ति को राष्ट्रपति से एनएसएस अवॉर्ड मिला है ? 

ANSWER- 

सरिता सिंह और अनामिका गोप -संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग

राहुल राज – BIT MESRA

r4AMyDpvMPjluYlVWWy8HTXY6qxrgXEo7Mmhz8JX4Fm3E VMTKDQ9UfAswrq64v y1Cp4eAQPPeC7aIq708dj9sE36KTsJUIRmrMkJ0mC5LI7m2JRsblakWRAYmGVPK jbQxZMfh=w294 h204

Q.हाल ही में केंद्रीय कोयला मंत्रालय के द्वारा झारखंड की किस कंपनी का विनिवेश करने का निर्णय लिया गया है ? 

ANSWER- कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई Central Mine Planning & Design Institute Limited (CMPDI),रांची

  • यह कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और शेड्यूल-बी कंपनी है।

  • यह 2019 से मिनी रत्न (श्रेणी I) कंपनी है और मार्च 1998 से आईएसओ 9001 प्रमाणित है।

  • दिसंबर 1973 में, भारत सरकार ने सीएमपीडीआई के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी। 

  • जनवरी 1974 में, CMPDI ने Coal Mines Authority Limited (CMAL) के एक प्रभाग के रूप में कार्य करना शुरू किया

  • 1 नवंबर 1975 को, CMAL को कोल इंडिया लिमिटेड बनाने के लिए विलय कर दिया गया था, और CMPDI ने सीआईएल के तहत एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी का दर्जा प्राप्त किया

Q.केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा झारखंड के कितने दिव्यांग युवाओं को हुनर बाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ? 

ANSWER- 9

  1. कुलवंती बाड़ा 

  2. सुनीता टूटू 

  3. शबनम खातून 

  4. सावित्री कुमारी 

  5. आशा टूटी 

  6. अबोध महाथा 

  7. तेजी कुमारी 

  8. पिंकी कुमारी 

  9. नेहा रेखा कुमारी

  • 12 राज्यों के 66 युवाओं को हुनर बाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

27 SEPTEMBER 2021

Q.झारखंड का कौन सा गांव एलोवेरा विलेज के रूप में पूरे देश में मशहूर है? 

ANSWER-देवरी गांव, नगरी प्रखंड, रांची

Q.केंद्र सरकार ने Road Connectivity Project for LEFT WING EXTREMISM के तहत झारखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए कितनी लंबी सड़क योजनाओं को स्वीकृति दे दी है ?

ANSWER- 800 किलोमीटर

  • उग्रवाद से प्रभावित जिलों में कुल 1200  किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की योजना है 

  • योजना के लिए करीब 700 करोड़ रुपए दिए जाएंगे 

  • उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की पहल पर कराया जा रहा है 

  • वही झारखंड में यह काम झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी(JSRRDA) की ओर से कराया जा रहा है

Q.खूंटी जिले के रनिया प्रखंड में स्थित केलो गांव किस लिए चर्चा में है

ANSWER- बांस से निर्मित सामग्रियों के लिए

  • बांस के सामान को बनाने के लिए एक विशेष प्रजाति के बांस का इस्तेमाल किया जाता है. जिसे वहां की स्थानीय भाषा में डोंगी बांस कहा जाता है.

Q.पुस्तक सरई के फूल को किसने लिखा है ?

ANSWER-अनीता रश्मि

  • उर्दू के कलमकार हिंदी से प्यार – आशुतोष प्रसाद 

  • सरई के फूल –  अनीता रश्मि 

  • समय की रेत पर-  निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव 

  • कोरोना कहर-  कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव

Q.नई दिल्ली में आयोजित 26th सब जूनियर नेशनल नेट बॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका नेटबॉल टीम ने कौन सा पदक जीता ? 

ANSWER- कांस्य पदक

Q.आगरा में आयोजित सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में झारखंड की टीम किस स्थान पर रही ?

ANSWER-दूसरा स्थान 

  • उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड  को हराकर चैंपियन बनी

  • बेस्ट बॉलर का अवार्ड झारखंड के अरबाज अंसारी को मिला 

  • वही बेस्ट कोच का अवार्ड झारखंड के दानिश अली को मिला 

  • झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आमिर हाशमी है

28 SEPTEMBER 2021

Q.झारखंड का नया सचिवालय भवन का निर्माण कितना एकड़ भूमि पर किया जाएगा ? 

ANSWER – 9 एकड़ भूमि पर 10 लाख  वर्ग फीट में

  • नए सचिवालय भवन को दिल्ली की प्रतिष्ठित कंपनी सीपी कुकरेजा आर्किटेक्ट्स (सीपीकेए) ने डिजाइन किया है

Q.बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के शोध के अनुसार झारखंड के कितने जिलों में लगभग 50% भूमि में बोरोंन  और 20-30% भूमि में जिंक की कमी पाई गई है ?

ANSWER – 15 जिलों में

Q.भारत सरकार का ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के कितने % विद्यार्थी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं 

ANSWER – 5.1 फ़ीसदी विद्यार्थी 

  • भारत में 13 से 15 वर्ष के 8.5 % विद्यार्थी तंबाकू का सेवन कर रहे हैं

  • झारखंड में तंबाकू इस्तेमाल करने वालों की संख्या 50.1% से घटकर 38.9% हो गई है 

Q.हाल ही में आयोजित ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के बैठक में झारखंड की कौन सी जातियों को आदिवासी की सूची में शामिल करने पर सहमति बनी है 

ANSWER – भूमिहर मुंडा ,कपाट मुंडा, चीक बड़ाईक, लोहरा जाति

Q.हाल ही में आयोजित ट्राइबल  एडवाइजरी काउंसिल के बैठक में झारखंड के किस जिले में ट्राइबल यूनिवर्सिटी का निर्माण पर सहमति बनी है ?

ANSWER – पूर्वी सिंहभूम

Q.भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से पहला ईस्ट इंडिया समिट  28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें झारखंड समेत कितने राज्य भाग ले रहे हैं ?

ANSWER – 6 राज्य

Q.गढ़वा जिला में आयोजित 21वां झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता 

ANSWER – पूर्वी सिंहभूम

Q.झारखंड के खिलाड़ी सुमति कुमारी किस खेल से संबंधित है 

ANSWER – फुटबॉलर

Q.झारखंड के खिलाड़ी सतीश सिंह किस खेल से संबंधित है

ANSWER – बैडमिंटन खिलाड़ी

  • झारखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी सतीश सिंह स्पेन में आयोजित वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

Q.17वां झारखंड राज्य जूनियर वसु प्रतियोगिता को किसने जीता ? 

ANSWER – रांची

29 SEPTEMBER 2021


Q.हाल ही में डाक विभाग के द्वारा अमर शहीद वीर बुधु भगत के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया, बुधु भगत किस विद्रोह से संबंधित है

ANS- कोल विद्रोह (1831-32)


Q.राज्य के विभिन्न जिलों में जन जन तक टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के द्वारा कितना मोबाइल वैक्सीनेशन वैन  को शुरू किया गया है 

ANS- 60 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन

  • मुख्यमंत्री के द्वारा सपोर्ट ऑफ़ केयर इंडिया इन कोविड-19 वैक्सीन ड्राइव (टीका एक्सप्रेस) की शुरुआत रांची से किया गया


Q.झारखंड में कैप्टिव ऊर्जा संयंत्र(captive power plant) की स्थापना करने वाली नई व मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी पर कितने वर्षों के लिए 100 फ़ीसदी भुगतान की छूट दी गई है 

ANS-5 वर्षों के लिए 

  • कैबिनेट द्वारा झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 में वाणिज्य कर विभाग से संबंधित बिंदुओं में संशोधन के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई 

  • मेगा आईटी  इकाइयों को भी 5 वर्षों के लिए विद्युत शुल्क में छूट प्रदान की गई है

कैबिनेट की बैठक के 17 फैसले

  1. झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड(Jharkhand Exploration and Mining Corporation Limited) के गठन को स्वीकृति

  2. एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित झारखंड अर्बन वाटर सप्लाई इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत झुमरी तिलैया नगर परिषद हेतु 150. 92 करोड़  रुपए की लागत पर झुमरीतिलैया शहरी जलापूर्ति योजना को स्वीकृति दी गई है.

  3. 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2020 के लिए इएनवाइ को इवेंट पार्टनर मनोनीत करने पर मंजूरी।

    1. एक्सपो का ऑफिशियल थीम सॉन्ग ‘दिस इज आवर टाइम’ आज जारी किया गया।

    2. ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु’ के सिद्धातों पर आधारित भारत का पवेलियन।

यानी सभी प्राणियों का भला हो, सब को शान्ति मिले।भारत के पवेलियन का थीम ‘स्पष्टता, अवसर और प्रगति‘ है। 

  1. खूंटी जिले के कर्रा के जुरदाग में जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) की स्थापना की जाएगी में।  2.34 एकड़ भूमि जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के लिए निशुल्क हस्तांतरण की अनुमति

  2. सरायकेला के चांडिल में अनुमंडल न्यायालय के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई इसके तहत राज्य में 7 न्यायालय का गठन किया जाएगा

  3. उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कैबिनेट ने राज्य में स्थित बिहार राज्य हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के 8 लघु जलविद्युत परियोजनाओं की संपत्ति, दायित्व, मानव बल को झारखंड सरकार को हस्तांतरित किया गया 

इसके तहत कॉरपोरेशन के चांडिल, तेनु बोकारो लिंक, मंडल नॉर्थ कोयल, जालिमघाघ  निंदिघाघ,  सदनी, लोअर घाघरी व नेतरहाट लघु जल विद्युत परियोजना का पूर्ण स्वामित्व झारखंड सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा

  1. राज्य में पॉयलट बेसिस पर जन वितरण प्रणाली के तहत Fortified Rice वितरण करने हेतु Rice Fortification Scheme लागू करने के लिए राज्य PMU के गठन को हरी झंडी दे दी गयी है.

  2. देवघर में आवासीय कॉलोनी निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है इसके लिए देवघर के मोहनपुर प्रखंड के दुमा मौजा में 58 एकड़ भूमि आवास बोर्ड को निशुल्क हस्तांतरित की जाएगी 

  3. राज्य में मोटरयान निरीक्षक तकनीकी  के 25 पदों के सृजन को स्वीकृति


Q. हाल ही में गोड्डा  रांची ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा किया गया ?

ANS- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव


Q. झारखंड की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय ट्राइबल  हैंडीक्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन झारखंड के किस जिले में किया जाएगा 

ANS-  रांची


Q.उद्योगों में बेहतर कार्य करने के लिए झारखंड के किस व्यक्ति को एसएमई इम्पॉवरिंग  इंडिया अवार्ड-21 दिया गया है 

ANS-  अंशुमन अग्रवाल 

  • यह पुरस्कार उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय की राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिया 

  • पुणे में अंशुमन ने 12 वर्ष पूर्व मिनीमैक सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की है


Q.नई दिल्ली में आयोजित U -23 राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में झारखंड के किस खिलाड़ी ने रजत पदक जीता ? 

ANS- फ्लोरेंस बरला

30 SEPTEMBER 2021

Q.झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन नामक संगठन के संस्थापक कौन है ?

ANSWER- प्रो संजय बसु मल्लिक

  • झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के संस्थापक प्रो संजय बसु मल्लिक है

  • 1999 में स्थापित झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन नामक संस्था, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जंगल बचाने के लिये  जागरुक करती है .

  • यह संगठन झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में स्थित है.


Q.झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के सदस्य किसे बनाया गया है ?

ANSWER- नरसिंह मुर्मू और भुनेश्वर महतो 

  • इस आयोग का अध्यक्ष दुर्गा उरांव को बनाया गया था


Q.चतरा स्थित इटखोरी ग्रिड का उद्घाटन 1 अक्टूबर को किनके द्वारा किया जाएगा ? 

ANSWER-  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा


Q.2021-22 के लिए खाद आपूर्ति विभाग ने किसानों से धान क्रय  का कितना लक्ष्य रखा है  

ANSWER- 8 लाख  टन 

  • वर्ष 2020-21 में धान का उत्पादन 49.26 लाख टन हो गया है

  • धान क्रय के समय किसानों को 50% राशि दी जाएगी वहीं शेष 50% राशि का भुगतान 3 माह के अंदर किया जाएगा

  • 2018 -19  में की तुलना में  धान क्रय का लक्ष्य हुआ दोगुना ,3 साल में


Q.जदयू पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फिर से किने बनाया गया है ?

ANSWER- प्रवीण सिंह


Q.देश में जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की समस्याओं से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 सितंबर को जारी किए गए 35 विशेष फसल प्रभेदों में एक किस्म झारखंड में स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ओमकारनाथ सिंह के द्वारा विकसित किया गया था ,उस विशेष फसल किस्म का नाम क्या है ?

ANSWER- सिआर धान  201

  • डॉक्टर सिंह द्वारा विकसित चावल की यह किस्म सुखारोधी  है और यह झारखंड सहित पानी की कमी वाले किसी भी क्षेत्र के लिए लाभप्रद है


Q.40वा एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है इनका नाम क्या है ?

ANSWER- दीप्ति बोदरा ,आसरिता  बिरुली ,लुतु  सोय 


Q.30 सितंबर 2021 को डॉ रामदयाल मुंडा का कौन सा पुण्यतिथि मनाया गया ?

ANSWER- दसवां पुण्यतिथि


डॉ रामदयाल मुंडा की जीवनी

bIpTA3ysVoKXmixj6nDhcWt5DRE vVQXwrOoIgl6uid1RqW xg44KVvqa4kamyQVLyzDQR80VZSEbT

  • जन्म23 अगस्त 1939 

  • निधन – 30 सितंबर 2011(कैंसर )

  • इनका जन्म देवरी गांव तमाड़ रांची में हुआ था

  • 30 सितंबर 2021 को राम दयाल मुंडा का दसवां पुण्यतिथि मनाया जा रहा है

  • रामदयाल मुंडा के प्रयास से ही रांची विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की शुरुआत की गई थी 

  • वह वर्ष 1981 में रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अध्यक्ष बने हैं 

  • 1986 में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति बने

  •  उन्होंने द The Jharkhand Movement Retrospect and Prospect  नामक आलेख लिखा। 

  • फिल्मकार मेघनाथ के द्वारा रामदयाल मुंडा के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र(Documentary film) “नाची से बाँची” बनाई गई.

  • फिल्मकार मेघनाथ उन्हें झारखंड का टैगोर मानते हैं।डा. राम दयाल मुंडा झारखंड के रवींद्रनाथ टैगोर थे।

  • वे दो भाषाओं नागपुरी और मुंडारी में गीत लिखते थे। 

  • पहिल पिरितिया उनका प्रसिद्ध गीत है

  • डॉ रामदयाल मुंडा के जीवन पर प्रथम शोध 2018  में “डॉ रामदयाल मुंडा : व्यक्तित्व एवं कृतित्व” विषय पर शोध डॉ शांति नाग  के द्वारा किया गया

  • रामदयाल मुंडा भारत सरकार द्वारा गठित झारखंड विषयक समिति ,1989 के सदस्य भी रहे हैं

  • डॉ रामदयाल मुंडा झारखंड से राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले प्रथम व्यक्ति हैं 

  • श्री मुंडा को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2007 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष 2010 में सांस्कृतिक योगदान हेतु पदम श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है

  • डॉ रामदयाल मुंडा की रचनाएं-आदि धर्म,मुंडारी कोठारी


ALSO READ THESE TOPIC :

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2021

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS July 2021

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS August  2021

JHARKHAND CURRRENT AFFAIRS SEPTEMBER 2021