माहली जनजाति Mahli tribe of Jharkhand

 

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS SARKARI LIBRARY

JharKHAND GENERAL KNOWLEGE

झारखंड सामान्य ज्ञान

झारखण्ड की जनजातियाँ

Tribes of Jharkhand
माहली जनजाति
Mahli tribe of Jharkhand
  • इस जनजाति का संबंध द्रविड़ परिवार से है।
  • इस जनजाति का झारखण्ड में संकेन्द्रण मुख्यतः सिंहभूम क्षेत्र, राँची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद व संथाल परगना क्षेत्र में है।
  • इस जनजाति की नातेदारी व्यवस्था हिन्दू समाज के समान है।
  • इस जनजाति की सामाजिक व्यवस्था पितृसत्तात्मक है।
  • इस जनजाति में कुल 16 गोत्र पाये जाते हैं।


  • रिजले द्वारा माहली जनजाति को निम्न पांच उपजातियों में विभक्त किया गया है:
    • बांस फोड़ माहली - बांस से टोकरी बनाने वाले (तुरी जनजाति भी टोकरी बनाने का कार्य करती है )
    • पातर माहली - खेती कार्य (तमाड़ क्षेत्र में संकेन्द्रण)
    • तांती माहली - पालकी ढोने वाले
    • सुलंकी माहली - मजदूरी व खेती कार्य
    • माहली मुण्डा - मजदूरी व खेती कार्य
  • इनका विवाह टोटमवादी वंशों में होता है।
  • माहली जनजाति में बाल विवाह प्रचलित है।
  • इस जनजाति में वधु मूल्य को पोन टका तथा जातीय पंचायत को परगनैत कहा जाता है।
  • इनके प्रमुख त्योहार सूरजी देवी पूजा, मनसा पूजा, टुसू पर्व, दीवाली आदि हैं।
  • यह एक शिल्पी जनजाति है जो बांस कला में पारंगत है।
  • यह जनजाति बांस की टोकरी व ढोल बनाने में पारंगत है।
  • इस जनजाति को सरल कारीगर/शिल्पकार के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
  • इनकी मुख्य देवी सूरजी देवी है।
  • बड़ पहाड़ी तथा मनसा देवी इनके अन्य देवता हैं।
  • इस जनजाति के लोग पुरखों की पूजा गोड़म साकी (बूढ़ा-बूढ़ी पर्व) के रूप में करते हैं
  • सिल्ली क्षेत्र में इस जनजाति द्वारा की जाने वाली विशेष पूजा को 'उलूर पूजा' कहा जाता है।

AUTHOR : MANANJAY MAHATO

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form