बिहार: विश्व में प्रथम,भारत में प्रथम

Page Contents

 बिहार : भारत में प्रथम

  • विदेशी आक्रमणकारियों को मार भगाने वाला भारत का प्रथम शासक –चंद्रगुप्त मौर्य
  • भारत के प्रथम महान सम्राट – सम्राट अशोक(मौर्य वंशीय )
  • भारत के प्रथम गणितज्ञ – आर्यभट्ट
  • भारत में रुपये का प्रथम सिक्का जारी किया -शेरशाह सूरी ने 1542 ई ० में 
    • (चाँदी के एक तोले के सिक्के में 180 मासे में 175 मासे शुद्ध चाँदी थी  
  • ब्रिटिश काल में प्रथम भारतीय राज्यपाल ( बिहार में ) — एस ० पी ० सिन्हा
  • महात्मा गाँधी का भारत में प्रथम सत्याग्रह1917 ई ० में चंपारण में 
    • ( नील की खेती करानेवाले अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गाँधी का यह प्रथम सत्याग्रह था और इसी आंदोलन के क्रम में वह भारत में पहली बार गिरफ्तार हुए थे । ) 
  • अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम अध्यक्ष – स्वामी सहजानंद सरस्वती ( लखनऊ 1936 ) 
  • संविधान सभा के प्रथम अस्थायी अध्यक्ष – डॉ ० सच्चिदानंद सिन्हा 
  • काँग्रेस समाजवादी दल का पहला अधिवेशन – पटना 1934 ई ० 
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति – डॉ ० राजेन्द्र प्रसाद 
  • भारत के प्रथम सांसद , जो एक ही चुनाव क्षेत्र से बार बार विजयी हुए – स्व ० जगजीवन राम ( सासाराम क्षेत्र से लगातार आठ बार विजयी हुए ) 
  • लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष – श्रीमती मीरा कुमार ( 2009 ई ० ) 
  • व्यवस्था परिवर्तन हेतु संपूर्ण क्रांति के जनक – जयप्रकाश नारायण 
  • सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक —बिन्देश्वर पाठक
  • सबसे अधिक मतों से जीतने वाले लोकसभा सांसद – रामविलास पासवान ( 1989 में , 4 लाख 68 हजार से अधिक मतों से हाजीपुर चुनाव क्षेत्र से )
  • देश का सर्वाधिक पायराइट्स उत्पादक राज्य — बिहार
  • भारत का सबसे पुराना बौद्ध स्तूप  – भारत – नेपाल सीमा के निकट पिपराचिव में ( 2,500 वर्ष पुराना यह स्तूप 7 मीटर ऊंचा है ) ।
  • भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल  – अब्दुल बारी पुल , कोईलवर ( सोन नदी पर ) 
  •  भारत का सबसे बड़ा पशु मेला – सोनपुर मेला ( गंगा और गंडक नदी के संगम पर )
  • भारत में चरवाहा विद्यालय का प्रथम प्रयोग हुआ  – बिहार
  • सार्वजनिक क्षेत्र के भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) की मोबाईल सेवा वाला देश का पहला राज्य – बिहार 
  • अल्पसंख्यक आयोग को कानूनी अधिकार प्रदान करनेवाला देश का पहला राज्य – बिहार
  • पंचायती राज संस्थाओं ( ग्राम पंचायतों तथा नगर निकायों ) में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाला देश का पहला राज्य – बिहार 
  • देश की पहली ‘ ई – शक्ति ‘ परियोजना का शुभारंभ – पालीगंज , बिहार 
  • किसी टीवी गेम शो ( केबीसी ) में पाँच करोड़ की राशि जीतने वाला देश का पहला व्यक्ति – सुशील कुमार ( मोतिहारी निवासी ) 
  • GST बिल पास करने के लिए विधान मंडल का सत्र बुलाने वाला देश का पहला राज्य ( हालाँकि GST बिल पास करने वाला पहला राज्य ‘ असम ‘ और पहला गैर भाजपा शासित राज्य ‘ बिहार ‘ है । ) – बिहार 

बिहार : विश्व में प्रथम 

  • विश्व में प्रथम जैन संगीति का आयोजन स्थल  – पाटलिपुत्र ( 300 ई ० पू ० बिहार
  • विश्व में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन स्थल – राजगृह ( बिहार
  • विश्व का सर्वप्रथम लोकतांत्रिक गणराज्य – वज्जि संघ , लिच्छवी गणराज्य ( 600-500 ई ० पू ० ) ( वैशाली , बिहार
  • विश्व का प्रथम व्यवस्थित ( organised ) विश्वविद्यालय – नालंदा विश्वविद्यालय ( बिहार )
  • खगोल विज्ञान के प्रथम युगान्तकारी आविष्कारक – आर्यभट्ट ( बिहार )
  • विश्व का सबसे प्राचीन वैभवशाली नगर – पाटलिपुत्र ( बिहार )
  •  विश्व का प्रथम सम्राट जिसने शस्त्र त्याग किया एवं विदेश में बौद्ध धर्म का प्रचार – प्रसार किया – सम्राट अशोक ( 268-232 ई ० पू ० ) , मगध , बिहार
  • विश्व में राजनीति पर प्रथम पुस्तक – कौटिल्य कृत ‘ अर्थशास्त्र ‘ 
  • विश्व का सबसे लम्बा ( 5.565 किमी ० ) सड़क सेतु – महात्मा गाँधी सेतु( गंगा नदी पर ) 
  • विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय  – मुंगेर योग विश्वविद्यालय , मुंगेर ( बिहार
  • विश्व का सबसे ऊँचा एवं विशालतम बौद्ध स्तूप – केसरिया स्तूप ( चंपारण , बिहार )
  •  विश्व की सबसे ऊँची गाँधी प्रतिमा ( 74 फीट ) – गाँधी मैदान , पटना ( अनावरण -15.02.2013 )