NOVEMBER 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

 

NOVEMBER  2022 

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 

  • गढ़वा के कांडी प्रखंड के श्रीनगर और बिहार के रोहतास जिले के नोहटा प्रखंड के पाण्डुका  के बीच सोन नदी पर बनने वाले पुल का उद्घाटन 14 नवंबर को केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। 
  • दिल्ली में आयोजित 48 वा एनटीपीसी स्थापना दिवस पर एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन (परिचालन) के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार मिला
  • झारखंड के पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री समरेश सिंह थे। 
  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के तिलका मांझी एग्रीकल्चर कॉलेज गोड्डा  की सहायक प्राध्यापक डॉ अजीता सोरेन को बेस्ट पोस्टर प्रस्तुति के लिए प्रो एस के श्रीवास्तव अवार्ड 2021-22 से सम्मानित किया गया। 
  • बोकारो में स्थित  धार्मिक स्थल लुगू बुरु घंटाबारी का विकास 30 करोड़ खर्च के माध्यम से किया जाएगा। 
  • दुमका जिले में  1313.25 करोड़ की लागत से निर्मित मसलिया  रानीशवर  मेगा लिफ्ट सिचाई  परियोजना का शिलान्यास हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया। 
  • 42 वा राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता गोवा के पणजी में आयोजित.झारखंड के खिलाड़ियों ने 4 पदक जीते हैं .झारखंड के जूनियर बालिका टीम ने रजत पदक, बालक वर्ग में मोहित कुमार ने रजत पदक, अनुष्का तथा वर्षा खलखो ने कांस्य पदक जीता। 
  • 32 वा जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक रांची में होगा। 
  • पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन BIT MEshra स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होगा .
  • रांची में स्थित मरासिल्ली पहाड़ में स्थित  भगवान शिव जी की प्रतिमा का दर्शन बाबा रामदेव ने किया।   साथ ही नामकुम में स्थित अचार्यकुलम भी गए। 
  • गुमला की सुप्रीति कछप ने  गुवाहाटी में आयोजित 37 वा राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 
  • प्रत्येक वर्ष 11 नवंबर को झारखंड में फादर हॉफमन  दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 
  • झारखंड के कथाकार जयनंदन को वर्ष 2022 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान 31 जनवरी 2023 को दिया जाएगा। जयनंदन का जन्म 26 फरवरी 1956 को बिहार के नवादा जिले के मिल्की गांव में हुआ था।  वे पूर्व में टाटा स्टील में कार्यरत थे ।  वर्तमान में उनकी लगभग 35 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। 

    जयनंदन द्वारा लिखित प्रमुख उपन्यास 

  •  ‘श्रम एव जयते’, 
  • ‘ऐसी नगरिया में केहि विधि रहना’, 
  • ‘सल्तनत को सुनो गांववालो’, 
  • ‘विघटन’, 
  • ‘चौधराहट’, 
  • ‘मिल्कियत की बागडोर’, 
  • ‘रहमतों की बारिश’ 
  • झारखंड विधानसभा से 1932 से संबंधित खतियान विधेयक 11 NOV 2022 पारित किया गया। साथ ही 77% तक आरक्षण से संबंधित विधेयक भी पारित किया गया। स्थानीयता से संबंधित दोनों बिलों को संविधान की नौवीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जायेगा। स्थानीय व्यक्तियों का मतलब झारखंड का डोमिसाइल होगा। भूमिहीनों की पहचान ग्राम सभा द्वारा की जाएगी। इससे पहले 11 नवंबर 2021 को सरना धर्म कोड को झारखंड विधानसभा में पारित कराया गया

आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 (TOTAL आरक्षण – 77% )

  • पिछड़ी जातियों का आरक्षण बढ़ाया गया।
  • OBC – 14 % TO 27 % (BC-1 – 15 % ,BC2- 12% )
  • SC – 10 % TO 12 %
  • ST – 26 TO 28 %

 

  • पावर ग्रिड अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में Western Region और महिला वर्ग में North Eastern Region की टीम चैंपियन बना। 
  • झारखंड की सपना कुमारी का संबंध कबड्डी खेल से है।
  • बिहार गोपालगंज के हिंदी के प्रख्यात आलोचक डॉ मैनेजर पांडे का निधन हो गया। 
  • 1951 में FCI द्वारा शुरु झारखंड का पहला खाद कारखाना हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल )सिंदरी से यूरिया का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो गया। 
  • सिमडेगा के रामरेखा धाम मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा  ने किया। 
  • बीसीसीआई के द्वारा आयोजित की जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रांची के दो मैदानों में 12 नवंबर से 23 नवंबर तक किया जाएगा इसमें 7 राज्यों की टीमें हिस्सा लेगी
  • नागपुर में आयोजित कोल  इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीसीएल के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक समेत कुल 13 पदक जीते लक्ष्मी देवी ने 400 मीटर व 800 मीटर में गोल्ड पदक जीता।  400 मीटर में खुर्शीद हसन तथा ट्रिपल जंप में शनि बेंगरा ने स्वर्ण पदक जीता।
  • श्रीनगर में आयोजित 31वा  सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने छह रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल 9 पदक जीते। 
  • पावर ग्रिड अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम रांची में शुरू हुआ। 
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत सरत  कमल को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा
  • मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को हराकर पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीता। 
  • आजाद भारत के पहले मतदाता  हिमाचल प्रदेश के निवासी श्याम शरण नेगी का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
  • 1 November 2022  :  सीसीएल का 48 वां स्थापना दिवस। (स्थापना : 1 November 1975) 
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 15 नवंबर 2022 को 4 नई योजनाओं और 3 नई पॉलिसी को लांच किया जाएगा। 
    • सीएम सारथी योजना 
      • प्रखंड स्तर पर युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा 
      • गैर आवासीय ट्रेनिंग में तो ₹1000 यात्रा भत्ता दिया जाएगा 
      • ट्रेनिंग के 3 माह तक अगर रोजगार नहीं मिला तो 1 साल प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा 
      • इसमें युवाओं को एक हजार तथा युवतियों व दिव्यांगों को 15 सो रुपए मिलेंगे।
    • गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना 
      • DIPLOMA, PG, PHD व शोध करने के लिए 4 %  की ब्याज पर 15 लाख तक का लोन मिलेगा . 
      • कोर्स के  1 साल बाद से  EMI  देना होगा 
      • ब्याज की बाकी राशि सरकार देगी 
      • 15 साल में राशि चुकता ना करने पर सरकार उसका वहन करेगी। 
    • मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना 
      • दसवीं पास विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, CLAT , होटल मैनेजमेंट ,CA  प्रवेश परीक्षा का तैयारी कराया जाएगा। पहले साल 8000 छात्रों को जोड़ा जाएगा। इन्हें 2500 हर माह  छात्र वृत्ति मिलेगा। 
    • एकलव्य स्कूल स्कीम योजना 
      • सिविल सेवा ,बैंक, रेलवे व एसएससी परीक्षा का तैयारी कराया जाएगा।  पहले साल 27000 को कोचिंग मिलेगी।   कोचिंग के बाद हर माह ₹2500 की छात्रवृत्ति मिलेगी।  प्रवेश परीक्षा से चयन होगा।  इसमें वैसे युवा शामिल होंगे जिनके अभिभावक आयकर दाता ना हो।
    • इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 
    • झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी 2022
  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दो नए एयरोब्रिज का उद्घाटन सांसद संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल ने किया। 
  • भारत में संपूर्ण रूप से कुष्ठ उन्मूलन का लक्ष्य 2030 रखा गया है। 
  • ” मधुकर गंगाधर साहित्य का समग्र मूल्यांकन “पुस्तक के लेखक डॉ. वरुण कुमार तिवारी है।
  • लेखक डॉ टीके चांद द्वारा लिखित पुस्तक ” एलुमिनियम :  द फ्यूचर मेटल ”   का विमोचन राज्यपाल रमेश बैस ने किया।
  • झारखंड विधानसभा में संघ और राज्य संबंध पर 23 नवंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 
  • छत्तीसगढ़ में अंडर 23 आयु वर्ग की 23वा  राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम की धावक बसंती कुमारी में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता। 
  • लातेहार के बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों के विरुद्ध ऑक्टोपस 20 अभियान चलाया गया। 
  • झारखंड के 3 स्कूलों का चयन राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया। इनमें कस्तूरबा गांधी नोवामुंडी, कस्तूरबा गांधी सोनाहातू , और टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा है।  देशभर के कुल 39 स्कूल 2021-22 के राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय के लिए चयनित हुए हैं, जिसमें झारखंड के तीन है। झारखंड को तीसरा स्थान मिला है। कस्तूरबा गांधी नोवामुंडि  को देश भर में 15वां स्थान, कस्तूरबा गांधी सोनाहातु  को 18वां स्थान, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल को 27 वां स्थान मिला है।
  • टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ जमशेद  जे ईरानी का निधन हो गया। उन्हें 1997 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के द्वारा मानद  नाइटहुड से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 
  • झारखंड के लातेहार जिला में स्थित नेतरहाट में पहली बार इको टूरिज्म फेस्टिवल “इको रिट्रीट” का आयोजन किया जाएगा। 
  • झारखंड के 22 जिलों के 226 सूखा ग्रसित प्रखंड के 30 लाख किसान परिवारों को झारखंड सरकार के द्वारा 3500  ₹ प्रति  किसान दिया  जाएगा। 
  • झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा यह प्रतियोगिता पंचायत, प्रखंड, जिला, क्षेत्रीय एवं राज्य स्तर पर होगा। झारखंड सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली 2022 की सबसे बड़ी खेल  प्रतियोगिता है.
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में प्रथम हाकग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड के पहलवानों ने 7  पदक(1 स्वर्ण ,2 रजत ,4  कांस्य ) जीता। झारखंड के रामगढ़ निवासी आदित्य कुमार गौरव ने 52 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।प्रतियोगिता में झारखंड के सिमरन बिलचन मिंज  ने कांस्य पदक जीता। 
  • सेंटर फॉर एक्सीलेंस तीरंदाजी अकादमी (बिरसा स्टेडियम ,खूंटी ) की स्थापना 2018 में हुयी थी। 
  • झारखंड के पिठोरिआ  नामक जगह से  दो हजार साल पुरानी भगवन सूर्य  की मूर्ति (सूरजमंडा ) का अवशेष मिला था। 
  • सिमडेगा जिला के वीरू नामक जगह में 7वी   शताब्दी का 7 घोड़ो  के रथ पर संवार  सूर्य देव मंदिर है, जिसे राजा कंतंग देव ने बनवाया था। 
  • रामगढ़ जिला के चितरपुर के मारंगमरचा  में 16वी  सदी में बना सूर्य मंदिर स्थित है. इसे राजा दलेल  सिंह ने बनवाया था।