April 2023 Jharkhand Current Affairs
You are currently viewing April 2023 Jharkhand Current Affairs

 

  • हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महँगाई भत्ते को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया।
  • झारखंड चेंबर  और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के संयुक्त तत्त्वावधान में मोरहाबादी मैदान में 11 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर 28 अप्रैल से शुरू  होगा।
    • 11 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे।
  • प्रलेक न्यास द्वारा वर्ष 2023 का ‘प्रलेक नवलेखन सम्मान’ सर्वसम्मति से युवा  कवयित्री डॉ. पार्वती तिर्की को दिये जाने की घोषणा की गई है। 
    • प्रलेक नवलेखन सम्मान पार्वती तिर्की के प्रथम काव्य संग्रह ‘फिर उगाना’ के लिये दिया जा रहा है। 
    • डॉ. पार्वती तिर्की मूलत: झारखंड के गुमला ज़िले की रहने वाली हैं।
  • 30 अप्रैल, 2023 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुमला के वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल नागवंशी राजा दुर्जनशाल की राजधानी नवरत्नगढ़ का जिक्र करेंगे।
  • आर्टिस्ट श्याम विश्वकर्मा की टेराकोटा पेंटिंग्स हाईकोर्ट भवन में लगाया जा रहा है।
    • श्याम विश्वकर्मा की तकरीबन एक दर्जन से अधिक बड़े साइज की टेराकोटा पेंटिंग राँची में नये विधानसभा के सामने  निमार्णाधीन हाईकोर्ट भवन में लगाया जा रहा है। 
    • इन पेंटिंग्स के साथ-साथ श्याम विश्वकर्मा द्वारा बनाए गए कानून की देवी प्रतिमा भी हाईकोर्ट  को सुशोभित करेगी। 
    • इसके अलावा रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के राँची ब्रांच को भी श्याम विश्वकर्मा की पेंटिंग से सुशोभित किया जा रहा है। यहाँ भी श्याम  विश्वकर्मा के करीब डेढ़ दर्जन टेराकोटा पेंटिंग्स लगेंगे।
  • बीट पुलिसिंग में झारखंड का पहला ज़िला बना गुमला, जिसके तहत 250 क्यूआर कोड बेस्ट सिस्टम लगाकर क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।
  • जामताड़ा ज़िले की हर पंचायत में  स्वचालित वर्षामापी यंत्र लगाने के लिये कृषि विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे अब मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
  • देश में पहली बार जलाशयों का सेंसस हुआ है। इसमें झारखंड में चार हज़ार से अधिक जलाशय सूख गए हैं जबकि 560 जलाशयों  का अतिक्रमण हो चुका है। 
    • रिजर्वायर के मामले में झारखंड का स्थान पूरे देश में दूसरा है। 
    • जल संरक्षण के लिये किये गए प्रयास में झारखंड को पाँचवां स्थान मिला है। 
    • झारखंड में कुल 107598 जलाशय हैं। इनमें 106176 गाँव तथा 1422 शहरी इलाके में हैं। 
    • इनमें से 4075 जलाशय सूख गए हैं। 
    • वहीं 1689  जलाशयों पर निर्माण कार्य होने से उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। 
    • राज्य के 560 जलाशयों का अतिक्रमण हो चुका है। 
    • तालाबों की संख्या के मामले में झारखंड पूरे देश में पाँचवें स्थान पर है।
  • 19 अप्रैल, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य में सामाजिक और शैक्षणिक  रूप से पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण बढ़ाने की मांग वाले विधेयक को वापस कर दिया है। 
    • यह विधेयक अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे को 14% से बढ़ाकर 27%, अनुसूचित जनजाति के कोटे को 26% से बढ़ाकर 28%  और अनुसूचित जाति के कोटे को 10% से 12% करने का प्रस्ताव करता है। 
    • राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिये 10% आरक्षण को शामिल करने के साथ सरकार  की नौकरियों में कुल आरक्षण 77 प्रतिशत हो जाएगा।

  • 17 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में पंचायतों को प्रोत्साहन पर राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड की ग्राम पंचायत  कपिलो को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 प्रदान किया।  
    •  गिरिडीह ज़िले के बिरनी प्रखंड की ग्राम पंचायत कपिलो को सभी 9 एलएसडीजी विषयों और हरित पहल से संबंधित विशेष श्रेणियों के  तहत समग्र प्रदर्शन के लिये नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार (एनडीएसपीएसवीपी) प्रदान किया गया।  
    • इससे पूर्व भी बिरनी प्रखंड की कपिलो पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के लिये नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार  2021 से पुरस्कृत किया गया था।  
  • 9 अप्रैल, 2023 को झारखंड के राँची की कवयित्री मीनू मीना सिन्हा को जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा भागलपुर, बिहार में आयोजित  समारोह में विशिष्ट महिला साहित्यकार व शिक्षण में योगदान के लिये अंगभूमि महिला गौरव सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है।
    • मीनू मीना के तीन काव्य संग्रह जीवनधारा (2018), बिटिया (2021), अनुभव के दरख्त (2023) प्रकाशित हुए हैं
  • जम्मू कश्मीर में 24 से 31 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया वूमेन वुशु लीग सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीता। सपना कुमारी ने 33 किलो वर्ग और सोनका कुमारी ने 36 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • पूर्व राज्यसभा सदस्य और पदम श्री डॉक्टर विकास महात्मे के द्वारा डॉ भारती कश्यप को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
  • झारखंड बनने के बाद अब तक हाथियों के हमले में 1681 लोगों की मृत्यु।
  • सिद्धू कानू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के माध्यम से प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में 5% PACS/LAMPS को बहुउद्देशीय समिति के रूप में विकसित किया जाएगा
  • जमशेदपुर में स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह का निर्माण 1984 में हुआ था , जिसका उद्घाटन राजीव गांधी ने किया था। वर्तमान में इसे 1.25 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण किया गया। इसके बाद इसका उद्घाटन वर्ष 2023 में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एंड एमडी टीवी नरेंद्र ने किया।
  • हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी भारत के 100 शक्तिशाली लोगों की सूची में हेमंत सोरेन 64वें स्थान पर है। पहले स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी है। झारखंड से इस सूची में शामिल हेमंत सोरेन एकमात्र व्यक्ति है।
  • डोल मेला झारखंड के किस राज्य में आयोजित किया जाता है ? रांची
  • सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (सतत विकास लक्ष्य) की रैंकिंग के अनुसार झारखंड का भारत में कौन सा स्थान है ? 16वा स्थान
    • स्टेनेबल डेवलपमेंट गोल में झारखंड पूरे देश में 16वें स्थान पर है ।
    • 2021-22 के प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट के द्वारा जारी किया गया है ।
    • झारखंड ने पिछले साल वर्ष 2022 में 10 सेक्टर में 2021 की तुलना में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है ।
    • इस रैंकिंग के अनुसार पहले पायदान पर केरल राज्य स्थित है।
  • झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत पिछले 4 वर्षों में (2019-२०)-(2022-23 ) से तक कितने घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है ? 20,32,486
    • सरकार को 2024 तक राज्य के 61,19,592 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है।
    • यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। 
    • इसके तहत 2024 तक सभी राज्यों के सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। 
  • आईपीएल के फाइनल मैच को देखने के लिए देश भर के 45 शहरों में फैन पार्क बनाया जाएगा, जिसमें से झारखंड के 2 शहर धनबाद और जमशेदपुर का चयन हुआ है।
  • झारखंड हाई कोर्ट का नया बिल्डिंग रांची के किस जगह पर बन रहा है ? धुर्वा
    • झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश – संजय कुमार मिश्रा
  • पुस्तक झारखंड का आदिमानव अतीत : एक भूमिका के लेखक डॉ कंजीव लोचन है
  • पलामू के मरवानिया , मोहनटांड ,साहिबगंज के बंदकोटा व आमजनी, सिंघभूम कि संजय नदी घाटी व लोटा पहाड़ी इलाके में खुदाई के दौरान कई सारे पाषाणकालीन उपकरणों के साक्ष्य मिले हैं।
  • ASI के द्वारा झारखंड में नवपाषाण काल के आदिमानव के कितने बड़े केंद्र चिन्हित किए गए हैं ? 298
  • सोनारी एयरपोर्ट किस जिले में स्थित है ? जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम
  • जमशेदपुर में स्थित तीनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड परिसर में कोल्ड रोलिंग मिल यूनिट का शिलान्यास किसके द्वारा किया जाएगा ? हेमंत सोरेन
  • झारखंड के राखी तिर्की की किस खेल से संबंधित है ? कुश्ती कोच
  • इंडियन आईडल 13 के विदेश विजेता अयोध्या के ऋषि सिंह बने
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का निधन
  • रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का निधन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिल्ली में सीबीआई के हीरक जयंती समारोह समारोह का उद्घाटन किया गया
  • रांची कॉलेज ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार करने की योजना है
  • प्रकृति के संरक्षण के लिए सीसीएल के द्वारा कितना इको पार्क का निर्माण किया जाएगा ? 9
  • नवनिर्मित टाटा कैंसर हॉस्पिटल झारखंड के किस जिले में स्थित है ? रांची
  • जोन्हा की तीरंदाज दीप्ती कुमारी ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी में स्वर्ण पदक जीता
    • इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के सोनीपत में हुआ था
    • अंकिता भगत को हराकर सीनियर वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता
  • टोरी स्टेट की महारानी दुर्गावती देवी का निधन
  • झारखंड में मिलेट महोत्सव 27-28 अप्रैल को खूंटी जिले में होगा
  • झारखंड सरकार ने मिलेट मिशन योजना भी 2023-24 के बजट में शामिल किया है।
  • नाटो का 31 वां सदस्य देश फिनलैंड बना
  • इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2022 के अनुसार आम लोगों को न्याय देने के मामले में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है जबकि तमिलनाडु और तेलंगना दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं
    • झारखंड 5.26 स्कोर के साथ सातवें नंबर पर है
  • झारखंड में कुल 3 ब्लू एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम है – एक रांची में है और दो खूंटी में है। ब्लू एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम न्यूजीलैंड से मंगाया गया है।
  • फिल्मों में काम करने वाले झारखंड के अभिनेता रामानुज किस जिले के रहने वाले हैं ? बोकारो जिले के
    • अजय देवगन के फिल्म भोला में लंगड़ा के किरदार में नजर आए हैं
  • झारखंड के शिक्षा मंत्री  जगरनाथ महतो का 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में में निधन हो गया। वे 4 बार (2005, 2009, 2014, 2019) डुमरी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।
  • पश्चिमी सिंहभूम जिले की निवासी डॉ जानूम  सिंह सोई को झारखंड की हो भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए राष्ट्रपति  के द्वारा पदम पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। 
  • मैरिलबोन क्रिकेट क्लब ने महेंद्र सिंह धोनी सहित चार अन्य भारतीय क्रिकेटर (युवराज सिंह, सुरेश रैना, मिताली राज और झूलन गोस्वामी) को आजीवन सदस्यता प्रदान की। 
  • होडोपैथी पर  राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जनजाति शोध संस्थान में किया जाएगा। 
    • होड़ोपैथी एक ऐसी आदिवासी चिकित्सा पद्धति है जो मुंडा समाज की देशज उपचार विधि बताई जाती है।
  • डॉ अनिल गोयल   पुस्तक ए  कंट्रीब्यूशन टू द एथनोबॉटनी ऑफ संथाल परगना के लेखक है। 
  • गोड्डा  के मोतिया गांव में बने अदानी पावर प्लांट से बांग्लादेश को 800 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई है।  यह पावर प्लांट का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था और 2021 में बनकर तैयार हो गया।
  • झारखंड के वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा  2 से 8 मई तक मॉस्को में होने वाली मॉस्को वुशु  प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी।
  • झारखंड का एकमात्र माइनर बसिलका कहां स्थित है ? रांची में
  • ढोरी माता तीर्थालय कहां स्थित है ? बोकारो
  • ईसाइयों का तीर्थ स्थल बंदोरा झारखंड के किस जिले में स्थित है ? गुमला
  • शहीद मेला झारखंड के किस जिले में आयोजित किया जाता है ? गुमला के पालकोट प्रखंड के करौंदा बेड़ा नामक जगह में
    • रांची के राजा उलातू, नामकुम प्रखंड स्थित ईश माता मरियम, प्रज्ञा का सिंहासन तीरथलय झारखंड का एकमात्र माइनर बेसिलिका है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 के समग्र शिक्षा अभियान के लिए केंद्र ने 2280 करोड़  रुपए की स्वीकृति दी है।
  • झारखंड के डीजीपी कौन है ?  अजय कुमार सिंह
  • पलामू टाइगर रिजर्व में वर्ष 1974 में 50 बाघ थे, लेकिन वर्ष 2018 में उनकी संख्या घटकर कितना हो गया है ? शून्य
  • झारखंड में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल में पांचवी कक्षा तक की बच्चों को मातृभाषा  में किताब उपलब्ध कराने हेतु कितने जनजातीय भाषा में किताबों का अनुवाद मिलेगा  ? 5 (संथाली कुडुख हो मुंडारी व खड़िया भाषा)
  • झारखंड की महिला फुटबॉल टीम 27वा  हीरोज नेशनल सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को हराकर चैंपियन बने
  • भारत के महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस का मृत्यु झारखंड के किस जिले में हुआ था ? गिरिडीह
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोंडा के सुंदर पहाड़ी में 242 करोड़ की योजनाओं का नीव  रखा
    • मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम की आधारशिला भी रखी
  • झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सेंटर फॉर एनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट और सेंटर फॉर स्टडी ऑफ़ साइंस टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी में झारखंड के 6 शहरों की वायु प्रदूषण स्थिति से संबंधित प्रदूषण उत्सर्जन सूची जारी की है।  इस रिपोर्ट के अनुसार पार्टिकुलेट मैटर का उत्सर्जन के मामले में रामगढ़ सबसे प्रदूषित शहर है।
  • झारखंड सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के कलाकारों को ₹4000  मासिक पेंशन देगी।  पहले  ₹1000 मासिक पेंशन दी जाते थे ।
  • 11 अप्रैल :  सिद्धू कानू की जयंती
    • सिद्धू कानू का क्रांति स्थल – पंचकटिया
    • सिद्धू कानू की जन्मस्थली –  भोगनाडीह
  • बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान व संग्रहालय कहां स्थित है ? रांची में
  •  झारखंड हाई कोर्ट के सीनियर जज अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
  • सिद्धू कानू कृषि एवं वन उत्पाद संघ (सिदोकोफ्ड) का उद्घाटन हेमंत सोरेन ने सिद्धू कानू की जयंती पर साहिबगंज के भोगनाडीह से किया।
    • यह अभियान 10-12 मई तक चलेगा।
  • झारखंड के एक्टर जावेद पठान की हॉलीवुड एंड बॉलीवुड फिल्म NRI WIVES, 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • झारखंड सरकार गोधन न्याय योजना के तहत किसानों से गोबर  खरीदेगा।
    • इसके लिए शुरू में ₹10 करोड़ का बजट पारित किया गया था, जिसे संशोधित कर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है.
    • इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच जिलों में (देवघर, गिरीडीह, पूर्वी सिंहभूम, रांची और पलामू) चलाया जाएगा।
    • यह योजना 3 साल के लिए चलाई जाएगी।
    • किसानों से खरीदे गए गोबर से जैविक खाद तैयार किया जाएगा।
    • 2019 के आर्थिक सर्वे के अनुसार राज्य में 12.57 मिलियन टन गोवंश पशु है।
    • इससे 504 लाख टन गोबर  प्रतिवर्ष निकलने का अनुमान है।
  • जमशेदपुर की पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सर सुनीता  एक्का बॉक्सिंग की राष्ट्रीय जज व  रेफरी बनी है।  इससे पहले सुरजीत सिंह ही झारखंड के एकमात्र राष्ट्रीय राष्ट्रीय जज व  रेफरी बने थे।
  • 17 से 23 अप्रैल तक तुर्की में आयोजित होने वाला आर्चरी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में टाटा आर्चरी अकैडमी की अंकिता भगत व भजन कौर को शामिल किया गया है।  वहीं पर जमशेदपुर की द्रोणाचार्य अवॉर्डी पूर्णिमा महतो को टीम का कोच बनाया गया है।
  • ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के संपत्ति के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी सबसे धनी मुख्यमंत्री है . उनके पास 510 करोड़ की संपत्ति है . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास 8.51 करोड़ की  संपत्ति है।
  • झारखंड के किस जिले में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना किया गया है ? रांची
  • झारखंड के किस जिले में प्लास्टिक  पार्क की स्थापना किया गया है ? देवघर
  •  झारखंड के किस शहर  में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर  की स्थापना किया गया है ? आदित्यपुर
  • झारखंड में अनुवांशिक बीमारियों और उसके निदान का उपाय ढूंढने पर शोध भारत के जीनोम इंडिया परियोजना के तहत बायो रिसर्च एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट इंफाल और रांची विश्वविद्यालय शोध कार्य कर रहे हैं।
  • झारखंड में विकास की संभावना तलाशने व सरकार के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए समन्वय समिति का गठन किया गया।  जिसके अध्यक्ष शिबू सोरेन है।  इसमें शिबू सोरेन सहित कुल 9 सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।  समन्वय समिति का बैठक हर महीने में आयोजित किया जाएगा, जिसका कार्य विकास योजनाओं की समीक्षा करना है।  समन्वय समिति के 4 सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है।
  • हिंदी साहित्यकार डॉ महाकालेश्वर प्रसाद का निधन
  • सेल के नए चेयरमैन अमरेंद्र प्रकाश होंगे
  • गृह मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार 1 जनवरी 2017 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक पूरे देश में पुलिस से मुठभेड़ से हुए लोगों की मौतों के मामले में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है।  दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है।  झारखंड में 1 जनवरी 2017 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक एनकाउंटर में कुल 49 लोगों का मौत हुआ है।
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अर्जुन मुंडा 5 मई को तीन दिवसीय सांसद संस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
  •  सिविल सर्विस डे के अवसर पर झारखंड के गुमला जिले को प्रधानमंत्री अवार्ड दिया जाएगा। गुमला झारखंड का पहला जिला होगा , इस अवार्ड के लिए चुना गया है ।
  • जेएससीए सीनियर अंतर जिला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बोकारो ने जीता।
  • झारखंड में साइबर अपराध रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 को लांच किया गया है।
  • झारखंड में परिवार नियोजन के लिए विशेष अभियान 11 अप्रैल से 17 मई तक चलाया जायेगा।
  • Jharkhand State Open University:- झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (JSOU) की स्थापना झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 द्वारा की गई है, दिनांक: 23.11.2021 को झारखंड विधानसभा द्वारा विधिवत पारित किया गया है जिसके तहत झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (JSOU) की स्थापना की गई थी।
  • शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ कहां स्थित है ?  रांची में
  • Ride Above The Clouds के लेखक रांची के संजीव शेखर हैं .
  •  केंद्र सरकार का नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा कार्यक्रम के तहत भारत की 109 नदियों को विकसित किया जाएगा।
    • इसमें झारखंड के 5 जिलों की नदियों को भी शामिल किया जाएगा।
    • केंद्र सरकार ने झारखंड के 5 शहरों का चयन पहले चरण में किया है।
    • इसमें आदित्यपुर, रांची, मेदिनीनगर गिरिडीह और धनबाद में स्थित नदियों का मैनेजमेंट प्लान  तैयार किया जाएगा।
    • यह प्लान नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन अफेयर्स (एनआईयूए) मिलकर तैयार करेंगे।
  • रणजी ट्रॉफी विजेता को मिलनेवाला पुरस्कार राशि 2 करोड रुपए से बढ़ाकर 5 करोडकिया गया। उपविजेता और सेमीफाइनल हारने वाले को क्रमशः 3 करोड  रुपए और एक 1-1 करोड  रुपए मिलेंगे।
  • कोयला मंत्रालय द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2020-21व  2021-22 के प्रदर्शन के आधार पर कोयला खदानों की 5 स्टार रेटिंग जारी किया गया।  इसमें देश की कुल 24 खदानों को फाइव स्टार रेटिंग मिला है, जिसमें BCCL का एक खदान शामिल है।  इसमें CCL and ECL की एक भी खदान शामिल नहीं है।
  • झारखंड में लाह की खेती को कृषि का दर्जा मिला।  इससे लाह के लिए भी  न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जा सकेगा।
    • वैज्ञानिक भाषा में लाख को ‘लेसिफर लाखा’कहा जाता है।
    • लाह का उत्पादन करने में झारखंड राज्य देश में पहले स्थान पर है।
  • रांची और जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस पड़ाव का निर्माण किया जाएगा।
  • उर्दू दैनिक फारुकी तंजीम के प्रधान संपादक और पत्रकार M. A. जफर का निधन हो गया।
  • इंडिया स्टील एक्सपो का आयोजन मुंबई के गोरेगांव में आयोजित किया गया , जिसमें झारखंड का पवेलियन भी होगा।
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा में सब जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इसमें झारखंड के पहलवान खुशबू तिर्की ने 40 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
    • इसी प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवान अजीत कुमार मुंडा ने 55 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता
  • फिनलैंड में आयोजित होने वाले यूरोपीय मास्टर गेम्स के लिए रांची के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में कार्यरत शिवकुमार दत्त का चयन किया गया है।
  • सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बीरबंस  गांव की रहने वाली पदम श्री छूटनी महतो  पैरालाइसिस की शिकार हो गई।
  • 21 अप्रैल – लोक सेवा दिवस
  • झारखंड में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दाल  बेचा जाएगा।  वेजफेड के सहयोग से यह काम नेफेड करेगा।  इसके लिए राज्य में 108 सेंटर खोला जाएगा
  • खाद आपूर्ति विभाग राशन डीलरों की चोरी रोकने के लिए ग्रीन कार्ड धारियों को 5 किलो के पैकेट में अनाज उपलब्ध कराएगा।
  • झारखंड में मुखिया का मानदेय 1000 से बढ़ाकर करीब 2500 और उप मुखिया को 500 से बढ़ाकर 1500 किया जाएगा।  वर्तमान में मिलने वाला मानदेय
    • जिला परिषद अध्यक्ष – 10000
    • जिला परिषद उपाध्यक्ष – 7500
    • प्रमुख – 5000
    • उप प्रमुख -3000
    • मुखिया – 1000
    • उपमुखिया- 500
  • यूनाइटेड नेशंस कमीशन ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स एक्सपर्ट जयदीप सरकार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। जयदीप सरकार वॉलीबॉल में एशियन सिल्वर मेडलिस्ट रह चुके हैं।
  • एप्पल का पहला स्टोर मुंबई में और दूसरा स्टोर दिल्ली में खोला जाएगा
  • 2022 23 में चतरा के पत्थलगड़ा में महापाषाणिक समाधिया (मेगालिथ ) पुरातात्विक उत्खनन के दौरान पाई गई है।
  • कमलसाही महल, नवरत्नगढ़
  • झारखंड के 3 स्मारकों को राज्य संरक्षित स्मारक का दर्जा प्राप्त है, वही 13 स्मारक ऐसे हैं जिन्हें राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक घोषित किया जा चुका है।
  • झारखंड के राज्य संरक्षित स्मारक (3) – जगन्नाथपुर मंदिर, पलामू किला और मलूटी मंदिर दुमका
  • झारखंड के राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक (13)
    1. हाराडीह  मंदिर समूह,बुंडू , रांची 
      1. इन अवशेषों को 1944 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के भूतपूर्व महानिदेशक अमलानंद घोष ने चिन्हित किया था।
    2. जामा मस्जिद,हदफ़ , राजमहल 
    3. बारादरी, साहिबगंज 
    4. प्राचीन शिव मंदिर,खेकपरता , लोहरदगा 
    5. महल एवं मंदिर समूह, नवरत्नगढ़, गुमला 
    6. प्राचीन सरोवर एवं मंदिर के अवशेष,मजगांव , बेनीसागर, पश्चिमी सिंहभूम 
    7. प्राचीन किले के अवशेष, पूर्वी सिंहभूम 
    8. पुरातात्विक स्थल एटागढ़, सरायकेला खरसावां 
    9. पुरातात्विक असुर स्थल हेन्सा  ,खूंटी
    10. पुरातात्विक स्थल कुंजला ,खूंटी
    11. पुरातात्विक असुर स्थल ,खूंटी टोला 
    12. पुरातात्विक स्थल सरिदकेल ,खूंटी
    13. पुरातात्विक असुर स्थल कठरटोली, खूंटी
  • 4 अप्रैल, 2023 को झारखंड के राँची ज़िले के जोन्हा की तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने हरियाणा के सोनीपत में चल रहे ‘नेशनल रैकिंग आर्चरी’में  झारखंड की ही तीरंदाज अंकिता भगत को सीनियर वर्ग के फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • 15 से 18 मई तक आयोजित 26 वा नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड के किस जिले में होगा ? रांची में
  • झारखंड के सपना कुमारी किस खेल से संबंधित है ?  100 मीटर बाधा दौड़ की एथलीट
  • वीरा की शपथ पुस्तक के लेखक अरुण कुमार हैं.
  • झारखंड के सात  विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय को बनाया गया है।
  • आशा भोंसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
  • वैश्विक बोध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे।
  •  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत बन गया है। जनसंख्या के अनुसार देशों का क्रम
    • 1.भारत – 142 करोड़ 86 लाख
      • भारत की आबादी 2022 में 141.2 करोड़ थी।
      • 1 साल में भारत की जनसंख्या 1.56% बढ़ी है।
    • 2.चीन – 142 करोड़ 57 लाख
    • 3.अमेरिका – 34 करोड़
  • झारखण्ड  चेंबर  व जीएस  मार्केटिंग एसोसिएट्स के तत्वधान में 28 अप्रैल से 8 मई तक रांची के मोरहाबादी मैदान में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा।
  • मेडिकल प्रोटेक्शन विधेयक की समीक्षा के लिए प्रवर समिति का गठन किया गया।  इस समिति में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, माले विधायक विनोद सिंह, नारायण दास, बसंत सोरेन और मुख्यमंत्री द्वारा नामित एक सदस्य समिति के सदस्य होंगे।  इस समिति को 1 महीने में रिपोर्ट देना है।
  • 1857 की क्रांति के जननायक शहीद पांडे गणपत राय का 165 वां शहादत दिवस मनाया गया।
  • संत अन्ना धर्म संघ के संस्थापक मेरी बेर्नाडेट  किसपोटा है, उन्होंने संत अन्ना कांग्रेगेशन की स्थापना 26 जुलाई 1897 को की थी।  यह एकमात्र धर्म समाज है जो छोटा नागपुर में शुरू हुआ है।
  • झारखंड के प्रसिद्ध नागपुरी गायक मदन नायक का निधन
  • रांची में पहली बार नेशनल रोड स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन जून में किया जाएगा।
  • क्योंकि तुम ही हो पुस्तक के लेखिका लोकृति  गुप्ता है
  • साल 2022 में मैसेज झारखंड का खिताब जीतने वाले रांची की प्रियंगदा  सिन्हा को महिला गौरव सम्मान से नवाजा गया
  • 23 अप्रैल : अमर वीर शहीद तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस
  • मसानजोर डैम जल विवाद किन दो राज्यों के बीच में है ?  झारखंड और पश्चिम बंगाल
  • झारखंड के राज्यपाल – सीपी राधाकृष्णन
  • झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा
  • भारतीय सर्कस का पितामह जैमिनी संकरण का निर्धन।
  • झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 के तहत 5000 की आबादी पर 1 ग्राम पंचायत का गठन किया गया है। प्रत्येक 500 की आबादी पर 1 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होते हैं। झारखंड पंचायती राज विधेयक 2001, 30 मार्च 2001 को विधानसभा में पारित हुआ था।
  • वर्तमान में झारखंड में कुल 4402 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 2071 अधिसूचित हैं, जिसके सारे सदस्य अनुसूचित जनजाति के होते हैं।  झारखंड में त्रिस्तरीय स्थानीय स्वशासन के तहत झारखंड में पहली बार 2010 में पंचायत चुनाव हुआ था।  अब तक तीन बार पंचायत चुनाव कराया जा चुका है।
  • राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन रांची में 6 से 11 जून तक होगा
  • झारखंड के सिमडेगा की रोपनी कुमारी किस खेल से संबंधित है ?  हॉकी
  • रांची में आयोजित 19वां झारखंड राज्य सीनियर वसु प्रतियोगिता मैं रांची जिला चैंपियन बना
  • रांची की चेतना श्री को काव्य संग्रह वामा के लिए अमर साहित्य रतन 2023 सम्मान दिया गया
  • झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत 28 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया।
  • हेमंत सोरेन में हरमू में स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • केंद्रीय कैबिनेट ने  भारत के विभिन्न शहरों में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दी है।  इसमें से झारखंड के पांच शहरों  हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, दुमका  व चाईबासा में  नर्सिंग कॉलेज खोला जाएगा।
  • रांची के टैगोर हिल का ब्रह्म मंदिर 113 साल पुराना है, जिसे रविंद्र नाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिंद्र नाथ टैगोर ने बनवाया था।
  • सौराष्ट्र तमिल संगम का आयोजन गुजरात में हुआ जिसमें झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शामिल होए हैं
  • सतीघाट कहां स्थित है ? पंचपरगना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरैंडा पंचायत,राँची  में स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित है।
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक निजी एजेंसी के माध्यम से अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच घरेलू उड़ानों वाले  एयरपोर्ट पर कराये गए ग्राहक संतुष्टि सर्वे में झारखंड के राँची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट देश भर में दूसरे नंबर पर रहा जबकि पहले स्थान पर  उदयपुर एयरपोर्ट रहा।
  • 1 अप्रैल, 2023 को झारखंड के गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने देवघर-सारवां रोड स्थित कुंडा में (देवघर में) संथाल परगना का पहला प्राकृतिक  गैस आधारित CNG  स्टेशन का उद्घाटन किया।
  • गुमला ज़िले के चार प्राचीन धार्मिक  स्थलों टांगीनाथ धाम, आंजनधाम तथा पर्यटन स्थलों- गोबरसिल्ली एवं नवरत्नगढ़ के समुचित विकास के लिये 6.50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर  सरकार को भेजा गया है।
    • नवरत्नगढ़ – यह सिसई प्रखंड में है तथा गुमला से 32 व राँची से 65 किमी. दूर है। यह नागवंशी राजाओं की धरोहर है। राजा दुर्जन शाह ने  नवरत्नगढ़ की स्थापना की थी। 
    • गोबरसिल्ली – पालकोट गुमला से 25, राँची से 100 व सिमडेगा ज़िला से 55 किमी. दूर है। यह प्रकृति की अदभुत बनावट है, इसे कुछ  लोग झूलता पहाड़ भी कहते हैं। इस पहाड़ को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह संतुलन का अदभुत नज़ारा है। 
    • आंजनधाम – आंजनधाम गुमला से 21 किमी. दूर है। गाँव से मुख्य मंदिर तक जाने के लिये भी सड़क बन गई है। कहा जाता है कि आंजन  गाँव के घने जंगल व पहाड़ की चोटी पर माता अंजनी के गर्भ से बालक हनुमान का जन्म हुआ था। 
    • टांगीनाथ धाम – यह डुमरी प्रखंड से 10 किमी., गुमला शहर से 75 किमी. व राँची से 175 किमी. दूर है। यह सातवीं व नौवीं शताब्दी का  बना हुआ बताया जाता है। यह एक धार्मिक स्थल है, यहाँ एक त्रिशूल है, जो जमीन पर गड़ा है, जिस पर जंग नहीं लगता है।