MAY 2023 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
You are currently viewing MAY 2023 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
  • 14 मई, 2023 को केरल के कोच्चि शहर में ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी ने झारखंड नेत्र सोसाइटी को बेस्ट स्टेट सोसाइटी के राष्ट्रीय अवार्ड से नवाज़ा है।
  • जमशेदपुर की  और टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की  वरिष्ठ प्रशिक्षक व पर्वतारोही अस्मिता दोरजी ने माउंट एवरेस्ट पर फतह की है।
  •  13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिये झारखंड के 30  खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
    • 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 21 जून तक ओडिशा के राउरकेला में किया  जाएगा।
  • झारखंड में मृदा जाँच के  लिये 500 हाई स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा ताकि भारत सरकार द्वारा यहाँ मृदा जाँच प्रयोगशाला (सॉयल टेस्टिंग लैब) की व्यवस्था की जा  सके।
  • जमशेदपुर के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी से सटे गाँवों में हाथियों और मानव के  आपसी संघर्ष को कम करने व वन्यजीवों की हो रही कमी को दूर करने के लिये वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में ग्रासलैंड (घास का मैदान) विकसित  किया जाएगा।
  • 20 मई, 2023 को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह ज़िले के सरिया व बिरनी प्रखंड में जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास  किया। 
    • केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह ज़िले के सरिया प्रखंड क्षेत्र की अमनारी पंचायत अंतर्गत करनीडीह में 54 करोड़ रुपए  की लागत से बनने वाली दो जलापूर्ति योजना क्रमश: अमनारी व कैलाटांड जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।
  • झारखंड की 50 पंचायतों को मॉडल बनाने के लिये राज्य के पंचायती राज विभाग  ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।  
    • इन पंचायतों को मॉडल बनाने के लिये झारखंड सरकार का पंचायती राज विभाग केरला इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (कीला)  के साथ एमओयू करेगा।
  • 11मई, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने रामगढ़ ज़िले के पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में  नवनिर्मित जी प्लस थ्री ‘पर्यटन विहार’ (वीआईपी गेस्ट हाउस) का उद्घाटन किया।
    • पतरातू बांध सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की देखरेख में बनाया गया था।
  • 9 मई, 2023 को ‘नीति आयोग द्वारा मार्च 2023 के लिये देश के 112 आकांक्षी ज़िलों की ‘चैंपियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिग’ जारी की गई।  इस रैंकिग के ‘टॉप फाइव’में शामिल सभी ज़िले ‘झारखंड’से हैं। 
    •  ओवर ऑल रैंकिग में ज़िलों का स्थान इस प्रकार है- 
    • प्रथम स्थान – साहिबगंज 
    • दूसरा स्थान – रामगढ़ 
    • तीसरा स्थान – गोड्डा 
    • चौथा स्थान – हज़ारीबाग 
    • पाँचवां स्थान – पश्चिम सिंहभूम
  • 30 अप्रैल, 2023 को झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति की ओर से प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  इसमें झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों एवं विविध भाषाओं के साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। 
  • वे साहित्यकार जिन्हें सम्मानित किया गया – 
    • शंभू बादल : बिरसा मुंडा शिखर सम्मान 
    • प्रह्लाद चंद्र दास : भारत यायावर स्मृति सम्मान 
    • पंकज मित्र :राधाकृष्ण स्मृति सम्मान 
    • बासु बिहार :श्रीनिवास पारी सम्मान 
    • वंदना टेटे :सुशीला समद सम्मान 
    • विनोद राज विद्रोही : रघुनाथ स्मृति सम्मान 
    • नरेश अग्रवाल: विनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान 
    • मयंक मुरारी: डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान 
    • रतन महतो : संत कवि सृष्टिधर स्मृति सम्मान 
    • अमरेंद्र सुमन : कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान

  • 1 मई, 2023 को झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रामगढ़ में कुटुंब कोर्ट (फैमिली न्यायालय) की शुरुआत की गई है। 
    • न्यायाधीश लोलार्क दुबे को कुटुंब कोर्ट का प्रधान जज नियुक्त किया गया है।
  • 28 अप्रैल, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर राज्य के आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य  सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘एयर एंबुलेंस सेवा’ का शुभारंभ किया है। 
    • नागर विमानन प्रभाग द्वारा ‘एयर एंबुलेंस सेवा’ के लिये राज्य स्तरीय एक सेल का गठन किया गया है।
  • 21वां फेडरेशन कप अंडर-20 एथलेटिक्स  प्रतियोगिता में झारखंड की आशा किरण बारला ने स्वर्ण पदक जीता।  यह  प्रतियोगिता तमिलनाडु में आयोजित हुआ था।  आशा किरण बारला ने 800 मीटर इवेंट में यह पदक जीता। 
  • झारखंड की मदर टेरेसा के नाम से किसे जाना जाता है ? सिस्टर जेमा टोप्पो
    • हाल ही में सिस्टर जेमा टोप्पो  का निधन हो गया।  वह घरेलू कामगार महिलाओं की आवाज थी। 
  • 4 मई, 2023 को झारखंड अकेडमिक काउंसिल परिसर में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इसमें 14 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिये किया गया।
  • 8 मई, 2023 को केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी, सांसद दीपक प्रकाश, संजय सेठ, बीके सिन्हा ने झारखंड के राँची में  केंद्रीय विद्यालय संगठन की संगीत शिक्षिक डॉ. रश्मि कुमारी की लिखित पुस्तक ‘स्वर तरंगिनी का लोकार्पण किया।
  • खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023 की शुरुआत 15 जुलाई से होगी।  यह प्रतियोगिता 31 जनवरी 2024 तक चलेगा।  यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर पर आयोजित होगा।  राज्यस्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में होगा। 
  • कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व झारखंड पुलिस के जवान गोइलकेरा निवासी संतोष बोबोंगा  करेंगे। 
    • संतोष ने नवंबर 2022 में पुणे में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस कलस्टर में गोल्ड मेडल जीता था। 
  • रांची के ठाकुर विश्वनाथ सहदेव उच्च विद्यालय,जगन्नाथपुर धुर्वा  में उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया गया ।
    • झारखंड में 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विश्वविद्यालय का शुरुआत किया गया ।  
    • झारखंड में 4091 ग्राम पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय का शुभारंभ किया गया 
    • 25 मई, 2023 को झारखंड में खुले 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के नाम बदलकर स्कूलों के नाम के आगे ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस’ जोड़ा जाएगा।
    • इस संबंध में राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश भी जारी कर दिये है।
  • जेवियर समाज सेवा संस्थान (XISS) का 62 वां दीक्षांत समारोह 6 मई 2023 को आयोजित
  • रांची विश्वविद्यालय ने साइबर पीस व  सीपीसी के साथ साइबर सिक्योरिटी कोर्स शुरू करने के लिए समझौता किया। 
  • केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के आदेश पर जानवरों का प्रजनन कराने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी और बोकारो के जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान के बीच नर और मादा तेंदुआ  का आदान प्रदान किया गया। 
  • हाल ही में भगवान बुद्ध की एक प्राचीन मूर्ति मिस्र के बेरेनिस बंदरगाह के पास मिली है।  इस मूर्ति की लंबाई 71 सेंटीमीटर है। 
  • रांची के चिकित्सक डॉ अनंत सिन्हा ईस्ट जोन चैप्टर ऑफ एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बने। 
  • झारखंड होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI) को 30 अप्रैल को दिल्ली में संपन्न समारोह में सम्मानित किया गया
  • केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य विभाग ने 2021-22 से लेकर 2025-26 तक के लिए झारखंड के 5775 आदिवासी बहुल गांव का चयन एकीकृत विकास के लिए किया है। 
    • पहले चरण में 1000 गांव का चयन किया जाएगा।  फिर अलग-अलग 12-12 सौ गांवो  का चयन किया जाएगा। 
    • केंद्र सरकार आदिवासी बहुल गांव के विकास के लिए अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना शुरू करेगी
  • CCL के CMD पीएम प्रसाद कोल इंडिया के नए चेयरमैन  होंगे।
  • गढ़वा में स्थित श्री बंशीधर नगर में दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का शुभारंभ हेमंत सोरेन ने किया।  श्री बंशीधर महोत्सव को वर्ष 2023 में  राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया है।  अब गढ़वा में प्रत्येक वर्ग श्री बंशीधर महोत्सव को मनाया जाएगा।
  • पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की सभापति सविता महतो है।हाल ही में इसकी सदस्य रामगढ़ की विधायक सुनीता चौधरी को बनाया गया है।
  • बिहार आई बैंक ट्रस्ट बैठक का अध्यक्षता  झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में किया।
  • झारखंड के 320 थानों में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  झारखंड पुलिस भवन निर्माण निगम ने CCTVs लगाने के लिए कंसल्टेंट के तौर पर अर्नेस्ट एंड यंग नाम की कंपनी का चयन किया है
  • विश्व बैंक के नए अध्यक्ष भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अजय बंगा को नियुक्त किया गया।
  • हाल ही में रांची के तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा को ताल रत्न से सम्मानित किया गया है।  यह सम्मान उन्हें शास्त्रीय वादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।  कोलकाता के शास्त्रीय संगीत संगठन “कोलकाता म्यूजिक सर्किल” की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक” अखिल भारतीय शास्त्रीय संगीत समारोह” में लक्ष्मी नारायण ओझा को ताल रतन सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
Q.लक्ष्मी नारायण ओझा किस वाद्य यंत्र से संबंधित है ? तबला
Q.हाल ही में झारखंड के किस तबला वादक को ताल रतन अवार्ड से सम्मानित किया गया है ? लक्ष्मी नारायण ओझा
 
Q.विश्व बीज परिषद की बैठक झारखंड के किस विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ ? बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में
 
  • झारखंड में 1 मई से – 31 मई तक  तंबाकू निषेध कार्यक्रम का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।  इसके तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के पूर्व 1 मई से 31 मई तक राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कोटप्पा एक्ट 2003, ई सिगरेट एक्ट 2019 के प्रभावकारी अनुपालन एवं वैकल्पिक रोजगार के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराना है।  इस अभियान का थीम है – भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं। 
Q.झारखंड में 1 मई से – 31 मई तक  तंबाकू निषेध कार्यक्रम का विशेष अभियान संचालित किया किया गया, इस कार्यक्रम का विषय क्या था ? भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं
 
  • 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार झारखंड को प्रतिवर्ष आपदा से निपटने के लिए 600 करोड़ अनुदान राशि केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाएगा।  यह राशि 5 साल तक दिया जाएगा।  इसमें रोकथाम, शमन, छतिपूर्ति और क्षमता विकास के लिए 20-20 फीसदी  राशि खर्च करनी है। 
Q.15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार झारखंड को प्रतिवर्ष आपदा से निपटने के लिए प्रतिवर्ष कितना अनुदान राशि केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाएगा  ? 600 करोड़

 

1.हाल ही में अभी पंडित रघुनाथ मुरमू का 119 वां जयंती 5 May 2023 को मनाया गया।  पंडित रघुनाथ मुरमू संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी लिपि के रचयिता थे।  उनके 119 वां जयंती के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंडित रघुनाथ मुरमू का गांव दांदबोश पहुंचे।  पंडित रघुनाथ मुरमू का जन्म 5 May 1905 को दांदबोश गांव में  हुआ था।  यह गांव उड़ीसा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में स्थित है।  वहीं दांदबोश पर पंडित रघुनाथ मुरमू का समाधि स्थल है।  उनके समाधि पीठ पर एक प्रतिमा का माल्यार्पण झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया। उनका निधन 1 February 1982 को 76 वर्ष की आयु में हुआ था।

  • संथाली भाषा के और साहित्य के विकास में पंडित रघुनाथ मुरमू का अतुल्यनीय  योगदान रहा है।  उन्होंने संथाली भाषा एवं साहित्य को लेकर कई सारे नाटक, कविता, काव्य लिखे हैं।  उन्होंने ओल चेमेड़ नाम से ओलचिकी लिपि के लिए प्राथमिक पाठ्यक्रम तैयार किया था।  इसके अलावा उन्होंने संथाली भाषा में कई सारे नाटकों का भी रचना किया है जिनमें से कुछ प्रमुख है –  होर सेरेंग , सिद्धू कानू और बिदु चंदन

2.बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के द्वारा हाल ही में सरसों के दो किस्म बिरसा भाभा  मस्टर्ड वन (BBM-1)और शिवानी नामक बीज बनाया गया है।

3.देश का पहला रैपिड रेल का पहला चरण में गाजियाबाद से साहिबाबाद रूट में जून से शुरू होगा।

4.झारखंड के दिवंगत कलाकार अशोक पागल पर बनी डॉक्यूमेंट्री “अमीबा से बिंबिसार तक : प्रयोग और इतिहास की बेजोड़ गाथा”  की पहली स्क्रीनिंग रांची में किया गया अशोक पागल पूर्व में धारावाहिक ” अपने शहर का आदमी” में अभिनय करते हुए दिखे थे। 

5.हाल ही में रांची में ऑल इंडिया उर्दू कन्वेंशन का आयोजन किया गया।  इस कन्वेंशन का आयोजन जनवादी लेखक संघ ने किया है। 

6.ताशकंद में आयोजित एशिया कप में  भारतीय तीरंदाजो ने सात  स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते। भारत ने कुल 14 पदक जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 

7.बीसीसीएल की एकीकृत BOCP खदान को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए देश की टॉप 35 खदानों की सूची में शामिल किया गया है . झारखंड की कुल 6 खदानों को टॉप 35 की सूची में रखा गया है . जिनमें से ECL की एक, BCCL की एक और CCL की 4 खदान है . 

  1. ECL – राजमहल खदान
  2. BCCL – एकीकृत BOCP खदान
  3. BCCL – आम्रपाली खदान, मगधखदान, अशोका खदान और AKK  खदान
  • झारखंड की स्वीटी डुंगडुंग  और जमुना कुमारी किस खेल से संबंधित है ? हॉकी
  • पटना में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन के 42 में अधिवेशन में रांची के चार वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कमल कुमार बोस, डॉ जंग बहादुर पांडे, डॉ प्रशांत करण एवं डॉ पम्पा सेन विश्वास को सम्मानित किया गया।
    • डॉ कमल कुमार बोस को फादर कामिल बुल्के स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
    • पंपा सेन विश्वास को विदुषी  किशोरी चतुर्वेदी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • झारखंड में दूर-दराज के दुर्गम ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुलभ परिवहन मुहैया  कराने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना’ की शुरुआत होने जा रही है।  
    • इस योजना के तहत वैसे इलाकों में सरकार वाहन चलाएगी जहाँ लोगों को प्रखंड या ज़िला मुख्यालय जाना हो तो गाड़ी पकड़ने के लिये  कम से कम 25 किमी. की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है।
  • वाराणसी-राँची-कोलकाता ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट: झारखंड में 6 चरणों में बनेगी सिक्स लेन सड़क / पूरी सड़क पर 12 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का अनुमान है।
  • 15 मई, 2023 को झारखंड आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्ययोजना  की स्वीकृति को लेकर हुई बैठक में राज्य के नेतरहाट एवं पतरातू में योग एवं आयुष केंद्र खोलने के प्रस्ताव स्वीकृति दी गई।
  • रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 12 मई 2023 को किया गया।  रांची कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का निर्माण 23.5 एकड़ जमीन पर लगभग 400 करोड़ की लागत से टाटा ट्रस्ट के द्वारा रांची के कांके के सुकरहुटु रोड कदमा में किया गया है। यह राज्य का प्रथम कैंसर हॉस्पिटल है।
  • नेपाल में स्थित माउंट लो बुचे इष्ट चोटी में तिरंगा झारखंड के पर्वतारोही शशि शेखर ने फहराया।
  • रांची के उद्योगों से निकल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए पाइप नेचुरल गैस (PNG) से रांची के उद्योगों को चलाया जाएगा।  पहले चरण में तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र की इंडस्ट्रीज के लिए PNG उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मॉस्को इंटरनेशनल वुशु  प्रतियोगिता में रांची की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा ने कांस्य पदक जीता।
  • रांची की सुषमा टोप्पो , राष्ट्रीय रैंकिंग स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाईगी।  यह प्रतियोगिता रांची में 1 से 5 जून तक होगा।
  • झारखंड में पहली बार वोट एंबुलेंस (Boat Ambulance) झारखंड की गंगा साहिबगंज में इस्तेमाल किया जाएगा।
  • टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (TSML) ने तरल प्राकृतिक गैस (LNG) की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के साथ समझौता किया है।
  • झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश –  संजय कुमार मिश्रा है।
  • झारखंड के मुख्य सचिव – सुखदेव सिंह है।
  • झारखंड के डीजीपी – अजय कुमार सिंह है।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव – वंदना दादेल है।
  • पारिवारिक विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने  के लिए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने मन का मिलन पखवाड़ा शुरू किया है।
  • रांची के आलम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर मजीद अलम को दिल्ली की संस्था एमटी  इंडिया हेल्थ केयर के द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है।
  • राउरकेला में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी  में झारखंड की टीम उपविजेता रहा, जबकि हरियाणा विजेता बना। झारखंड के टीम ने रजत पदक जीता ।
  • झारखंड के प्रसिद्ध मानव शास्त्रीय व शिक्षाविद्, गुमला जिले के निवासी डॉ कर्मा उरांव का  72 वर्ष में निधन हो गया।
  • झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की मेजबानी में बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी में 26वा  राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ।
    • सपना कुमारी ने 100 मीटर हर्डल्स 13.58 सेकंड में पार करते हुए यह काँस्य पदक जीता।
    • इस स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक आंध्र प्रदेश की ज्योति (12.89  सेकेंड) और रजत पदक तमिलनाडु की आर. नित्या (13.44 सेकेंड) ने जीता।
  • 1.झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी
  • झारखंड  के राँची में तीन खेलों (हॉकी,  एथलेटिक्स और तीरंदाजी) का एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी है। 
    • मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पेल्क्स होटवार में यह सेंटर खोला जाएगा।
  • 2.झारखंड के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में झारखंड विद्यालय स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा।  इसके तहत कक्षा 6 से 12 तक में पढ़ने वाले बच्चों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराया जाएगा।
  • 3.हूल विद्रोह के महान क्रांतिकारी शहीद चानकु महतो का शहादत दिवस मनाया गया। 15 मई 1856 काे अंग्रेजों ने  फांसी दी थी | चानकु महतो का जन्म गोड्डा के रंगमटिया गांव में 9 फरवरी, 1816 को हुआ था। पिता का नाम कारु महतो था।
  • 5.राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू 24 मई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएगी।   24 मई को वह देवघर पहुंचेगी। उनके द्वारा झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा।
    • 24 मई, 2023 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राँची के धुरवा में करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।  
    • 165 एकड़ में फैला इसका परिसर क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सभी हाईकोर्ट के परिसरों से बड़ा है।
    • इसका परिसर सुप्रीम कोर्ट के परिसर  (22 एकड़) से भी कई गुना बड़ा है।
  • 6.सरकार ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मेरी लाइफ मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया।
  • 7.सीकोकई कराटे दू  इंटरनेशनल, झारखंड की मेजबानी में मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन आमंत्रण कराटे चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने 22 स्वर्ण, 30 रजत और 49 कांस्य पदक के साथ ओवर ओवरऑल चैंपियन बना।
  • 8.हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित 33वा जूनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में झारखंड के बालक टीम ने कांस्य पदक जीता।
  • 1.झारखंड की एथलीट फ्लोरेंस बारला ने रांची में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।  रांची के  मोराबादी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 16 मई को फ्लोरेंस बारला ने 53.76 सेकंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया।
  • 2.झारखंड में खेल के विकास के लिए खेलो इंडिया का एक्सीलेंस सेंटर रांची में खोला जाएगा।  इसमें तीन खेलों के विशेषज्ञ खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।  यह तीन खेल हैं – हॉकी, एथलेटिक्स और तीरंदाजी।