- उद्गम – मानसरोवर झील (तिब्बत) के निकट कैलाश श्रेणी के चेमायुंगडुंग हिमनद से
- प्रमुख सहायक नदियाँ
- बायें तट नदियाँ- दिबांग,लोहित, बूढ़ी दिहिंग, धनसिरी,कलंग।
- दाहिने तट नदियाँ- सुबनसिरी कामेंग, मानस, संकोश।
- संगम अथवा मुहाना – ‘जमुना’ के नाम से पद्मा नदी में मिलती है। पद्मा,मेघना से मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
- बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र का नाम जमुना हो जाता है। जमुना में दाहिनी ओर से तीस्ता नदी मिलती है।
- धुबरी के निकट ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश में प्रवेश करती है।