अमेरिका स्थित अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान एजेंसी (SERA) और ‘ब्लू ओरिजिन’ ने अपने मानवयुक्त अंतरिक्षयान कार्यक्रम के लिए भारत को साझेदार राष्ट्र घोषित किया है। एजेंसी दुनिया भर के 6 नागरिकों को ‘न्यू शेपर्ड’ योजना के तहत 11 मिनट के लिए क्रेमन रेखा (पृथ्वी के सतह से करीब 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर) के पार भेजेगी जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है।
World UFO Day हर साल 2 जुलाई को मनाया जाता है। UFO की फुल फॉर्म “Unidentified Flying Object” है, जिसका हिंदी में अर्थ “अज्ञात उड़ती हुई वस्तु” होता है।
जापान ने नए बैंक नोटों में होलोग्राफिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया।
एयर इंडिया महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा उड़ान प्रशिक्षण स्कूल स्थापित करेगी।
भारतीय पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PGCIL) के CMDरवींद्र कुमार त्यागी बने। अखिलेश पाठक (PGCIL) के दक्षिणी क्षेत्र ट्रांसमिशन सिस्टम-I (SRTS-I) के नए मुख्य महाप्रबंधक (CGM) बने।
विश्वनाथन आनंद ने लियोन, स्पेन में आयोजित लियोन मास्टर्स शतरंज चैम्पियनशिप 2024 को दसवीं बार जीता
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर भूपिंदर सिंह रावत का 85 साल की उम्र में निधन। उन्हें ‘स्कूटर’ के नाम से पुकारते थे।
विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalists Day) हर साल 2 जुलाई को मनाया जाता है।विश्व खेल पत्रकार दिवस की शुरुआत 1994 में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) द्वारा की गई थी।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।
1) पूर्व उपराष्ट्रपति की जीवनी “वेंकैया नायडू – सेवा में जीवन” – एस नागेश कुमार, द्वारा लिखित
2) “सेलिब्रेटिंग भारत – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में एम. वेंकैया नायडू का मिशन और संदेश”,भारत के उपराष्ट्रपति के पूर्व सचिव डॉ आईवी सुब्बा राव द्वारा संकलित
3) “महानेता – एम. वेंकैया नायडू का जीवन और यात्रा” – श्री संजय किशोर द्वारा लिखित