पी.आर. श्रीजेश ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर, 2021’ पुरस्कार से सम्मानित
पी.आर. श्रीजेश
Parattu Raveendran Sreejesh (परट्टू रावेन्द्रन श्रीजेश )
राज्य – केरल
हाल ही में भारतीय हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर, 2021’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
वे यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय तथा दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं।
इससे पूर्व भारत की महिला कप्तान रानी रामपाल ने वर्ष 2019 में यह पुरस्कार जीता था।
पी.आर. श्रीजेश पुरुष हाॅकी टीम का हिस्सा थे जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
वर्ल्ड गेम्स (World Games)
वर्ल्ड गेम्स (World Games) एक बहु-खेल आयोजन है जिसे हर चार वर्ष में “अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
इन खेलों का आयोजन 11 दिनों की अवधि के लिये किया जाता है जिसमें 30 से अधिक खेलों को शामिल किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ International World Sports Federation(IWGA)
1980 में स्थापित
मुख्यालय: कोलोराडो, संयुक्त राज्य अमेरिका
10th edition of The World Games 2017 in Wrocław, Poland
11वां संस्करण विश्व खेल 2022, – बर्मिंघम, अलबामा, यूएसए (7 से 17 जुलाई 2022 तक )
द वर्ल्ड गेम्स का 12 वां संस्करण – चेंगदू, चीन (7 से 17 अगस्त 2025 )