JHARKHAND CURRENT AFFAIRS APRIL 2020 : SARKARI LIBRARY

  JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS APRIL 2020/SARKARI LIBRARY

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS APRIL 2020 : SARKARI LIBRARY

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से झारखण्ड राज्य में ‘आंगन बूटी’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई जिसके तहत घरों की छतों या बालकनी में औषधीय पौधे लगाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। 

  • सिलिकान इंडिया के द्वारा प्रकाशित मैगजीन में देश के शीर्ष स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनियों में क्रिकेटर निशांत दयाल की झारखण्ड की एलिट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 

  • 24 अप्रैल 2020 को पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पर झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखण्ड के कपिलो पंचायत को ‘नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार’ से नवाजा गया। 

  • झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला निवासी फुटबॉलर राजकुमार सोरेन का हाल ही में निधन हो गया। 

  • झारखण्ड के डाक विभाग के द्वारा ‘बैंक आपके द्वार’ योजना चलाई गई। 

  • कोरोना के संक्रमण से चिकित्सक कर्मियों के बचाव हेतु पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी आदित्य ने हाइटेक इंडिविजुअल आइसोलेशन बेड बनाया है, जो इलाजरत मरीजों तक भोजन और दवाइयों को पहुंचाने का कार्य करेगा। 

  • सरायकेला निवासी छऊ नृत्य गुरू जयनारायण सामल का निधन हो गया। उन्हें वर्ष 2013 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा ‘संगीत नाटक अकादमी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। 

  • झारखण्ड सरकार में दूसरे राज्यों के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूरों की सहायता करने के लिए ‘झारखण्ड कोरोना सहायता मोबाइल ऐप’ जारी किया है। 

  • झारखण्ड के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रों ने कोरोनावायरस के दौरान घरों में अकेलेपन और नकारात्मकता के शिकार होने से बचने के लिए ‘ऑनलाइन युवा महोत्सव’ की शुरूआत की। 

  • झारखण्ड प्रशासनिक सेवा में आदिम जनजाति कोरबा की पहली महिला अधिकारी चंचला कुमारी का चयन हुआ। 

  • राजीव अरूण एक्का को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।

कोरोना सहायता मोबाइल

  • मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के चलते बाहर में फंसे मजदूरों की मदद के लिए कोरोना सहायता एप लॉन्च की। इस एप के माध्यम से मजदूरों को न्यूनतम 1000 एवं अधिक से अधिक 2000 की सहायता राशि दी गयी है। 

बाजार ऐप 

  • कोविड-19 कारण हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों तक खाद्यान्न की आपूर्ति करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड बाजार ऐप लॉन्च किया 

  • नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए झारखंड बाजार ऐप लांच किया गया है।


पुरस्कार/सम्मान 


नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार

  • 24 अप्रैल 2020 को पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पर गिरिडीह जिले की बिरनी प्रखंड के कपिलो पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से नवाजा गया है। 

  • यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन कपिलो पंचायत की मुखिया इंदु देवी को विकास के मामले में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। 


नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार

  • (एन.डी.आर.जी.जी.एस.पी.) रू यह पुरस्कार ग्राम सभाओं के माध्यम से गाँवों की सामाजिक और आर्थिक संरचना में सुधार से संबंधी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों/ ग्राम परिषदों को दिया जाता है।


ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान आवार्ड

  • केंद्रीय पंचायती राज मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान आवार्ड से रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के होन्हे पंचायत को सम्मानित किया गया। 


ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार (जी.पी.डी.पी.ए.) 

  • यह पुरस्कार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी मॉडल दिशानिर्देशों के अनुरूप तैयार किए गए राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों के विशिष्ट दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी जी.पी.डी.पी. तैयार करने वाली ग्राम पंचायतों / ग्राम परिषदों को दिया जाता है । 


चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत का आवाडे

  • चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत का आवार्ड बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत को सम्मानित किया गया है।


बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार (सी.एफ.जी.पी.ए.) 

  • यह पुरस्कार बाल-सुलभ प्रथाओं को अपनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों / ग्राम परिषदों को दिया जाता है । 


निधन 

 श्रवणकुमार गोस्वामी

  • हिंदी साहित्य में दर्जनों उपन्यास का योगदान देने वाले डॉक्टर श्रवण कुमार गोस्वामी का निधन हो गया।

  • डॉ. श्रवणकुमार गोस्वामी सबसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने ‘नागपुरी भाषा और साहित्य’ पर शोध किया था। उनका पहला उपन्यास था – जंगलतंत्रम 

  •  इसी उपन्यास को पहला राधाकृष्ण सम्मान मिला था। 


छऊ गुरू जयनारायण सामल 

  • सरायकेला खरसावां के छऊ गुरू जयनारायण सामल का निधन हो गया है। 2013 में इन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड 2012 से सम्मानित किया गया था। 


योजना 

दीदी किचन योजना

  • कोविड-19 को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन की वजह से गरीब लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना चलाई जा रही है। 

  • राज्य के सभी 4562 पंचायतों में इन केंद्रों का शुभारंभ किया गया है और इसके संचालन की जवाबदेही पंचायत स्तर पर निबंधित सखी मंडलों को दी गई है। 


चर्चा में 

लॉन – बॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी-रूपा रानी तिर्की (रांची)

  • रूपा रानी तिर्की रांची की रहने वाली है। इन्होंने तीन राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 

  • इन्होंने एशिया पैसिफिक बाउल्स चैंपियनशिप में 3 मेडल जीत चुकी है। 

  • गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक बाउल्स चैंपियनशिप 2019 में इन्होंने कांस्य पदक जीता है।




JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS APRIL 2020/SARKARI LIBRARY