JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2020 : SARKARI LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2020/SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2020 : SARKARI LIBRARY


  • राजीव अरूण एक्का को राज्य के गृह कार्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। 

  • झारखण्ड के जमशेदपुर जिले की कवियित्री डॉक्टर लता मानकर प्रियदर्शनी को ‘अमृता प्रीतम सम्मान 2020’ से सम्मानित किया गया। 

  • झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खूटी और रामगढ़ जिले को छोड़कर शेष 22 जिलों में ई-एफआईआर थाने खोले जाने की स्वीकृति प्रदान किया है। 

  • झारखण्ड के प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी को ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार‘ से सम्मानित किया गया। 

  • सघन निक्षय पोषण योजना अभियान के तहत सरकार द्वारा प्रतिमाह टीवी के मरीजों को ₹500 की राशि प्रदान की जाएगी। 

  • राँची विवि के सहायक प्रोफेसर डॉ क्वीन सरकार को साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  • झारखण्ड के 3 शिक्षकों निरूपमा कुमारी (बोकारो), स्मिथ कुमार सोनी (सिमडेगा) और इशिता डे (जमशेदपुर) को ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 

  • फेम इंडिया एशिया पोस्ट-50 की सूची में झारखण्ड के (बड़कागांव विधानसभा के विधायक )अंबा प्रसाद को चयनित किया गया है। 

  • फेम इंडिया एशिया पोस्ट-50 की सूची में झारखण्ड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश महतो को उम्दा विधायक सर्वे 2020 में विशिष्ट विधायक चुना गया है। 

  • भारतीय रेल द्वारा दूसरी किसान रेल बरौनी से टाटानगर स्टेशन के बीच संचालित की जाएगी। 

  • मोटर वाहन दुर्घटना के बीमा के विवाद के निपटारे हेतु झारखण्ड राज्य में पहली बार लोक अदालत का आयोजन किया गया। 

  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 14 अगस्त 2020 को झारखण्ड राज्य के नए लोगो का अनावरण किया गया। 

  • बागवानी मिशन के तहत झारखण्ड की सब्जियों को मध्य पूर्वी देशों में भेजा जाएगा। 

  • आदिवासी मुद्दों पर आधारित नागपुरी फिल्म धुमकुड़िया को पहली बार 82 देशों के फेस्टिवल में स्थान मिला है। इसका निर्माण व निर्देशन  नंदलाल नायक के द्वारा किया गया तथा इसमें पद्म श्री मुकुंद नायक ने संगीत दिया है। 

  • ढाका में आयोजित ढाका इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में झारखण्ड की संथाली शॉर्ट फिल्म सोंधायनी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। 

  • झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बोकारो में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। 

  • डॉ इंद्रनील मन्ना बीआईटी मेसरा के नए कुलपति नियुक्त किए गए।

  • देशभर के 25 सामुदायिक रेडियो स्टेशन में झारखण्ड का एकमात्र रेडियो स्टेशन ‘रेडियो खांची-90.4 एफएम’ को शामिल किया गया। 

  • झारखण्ड के रणधीर जायसवाल को न्यूयॉर्क काउंसलेट जनरल नियुक्त किया गया।

  • झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा लुप्तप्राय हो चुकी तीन भाषाओं असुर, बिरजिया और बिरहोर के लिए त्रिभाषायी डिक्शनरी ऐप लॉन्च किया गया। 

  • झारखण्ड के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर डॉ आर.एस. कुरील देश की नई शिक्षा नीति 2020 बनाने वाली 8 सदस्य कमेटी में शामिल थे। 

खेलकूद

अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर

  • झारखंड के हजारीबाग के रविंद्र कुमार को टेबल टेनिस के लिए अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर बनाया गया है। 

  • इससे पूर्व वे जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और अम्पायर रहे हैं। 

  •  वह नेशनल लेवल पर कई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिरकत कर चुके हैं। 

  •  2019 में जम्मू और 2018 में रांची में खेल चुके हैं। 


नेशनल क्रिकेट टीम, हंगरी 

  • भुरकुंडा (रामगढ़) के अमितेश पराशर उर्फ सोनू का हंगरी (यूरोप) के नेशनल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। 

  • अमितेश हंगरी क्रिकेट एसोसिएशन की नेशनल टीम में 20 अगस्त 2020 से होने वाले लीग मैच में हिस्सा लिया। इनकी टीम हंगरी की इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल की मैच खेलती है। 2 अगस्त को बुडापेस्ट स्थित जोडली  गेट स्टेडियम में नेशनल टीम ट्रायल 2020 में अमितेश का चयन हुआ है। 

  • अमितेश पूर्व में झारखंड की रांची सेल टीम से भी क्रिकेट खेल चुके है। 

  • वर्तमान में वह हंगरी देश में पेक यूनिवर्सिटी से एमबीए (एचआर) की पढ़ाई कर रहे है। 


 महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट से सन्यास

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त,2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है 

  • महेंद्र सिंह धोनी ने 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी- 20 मैच खेले है।

  • धोनी पर लिखी गई पुस्तकें 


एमएस धोनी, कैप्टन कूल 

अयाय मेमन

कैप्टन कूल

द एमएस धोनी स्टोर 

गुल्लू इजेकियल

द धोनी टच 

भरत सुंदरसन

थिंक एंड विन लाइक धोनी

स्फूर्ति सहारे 

द मैन, द लीडर एमएसडी

विश्वदीप घोष

गट्स एंड ग्लोरी

मकरंद वयंगनकर


  • महेंद्र सिंह धोनी को मिला सम्मान :

    • 2018 : पदम् भूषण 

    • 2009 : पदम् श्री

    • 2007-08 : राजीव गाँधी खेल रत्न 

  • इसके अलावा इन्हें वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है. यह सम्मान पाने वाले ये दूसरे भारतीय क्रिकेटर है (प्रथम कपिल देव)। 


ऐप/पोर्टल 

डिक्शनरी ऐप 

  • केंद्रीय विश्वविद्यालय ने झारखंड के तीन भाषाओं की डिक्शनरी ऐप लॉन्च किया है। इसमें असुर, बिरजिया बिरहोर शामिल है। 

  • यह झारखंड की भाषाओं के ऊपर बनाया गया पहला त्रिभाषायी डिक्शनरी ऐप है। इस ऐप से 3 भाषाओं की जानकारी ली जा सकती है। 


झारखंड संपदा नियामक प्राधिकार रेरा 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड संपदा नियामक प्राधिकार रेरा के पोर्टल का ऑनलाइन उद्घाटन किया है। 

  • इस पोर्टल के जरिए रियल इस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट में रजिस्ट्रेशन आसानी से होगी। वही इसके माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

  • इस पोर्टल पर रियल इस्टेट के निबंधित प्रोजेक्ट की पूरी लिस्ट उपलब्ध होगी। इससे कस्टमर्स अपने को बिल्डर्स की धोखाधड़ी से बचा सकेंगे। इससे बिल्डर्स, ग्राहकों और बैंकों को भी अपने से संबंधित कार्यों के निष्पादन में सहूलियत हो जाएगी। बिल्डर्स और कस्टमर्स के बीच विवादों की मॉनिटरिंग भी काफी आसान हो जाएगी। 

फैसिलिटी ऐप

  • राज्य भर में अब कोरोना मरीजों का प्रबंधन फैसिलिटी ऐप के माध्यम से किया जाएगा। 

  • फैसिलिटी ऐप में मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके भर्ती होने एवं अस्पताल से डिस्चार्ज होने तक का पूरा ब्यौरा उपलब्ध होगा इसे राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है।


ई-नाम पोर्टल

  • झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रांची जिले के नगडी प्रखंड से ई-नाम पोर्टल का उद्घाटन किया।

  • इसके साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से विदेशों (दुबई) * तक सब्जियों को निर्यात भी किया गया।


 स्वास्थ्य 

  •  17 अगस्त 2020 को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजातीय स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित “स्वास्थ्य” नाम के ई -पोर्टल का उद्घाटन किया। 

  • यह पोर्टल अपनी तरह का पहला है। यह भारत में जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान करता है। यह देश के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किए गए अनुसंधान अध्ययनों, नवीन प्रथाओं, केस अध्ययनों और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जानकारी के एकीकृत स्रोत के रूप में भी कार्य करेगा। 

  • इसके अलावा, मंत्रालय ने स्वास्थ्य और पोषण पर “आलेख” ई-न्यूजलेटर शुरू किया। 

  • इस ई-न्यूजलेटर को तिमाही आधार पर जारी किया जायेगा। यह आदिवासी लोगों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए विभिन्न हितधारकों के कार्यों का – प्रदर्शन करेगा। इससे एक-दूसरे की सफलताओं और असफलताओं से भी सीखने में मदद मिलेगी। 

रिकॉर्ड 

झारखंड : स्वालंबन से स्वाभिमान कोरोना के साथ कोरोना के बाद

  • सामाजिक, आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र ने “झारखंड : स्वालंबन से स्वाभिमान कोरोना के साथ कोरोना के बाद” एक शोधपरक लेखों की स्मारिका तैयार की है। इस स्मारिका को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विमोचन किया है।


नियुक्ति 

रणधीर जायसवाल

  • राज्य के बिशप स्कॉट बॉयज स्कूल नामकुम के विद्यार्थी रहे रणधीर जायसवाल को न्यूयोर्क (यूएसए) का consulate general बनाए गए हैं। 

  • ये पिछले दो दशक से पुर्तगाल, क्यूबा, साउथ अफ्रीका में लगातार अपनी सेवा देने के बाद न्यूयॉर्क के Consulate general बनाए गए हैं। 


कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय


उपायुक्त राजेश सिंह

  • झारखंड में पहली बार दृष्टिबाधित उपायुक्त राजेश सिंह नियुक्त किए गए हैं। यह बोकारो जिले के नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। 

  • राजेश सिंह के द्वारा लिखी गई पुस्तक – “I : Putting eye in IAS “


शुरूवात/ पहल 

क्रेडिट पाटनर ग्रुप में रेडियो खांची

  • डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार ने रांची विश्वविद्यालय के रेडियो खांची 90.4 एफएम को अपने प्रोजेक्ट साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन पॉलिसी 2020 क्रेडिट पाटनर ग्रुप में चयनित किया है। 

  • देश भर से 25 रेडियो कम्युनिटी स्टेशन का चयन हुआ है इसमें झारखंड का एकमात्र रेडियो स्टेशन के रूप में रेडियो खांची का चयन का चयन किया गया है। 

  • इसके अंतर्गत अगस्त और सितंबर दो महीने तक डीएसटी से उपलब्ध कराए गए प्रोमो व विशेषज्ञों का भाषण हर दिन सुबह 8:00 बजे तथा शाम 8:00 बजे प्रसारित किया गया। इसका उद्देश्य विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में युवाओं को अपने पसंद के क्षेत्र में शोध करने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के कांसेप्ट का निर्माण पॉलिसी रिसर्च विभाग इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस बेंगलुरू ने किया है। इसके तहत कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ श्रोताओं का फीडबैक लेना है और एक सर्वे रिपोर्ट भी भरना पड़ेगा। 


आदित्यपुर शहर में बुलेट प्रूफ जैकेट

  • केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राज्य के आदित्यपुर शहर में बुलेट प्रूफ जैकेट और अन्य रक्षा उत्पाद निर्मित होंगे। 

  • आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बुलेट प्रूफ जैकेट, बॉडी आर्मर प्रोटेक्टिव गारमेंट्स, बलेट प्रफ हेलमेट आदि का निर्माण किया जाएगा। 


ट्राइब्स इंडिया ऑन व्हील्स’

  • आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने 19 अगस्त 2020 को ट्राइब्स इंडिया ऑन व्हील्स’ नामक एक नयी शुरुआत की। 

  • इस योजना के तहत मोबाइल वैन के जरिये आदिवासियों के खेतों और वनोपज से तैयार ऑर्गेनिक उत्पाद ग्राहकों के घर तक पहुंचाया जायेगा। 

  • इसकी बिक्री से जो कमाई होगी, उसे सीधे उन आदिवासियों के खाते में डाल दिया जायेगा, ताकि उनकी आय बनी रहे। उनका बिजनेस बढ़ता रहे। 

  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर ट्राइफेड ने इसकी शुरुआत की है। 

  • फिलहाल ‘ट्राइब्स इंडिया ऑन व्हील्स’ की शुरुआत 11 राज्यों (गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, गुवाहाटी, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड) में की गयी है। 

  • उन्होंने ‘गो ट्राइबल’ के लिए एक मंत्र दिया है : ‘गो वोकल फॉर लोकल, गो ट्राइबल’ यह एक नारा है। इस नारे के साथ ट्राइफेड का मोबाइल वैन ग्राहकों तक पहुंचेगा। 

  •  ट्राइफेड की स्थापना अगस्त 1987 मे हुई है। 


e-FIR

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ और खूटी जिले को छोड़कर सभी जिलों में e-FIR थाने खोले जाने की स्वीकृति दी है। 

  • ई-एफआईआर थाने खोलने का उद्देश्य आम नागरिकों को बिना थाना गए पोर्टल मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की सुविधा देना है। 

  • ई-एफआईआर के क्रियान्वित होने से आम नागरिकों को वाहन चोरी, विभिन्न प्रकार की संपत्ति चोरी, सेंधमारी. महिला एवं नाबालिगों से संबंधित अपराध, नाबालिगों की गुमशुदगी से संबंधित कांड जिसमें अभियुक्त अज्ञात हो, ऐसे मामलों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की सुविधा से अनावश्यक कठिनाई से निजात मिलेगी। 

  •  ई-एफआईआर की सुविधा से नागरिकों और पुलिस दोनों के बहुमूल्य समय और संसाधनों की बचत होगी। 

  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लातेहार, साहेबगंज, गिरिडीह और गोड्डा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन किया जाएगा। 

  • इन इकाइयों के द्वारा अवैध मानव व्यापार के रोकथाम एवं अभियोजन के संधारण तथा अपराध एवं अपराधियों से संबंधित पूरा ब्यौरा तैयार कर रखा जाएगा।


झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी

  • झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी झारखंड की पहली ओपन यूनिवर्सिटी होगी। झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी राज्य में पढ़ाई कराने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय होगा। 

  •  ओपन यूनिवर्सिटी के जरिए पूरे राज्य में ऑनलाइन दूरस्थ  शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगे। घर बैठे विद्यार्थी इसके जरिए पढ़ाई कर सकेंगे। 


मेडिकल कॉलेजों के नाम परिवर्तित 

  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 मेडिकल कॉलेजों के नाम बदलने की घोषणा की है जिसमें 


पलामू मेडिकल कॉलेज

मेदनी राय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज

एवं अस्पताल

दुमका मेडिकल कॉलेज

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज

एवं अस्पताल

पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज

 (पूर्व में ही घोषित)

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

कृषि फार्म/ मसाला बागान


  • झारखंड में भी कृषि फार्म / मसाला बागान की तैयारी सरकार कर रही है इसके तहत हजारीबाग जिले का चयन किया गया है। 

  • इसमें मुख्य रूप से लौंग, इलाइची, दालचीनी की बागवानी कर किसानों को इसकी खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

  • हजारीबाग में डेमोटाड़ स्थित कृषि पर्यटन केंद्र से की जाएगी। डेमोटांड कृषि पर्यटन केंद्र में 8 एकड़ भूमि में चाय लगाया गया है। 

  • झारखंड के मौसम के अनुकूल नहीं होने के बावजूद डेमोटाड़ स्थित कृषि पर्यटन केंद्र में चाय बगान लगाया गया है। यहां पर चाय का उत्पादन भी किया जाता है। 


सूचकांक 

निर्यातक तत्परता सूचकांक में झारखण्ड

  • निर्यात बढ़ाने के लिए कानूनी और नीति सुधारों पर नीति आयोग रैंकिंग में झारखंड देश में तीसरे पायदान पर आया है, केवल महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य झारखंड से आगे है। 

  • निर्यातक तत्परता सूचकांक तय करने के लिए राज्यों की जांच-नीतिगत सुधार, कारोबारी वातावरण, निर्यात वातावरण और निर्यात प्रदर्शन के आधार पर आंका गया

  • इनमें नीतिगत सुधारों में झारखंड में 79.16, कारोबारी वातावरण में 45.14 अंक, निर्यात वातावरण में 40.7 अंक और निर्यात प्रदर्शन में 29.89 अंक मिले हैं। 

  •  वहीं ओवर आल निर्यात तत्परता सूचकांक में झारखंड 14वें नंबर पर रहा है। कैटोगरी वाइज मे झारखण्ड लैंडलॉक राज्यों में शामिल

  • लैंडलॉक राज्यों मे झारखण्ड 48 पाइंट के साथ 7वें स्थान पर रहा। 

Rank

State

Export Preparedness

Rajasthan

62.59

7.

Jharkhand

48.00


पुरस्कार/सम्मान 

  • SKOCH गोल्ड अवॉर्ड’ हे भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) को ‘मंत्रालय के छात्रवृत्ति प्रभाग की IT सक्ष्म छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तीकरण के लिये ‘SKOCH गोल्ड अवॉर्ड’ (SKOCH Gold Award) प्रदान किया गया।

  • यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित 66वीं SKOCH 2020 प्रतियोगिता का एक भाग है जिसका शीर्षक ‘डिजिटल गवर्नेस के माध्यम से COVID-19 का मुकाबला कर रहा भारत’ था और जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ‘डिजिटल इंडिया एंड ई-गवर्नेस-2020’ प्रतियोगिता में भाग लिया था।

  • SKOCH अवार्ड की शुरूआत वर्ष 2003 में की गई थी। 


गोल्डन गर्ल्स इशिका भाटिया

  • झारखंड के चास (बोकारो) कि अप्रवासी भारतीय छात्र “इशिका भाटिया” को अमेरिकी संस्था गर्ल्स स्काउट ऑफ यूएसए की ओर से गोल्डन गर्ल्स से सम्मानित किया गया। 

  • इशिका ने वर्ष 2018 में चास बोकारो में प्योर वाटर प्योर लाइफ प्रोजेक्ट के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को वाटर हायजिन वा कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक किया था। 

  • स्कूली बच्चों को स्वच्छ पेयजल मिले इसके लिए अपने स्तर से विभिन्न विद्यालयों में आर ओ वाटर फिल्टर मशीन उपलब्ध करा चुकी हैं। 

यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड 

  • झारखंड के चार पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड दिया गया। 

1. परवेज आलम, सीबीआई 

2. नीरज कुमार, Dysp

3. पुष्पराज कुमार सिंह, SI 

4. ज्योतिरमोई मांझी, सीबीआई

गोल्डन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार 

  • केंद्रीय कर्मचारी एवं अधिकारी परिषद के अध्यक्ष झारखंड के सहदेव राम को गोल्डन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। भारत रत्न पब्लिशिंग हाउस दिल्ली की ओर से यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

  • यह पुरस्कार भारत के विभिन्न शहरों में सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को दिया जाता है। डॉ सहदेव राम कर्मचारी एवं अधिकारी परिषद के अध्यक्ष होने के साथ-साथ नेशनल फोरम ऑफ एससी/एसटी एंड ओबीसी कम्युनिटी, ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन आदि संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। 2017-18 में इन्हें भारत ज्योति सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। 


पदक

  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 24 -पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा पदक मिला है। 

  •  इनमें रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित राज्य के 12 पुलिसकर्मी-पदाधिकारी को पुलिस वीरता पदक मिला है। 

  • विशेष शाखा के एक हवलदार को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिला है। 

  • सराहनीय सेवा के लिए 11 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों  का चयन किया गया है। 

पुलिस वीरता पदक 

  • सुरेंद्र कुमार झा (एसएसपी), दीपक कुमार (एएसपी), विभेष तिर्की (सहायक समादेष्टा), हेमंत कुमार चौधरी (सिपाही), अजीत कुमार (सिपाही), संजीव कुमार सिंह (सिपाही), शंभू कुमार सिंह (एसडीपीओ), विमलेश कुमार त्रिपाठी (डीएसपी), जुरेंद्र सोय (हवलदार), शशि रंजन कुमार पांडेय (सिपाही), राजेश कुमार साहू (सिपाही) व तासादुक अंसारी (सिपाही)। 


राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक 

  • महेंद्र प्रसाद (हवलदार, विशेष शाखा, रांची)। 

सराहनीय सेवा पदक 

  • अशोक कुमार राम (इंस्पेक्टर, विशेष शाखा), हुलास पूर्ति (इंस्पेक्टर, विशेष शाखा), देवकी सांगा (इंस्पेक्टर, विशेष शाखा), पंकज उरांव (दारोगा, झारखंड जगुआर), राजीव रंजन (एएसआई, पुलिस मुख्यालय), राजेश कुमार (एएसआइ, डीआइजी कार्यालय, चाईबासा), सोमनाथ परेया (एएसआइ, झारखंड जगुआर), बलेश्वर यादव (हवलदार, जैप-10 होटवार, रांची), प्रदुमन गुप्ता (हवलदार, जैप-10, होटवार रांची), जितेंद्र कुमार सिंह (हवलदार, झारखंड जगुआर) व अरुण कुमार सिंह (हवलदार, झारखंड जगुआर)।


आइकॉन विधायक

  • फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देश भर के विधायकों के बारे में सर्वे करवाया है और उम्दा 50 विधायकों को प्रकाशित किया है। फेम इंडिया का लक्ष्य समाज के लिये बेहतर करने वालों को सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। 

  • इसमें झारखण्ड के 2 विधायकों को शामिल किया गया है। 

  • आइकॉन विधायक” के रूप में हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद का चयन किया गया है।

  • विशिष्ट विधायक के रूप मे सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश महतो को चुना गया है।


3 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार

  • झारखंड के 3 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा।

  • पुरस्कार पाने वालों में चास (बोकारो) की शिक्षिका निरुपमा कुमारी, सिमडेगा के स्मिथ कुमार सोनी और जमशेदपुर की इशिता डे शामिल है। 


द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • झारखंड के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया है।

  •  वे टाटा आर्चरी अकादमी के मुख्य कोच है।

  • द्रोणाचार्य परस्कार प्रशिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान धर्मेंद्र तिवारी बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं लेकिन लंबे समय से जमशेदपुर में रह रहे हैं।

  • राज्य में अब तक 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड मिल चुका है और तीनों ही टाटा आर्चरी अकादमी के प्रशिक्षक रहे हैं। 


मासूम रजा साहित्य सम्मान

  • डॉक्टर शंभू नाथ को मासूम रजा साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

  • डॉ. शंभुनाथ का जन्म 21 मई, 1948 को झारखंड के देवघर में हुआ। 

  • उनकी प्रमुख कृतियां संस्कृति की उत्तरकथा, धर्म का दुखांत, दुस्समय में साहित्य, हिंदी नवजागरण और संस्कृति, सभ्यता से संवाद, रामविलास शर्मा, भारतीय अस्मिता और हिंदी, कवि की नई दुनिया, राष्ट्रीय पुनर्जागरण और राम विलास शर्मा, उपनिवेशवाद और हिंदी आलोचना, प्रेमचंद का हिन्दुस्तानः साम्राज्य से राष्ट्र, हिंदी उपन्यासः राष्ट्र और हाशिया, हिन्दू मिथकः आधुनिक मन भारत की अवधारणा आदि हैं। 


बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवार्ड 

  • बोकारो के पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवार्ड , 2020 से सम्मानित किया गया है। झारखंड राज्य से एकमात्र पंचायत बुंडू को ही यह पुरस्कार के लिए चयन किया गया। केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से हर वर्ष राज्य की एक पंचायत को इस पुरस्कार की घोषणा की जाती है। देश के मात्र 30 पंचायत को ही यह सम्मान मिला है। 

  • यह पुरस्कार वर्ष 2018-19 के लिए मूल्यांकन के लिए दिया गया है।


डॉक्टर ऑफ लेटर्स

  • झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक को कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी (U.S.A.) से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि मिली है। 

  • पाठक के खेल विकास के क्षेत्र में किए गए कार्य को लेकर यह उपाधि प्रदान की गई है। 


निधन 

कमलनाथ प्रजापति

  • प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकार कमलनाथ प्रजापति का निधन हो गया है। 

  • वे झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड निवासी थे। भारत के विभिन्न संग्रहालय के लिए मूर्तियां और चित्र बनाने वाले देश के जाने-माने मूर्तिकार रहे हैं। 


शांति गोपाल दास 

  • धनबाद के शांति गोपाल दास का निधन हो गया है। 

  • वह एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी थे। 


राजा प्रदीप चंद्र सिंह देव

  • खरसावां राजघराने के राजा प्रदीप चंद्र सिंह देव का निधन हो गया। ये खरसावाँ राजघराने के अंतिम राजा थे।


सिनेमा 

सोंधयानी

  • ढाका इंटरनेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल में संथाली शॉर्ट फिल्म “सोंधयानी” को बेस्ट स्क्रिप्ट का ज्वाइंट अवार्ड – मिला है। इस फिल्म के निर्देशक सेराल मुर्मू है। 

  • यह करीब आधे घंटे की फिल्म है जिसमें आदिवासी बहुल इलाके की संस्कृति और समस्याओं से अवगत कराता है। 


धुमकुड़ीया

  • आदिवासी मुद्दों पर आधारित फिल्म धुमकड़ीया को पहली बार 82 देशों के फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली है। 

  • यह फिल्म नागपुरी भाषा में बनी है। 

  • इसका निर्माण नंदलाल नायक ने की है। 

सलाम इंडिया

  • शॉर्ट फिल्म सलाम इंडिया यूटयूब पर लांच की गई। » इस फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव हैं।

  • इस फिल्म में एक रिक्शेवाले की कहानी दर्शाई गई है।

 दिवस 


विश्व आदिवासी दिवस – 9 अगस्त

  •  झारखंड राज्य के गठन के 1 वर्ष पूर्व 1999 में पहली बार आदिवासी दिवस मनाया गया था। 

  • संयुक्त राष्ट्र संघ के अस्थाई फोरम में विश्व आदिवासी दिवस की घोषणा के 6 वर्ष बाद रांची में पहली बार झारखंड ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स जोहार संगठन के बैनर तले आदिवासी दिवस मनाया गया था। 

  •  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को राज्य में अवकाश की घोषणा की है।


साहित्य/साहित्यकार 

शिखर को छूते ट्राईबल्स

  • इसके लेखक संदीप मुरारका हैं। 

  •  9 अगस्त, 2020 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुस्तक ‘शिखर को छूते ट्राइबल्स’ का ऑनलाइन लोकार्पण किया। 

  •  इस पुस्तक में जनजातीय समुदाय के 26 महान हस्तियों की जीवनियां हैं। 

  • इसके अंतर्गत 18 वैसी महान विभूतियां शामिल हैं, जो – पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा पुस्तक में 8 और अन्य महान विभूतियों की जीवनियां समाहित हैं। 

  • इस पुस्तक को लद्दाख में शहीद हुए भारत मां के वीर सपूत गणेश हंसदा, नुदुराम सोने और राजेश ओरांग को समर्पित किया गया है। 


हाउडी मोदी

  • यह पुस्तक जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो के द्वारा लिखा गया है। 

  • इस पुस्तक का विमोचन 9 अगस्त को किया गया है।

योजना

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की शुरुआत की है। 

  • मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र व 51 नगर निकायों के अकुशल श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना एवं वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। 

  • इससे एक वित्त वर्ष में 100 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी।

  • इस योजना से शहरी जनसंख्या के करीब 31% लोग जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। निबंधन के साथ 15 दिन के अंदर रोजगार देना है ऐसा नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। 

  • इस योजना से राज्य के 51 नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले 5 लाख से अधिक परिवारों को फायदा होगा। 


शहीद ग्राम विकास योजना 

  • झारखंड राज्य योजना अंतर्गत शहीद ग्राम विकास योजना को 2021 से बढ़ाकर 2023 तक विस्तार की स्वीकृति दी गई है। 

  • पूर्व में यह योजना 2017 से 2020 तक के लिए राज्य में लागू की गई थी। इसकी शुरुआत 17 सितंबर 2017 को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातू में की गई थी। 

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहीदों के गांव को विकसित करना एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिसमें शौचालय ,शुद्ध पेयजल विद्युत आदि शामिल है। 

  •  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा झारखंड की कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सेंट्रल सेक्टर स्कीम फिनांस इन फैसिलिटी अंडर एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड की शुरूआत की गई है। योजना के क्रियान्वयन के लिए कृषि निदेशक झारखंड को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। 


चर्चा में 

 डॉ आर एस कुरील

  • देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई इस गठित कमेटी में – बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. आर एस करील भी नीति निर्माण के 8 सदस्य में शामिल थे। 


रोहित कटारिया

  • भारत सरकार ने फ्रांस से निर्मित राफेल फाइटर जेट के 5 जोड़ों भारत लाया। जिसमें झारखंड के रोहित कटारिया इस प्लेन को उड़ाने वाले झारखंड के पहले कैप्टन बने। 

  • रोहित कटारिया सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्व छात्र रहे हैं।


ऑल इंडिया संथाल बैंक एम्पलाइ वेलफेयर सोसाइटी

  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया संथाल बैंक एम्पलाइ वेलफेयर सोसाइटी का उद्घाटन किया है। 


राष्ट्रीय चरखा

  • राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने राजभवन में 400 kg के राष्ट्रीय चरखा का उद्घाटन किया है। साथ ही स्वामी विवेकानंद तथा झारखंड के कई शहीदों की प्रतिमाएं भी शिलान्यास की है।


 योगाचार्य प्रहलाद कुमार

  • जीएसआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन मास्टर एंड प्रदर्शनी का आयोजन 1 जून30 जून 2020 तक किया गया। 

  • इस प्रदर्शनी में नेपाल, भारत, पाकिस्तान, अमेरिका रूस और श्रीलंका सहित कई अन्य देशों की प्रतिभागी शामिल हुए थे। 

  • इस ऑनलाइन प्रदर्शनी में रांची के रहने वाले योगाचार्य प्रहलाद कुमार ने भाग लेकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।


लीडर स्कूल 

  •  राज्य के 80 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा।

  •  इसके तहत स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। 

  • इसमें सभी जिलों में एक-एक बालिका विद्यालय भी चिन्हित किए गए हैं। 

  • प्रत्येक पंचायत में भी एक-एक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है जिसे लीडर स्कूल नाम दिया गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी-संगीता सोरेन (धनबाद)

  • इंटरनेशनल फुटबॉलर संगीता सोरेन आर्थिक तंगी के कारण पत्तल बेचकर परिवार चलाने को मजबूर है। 

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने धनबाद के उपायुक्त को उनके परिवार को जरूरी सरकारी मदद का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया है। 


कोल इंडिया

  • कोल इंडिया द्वारा कोयला खनन के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के एवज में पहली बार राज्य सरकार को 250 करोड़ रूपये की राशि भुगतान की है। 

  • राज्य सरकार ने इसके लिए 8000 करोड़ रूपए की मांग की थी।

JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2020/SARKARI LIBRARY    

Leave a Reply