JHARKHAND CURRENT AFFAIRS DECEMBER 2020 : SARKARI LIBRARY

JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS DECEMBER 2020/SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS DECEMBER 2020

  • भारतमाला परियोजना के तहत झारखण्ड एवं छत्तीसगढ़ राज्य में संयुक्त रूप से इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें झारखण्ड के 4 जिले शामिल हैं- बोकारो, धनबाद, गुमला, राँची। 
  • UNDP के तहत आयोजित इनोवेशन फॉर एसडीजीएस प्रतियोगिता में सोशल और यूनिक कंसेप्ट के लिए राँची निवासी प्रमोद प्रियरंजन को उनके प्रोजेक्ट ‘कपमैन‘ के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
  • झारखण्ड के शहर राँची में ट्राईबल थीम पार्क की स्थापना की जाएगी। 
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वरोजगार हेतु युवा बेरोजगारों को आसान शर्तों पर ऋण देने हेतु ‘मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना’ की शुरूआत की है। 
  • इंडियन एसोसिएशन ऑफ वेटरनरी पैथोलॉजिस्ट की ओर से वेटरनरी पैथोलॉजिस्ट श्रेणी में उत्कृष्ट योगदान हेतु बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमके गुप्ता को बेस्ट वेटरनरी वर्कर 2020 अवार्ड दिया गया है। 
  • कृति नारायण मिश्रा को विश्वंभर फांउडेशन राँची की ओर से विश्वंभर मैथिली सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। 
  • पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी द्वारा क्रिकेट भावना सम्मान से सम्मानित किया गया। 
  • झारखण्ड राज्य का पहला डीजी शिपिंग भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मर्चेट नेवी कॉलेज, एक्वासिस मैरिटाइम इंस्टीट्यूट की शुरूआत रांची के सिकंदरी के गंजू टोली में की गई। 
  • पूर्व फुटबॉलर राँची निवासी करीम तुआ का निधन। 
  • प्रवीण छाबड़ा को झारखण्ड के चेंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
  • झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना के लिए 100 करोड़ राशि का बजट निर्धारित किया गया। 
  • किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना’ की शुरूआत की। 
  • राँची में सक्रिय पीएलएफआई संगठन के गिरोह की सफाई हेतु झारखण्ड पुलिस ‘मिशन क्लीन’ अभियान चला रही है। 
  • राँची के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेटर दोस्त मिहिर दिवाकर के साथ मिलकर दुबई में एक नई क्रिकेट एकेडमी की शुरूआत की है। 
  • कपूरथला के गगनजीत भुल्लरटाटा स्टील टूर चैंपियनशिप में विजेता बने तथा चिक्कारंगपा उप विजेता बने। 
  • 11 राज्यों में हंगर वॉच रिपोर्ट के द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार लॉकडाउन के दौरान भोजन हेतु कर्ज लेने के मामले में झारखण्ड तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर राजस्थान है। 
  • इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट शार्ट फिल्म का अवार्ड ‘मैं हूँ  जंगल‘ को दिया गया। इसके निर्देशक व लेखक विकास कुमार हैं।
  • मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य के किसानों और महिला स्वयं सहायता समूह के बीच 90% अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर, पावरटिलर, पंपसेट और पाइप आदि वितरित किए जाएंगे। 
  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में झारखण्ड देशभर में 13वें स्थान पर है। 
  • मानगो नगर निगम, झारखण्ड तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य करने वाला देश का पहला नगर निगम बना। 
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा गढ़वा जिले के नगरउंटारी अनुमंडल में अनुमंडलीय न्यायालय के गठन हेतु मंजूरी प्रदान की गई। 
  • झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा झारखण्ड को डायन कुप्रथा से मुक्त करने हेतु ‘गरिमा परियोजना‘ चलायी जा रही है।
  • आईआईटी-आईएसएम धनबाद के केमिकल डिपार्टमेंट के शिक्षक प्रोफेसर आदित्य कुमार को सुपर हाइड्रो कोटिंग विकसित करने हेतु इंद्रमोहन थापर अनुसंधान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • प्रेझा फाउंडेशन द्वारा जारी शासन सूचकांक के अनुसार झारखण्ड शासन व्यवस्था में सबसे खराब पांच राज्यों में से एक है। 
  • राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी के. सत्यनारायण का निधन हो
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR) द्वारा जारी किए गए रैंकिंग में झारखण्ड का बिरसा कृषि विश्वविद्यालय सातवें स्थान पर है। 
  • झारखण्ड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिको सिटी के रूप में राँची के इटकी को विकसित किया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा राँची को राज्य के कुल 119 विद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त हुआ। 
  • झारखण्ड के पर्यटन विभाग के द्वारा इकोटूरिज्म की शुरूआत नेतरहाट से की जाएगी।
  •  झारखण्ड के डॉ रामदयाल मुण्डा शोध संस्थान के निदेशक रणेन्द्र को ‘श्रीलाल शुक्ल साहित्य सम्मान 2020‘ से सम्मानित किया जाएगा। 
  • झारखण्ड राज्य का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आईएएस अधिकारी के. रवि कुमार को बनाया गया। 
  • कोयला मजदूरों की शिक्षा हेतु झारखण्ड के लातेहार जिले में पहली बार सांध्य कॉलेज की शुरूआत की गई।
  • टुंडी और सिंदरी विधानसभा से विधायक और गिरिडीह से सांसद रह चुके राजकिशोर महतो  का निधन। 

खेलकूद

पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

  • 4-7 दिसम्बर 2020 को महाराष्ट्र में आयोजित हुए पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से हेमा कुमारी(60 किलो वर्ग में) और सौम्या श्रीवास्तव(67.5 किलो वर्ग में) ने स्वर्ण पदक जीता है। 

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद

  • महेंद्र सिंह धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की दशक के वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीमों का कप्तान घोषित किया गया। 

 

शुरुआत/पहल 

ट्रायबल थीम पार्क 

  • रांची के धुर्वा में ट्राइबल थीम पार्क की स्थापना की जा रही है। 

  • यह देश का पहला ट्राइबल थीम पार्क होगा।

 

हैंडीक्राफ्ट टूरिज्म सेंटर 

एडवेंचर टूरिज्म 

  • साहिबगंज, मसानजोर और दुमका को एडवेंचर टूरिज्म हेतु विकसित किया जा रहा है।

वैली ऑफ फ्लावर

  • नेतरहाट के मंगोलिया सनसेट प्वाइंट को वैली ऑफ फ्लावर के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। 

 

1 लाख का मुआवजा 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता और स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता की मौजूदगी में विभागीय समीक्षा बैठक में राज्य में किसी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर परिजनों को 1 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की गई।

 

निधन 

राजकिशोर महतो

  • हाल ही में राजकिशोर महतो का निधन हो गया.
  • वे झारखण्ड के महान आंदोलनकारी विनोद बिहारी महतो के पुत्र थे। 
  • वे 1991 में गिरिडीह से सांसद चुने गए थे। इसके साथ ही टुंडी और सिंदरी विधानसभा से विधायक भी रह चुके 
  • वे पेशे से वकील थे और झारखण्ड विधि आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके है। 

 

 माइकल किंडो

  • 31 दिसम्बर 2020 को 1972 के ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता और 1975 के हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे माइकल किंडो का निधन हो गया। माइकल किंडो मूल रूप से झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड के निवासी थे। 
  • भारतीय हॉकी टीम में माइकल किंडो “आयरन गेट” के नाम से प्रसिद्ध थे। 
  •  इन उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अर्जुन अवार्ड ,1972 से भी सम्मानित किए जा चुका है।

 

रिपोर्ट 

मलेरिया रिपोर्ट 2020 

  • हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन मलेरिया रिपोर्ट 2020 के अनुसार झारखंड मलेरिया उन्मूलन के मामले में 34.96 प्रतिशत कमी के साथ चौथे स्थान पर है। वही पूरे देश में 17.6 % की गिरावट हुई है। 

डिजिटल साक्षरता रिपोर्ट

  • ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में झारखंड प्रदेश देश भर में 13वें स्थान पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में कुल 47.9 % स्कूली बच्चों के पास स्मार्टफोन है। 

 

पुरस्कार/सम्मान 

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 

  • मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में सबसे स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार प्राइमरी स्कूल कुटमू, लोहरदगा को दिया जाएगा। 
  • राज्य के कुल विद्यालय 119 विद्यालयों का चयन मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में किया गया। 

 

कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग 

 

गोल्डन पीकॉक इन एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020

  • हाल ही में सेल को प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक इन एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020 प्रदान किया गया। 
  • यह प्रतिष्ठित अवार्ड स्टील निर्माण के क्षेत्र में दिया जाता है। 

 

 

  • झारखंड ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर काम किया है, झारखंड को देश के सभी राज्यों में प्रथम स्थान मिला है।  वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए केंद्र सरकार के परफॉर्मेंस इंडेक्स में झारखंड को सबसे अधिक 82.46% अंक मिले हैं।

 

योजना 

तृप्ति योजना 

  • झारखण्ड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) के द्वारा तृप्ति योजना की शुरुआत की गयी है।
  • इसके माध्यम से झारखंड के सुदूर और जनजातीय गांव में किसी की भूख से मौत ना हो जाए, इसके लिए झालसा द्वारा “तृप्ति योजना” की शुरूआत की है। 
  • इसके तहत झालसा के पैरा लीगल वालंटियर गांव के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनके लिए खाद्यान्न की व्यवस्था करेगी। 
  • झारखण्ड लीगल सर्विस अथॉरिटी के द्वारा मई 2020 में भी तीन अन्य योजनाओं की शुरूवात की गयी थी।’ 
  • Jharkhand State Legal Services Authority (Jhalsa)

मानवता, कर्तव्य और श्रमेव वंदते 

  • कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने तीन योजनाओं की शुरुआत की। मानवता, कर्तव्य और श्रमेव वंदते के नाम से शुरू की गई यह योजना महामारी के इस दौर में संकट का सामना कर रहे लोगों के लिए वरदान साबित होगी। इस तरह की योजना का शुभारंभ करने वाला झालसा देश का पहला विधिक सेवा प्राधिकार है।

1. ‘श्रमेव वंदते’

  • श्रमेव वंदते योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों के लिए हर जिले में एक लॉग बुक मेंटेन किया जाएगा। 
  • जिले में आने के साथ ही सबसे पहले उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। 

2. ‘मानवता

  • एकल महिला, विधवाओं व बुजुर्गों के लिए ‘मानवता’ योजना की शुरुआत की गयी है। 

3. “कर्तव्य’ 

  • एकल महिला, विधवाओं व बुजुर्गों के लिए ‘मानवता’
  • प्रवासी श्रमिकों को समर्पित है ‘श्रमेव वंदते’
  • जेल में रह रहे कैदियों के परिजनों के लिए ‘कर्तव्य’

 

गरिमा परियोजना 

  • झारखंड को डायन कुप्रथा से मुक्त करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा “गरिमा परियोजना” संचालित की जा रही है। 
  • पहले चरण में 7 जिलों के 25 प्रखंडों के 342 ग्राम पंचायतों में यह योजना चलाई जा रही है। 

 

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना 

  • झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक लाभुकों को 1 रू. प्रति किलो की अनुदानित दर पर 5 किलो चावल प्रतिमाह प्रति सदस्य उपलब्ध कराया जाएगा।
  •  इस योजना के तहत कुल 15 लाख वैसे लोगों को लाभ दिया जाएगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लाभान्वित नहीं है। 

 

साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन योजना /साइबर अपराध रोकथाम योजना

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में महिलाओं और बच्चों को साइबर अपराध से बचाने के लिए साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन योजना 17 दिसंबर  को शुरू करने की घोषणा की गई है। 

कृषि ऋण माफी योजना

  • कैबिनेट ने कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत किसानों को 50,000 रूपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। 
  • कैबिनेट की बैठक में किसानों द्वारा 31 मार्च 2020 तक लिए गए कर्ज में से 50,000 तक का कर्ज माफ करने का फैसला लिया गया है। 
  • इसमें 2000 करोड़ खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। कर्ज माफी का लाभ सिर्फ एक परिवार के एक ही किसान को मिलेगा।
  • राज्य में कर्ज लेने वालों किसानों की कुल संख्या 1290 लाख है 

 

 

सिनेमा 

मैं हूं देवी 

  • झारखंड में बनी शॉर्ट फिल्म “मैं हूं देवी” को झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड प्राप्त करने के बाद, इसे इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। 
  • लेखक व निर्देशक-विकास कुमार (देवघर)। 

 

 

नियुक्ति 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

  • के. रवि कुमार झारखंड के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं, वही वर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राहुल पुरवार 2 साल के लिए अध्ययन अवकाश पर चले गए हैं।

JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS DECEMBER 2020/SARKARI LIBRARY   

Leave a Reply