JHARKHAND CURRENT AFFAIRS FEBRUARY 2020 : SARKARI LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS FEBRUARY 2020 /SARKARI LIBRARY

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS FEBRUARY 2020


  • कृषि प्रबंधन से जुड़े राष्ट्रीय मैनेजमेंट संस्थान, हैदराबाद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता ‘उन्नयन 2020′ में झारखण्ड के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (राँची) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

  • भुवनेश्वर के कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे खेलो इंडिया विवि गेम्स के पहले संस्करण में झारखण्ड की बबीता कुमारी ने राँची विश्वविद्यालय की तरफ से कांस्य पदक जीता।

  • होड़ोपैथी‘ एक जनजातीय चिकित्सा पद्धति है जिसे झारखण्ड राज्य सरकार के द्वारा आयुष में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 

  • झारखण्ड के पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखण्ड के निवासी कमलेश कुमार सिंह को प्रयागराज में आयोजित महाधिवेशन में ‘कृषि श्री सम्मान‘ से सम्मानित किया गया। 

  • संयुक्त बिहार में कैमूर के दुर्गावती और रोहतास की सिंचाई परियोजना सोन बैराज को डिजाइन करने वाले इंजीनियर टीएन राय का निधन हो गया। 

  • भारतीय तीरंदाजी संघ के द्वारा तीरंदाजी महाकुंभ का आयोजन राँची में प्रायोजित। 

  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने आशा संस्था के सचिव अजय कुमार अग्रवाल को मानव व्यापार व डायन प्रथा के खिलाफ बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

  • झारखण्ड के रजरप्पा परियोजना को वर्ल्ड बैंक के द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 

  • झारखण्ड के राँची शहर में पहली बार झारखण्ड ओपन मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 

  • झारखण्ड के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में पूर्वी भारत के सबसे बड़े ‘बटरफ्लाई पार्क’ का निर्माण किया जा रहा है। 

  • सिंफर के द्वारा खनन की प्रगतियां (एआईएम 2020) राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन झारखण्ड के धनबाद शहर में किया गया। इस सेमिनार में इको फ्रेंडली माइनिंग पर जोर दिया गया। 

  • झारखण्ड की राजनीतिक पार्टी झारखण्ड विकास मोर्चा(JVM) पार्टी का विलय भारतीय जनता पार्टी में किया गया। 

  • रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गुरू नानक सेवक ट्रस्ट के सूरज झंझरी को उड़ीसा की स्वयंसेवी संस्था समर्पण ने पुरी में आयोजित कार्यक्रम नेशनल ब्लड डोनर्स कांक्लेव 2020 में ‘उत्कल रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित किया। 

  •  दक्षिण-पूर्व रेलवे के बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक की खाली बोतलों से वर्टिकल गार्डन का निर्माण किया गया।

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार और गेल इंडिया के द्वारा तेल और गैस संरक्षण के लिए वाक-ओ-थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

  • उत्तर प्रदेश में आयोजित SGFI 65वीं स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम ने कंपाउंड वर्ग में दसरा स्थान प्राप्त किया। 

  • उत्तर प्रदेश में आयोजित एसजीएफआई 65वीं स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखण्ड की शिरीन स्नेह ने कांस्य पदक हासिल किया। 

  • पद्मश्री विजेता व झारखण्ड के जल पुरूष “सिमोन उरांव” के जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘झरिया’ की स्क्रीनिंग की गयी। इस फिल्म के निर्देशक बीजू टोप्पो हैं। 

खेलकूद 



पुरस्कार/सम्मान 

झारखण्ड रत्न 2020 

  • यह पुरस्कार लोक सेवा समिति के द्वारा दिया जाता है।

  • इसकी स्थापना वर्ष 1991 में की गयी है।

21वें झारखंड रत्न से सम्मानित 7 व्यक्ति 

  1. डॉ मयंक मुरारी  – ग्रामीण विकास सह चिंतक 

  2. हरिवंश प्रभात – काव्य लेखन 

  3. फरजाना खान – खेलकूद (लॉन बॉल )

  4. डॉ राज कुमार पाठक – स्वास्थ्य एवं चिकित्सा 

  5. डॉ शिवानंद काशी – पशु कल्याण व सेवा 

  6. बलराम – मानवाधिकार 

  7. शौकत खान – समाज सेवा 

विशिष्ट सेवा सम्मान 2020 से सम्मानित व्यक्ति 

  1. डॉ अरविंद कुमार राव – स्वच्छता एवं पशु कल्याण

  2. डॉ मनजय प्रमाणिक-  कुरमाली भाषा साहित्य

  3. झरना चक्रवर्ती – नाटक तथा फिल्म 

  4. कलोल शाह – जल प्रबंधन 

  5. बासमती गगाराई – शिक्षा सेवा समाज 

  6. महबूब खान – युवा व्यवसायी 

  7. विपिन कुमार – रक्तदान, स्वच्छता अभियान, समाज में जागरूकता 

  8. विष्णु अहीर – चित्रकला 

  9. ताज मोहम्मद अंसारी – युवा समाज सेवा 

  10. खुशबू प्रसाद सिंह-  गायन 

  11. दीपक कुमार – जनसंपर्क 

राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाले विभूतियां 

  1. सीमा कुमारी – साहित्य व नृत्य

  2. पंपा सेन – महिला सशक्तिकरण, साहित्य व समाज सेवा

  3. सुखान फातमा रिजवी – समाज सेवा व राजनीति 

  4. सविता शर्मा – ज्योतिष व समाज सेवा 


  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कर्मठ, जुझारू तथा विजन वाले युवा राजनीति के क्षेत्र में अति विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


मिस झारखंड एशिया इंटरनेशनल इंडिया  2020

  • रांची की परिधि प्रकाश ने मिस झारखंड एशिया इंटरनेशनल इंडिया 2020 का खिताब जीता है। 

  • गुमला के सिसई की स्मिता ने मिस झारखंड एशिया इंटरनेशनल इंडिया 2019-20 का खिताब जीता है। 


मिस इंडिया यूनाइटेड नेशन 2020 

  • झारखंड के रांची की एंजल मेरिना तिर्की को दिल्ली में मिस इंडिया यूनाइटेड नेशन 2020 खिताब से नवाजा गया है। 

  • इससे पहले भी कई टाइटल अपने नाम किया है। हाल ही में मिस खादी का टाइटल अपने नाम किया था। 

  • उन्होंने मिस इंडिया नाथ ईस्ट आइकॉन 2019 स्पार्कलिंग मिस इंडिया का ताज भी अपने नाम किया।

फिल्मफेयर अवार्ड 

  • झारखंड के जमशेदपुर कि शिल्पा राव फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाली झारखंड के पहली सिंगर बन गई है। 65 वे फिल्मफेयर में शिल्पा राव को वार (WAR) मूवी के गाने घुघरू के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया। 

रामकृष्ण स्मृति कथा सम्मान – 2019

  • सर्वे भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली की ओर से रांची के साहित्यकार अनीता रश्मि को रामकृष्ण स्मृति कथा सम्मान – 2019 देने की घोषणा की गई है। 

  • उन्हें यह सम्मान हिन्दी भाषा में उनके कथा साहित्य के लिए दिया जा रहा है। 

  • उपन्यास- पुकारती जमी


कैमूर रत्न अवार्ड

  • झारखंड में मानव तस्करी को रोकने एवं 5000 से ज्यादा बच्चों को मुक्त कराने के लिए बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार को कैमूर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

  • बैद्यनाथ कुमार के कार्यों को कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें झारखंड रत्न अवार्ड 2016, इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम 2018, झारखंड गौरव अवार्ड 2018, और रत्न श्री सी सुब्रमण्यम अवार्ड 2019 शामिल है। 


रतन टाटा को मानद उपाधि 

  • उद्योगपति रतन टाटा को नवाचार और परोपकार में योगदान के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। 

  • रतन टाटा को साल 2000 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था। इसके अलावा साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। 


सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र अवार्ड 

  • रांची में मोराबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र को देश का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार दिया गया है। 

  • नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा आयोजित आउटलुक एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा यह सम्मान दिया गया। 

  • दिव्ययन कृषि विज्ञान केंद्र को अभी तक तीन बार श्रेष्ठ केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। 


भारत एक्सीलेंसी अवार्ड व लीडिंग एजुकेशनिस्ट ऑफ इंडिया अवार्ड 

  • केंद्रीय तस्सर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी (रांची) के निदेशक डॉ आलोक सहाय को शिक्षण शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत एक्सीलेंसी अवार्ड व लीडिंग एजुकेशनिस्ट ऑफ इंडिया अवार्ड दिया गया है। 


रिपोर्ट 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट 

  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डोमेस्टिक फ्लाइंट के मामले में रांची एयरपोर्ट (बिरसा मुंडा एयरपोर्ट) देश में 4.98 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर रहा है। 

  • रांची एयरपोर्ट वर्ल्ड रैंकिंग में 19वें पायदान पर है पिछले सर्वे में वर्ल्ड रैंकिंग में 72वे स्थान पर था। 


परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 

  • केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड को स्कलों में संसाधनों के मामले में पूरे देश में 28वां स्थान मिला है। 

  • पिछले वर्ष राज्य 22वें पायदान पर था। 

  • इस रिपोर्ट के अनुसार लर्निंग आउटकम के मामले में देश भर में झारखंड को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। 

  • इस रिपोर्ट के अनुसार ओवरऑल ग्रेडिंग में झारखंड ने 14वां स्थान प्राप्त किया है। 


ग्रामीण विकास विभाग 

  • पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च के अनुसार कुल 28 राज्यों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार झारखंड राज्य का ग्रामीण विकास विभाग खर्च करने के मामले में देश भर में पहला स्थान रहा है। 

  • ग्रामीण विकास पर अपने बजट का सर्वाधिक खर्च करने में झारखंड देश में सबसे आगे है। 

  • गत पांच वर्षों (2015-20) के दौरान झारखंड ने अपने बजट का 14.8 फीसदी खर्च ग्रामीण विकास पर किया है

  • झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक संपत्ति एवं धनी मंत्री रामेश्वर उरांव है। इनकी कुल संपत्ति ₹28 करोड़ रूपये है। 


शुरूवात/पहल 

आदिवासी संग्रहालय 

  • केंद्र सरकार ने बजट 2020 – 21 के अनुसार झारखंड में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना करने की घोषणा की है। 

  • इस संग्रहालय में 32 जनजातीय समुदायों की संस्कृति और परंपरा को सहेजा जाएगा। 


असुर मोबाइल रेडियो 

  • हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार असुर जनजाति की संख्या 7 – 8 हजार ही बची है और उनकी भाषा असुरी लुप्त होने के कगार पर है। 

  • इसीलिए सरकार ने असुर जनजाति के लिए असुर मोबाइल रेडियो की शुरूआत की है ताकि उनके भाषा को संरक्षित किया जा सके। 


सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क 

  • झारखंड राज्य के देवघर जिला में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना की जा रही है। 

  • इसकी स्थापना के लिए  एसटीपीआई, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग इ-गवर्नेस और झारखंड सरकार के बीच वर्ष 2014 में एमओयू हुआ था। 


पूर्वी भारत का सबसे बड़ा बटरफ्लाई पार्क

  • झारखंड के रांची जिले में स्थित ओरमांझी के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा बटरफ्लाई पार्क का निर्माण किया जा रहा है। 

  • इसके निर्माण में ₹2 करोड़ रूपये खर्च की जाएगी। 


कौशल विद्या अकादमी 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कौशल विद्या अकादमी खोलने का निर्णय लिया है। इस अकादमी में एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और पिछडा वर्ग के युवाओं को आईटीआई के साथ 11वीं और 12वीं की पढ़ाई एक साथ करा कर उन्हें रोजगार उन्मुख बनाया जाएगा। 

  • प्रेझा फाउंडेशन के अध्यक्ष मुथुरमन ने कौशल विद्या अकादमी खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। 

  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने धनबाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन रॉक मैटेरियल्स सिंम्फर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। 


साहित्य/साहित्यकार 

कुरूख ग्रंथ (पुस्तक) 

  • इस ग्रंथ को अधिवक्ता ए मिंज, प्रो प्रवीण उरांव, बंधन तिग्गा, फादर अगस्टीन केरकेट्टा व अन्य ने तैयार किया है। 

विवाद 

  • इस पुस्तक में उरांव समुदायों के मौलिक एवं धार्मिक मूल तत्वों को दरकिनार कर बाइबलं ग्रंथ की बातों को लिखा गया है। इस पुस्तक पर डा. राम दयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान ने गृह विभाग को अपना मंतव्य भेजा है। संस्थान ने अपने मंतव्य में इस पुस्तक से आपत्तिजनक सामग्री हटाने की अनुशंसा की है।


नियुक्ति 

महाधिवक्ता 

  • झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन, राज्य के नए महाधिवक्ता बनाए गए हैं। 


मुख्य निर्वाचन अधिकारी 

  • भारत निर्वाचन आयोग झारखंड का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार पुरवार को बनाया है। 


ऑपरेशन 

ऑपरेशन ट्राईडेंट 


समारोह/आयोजन 

पहला राष्ट्रीय जनजातीय और लोक चित्रकला शिविर

  • झारखण्ड लातेहार जिले के नेतरहाट में पहला राष्ट्रीय जनजातीय और लोक चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया। 

  • यह डॉ. रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के द्वारा आयोजित किया गया। 

  • राष्ट्रीय आदिवासी और लोक चित्रकला शिविर में सोहराय, कोहबर, जादोपटिया और पैतकर शैली के चित्रकारी के साथ-साथ लद्दाख का थांगका, गुजरात का पिथौरा, राजस्थान का फाड, ओडिशा का शौर, हिमाचल के कांगड़ा और पहाड़ी, बंगाल के पट्टचरित्र, मधुबनी शैली की पेंटिंग,महाराष्ट्र के वर्ली, मध्य प्रदेश के गॉड, केरल में मुरली, तमिलनाडु के तंजौर, कर्नाटक के चित्तारा चित्रकारी का भी प्रदर्शन किया गया । 


राज्य 

चित्रकला 

लद्दाख

थांगका

हिमाचल

कांगड़ा और पहाड़ी

राजस्थान

फाड

गुजरात

पिथौरा

महाराष्ट्र

वर्ली

केरल

मुरली

तमिलनाडु

तंजौर

ओडिशा

शौर

बंगाल

पट्टचरित्र

बिहार 

मधुबनी शैली की पेंटिंग

मध्य प्रदेश

गॉड


आदि महोत्सव

  • राजधानी रांची में 10 दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय आदि महोत्सव शुरू किया गया। 

  •  भारतीय जनजाति सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। 

योजना/कार्यक्रम 


मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना 

  • झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना की शुरूवात की है। इस योजना के तहत ₹ 8 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को ₹ 5 लाख रूपये तक चिकित्सा सहायता मिलेगा।

  • इस योजना के तहत आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध 1408 बीमारियों को छोड़कर अन्य बीमारियों के लिए कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। 

  • इसके लिए राज्य से लेकर देश के 41 अस्पताल अधिसूचित किया गया है। 


झारखण्ड के वाटरमैन के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘झरिया

  • डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘झरिया’ पदम श्री सिमोन उरांव उर्फ झारखण्ड के वाटरमैन के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘झरिया’ का 20 फरवरी 2020 को स्क्रीनिंग की गई। 

  • इस फिल्म के निर्देशक बीजू टोप्पो हैं। 


झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) 

  • झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा 2006 में बनायीं गयी पार्टी झारखण्ड विकास मोर्चा (जेवीएम) पार्टी का विलय, भारतीय जनता पार्टी में हो गया। 


जमशेदपुर 

  • झारखंड के जमशेदपुर शहर के नामकरण के 100 वर्ष होने के उपलक्ष में जमशेदपुर का शताब्दी दिवस मनाया गया। 

  • इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्टाम्प (स्मारक डाक टिकट) और कॉफी टेबल का बुक लोकार्पण किया है। 


महेंद्र सिंह धोनी-सीसीएल (CCL) 

  • वर्ष 2019-20 के लिए जमा आयकर के आंकड़ों के मुताबिक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के सबसे बड़े निजी आयकर करदाता हैं।

  •  वही सीसीएल सबसे अधिक 1100 सौ करोड़ का कर जमा करने वाली उपक्रम रही।


JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS FEBRUARY2020 /SARKARI LIBRARY

Leave a Reply