JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JANUARY 2021 : SARKARI LIBRARY

JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JANUARY 2021/SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JANUARY 2021

JAN 2021

  • धोती, साड़ी और लूंगी योजना 2021 – साल में दो बार धोती साड़ी लूंगी देने की योजना। 
  • मातृ  आश्रम आवासीय परियोजना, देवघर – कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास हेतु। 
  • नवजीवन आश्रम, जमशेदपुर – वंचितों, रोगियों व जरूरतमंतों के पुनर्वास हेतु। 
  • राज्य गठन के बाद पहली बार राज्य सरकार ने ‘झारखण्ड कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन रूल 2021’ को अधिसूचित किया। 
  • CRPF की ‘कॉफी टेबल बुक ऑफ 209 कोबरा बीएन संग्राम पराक्रम विजय‘ का राजभवन में द्रौपदी मुर्मू द्वारा विमोचन किया गया। 
  • राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से 8 जनवरी को मुंबई में स्वर्ण रेखा समिट का आयोजन किया गया। इसमें विश्व के टॉप 100 विश्वविद्यालय को राँची स्मार्ट सिटी में शैक्षणिक संस्थान खोलने हेतु 1 रूपए के टोकन मनी पर जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
  • छात्रा दर्शनाराज परिधि ने एनसीसी का सर्वश्रेष्ठ कैडेट का पुरस्कार जीता। 
  • 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह व शेख भिखारी का 164वां शहादत दिवस चुटूपालू घाटी में शहीद स्थल पर मनाया गया। 
  • केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के दिशानिर्देशों पर सड़क सुरक्षा अभियान 17 जनवरी से 18 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसका विषय ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘ है। 
  •  जमशेदपुर की अयति मिश्रानेशनल यूथ पार्लियामेंट की उप विजेता बनी। 
  • झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के साथ मिलकर राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड 15 मेगावाट बिजली के उत्पादन हेतु गेल इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण कर रही है। 
  • राज्य सरकार के द्वारा जामताड़ा जिले के विभिन्न पंचायतों में कुल 33 सामुदायिक पुस्तकालय की शुरूआत की गई। 
  • ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ के तहत झारखण्ड के पलामू जिले में कुल चार मछली अस्पताल खोले जाएंगे। 
  • 25 जनवरी 2021 को मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर मतदाता कार्ड डिजिटलीकरण के लिए ई-ईपिक नामक ऐप लॉन्च किया गया। 
  • झारखण्ड राज्य के 5 जिलों राँची, पलामू, दुमका, जमशेदपुर और हजारीबाग में महिला कॉलेज खोले जाएंगे। 
  • झारखण्ड राज्य द्वारा हेमंत सरकार के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किसानों के 50 हजार रूपए तक के बैंक कर्ज को माफ किया जाएगा। 
  • पलामू टाइगर रिजर्व के ‘कमलदाह लेक’ में बर्ड फेस्टिवल की का आयोजन किया गया। 
  •  ‘झारखण्ड एंप्लॉयमेंट ऑफ लोकल कैंडीडेट्स इन इंडस्ट्री एंड फैक्ट्री एक्ट 2021’ के तहत राज्य के 75% लोगों को नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। 
  • डॉ. मनीषा तिवारी को ग्लोबल टॉप एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से इफेक्टिव ग्लोबल लीडर पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। 
  • नीति आयोग द्वारा जारी इनोवेशन इंडेक्स में झारखण्ड प्रमुख राज्यों की सूची में 15वें स्थान पर रहा। 
  • झारखण्ड के जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा वायरलेस मैदान में चावल स्टॉक भण्डारण के लिए गोलघर का निर्माण किया जा रहा है। 
  • झारखण्ड के बोकारो जिले में राज्य सरकार के द्वारा नये लॉ कॉलेज खोलने की अनुमति प्रदान की गई।
  • ‘दिव्यम’ पुस्तक की रचनाकार कवि राधिका प्रजापति हैं। 

पर्यावरण के संरक्षण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के लिए सेल को गोल्डन पीकॉक एनवायरमेंट मैनेजमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

योजना

लाइट हाउस परियोजना 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 से इंदौर में झारखंड समेत छह राज्यों के शहरों में वैश्विक आवासीय प्रौद्योगिकी चुनौती (जीएचटीसी)- भारत के तहत लाइट हाउस परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। 
  • इस परियोजना में 6 राज्यों में झारखंड, त्रिपुरा, यूपी, एमपी, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश शामिल है। 
  • इस परियोजना के तहत झारखंड की राजधानी में रांची में 1008 आवास का निर्माण 1 वर्ष में किए जाने का लक्ष्य है। 
  • इस लाइट हाउस योजना के तहत झारखंड के रांची में जर्मन तकनीक पर आधारित घर बनाए जाएंगे।

 

खेलकूद 

एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट 

  • तीसरे एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट (एनआरएटी) का आयोजन 5-9 नवंबर 2021 से झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में किया जाएगा। 

 

कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) 

  • रांची के शिवम चंद्र ने कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। 
  • शिवम झारखंड के पहले प्रोफेशनल रेसलर हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप जीती है। प्रो. रेसलिंग के फाइनल में शिवम ने तमिलनाडु के जय जैक्सन को पराजित किया है।

 

पुरस्कार/सम्मान

पद्मश्री

  • झारखंड में डायन प्रथा के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सरायकेला खरसावां जिले की निवासी छूटनी महतो को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदमश्री पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की है। 
  • वह डायन प्रथा के खिलाफ अभियान चलाने वाली संस्था ‘फ्री लीगल एड कमेटी’ की सक्रिय सदस्य है। 

 

राष्ट्रपति वीरता पदक 

  • नक्सलियों के साथ सरायकेला के सिकरम्बा पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में अपने साथियों की जान बचाते हुए शहीद होने वाले लोहरदगा जिले के निवासी ‘बनुआ उरांव’ (एएसआई) को मरणोपरांत ‘राष्ट्रपति वीरता पदक’ पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की गई है। 
  • इसके अलावा झारखंड कैडर के 3 आईपीएस समेत 13 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 

 

PMG (वीरता के लिए पुलिस पदक) 

  • प्रकाश कुमार रजक (SI), कुणाल (Add- SP) 

PPM (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक) 

  •  मुरारी लाल मीणा (ADG] SPECIAL BRANCH) 

PM (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक) 

  • साकेत कुमार सिंह (IG), कैलाश प्रसाद (हवालदार), सत्येन्द्र नाथ (हवालदार),राम जनम प्रसाद (हवालदार), तिलप्रसाद जैशी (हवालदार), मनोज कुमार दास (ASI), सुनील कुमार राय (ASI), नंदजी यादव (हवालदार)। 

 

  • इसके अलावा झारखण्ड में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर माननीय राज्यपाल, झारखण्ड के द्वारा राज्य के पास पदाधिकारियों/कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक/ सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा वीरता के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया जिसमें अनीस गुप्ता (वीरता के लिए पुलिस पदक) उल्लेखनीय है। 

 

बेस्ट वर्क प्लेस सम्मान 

  •  हाल ही में ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट ने टाटा स्टील को लगातार चौथी बार बेस्ट वर्क प्लेस के रूप में सम्मानित किया है।
  •  स्मार्ट सिटी में इनेबलिंग ड्रिवेन गवर्नेंस इन लोकल बॉडीज में रांची नगर निगम का प्रजेंटेशन देशभर में पहले स्थान पर रहा है।

ग्रीनटेक पर्यावरण अवार्ड 2020

  • ग्रीनटेक फाउंडेशन की ओर से आयोजित 20वी ग्रीनटेक पर्यावरण अवार्ड 2020 बोकारो स्टील प्लांट को रीसाइक्लिंग एंड वेस्ट मैनेजमेंट श्रेणी में प्रतिष्ठित ग्रीनटेक पर्यावरण एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जायेगा। 
  • बोकारो स्टील प्लांट को यह अवार्ड महाबलिपुरम (तमिलनाडु) में 11-12 फरवरी 2021 को आयोजित होने वाले तीसरे वार्षिक पर्यावरण शिखर सम्मेलन में दिया जाएगा। 

 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

  • हाल ही में रांची की रहने वाली ज्योति वंदना लकड़ा (पेंटिंग ) वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस यूनाइटेड किंगडम में अपनी जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है। 
  •  इनके ट्राईबल आर्ट “नेचर स्माइल व्हेन वी क्राई” पेंटिंग को वर्चुअल प्रदर्शनी में शामिल किया गया था।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा शक्तिपुंज शिखर सम्मान

  • अमिताभ चौधरी को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा शक्तिपुंज शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
  • यह सम्मान उन्हें विकासशील एवं कुशल नेतृत्व के लिए दिया गया है। 

गणतंत्र दिवस विशेष 

  • राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 72 वां गणतंत्र दिवस 2021 का भव्य आयोजन किया गया था। 
  • इस दौरान समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा 11 झांकियां निकाली गई जिसमें तीन विजेता झांकियों का विवरण इस प्रकार है:
    • प्रथम स्थान -सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के अदम्य साहस और बलिदान पर आधारित )
    • द्वितीय स्थान – पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(जल जीवन मिशन योजना पर आधारित)
    • तृतीय स्थान –परिवहन विभाग

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन 

  • कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान मिला है। 

 

स्कॉच चैलेंजर पुरस्कार 

  • केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय को लगातार दूसरे वर्ष स्कॉच चैलेंजर पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  • यह पुरस्कार ई – गवर्नेंस में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने वर्चुअल माध्यम से यह पुरस्कार ग्रहण किया। 

 

तक्षशिला बाल साहित्य सृजनपीठ फेलोशिप अवार्ड

  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड की कवि व लेखिका जसिता केरकेट्टा , तक्षशिला बाल साहित्य सृजनपीठ फेलोशिप अवार्ड के लिए चुनी गयी है। 
  • इस फेलोशिप के तहत जसिता को 3.6 लाख रुपए दिए जाएंगे। 
  • पूर्व में इन्हें इंडिजेनस वॉइस ऑफ एशिया रिकॉगनाइजेशन अवार्ड 2014 से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

 

नेशनल यूथ पार्लियामेंट (राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव)

  • संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट में जमशेदपुर की अयति मिश्रा उप विजेता बनी है। 

 

रक्षा मंत्री पदक

  • 45वीं झारखंड बटालियन एनसीसी’ के सीनियर अंडर – ऑफिसर प्रशांत कुमार तिवारी को एनसीसी के सर्वोच्च पदक ‘रक्षा मंत्री पदक’ से सम्मानित किया गया है। 
  • प्रशांत कुमार तिवारी मूल रूप से झारखंड के कोडरमा – जिला के अंतर्गत झुमरी तिलैया के निवासी हैं। 
  • कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए पूरे भारत में यह सम्मान तीन लोगों को मिला है ,जबकि झारखंड -बिहार से यह सम्मान पाने वालों में प्रशांत इकलौते एनसीसी कैडेट है।

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021

  • झारखंड के अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज सविता कुमारी (रांची) का चयन ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021’ के लिए किया गया है। 
  • बांग्लादेश में आयोजित साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में सविता ने टीम इवेंट में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीती थी।

रिपोर्ट/सूचकांक

 

इनोवेशन इंडेक्स 2021

  • नीति आयोग ने इनोवेशन इंडेक्स 2.0, जारी की है। इसमें झारखंड 17 प्रमुख राज्यों में 15वें (17.12 अंक) स्थान पर है। 
  • इससे पूर्व में जारी इनोवेशन इंडेक्स में झारखंड 17वें स्थान पर था। 

आकांक्षी जिला की डेल्टा रैंकिंग 

  • नीति आयोग द्वारा पिछले वर्ष नवंबर तक देशभर के चुने गए 112 आकांक्षी जिलों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए डेल्टा रैंकिंग जारी की है, जिसमें झारखंड का रामगढ़ जिला पहला स्थान प्राप्त किया है। 
  • नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 3 वर्ष पूरे होने पर इसकी घोषणा की है। 
  • आयोग ने सबसे पहले बेहतर कार्य करने वाले 5 आकांक्षी -जिलो की सूची जारी की है जिसमें झारखंड के 3 जिले शामिल है। सूची में रामगढ़ के अलावा दुमका (चौथे) साहिबगंज (पांचवें) स्थान पर है। 

इंडियन जस्टिस रिपोर्ट

  • इंडियन जस्टिस रिपोर्ट 2021 के अनुसार अधीनस्थ अदालतों में तेलंगाना में महिला जजों की हिस्सेदारी सबसे अधिक (42.2%) है, जबकि झारखंड में सबसे कम (12.1%) है। 

 

नियुक्ति 

निर्वाचन आयुक्त

  • पूर्व मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी राज्य के नए निर्वाचन आयुक्त होंगे। 

 

आयोजन/सम्मलेन 

बर्ड फेस्टिवल 

सिनेमा 

 थ्री सिस्टर एंड ड्रीम

  • हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर “थ्री सिस्टर एंड ड्रीम” फिल्म रिलीज गई है। इस फिल्म के पटकथा लेखक पलामू के संजय रंजन सिंह (आईपीएस) एवं फिल्म के निर्माता शशि भूषण प्रसाद है। 

 

साहित्य/साहित्यकार

  • जमशेदपुर की कवयित्री शिवांगी श्रीवास्तव की कविता ‘दिव्यम’ पुस्तक में प्रकाशित हो रही है। ये झारखंड के एकमात्र कवयित्री है जिसकी कविता इस पुस्तक में प्रकाशित हो रही है। इसका प्रकाशन द कॉपस कॉलिजम वाराणसी से हो रहा है। 27 जनवरी, 2021 से पुस्तक का वर्ल्ड वाइड विमोचन किया जाएगा। 

 

शिबू सोरेन 

  • शिबू सोरेन के जन्मदिन (11 जनवरी) के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। 
    •  दिशोम गुरू शिबू सोरेन
    • ट्राइबल हीरो – शिबू सोरेन
    • सुनो बच्चों आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन की गाथा
  • इन तीनों पुस्तकों के लेखक अनुज कुमार सिन्हा हैं। 

 

मयंक मुरारी

  • हाल ही में झारखंड पर केंद्रित डॉ मयंक मुरारी की दो अहम पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है।

 

चर्चा में 

आशीष बिरूली

  • झारखंड के प्रसिद्ध ट्राइबल फोटोग्राफर, आशीष बिरूली, जादूगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) की फोटो वर्ष 2021 का “सर्वाइवर इंटरनेशनल 2021 कैलेंडर” में शामिल किया गया है। 
  • पूरे विश्व भर में सिर्फ 12 लोगों का इस प्रतियोगिता में चयन किया गया है जिसमें भारत से केवल झारखण्ड के आशीष बिरूली की फोटो को इस प्रतियोगिता में जगह मिली है। 
  • जिस फोटो का चयन सर्वाइवल इंटरनेशनल 2021 कैलेंडर में किया गया है वह झारखंड के ‘हो’ समुदाय की है। 

फेम इंडिया एशिया पोस्ट 

  • फेम इंडिया एशिया पोस्ट ने 25 सर्वश्रेष्ठ सांसदों की सूची जारी की है जिसमें झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को ऊर्जावान सांसद के रूप में सम्मानित किया गया है।

 

झारखण्ड में पर्यटन 

  • देशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर झारखंड देश भर के सभी राज्यों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर रहा है।
  • इसके अलावा विदेशी पर्यटकों की संख्या के मुताबिक देश भर में राज्य के रैंकिंग में 16 वें स्थान पर है। 

मरियम गुड़िया

  • राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पूरे राज्य भर में 16 जनवरी से रांची स्थित सदर अस्पताल में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की, जिसमें सबसे पहला टीका मरियम गुड़िया को लगाया गया। 

स्वर्णरेखा सबमिट 

  • रांची में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी में विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थाओं की स्थापना और इसकी पहचान, एजुकेशन हब के रूप में करने की तैयारी में है।
  • इसे लेकर मुंबई में आयोजित स्वर्णरेखा सबमिट में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने यह प्रस्ताव रखा है कि यदि विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालय यदि रांची स्मार्ट सिटी में संस्थान खोलेंगे तो सरकार उन्हें ₹1 के टोकन मनी पर जमीन उपलब्ध कराएगी। 

महावीर महतो

  • थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग एग्जीबिशन ‘विजन 2021’ में झारखंड की संस्कृति को जगह मिली है। 
  • इस प्रदर्शनी में महावीर महतो के दो पेंटिंग का चयन हुआ है उनकी एक पेंटिंग जावा नृत्य और दूसरी छऊ नृत्य के मोहड़ा (मुखौटा) की है। 

 

 2 नए मेडिकल कॉलेज 

  • जनवरी, 2021 में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को गिरिडीह और खूटी जिले में 2 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भेजा है। 
  • फिलहाल राज्य में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू और दुमका में एक-एक मेडिकल कॉलेज है। वही देवघर में एम्स भी है।
  •  इन दो नए मेडिकल कॉलेज के शुरू होते ही राज्य में कुल 9 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।
  •  हाल में चार मेडिकल कॉलेज के नाम परिवर्तित किए गए है 

धनबाद

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

हजारीबाग

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

पलामू

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

दुमका

फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

 

  • झारखंड सरकार ने बिजली भुगतान को लेकर त्रिपक्षीय समझौते से खुद को अलग करने का फैसला लिया है। झारखण्ड सरकार की कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि बिजली भुगतान को लेकर केंद्र सरकार राज्य सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच किये समझौते को समाप्त किया जाएगा।