JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JULY 2020 : SARKARI LIBRARY

  JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JULY 2020/SARKARI LIBRARY 

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JULY 2020 : SARKARI LIBRARY

  • झारखण्ड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक को कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी यूएसए से डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि प्राप्त हुई। 

  • भारत लाए गए फ्रांस निर्मित राफेल फाइटर जेट को उड़ाने वाले एकमात्र कैप्टन झारखण्ड के रोहित कटारिया है। 

  • राज्य के सरकारी स्कूलों में चल रहे डिजिटल शिक्षा की निगरानी के लिए चार स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन किया गया – 1.यूनिसेफ, 2.सेव द चिल्ड्रन, 3.प्लान इंडिया और 4.लीड्स। 

  • टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील द्वारा रोहतक (हरियाणा) में देश का पहला ‘कबाड़ इस्पात संयंत्र’ स्थापित किया जा रहा है। 

  • झारखण्ड के राँची के रिम्स अस्पताल में झारखण्ड के पहले ‘प्लाज्मा बैंक’ की शुरूआत की गई। 

  • झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नए कानून भवन की शुरूआत चेरीमनातू (राँची) में की गई।

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा झारखण्ड स्थित आईआईटी-आईएसएम, धनबाद को ‘वज्र योजना’ से जोड़ा गया।

  • नीति आयोग की ओर से जारी रिजनल टीचर्स ऑफ चेंज के रूप में झारखण्ड के बाल किशोर सिंह का चयन किया गया। 

  • झारखण्ड राज्य के 17 हजार स्कूलों में किचन गार्डन बनाने की स्वीकृति केंद्र सरकार के द्वारा दी गई। 

  • झारखण्ड के राँची रेलवे स्टेशन पर एटीएम ऑटोमेटिक टिकट चेकिंग एण्ड मैनेजिंग एक्सेस मशीन लगाई गई है। 

  • झारखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण से संबंधित शिकायत के निपटारे हेतु ‘पब्लिक ग्रीवेंस ऐप’ लॉन्च किया है। 

  • झारखण्ड के लेखक आनंद प्रसाद द्वारा लिखी गई पुस्तक’ अ प्लान दैट एक्चुअली वर्क’ का हाल ही में विमोचन किया गया। 

  • ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत झारखण्ड  की संस्कृति गोवा राज्य के साथ साझा की गई। 

  • झारखण्ड राज्य की प्रस्तावित नई खेल नीति में पहली बार दिव्यांग खेल को शामिल किया गया। 

  • पूर्वी सिंहभूम को झारखण्ड का पहला डिजिटल जिला बनाया जा रहा है। 

  • आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत झारखण्ड के 1.36 लाख उद्यमियों को इमरजेंसी लोन दिया जाएगा। 

  • आईआरसीटीसी ने झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण(JIADA) को राँची में रेल नीर संयंत्र प्लांट लगाने की मंजूरी दी। 

  • हटिया रेलवे स्टेशन में महिला सहायता डेस्क की शुरूआत की गई। 

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम उत्पादन यूनिट के विशेषज्ञों ने मशरूम उत्पादन में प्रयुक्त स्पाइनल बैग के अवशेष को कंपोस्ट के रूप में प्रयोग करने की तकनीक विकसित की।

  • झारखण्ड राज्य परिवहन विभाग ने किराए पर चार्टर प्लेन के लिए एल-1-आई कंपनी के साथ समझौता किया। 

  • झारखण्ड में पहली बार बोकारो जिले में दृष्टिबाधित उपायुक्त राजेश सिंह नियुक्त किए गए। 

  • झारखण्ड के पलामू जिले के पाकी प्रखण्ड स्थित नवडीहा गांव से मुगलकालीन चांदी के सिक्के से भरा पीतल का घड़ा प्राप्त हुआ है। 

  • झारखण्ड के राँची के हरमू में प्रॉमिस हेल्थ केयर की शुरूआत की गई, जहां स्टेम ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

  • झारखण्ड के खूटी जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय स्थापित किया जा रहा है। 

  • झारखण्ड राज्य सरकार ने मजदूरों को विशाखापट्टनम में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एल. एंड. टी. कंपनी के साथ करार किया है।

  • पलामू बाघ अभ्यारण्य (पीटीआर) में पर्यटकों को ठहरने में सहूलियत एवं टिकटों की सुविधा हेतु पीटीआर की वेबसाइट उपलब्ध कराई गई है। 

  • भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षण में झारखण्ड के गढ़वा में टंगस्टन धातु का भण्डार मिला है। 

  • राँची जिले में नए सिरे से मवेशियों की पहचान हेतु मवेशियों का विशिष्ट पहचान पत्र तैयार किया जा रहा है। 

  • झारखण्ड के राँची शहर के डोरंडा मेंलॉयर्स एकेडमी की स्थापना की जा रही है। 

  • केएन त्रिपाठी को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

  •  झारखण्ड के राँची शहर में ‘इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा होम बैंक प्रोजेक्ट’ की शुरूआत की गई। इसके अंतर्गत जमा की गई रकम का उपयोग क्लब द्वारा समाज सेवा के कार्य में किया जाएगा। 

  • अंतर्राष्ट्रीय चेस में फीडे आर्बिटर के रूप में झारखण्ड के चंदन कुमार प्रसाद नियुक्त किए गए। 

  • केंद्र सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान भवन का नाम  झारखण्ड के नए प्रशासनिक और अकादमी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा। 

  • महेंद्र सिंह धोनी को झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का आजीवन सदस्य बनाया गया। 

  • स्वामी पूजा 2020 देवघर बाबा धाम का ऑनलाइन दर्शन ई-दूरदर्शन, jhargov TV और दूरदर्शन केंद्र राँची पर लाइव प्रसारित किया गया। 

  • डॉ रामदयाल मुण्डा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के द्वारा गोंड जनजाति समुदाय पर पहली बार शोधात्मक लघु फिल्म बनाई गई। 

  • झारखण्ड में ‘गांव चले हम’ अभियान के तहत शिक्षकों को अपने स्कूल क्षेत्र में जाकर 10-10 बच्चों को दो-दो घण्टे पढ़ाना होगा। 

  • झारखण्ड की आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत इंजीनियरिंग एण्ड बॉडी बिल्डिंग कंपनी के द्वारा कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लैब तैयार किया गया है, जिसकी क्षमता 400 प्रतिदिन होगी।

  • झारखण्ड के हजारीबाग निवासी रविंद्र कुमार टेबल टेनिस के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बने। 

  • झारखण्ड बंजर भूमि विकास बोर्ड का कार्यकारी निदेशक ए. के.रस्तोगी को नियुक्त किया गया। 

  • झारखण्ड राज्य के संजय कुमार को महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। 

  • झारखण्ड राज्य में ₹100 करोड़ की राशि से किसान राहत कोष बनाया जा रहा है।

खेलकूद


वन स्टेट वन गेम फॉर ओलंपिक

  • 2028 ओलंपिक में पदक विजेता तालिका में टॉप 10 में आने का लक्ष्य निर्धारित कर केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत वन स्टेट वन गेम का संचालन किया जाना है। 

  • इसके तहत झारखंड को तीरंदाजी को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है इसका संचालन राज्य सरकार का खेल मैदान निदेशालय करेगा। 

  • निदेशालय ने इसके लिए दुमका स्थित तीरंदाजी सेंटर को चिन्हित किया है। जिसके बाद उसे खेलो इंडिया सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर में देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे एवं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 

  • इसके तहत भारत के द्वारा चुने गए 14 खेलों को बढ़ाने की जिम्मेवारी निम्न राज्यों को दी गयी है 


खेल

राज्य

शूटिंग

मध्यप्रदेश

वेटलिफ्टिंग

आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, पुदुचेरी

रोइंग 

अंडमान एण्ड निकोबार

बॉक्सिंग 

असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम 

जूडो

बिहार, त्रिपुरा

हॉकी

चंडीगढ़, ओडिशा, पंजाब, उत्तरप्रदेश

आर्चरी

छत्तीसगढ़, झारखंड, लद्दाख, राजस्थान, सिक्किम

साइकिलिंग

इस खेल के लिए किसी राज्य ने इच्छा नहीं जताई 

टेबल-टेनिस

पश्चिम बंगाल, दादर एण्ड नगर हवेली, दमन एण्ड दीव, तमिलनाडु

स्विमिंग

गोवा, कर्नाटक

फेंसिंग

जम्मू-कश्मीर

बैडमिंटन

तेलंगाना

रेसलिंग

दिल्ली, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड

एथलेटिक्स

उत्तराखंड, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन 

  • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आजीवन सदस्य चुना है।


शुरूवात/ पहल 

किसान राहत कोष 

  • राज्य सरकार “किसान राहत कोष” का निर्माण कर रही है जिसके तहत किसी भी तरह की फसल में क्षति होने  पर तत्काल किसानों को इस कोष से राहत दी जा सके। 

  • इस कोष को 100 करोड़ की राशि से बनाया जा रहा है और यह मूलतः छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए है। 


 छात्रों को बीमा सुरक्षा 

  • रांची विश्वविद्यालय छात्रों को बीमा सुरक्षा (2 लाख की दुर्घटना बीमा) का लाभ देने वाली पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है। इस बीमा की सुविधा के लिए रांची विश्वविद्यालय ने यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के साथ करार किया है। 

  • यह सुविधा सिर्फ करेंट बैच के विद्यार्थियों को ही मिलेगी, जिन्होंने बढ़ी हुई फीस पर नामांकन लिया है। 

  • इससे लगभग 40,000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। 

  • इस योजना के तहत छात्र 50,000 तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं। 

  • शिक्षकों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों का चार लाख – तक का सामूहिक स्वास्थ्य बीमा होगा। इसमें प्रति व्यक्ति 2890 रूपए प्रीमियम कटेगा। शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी मातृत्व लाभ में भी इस योजना के लाभ का  इस्तेमाल कर सकते हैं। 


भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान 

  • केंद्र सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान आईएआरआई झारखंड के नए प्रशासनिक और अकादमिक भवन का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है। 

  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हजारीबाग जिले के बरही के पास गौरिया करमा में स्थित है। 


नियुक्ति 

मुख्य सचिव

  • जुलाई 2020 में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। 

  •  संजय कुमार झारखंड के मेदनीनगर के निवासी है।


आरबीआई 

  • टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखर को आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में शामिल किया गया है। 

  • केंद्र सरकार ने 3 मार्च 2020 से 2 साल की अवधि के लिए एन चंद्रशेखरन को आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में गैर अधिकारी निवेशक नामित किया है। 

साहित्य / साहित्यकार 


कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 

  • झारखंड के रांची की बेटी कृतिका पांडे को एशिया रीजन के लिए कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है। 

  • 29 वर्षीय कृतिका को यह सम्मान ‘द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स’ स्टोरी के लिए मिला है। यह दो युवाओं की कहानी है जो समाज की सदियों पुरानी बंदिशों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। घृणा और पक्षपात के युग में कोई कैसे प्यार करता है, ये इस स्टोरी में बताई  गई है।

  • कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज साल 2012 से कॉमनवेल्थ से अप्रकाशित सर्वश्रेष्ठ शोर्ट स्टोरी के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार एशियापेसिफिक, अफ्रीका, कनाडा और यूरोप, और कैरेबियन के पांच रीजन के विजेताओं को दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को 2,500 पाउंड (लगभग – 2.4 लाख रूपये) मिलते हैं और सभी विजेता को कुल 5,000 (लगभग 4.72 लाख रूपये) मिलते हैं।


लम्हों की खता (पुस्तक) 

  • सरयू राय (लेखक) के द्वारा मेनहर्ट नियुक्ति घोटाले पर रचित पुस्तक ‘लम्हों की खता’ का विमोचन 27 जुलाई 2020 को हुआ।


पुरस्कार/सम्मान 

 डायना अवार्ड 

  • झारखंड के गिरिडीह जिले के निवासी नीरज मुर्मू को गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए ब्रिटिश सरकार की ओर से प्रतिष्ठित डायना अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

  • यह अवार्ड हर साल 9-25 की उम्र के उन बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए सामाजिक बदलाव में असाधारण योगदान दिया हो।

कृषि विज्ञान केंद्र का प्रथम पुरस्कार 

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 92वें स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र का प्रथम पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास भारती बिशुनपुर को मिला है। 

  • भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मंत्री नरेन्द्र सिह तोमर ने इस पुरस्कार की घोषणा की है। 

  • इसके अंतर्गत आईसीएआर ने प्रसस्ति पत्र एवं 7.5 लाख का पुरस्कार राशि दिया है। 

  • झारखंड के बिशुनपुर गुमला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने देश के 716 कृषि विज्ञान केंद्र में से शीर्ष 13वें स्थान पर है। 

  • वही झारखण्ड – बिहार जोन के 68 केन्द्रों में गुमला को पहला स्थान मिला है। 

  • पूरे देश में संचालित 716 कृषि विज्ञानं केंद्र को 11 जोन में बांटा गया है। 

  • जोन 4 में KVK गुमला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार

  • बिहारझारखंड के सर्वश्रेष्ठ किसान के रूप में रांची जिले के मांडर प्रखंड के गुड़गुड़जाड़ी गाँव निवासी गंदुरा उरांव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

  • इससे पूर्व भी कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया किया जा चुका है। उरांव ने दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची के तकनीकी मार्गदर्शन के समेकित से कृषि के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने देश के कई राज्य सहित इजराइल जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके बाद यहां के किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया है इसी लगन और मेहनत के कारण उन्होंने राज्य व देश में अपनी पहचान बनाई है। वे अपने गांव के किसान एक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं। 

  • यह पुरस्कार कृषि में एकीकृत और टिकाऊ मॉडल विकास के लिए सीमांत और छोटे व भूमिहीन किसानों के योगदान को चिन्हित करने के लिए स्थापित किया गया है। इन पुरस्कारों में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता को 1,00,000 रू. तथा 11 क्षेत्रों के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 50,000 रू. के साथ-साथ एक प्रशस्ति व प्रमाण पत्र दिए जाने का प्रावधान है। यह पुरस्कार वर्ष 2016 मे शुरू किया गया है। 

रिपोर्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना


मत्स्य संपदा योजना 

  • झारखंड राज्य सरकार मछली पालन आधुनिक तकनीक के साथ स्टार्टअप करने वाली युवाओं को सरकार 60% तक सब्सिडी देगी। 

  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछली पालकों व इसके रोजगार से जुड़ने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा। 

  • राज्य में नीली क्रांति के तहत राज्य के मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत मत्स्य पालक कृषि लोन के तहत 2 लाख तक ऋण ले सकते हैं।


ऐप/पोर्टल

मिशन सक्षम मोबाइल ऐप 

  • राज्य सरकार ने मिशन सक्षम मोबाइल ऐप के आंकड़ो के जरिए आजीविका सशक्तिकरण की पहल की गई है इसके द्वारा महिलाओं को सखी मंडल से जोड़कर आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। 


चर्चा में

टंगस्टन धातु का भंडार 

  • झारखंड में पहली बार गढ़वा जिले के सलतुआ में टंगस्टन धातु का भंडार मिला है। 

  • गलनांक क्षमता ऊंच होने के कारण मिसाइल तथा दूसरे उपकरणों के निर्माण में इसका उपयोग होता है। 

  • झारखंड में यह खान, देश का दूसरा खान होगा, पहलाटंगस्टन का खान राजस्थान के नागौर जिला में है।


चैंपियन ऑफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स

  • यूनिसेफ ने वर्ल्ड कप अंडर -17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बनने वाली भारतीय कैंप में शामिल झारखंड की लड़कियों को चैंपियन ऑफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में अपना आइकॉन स्टेट बनाया है।


 मुगलकालीन चांदी के सिक्के

  • झारखंड के पलामू जिले के पाकी प्रखंड स्थित नौडीहा गांव के भलही टोले में जमीन समतलीकरण के दौरान मुगलकालीन चांदी के 102 सिक्के एक सुराहीनुमा पात्र में प्राप्त हुआ है। 

  • सिक्के पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। 


मातृत्व मृत्यु दर 

  • राज्य में प्रसव के दौरान माताओं की मौत का अनुपात 76 से घटकर 71 हो गई है। 

  •  जुलाई में जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे रिपोर्ट में यह सामने आई है, इस तरह झारखंड देश भर में इसका कम अनुपात करने वाला छठा राज्य बन गया है।


 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JULY 2020/SARKARI LIBRARY 

Leave a Reply