JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JUNE 2020 : SARKARI LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JUNE 2020/SARKARI LIBRARY 

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JUNE 2020 : SARKARI LIBRARY

  • जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद पर फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार जमीन के हर टुकड़े को यूनिक आईडी नंबर ‘यूनिक लैण्ड पार्सल आईडेंटिफिकेशन नंबर’ (ULPIN) आवंटित करेगी। 

  • राँची विश्वविद्यालय के छात्र डॉक्टर पारस के द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए अल्ट्रावायलेट किरणों से कीटाणु मुक्त करने वाली सैनिटाइजर बनाई गई है।

  • एजुकेशन ऑफ इंडिया गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में डिजिटल माध्यमों से पठन-पाठन में बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड को 150 टॉप सरकारी विश्वविद्यालयों में 88वां स्थान प्राप्त हुआ है। 

  • केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और आदिवासी कल्याण मंत्री तथा भारतीय तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुण्डा के द्वारा खेलो इंडिया ई-पाठशाला की शुरूआत की गई। 

  • मनरेगा के तहतबिरसा हरित ग्राम योजना और नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना की शुरूआत राँची के अनगड़ा प्रखण्ड में सिकिदरी के जालिमा गांव से की गई। 

  • झारखण्ड के मेडिकल कॉलेज रिम्स राँची को झारखण्ड राज्य की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। 

  • झारखण्ड के नई खेल नीति के अनुसार खेलो इंडिया में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को ₹50 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। 

  • झारखण्ड की खेल नीति के अनुसार नेशनल स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रूपए की राशि इनाम स्वरूप दिया जाएगा। 

  • देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के निर्माण में केंद्रीय खनन एवं ईधन अनुसंधान संस्थान को झारखण्ड के धनबाद स्थित सिंफर द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। 

  • अमोलवी होमकर को झारखण्ड पुलिस अकादमी का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया। 

  • दीपक कुमार भरथुआर झारखण्ड वुशु एसोसिएशन संघ के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए। 

  • सर्वेश सिंघलसीआईडी के नए सीईओ नियुक्त किए गए। 

  • यूरोप में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2020 प्रतियोगिता में झारखण्ड के राँची की मंजरी प्रिया गुप्ता ने फाइनल में जगह बनाई।

  • झारखण्ड सरकार द्वारा वनारोपण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु कुंजवन समिति को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

  • झारखण्ड सरकार को केंद्र सरकार के द्वारा 2022 तक 33% हरियाली का लक्ष्य दिया गया है। 

  • घर बैठे अधिवक्ताओं को अपनी सर्टिफाइड कॉपी की अद्यतन स्थिति की जानकारी हेतु नकल विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था करने वाला देश का पहला सिविल कोर्टराँची सिविल कोर्ट बना। 

  • राँची में एंटी-नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का 40 लाख रूपए का बीमा किया गया। 

  • केंद्र सरकार के द्वारा झारखण्ड राज्य के 22 कोयला खदानों की नीलामी की जाएगी। 

  • राँची विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम ने कोरोना पर जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता किया है। 

  • भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हुए चीनी सैनिकों के साथ झड़प में झारखण्ड के साहिबगंज के जवान कुंदन शहीद हो गए हैं। 

  • कोरोना लॉकडाउन के दौरान किसानों व प्रवासी मजदूरों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु इजरायल की तर्ज पर झारखण्ड सरकार राज्य के किसानों से सामूहिक खेती करवाने जा रही है। 

  • झारखण्ड की (टोडा ट्रस्ट झारखण्ड में पहली बार महुआ (वैज्ञानिक नाम – मधुका लोन्गफोलिया) से निर्मित केक और लड्डू को बाजार में उपलब्ध कराएगी। 

  • विवाह के निंबधन प्रक्रिया में गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विवाह निबंधन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने वाला राज्य का पहला जिला खूटी बना। 

  • झारखण्ड के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुण्डा जैविक उद्यान को देश के टॉप 10 चिड़ियाघरों में शामिल किया गया। 

  • राँची योग कल्चर के इंद्रजीत चक्रवर्ती को अंतर्राष्ट्रीय (योग) दिवस के मौके पर योग प्लेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कम्युनिटी सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

खेलकूद

झारखंड वुशु एसोसिएशन संघ

  • झारखंड वुशु एसोसिएशन संघ के नए अध्यक्ष दीपक कुमार भरथुआर को नियुक्त किया गया है। 

  • यह सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन भी है।


 रिपोर्ट 

बेरोजगारी की दर

  • जून 2020 में जारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआईइ) की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड राज्य के शहरी क्षेत्रों में 61.5% बेरोजगारी की दर बढ़ गई है।

  • वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 41.7 प्रतिशत बेरोजगारी की दर है। 

  • राज्य की ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत 22.6% के दुगुने के थोड़ा कम है। 


नेशनल इंस्टीटयूट रैंकिंग

  • मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार ने नेशनल इंस्टीटयूट रैंकिंग फ्रेमवर्क एनआईआरएफ की सूची जारी की है इसके तहत झारखंड के सिर्फ दो संस्थानों को शीर्ष 100 में जगह मिली है 

  • आईएसएम (आईआईटी) धनबाद को ओवरऑल 22 वां स्थान मिला है। आईएसएम को 56.05 अंक मिला है।

  • आईआईटी धनबाद देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में  12 वें स्थान पर पहुंच गया है।

  • बीआईटी मेसरा को ओवरऑल कैटेगरी में 85 वां स्थान प्राप्त हुआ है (44.17 अंक)। बीआईटी को इंजीनियरिंग कैटेगरी में 38 वां रैंक मिला है। 

  • इंजीनियरिंग कैटेगरी में नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर को 79वां तथा नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी को 148वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। 

सरकारी विश्वविद्यालय रैंकिंग 

  • एजुकेशन वर्ल्ड संस्था द्वारा जारी सरकारी विश्वविद्यालय की इंडिया रैंकिंग में केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) राज्य का टॉप विवि बन गया है। जबकि देश के 150 टॉप विवि में सीयूजे को 88 वा स्थान मिला है। 

  • इस विवि को कुल 1300 अंकों में से 768 अंक प्राप्त हुए रैंकिंग प्राप्त करने के लिए कुल 10 मापदंडों को आधार बनाया गया था। 


साहित्य/साहित्यकार 

पुस्तक डार्क हॉर्स

  • झारखंड के युवा लेखक निलोत्पल मृणाल की पुस्तक डार्क हॉर्स पर बॉलीवुड फिल्म बनाई जाएगी। 

  • यह पुस्तक वर्ष 2016 में प्रकाशित हुई थी एवं इसके लिए निलोत्पल मृणाल को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया गया था। 

  • 2016 से यह पुस्तक नन फिक्सन में सर्वाधिक बिक्री की सूची में है। 

A plan that actually works – अनध प्रसाद

नियुक्ति 


राजीव टोपनो

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपनो को वाशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।

  • टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। 

  • राजीव टोपनो मूल रूप से रांची के रहने वाले आईएएस अधिकारी हैं।

  • ये St-Xavier’s College के छात्र रहे है। 


शुरूवात/ पहल 

साइकिलिंग एकेडमी 

  • साइकिलिंग फेडरेशन इंडिया द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में साइकिलिंग एकेडमी खोला जाएगा। 

  • पहला हैदराबाद में और दूसरा रांची में खोला जाएगा। 

  • विश्व साइकिल दिवस – 3 जून। 


यूनिक लैंड आइडेंटीफिकेशन नंबर 

  • जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार जमीन के हर टुकड़े को यूनिक आईडी नंबर “यूनिक लैंड आइडेंटीफिकेशन नंबर” (अलपिन) को जमीन के मालिक के आधार नंबर के साथ जोड़ा जाएगा। 

  • यह 15 – 18 अंकों का होगा।


 सिनेमा 


हमें विकास की धूल नहीं फूल चाहिए। 

  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य में रिलीज हुई फिल्म ‘हमें विकास की धूल नहीं फूल चाहिए’ के निदेशक बीजू टोपो और मेघनाथ हैं। 

  • इस फिल्म में देश में हो रहे खनिज दोहन के बारे में दर्शाया गया है। 


निधन 

वेद प्रकाश मारवाह

  • झारखंड के पूर्व राज्यपाल “वेद प्रकाश मारवाह” का निधन हो गया। झारखंड राज्य के 2003 – 04 तक राजपाल रहे थे। 

  • इनका जन्म 15 सितंबर 1934 को पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था। वह मणिपुर और मिजोरम के भी राज्यपाल रह चुके हैं। 

  • इन्हें वर्ष 1989 में पदम श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। 

  • इन्होने अपने करियर की शुरूवात एक IPS ऑफिसर के रूप में शुरू किया था। इन्होने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में भी कार्य किया है। 

  •  इनके द्वारा लिखी गई मुख्य पुस्तके-अनसिविल वार्स, पैथोलॉजी ऑफ टेररिज्म इन इंडिया।

शिबू मुर्मू

  • संथाल परगना में 1960 के दशक में झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रीय रहे शिबू मुर्मू का निधन हो गया। 

  • शिबू मुर्मू 1967 और 1969 में हुल झारखण्ड पार्टी के टिकट पर शिकारीपाड़ा सीट से विधायक चुने गए थे।


योजना

गरीब कल्याण रोजगार अभियान 


किसान तत्काल योजना

  • कोविड-19 किसान तत्काल योजना के तहत किसानों को 50,000 की राशि का लोन दिया जाएगा। 

  • इस योजना की खास बात यह है कि इस लोन के लिए किसानों को सिक्योरिटी गारंटी के तौर पर कोई चीज गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होगी तथा सही तरीके से ऋण अदायगी पर महज 9.45 फीसदी की दर से ब्याज लगेगा। 

  • डेयरी से जुड़े किसानों को सरकार द्वारा 30,000 रूपये तक लोन दिया जाएगा। 


पुरस्कार/सम्मान 

भगवान बिरसा जैविक उद्यान

  • केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि झारखंड का बिरसा जैविक उद्यान (ओरमांझी) को देश के टॉप 10 में शामिल किया गया है।

भगवान बिरसा जैविक उद्यान की विशेषताएं –

1. यह पूरी तरह प्राकृतिक वातावरण में विकसित किया गया

2. जानवरों को एक दूसरे से इस प्रकार अलग रखा गया है कि वह स्वच्छंद होकर रहें। 

3. स्वस्थ वातावरण के कारण बाघिन सहित अन्य जानवर नियमित प्रजनन कर रहे हैं।

4. हाल में बाघिन का दो वर्ष के अंतराल में शावक को जन्म देना चर्चा में रहा।

5. हथिनी का अनजान हाथी के बच्चे के साथ प्यार भी सुर्खियों में आया। 

6.यहां 1400 से अधिक वन्यजीव-पक्षी हैं। 

7. यह 104 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला है।

8. यहां 83 प्रजाति के जीव-जन्तु हैं । 


यंगेस्ट प्रोफेशनल वॉइस असिस्टेंट डेवलपर ऑफ इंडिया

  • जून 2020 में झारखंड के जमशेदपुर कदमा निवासी रोहित सिन्हा (15 वर्ष) को गूगल की ओर से यंगेस्ट प्रोफेशनल वॉइस असिस्टेंट डेवलपर ऑफ इंडिया का खिताब से नवाजा गया है। 

  • साथी ही रोहित का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज किया गया है। 

  • रोहित सिन्हा समय समय पर गूगल के फीचर को और कैसे यूजर फ्रेंडली बनाया जाए इसे लेकर काम एवं सहयोग करते हैं। 

  • रोहित में 2018 में टेक मास्टरिंग नामक आईटी कंपनी बनाई जो पूरे देश में आईटी सेक्टर में कार्य कर रही है।


दिवस

हूल दिवस – 30 जून


ऑपरेशन 

 त्रिशूल अभियान 

  • राज्य के 3 जिला रांची, पूर्वी सिहभूम एवं खूटी के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नाम त्रिशूल इसलिए रखा गया क्योंकि यह 3 जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।

 ऐप/पोर्टल

आईआर पोर्टल 

  • इंटरनेशनल रिलेशंस एंड एल्युमिनाई अफेयर  आईआरएए ने आईआईटी धनबाद के लिए ऑफिशल वेबसाइट ‘आईआर पोर्टल’ की लॉन्चिंग की है। 

  • इस आईआर पोर्टल से भविष्य में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में वृद्धि होगी। 


चर्चा में 

भीतरडारी 


झारखंड के 4 नए सोने के भंडार 

  • भारतीय भूगर्भ सर्वक्षण जीएसआई प्रयोगशाला के प्रारंभिक जांच के अनुसार झारखंड में 4 नए सोने के भंडार मिली इसमें जमशेदपुर के कोकपाड़ा और चिरूगोड़ा एवं सरायकेला के बचनकोचा और हलेन रघुनाथपुर गांव में सोने होने की संभावना है। 


सिम्फर 

  • देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच परिचालन की जाएगी। इस ट्रेन के निर्माण में तकनीकी सहयोग के रूप में केंद्रीय एवं अनुसंधान संस्थान धनबाद स्थित सिम्फर तकनीकी सहयोग करेगी। 


राज्यसभा सांसद 

  • जून 2020 में झारखंड के दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हुआ है, जिसमें परिमल नाथवानी – (निर्दलीय) 2014 – 20 और प्रेमचंद गुप्ता (राजद) 2014 20 शामिल है। 

  • इन दो सांसदों के कार्यकाल पूर्ण होते ही, झारखंड में हुए राज्य सभा चुनाव 2020 में दो नए सांसदों को जीत हासिल मिली है। 

 1. शिबू सोरेन (झामुमो)

  •  शिबू सोरेन तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए है। 

  • इन्होने तीन बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। 

2. दीपक प्रकाश (भाजपा)

  • दीपक प्रकाश पहली बार झारखण्ड का प्रतिनिधित्व राज्यसभा में करेंगे।



JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JUNE 2020/SARKARI LIBRARY 

Leave a Reply