JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MARCH 2020 : SARKARI LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MARCH 2020 /SARKARI LIBRARY

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MARCH 2020

  • झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्वी जमशेदपुर प्रखण्ड के विधायक सरयू राय को जल पुरूष राजेंद्र सिंह की संस्था तरूण भारत संघ के द्वारा ‘पर्यावरण संरक्षण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। 

  • प्रवासी मजदूरों के यातायात को सुविधाजनक बनाने हेतु झारखण्ड सरकार द्वारा ‘तत्पर कार्यक्रम’ की शुरूआत की गई। 

  • झारखण्ड हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार ई-मेल के जरिए स याचिका दायर की गई। साथ ही चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन याचिकाओं पर सुनवाई की गई। 

  • सुखदेव सिंह को झारखण्ड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। 

  • 39वें जूनियर पुरूष फ्री स्टॉइल एवं महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में झारखण्ड के पहलवानों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीता। 

  • झारखण्ड राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कॉफी टेबल बुक ‘ट्राईबल एण्ड फोक पेंटिंग ऑफ इंडिया‘ का विमोचन किया। 

  • गेतलसूद डैम, राँची में ‘माटी महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का थीम ‘आ लौट चलें, प्रकृति की ओर’ था।

नियुक्ति 

मुख्य सचिव

  • सुखदेव सिंह झारखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए। 

  • ये झारखण्ड के 23 वे मुख्य सचिव है। 

  • सुखदेव सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी एवं मूलतः वे हरियाणा राज्य के रहने वाले है। 


प्रधान सचिव

  • राजीव अरूण एक्का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव नियुक्त किए गए। 

  • राजीव अरूण एक्का झारखंड के मूल निवासी हैं 


सूचकांक 

इज ऑफ लिविंग सर्वे

  • धनबाद इज ऑफ लिविंग सर्वे 54वां में स्थान प्राप्त किया है।

  • वहीं राज्य के मामले में झारखंड को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।


स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत 2019

स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत-2019′ में झारखण्ड राज्य के स्टेशनों का रैंकिंग


स्टेशन 

राँची

63

टाटा नगर

104

धनबाद

159

पारसनाथ

176

कोडरमा

178

देवघर

220

बोकारो स्टील सिटी

323

बासुकीनाथ

570

बैधनाथधाम

586

  • भारतीय रेल विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में शामिल है। इसके द्वारा प्रतिदिन लगभग 23 मिलियन यात्रियों का आवागमन तथा लगभग 3 मिलियन टन माल की ढुलाई होती है भारत का रेलवे नेटवर्क 68442 किमी. से अधिक लंबा है, जिस पर लगभग 22000 रेलगाड़ियां प्रतिदिन चल रही है। 

  • भारत सरकार द्वारा लांच किए गए स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर भारतीय रेल द्वारा भी ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ अभियान की शुरूआत की गई थी, जिसका उद्देश्य रेल यात्रियों के यात्रा अनुभव में सुधार करना है।

  •  2 अक्टूबर, 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर रेल मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत-2019’ नामक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की गई। 

  • यह रिपोर्ट भारतीय गणवत्ता परिषद (Quality Council of India : QCI) द्वारा रेलवे स्टेशनों के स्वच्छता मानदंडों का आकलन करके तैयार की गई है। सर्वेक्षण के अंतर्गत भारतीय रेलवे के 720 स्टेशनों को आच्छादित किया गया है।

  •  सर्वेक्षण रिपोर्ट में गैर-उपनगरीय (Non-Suburban Groups) सर्वेक्षण रिपोर्ट में गैर-उपनगरीय (NonSuburban Groups : NSG) श्रेणी के तहत स्टेशन स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को 1000 में से 931 | 75 स्कोर के साथ के पहली रैकिंग प्रदान की गई। । 

  • नीति आयोग की जनवरी 2020 की पिछड़े जिलों की रैंकिंग में शिक्षा और पोषण जैसे मानदंडों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर झारखंड का लातेहार जिला दूसरे नंबर पर है। जबकि अरूणाचल प्रदेश का नामसाईं जिला पहला स्थान पर है। 

आयोजन/समारोह 

हुनर हाट 

  • झारखंड की राजधानी रांची में हुनर हाट का आयोजन किया गया।

  • इससे लुप्त हो रही शिल्पकारी व दस्तकारी को बाजार मिल रहा है। 

  • इसकी शुरूआत 14 नवंबर 2016 को प्रगति मैदान नई दिल्ली में हुई थी। देश के 20 शहरों में इसका अब तक आयोजन किया जा चुका है। 

रिकॉर्ड 

प्रति व्यक्ति आय 

  • प्रति व्यक्ति आय में देश के 28 प्रमुख राज्यों के रैकिंग में झारखण्ड 25वें नंबर पर है।

  • इस मामले में खराब हालत वाले राज्यों में केवल बिहार मणिपुर और उत्तर प्रदेश झारखंड से नीचे है। 


मनरेगा 

  • मनरेगा के तहत कृषि संसाधनों के विकास के मामले में झारखंड को देश में पहला स्थान मिला है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में झारखंड को यह दर्जा दिया गया।


खेलकूद 

स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर

  • टाटा स्टील का संस्थापक दिवस के मौके पर टाटा तीरंदाजी अकादमी की तीरंदाज कोमलिका बारी को “स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में कोमलिका बारी ने मैड्रिड में वर्ल्ड यूथ तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय तीरंदाजी होने का गौरव हासिल की थी। 


असुंता लकड़ा अवार्ड

  • झारखण्ड की पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ी” असुंता लकड़ा” के नाम पर हॉकी इंडिया ने असुंता लकड़ा अवार्ड की शुरूवात की। 

  • यह पुरस्कार हॉकी इंडिया के उदीयमान खिलाड़ियों को दिया जाता है। 

  • 2020 में यह पुरस्कार लॉलरेमस्यामी (मिज़ोरम) को दिया गया।


 माइलस्टोन पुरस्कार 

  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2019 में माइलस्टोन । पुरस्कार झारखंड की हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को दिया गया। 

  • इंटरस्टेट स्क्वायर मार्शल आर्ट प्रतियोगिता » एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भोपाल में आयोजित इंटरस्टेट स्क्वायर मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए पूजा कुमारी (बोकारो), 58 kg  वर्ग में स्वर्ण पदक जीती। 


पुरस्कार/सम्मान 


नारी शक्ति पुरस्कार 

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर चामी मुर्मू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने “नारी शक्ति पुरस्कार 2019” से सम्मानित किया है। 

  • चामी मुर्मू सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड की रहने वाली है। 

  • इन्होंने अपने प्रयास से लगभग 28000 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा और पर्यावरण (वृक्ष) संरक्षण म अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्हें 2 लाख रू. व प्रशस्ति पत्र से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। 

  • इससे पहले मुर्मू को 1996 में भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 


झारखंड विभूति बिरसा सम्मान 2020 

  • संगत, डिसएबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति की इकाई और मां शारदे मंच द्वारा संयुक्त रूप से सीसीएल के मुख्यालय स्थित विचार मंच सभागार में चिकित्सा, बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण समाज सेवा, साहित्य एवं प्रकाशन, कला संस्कृति, दिव्यांगता पनर्वास. खेलकद, प्रबंधन आदि क्षेत्र से 14 प्रतिभाओं को झारखंड विभति वीर बिरसा सम्मान 2020 से नवाजा गया।


झारखंड विभूति बिरसा सम्मान 2020 

वंदना टेटे

प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन

हेजल डेविस

डेविस इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री

गोपाल सिंह

सीसीएल

सतीश चंद्र

राज्य निशक्तता आयुक्त

जितेंद्र कुमार

साइटसेवर्स

महादेव हांसदा

सेव द चिल्ड्रन

पूजा

सजन फाउंडेशन

प्रवीण लोहिया

मुक्ति संस्था

इंदिरा शुक्ला

अखिल भारतीय महिला विकास परिषद

देवदास विश्वकर्मा

संत मिखाइल ब्लाइंड स्कूल

रंजन बिहारी प्रसाद

ऑल झारखंड आर्टिस्ट एंड कल्चर एसोसिएशन 

अनिल कुमार यादव

समाजसेवी

सुनील कुमार अग्रवाल

समाजसेवी

सुनील जैन

समाजसेवी


 साहित्य/साहित्यकार

युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार 

  • झारखंड के प्रसिद्ध कवि अनुज लुगुन को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।

  • उन्हें यह पुरस्कार उनके हिंदी कविता “बाघ और सुगना मुंडा की बेटी” के लिए दिया गया है।


आयोग/समिति

झारखंड राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री परिषद की बैठक में झारखंड राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग के गठन की घोषणा की। 

  • इस आयोग के अध्यक्ष पूर्व विकास आयुक्त देवाशीष गुप्ता को बनाया गया है और यह पांच सदस्यीय होगा। 


शुरूवात/ पहल 

 रेडियो खांची

  • रांची विवि की कम्युनिटी रेडियो सेवा “रेडियो खांची 90.4 एफएम” का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने की है। रेडियो खांची का टैगलाइन – हम सबका रेडियो। 

  •  रांची विश्वविद्यालय कम्युनिटी रेडियो शुरू करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। 

  • इसका प्रसारण 8 मार्च 2020 को शुरू हुआ। 

  • कम्युनिटी रेडियो खांची स्टेशन से 15 किलोमीटर की दूरी तक इसकी रेंज है। 


बौद्ध स्तूप

  • झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप का निर्माण किया जाएगा। 

  • इटखोरी में कोठेश्वरनाथ का स्तूप भी अवस्थित है। 

  • यहाँ का भद्रकाली मंदिर झारखण्ड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 


एनपीआर – एनआरसी 

  • झारखण्ड विधानसभा में राज्य सरकार ने एनपीआर (नेशनल पपुलेशन रजिस्टर) और एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी दी है। 


ईमेल के जरिए याचिका 

  • झारखंड हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार ईमेल के जरिए याचिका दायर की गई। 

  • चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस याचिका पर सुनवाई की है। 


चर्चा में  

मेडिकल वेस्ट प्लांट 

  • झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के 6 जिलों में मेडिकल वेस्ट प्लांट का निर्माण करने की घोषणा की है। 

  • फिलहाल राज्य में सिर्फ दो मेडिकल वेस्ट प्लांट लोहरदगा और रामगढ़ जिले में स्थित है। 


पुरातत्व सर्वेक्षण

  • झारखंड के हजारीबाग जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की खुदाई के समय वृताकार दीवार प्राप्त हुई है जो बौद्ध काल का है। 

  • इस खुदाई में 9वीं से 11वीं सदी काल खंड का दीवार मिला है। इसकी लंबाई मोटाई क्रमशः 32×28 और 40×28 सेंटीमीटर के ईट मिलने का प्रमाण दिख रहा है।

  • इस तरह के ईंट का प्रयोग पाल वंश के समय किया जाता था। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि इस परिसर में बुद्ध काल का स्तूप रहा होगा जहां उस समय के लोग प्रार्थना किया करते होंगे। 


झारखंड की चार उपराजधानी 

  • झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहाँ एक राजधानी और चार उपराजधानी होगी। अभी तक राज्य की राजधानी रांची है वही दुमका उपराजधानी है। इसके अलावा मेदनीनगर, चाईबासा और गिरिडीह को उपराजधानी बनाने का प्रस्ताव है।


क्रिक किंगडम

  • भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा रांची में क्रिकेट अकादमी क्रिक किंगडम के नाम से खोलने की घोषणा की। रेव्लुशन स्पोर्ट्स के साथ इसकी शुरुआत सफायर इंटरनेशनल स्कूल कैंपस में की जा रही है। 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण देने की घोषणा की है। 

  • झारखंड राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में घोषणा की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को 50,000 अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।




JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MARCH 2020 /SARKARI LIBRARY