JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MARCH 2021 : SARKARI LIBRARY

  JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRSF MARCH 2021 /SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS MARCH 2021

March 2021

  • 31 मार्च को झारखण्ड पार्टी (1969 में गठन) के संस्थापक एन. ई. होरो (निरल ऐनेम होरो) की 96वीं जयंती मनाई गयी। एन. ई. होरो की जयंती को ‘अबुआ दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है। 

  • आरएसडी की टीम ने सेल को हराकर जेएससीए ऑफिस लीग का खिताब जीता। 

  • चापावार (ओरमांझी) में डेयरी और हर्बल उद्योग खोलने की घोषणा की गयी है, जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति को 50% राशि पर औद्योगिक जमीन आवंटित की जाएगी

  • HEC ने नार्दर्न कोलफिल्ड लिमिटेड (NCL) के लिए 80 टन वजनी हेड एवं शार्ट असेंबली का निर्माण किया है, जिसका प्रयोग क्रशर में किया जाता है। 

  • अरविंद पाण्डे को पथ निर्माण विकास विभाग द्वारा केन्द्रीय निरूपण संगठन (सीडीओ) का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया। 

  • हजारीबाग के बहोरनपुर से 1200 वर्ष पुराने पालकालीन भगवान बुद्ध कि मूर्तियाँ प्राप्त हुई। 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड विधानसभा टीवी चैनल का शुभारभ किया। 

  • विश्व यक्ष्मा दिवस (24 मार्च) के मौके पर झारखण्ड में यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में आँकड़ों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा और देवघर ने प्राप्त किया। 

  • झारखण्ड में वर्तमान में टीबी के सक्रिय मरीजों की संख्या 46,796 है। राज्य में हर साल टीबी उन्मूलन पर 60 करोड़ रूपये खर्च करने के बावजूद 2.5% मरीजों की मौत हो जाती है। केन्द्र सरकार ने 2025 तक देश से पूर्णतः टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। 

  • गेल इंडिया लिमिटेड ने राँची में (कचरे से बायोगैस) बनाने के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने की घोषणा की। जिसमें प्रतिदिन 300 टन ऑर्गेनिक कचरे की प्रोसेसिंग कर 10 टन कंप्रेस्ड बायोगैस के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। 

  • झारखण्ड सरकार ने “बिल्डिंग बाइलॉज 2021/”Building Biolage  2021″‘ के तहत झारखण्ड के ग्रामीण इलाकों में भी बनने वाले भवनों के लिए वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य कर दिया। 

  • देश के 51 कृषि विश्वविद्यालयों में एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम व ऑनलाइन प्रबंधन की तकनीक को ‘ लागू करने में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 

  • 01 अप्रैल 2022 से 15 साल से अधिक पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन का नवीकरण नहीं किया जाएगा। 

  • लेस्लीगंज, पलामू का नाम अब नीलांबर-पीतांबरपुर कर दिया गया। 

  • साहित्य अकादमी के द्वारा मैथिली भाषा के तीन विद्वानों के डॉ. सियाराम झा सरस, प्रोफेसर कमल कांत झा और सोनू कुमार झा को सम्मानित किया जाएगा। 

  • नियोजन एवं अधिनियम 2021 प्रस्ताव के तहत झारखण्ड में 30,000 रूपये तक की निजी नौकरियों में 75% स्थानीय लोगों की नियुक्ति अनिवार्य होगी।

  • संथाली कवि रूपचांद हांसदा को उनके कविता संग्रह ‘गुड़ दाक् कासा दाक्’ और मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार कमल कांत झा को उनके कहानी संग्रहगाछ रूसल आछी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

  • कैबिनेट के अनुसार राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं। 

  • मार्च 2021 से “पढ़ना लिखना अभियान‘ शुरू किया जाएगा जिसके तहत राज्य के दो लाख निरक्षर लोगों को वर्ष 2021 में साक्षर बनाया जाएगा। 

  • कांके प्रखंड स्थित कुम्हारियां गांव के चमन महिला विकस संघ को महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के सरा हनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। 

  • झारखण्ड के राँची नगर निगम पहली बार राज्य में साइकिल ट्रैक व पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। 

  • जसीडीह (राँची) से वास्कोडिगामा (गोवा) के लिए साप्ताहिक रेल का परिचालन शुरू किया गया। 

  • झारखण्ड महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु राज्य में पहली बार झारखण्ड राज्य दिव्यांगजन विकास निधि नियमावली, 2021 का गठन किया गया। 

  • राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (FICCI) एवं फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड ने करार किया। 

  • राँची जिला खनिज फांउडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) ने अपने फंड से शिक्षा के क्षेत्र में 3.6 करोड़ रूपए खर्च करने की घोषणा की है। 

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार ने ऋण माफी के लिए 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है, जिसके तहत 1 लाख रूपए तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा। 

  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में इसके तहत लगभग 2 लाख किसानों का 50,000 रूपये तक का कृषि ऋण माफ किया गया है तथा इसके तहत 8000 करोड़ रूपये की राशिं व्यय की गयी है। 

  • भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के नमामि गंगे परियोजना के तहत साहेबगंज जिले में झारखण्ड का पहला ट्रीटमेंट प्लांट शुरू किया गया। 

  • कृषि विकास को गति देने के उद्देश्य से 5 मार्च 2021 को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेले का आयोजन किया गया। 

  • गुरूजी किचन योजना 2021 को गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू किया गया। 

  • झारखण्ड मिल्क फेडरेशन द्वारा किसान दूध उत्पादकों को प्रति लीटर एक रूपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया।

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के द्वारा राँची के रिम्स अस्पताल को क्लीनिकल ट्रायल के रीजनल सेंटर की सूची में शामिल किया गया। 

  • वन्य प्राणियों पर अध्ययन और शोध को बढ़ावा देने हेतु राँची विश्वविद्यालय और जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के बीच करार किया गया। 

  • The third edition of ‘Tuffman 24 Hrs Stadium Run Chandigarh’ event was held in Panchkula,Haryana.

  • ‘Ultraman’ Lt Colonel Swaroop Singh Kuntal also participated in the event. He said,

  •  The event was held from March 13-14, 2021.

24 HRS Solo RUN Winner

1

BINAY KUMAR SAH

2

SAURAV KR RANJAN(Jharkhand)


  • कर्रा के कटहल टोली स्थित ,सत्यदेव इंटरप्राइजेज का महिला बाल विकास मंत्री  जोबा मांझी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 


  • खूंटी जिले का मुरहू प्रखंड   में मंगलवार को रेशम लुगम चासी मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया।  मेले का आयोजन जेएसएलपीएस, ग्रामीण सेवा केन्द्र मुरहू के तत्वावधान में आयोजित की गई। 


साहित्य/साहित्यकार 

सेल्फ इम्यूनिटी बूस्टर

  • रांची के मनोज कुमार ‘सेल्फ इम्यूनिटी बूस्टर’ नामक पुस्तक लिखी है. इस पुस्तक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आयुष मंत्रालय को रिकमेंड किया है। 

  • इस पुस्तक में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर विशेष रूप से जानकारी दी गई है। 

पुरस्कार/सम्मान 

सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक पुरस्कार 

  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस(28 फरवरी ) के अवसर पर झारखण्ड के तीन शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक पुरस्कार दिया गया है। 

    • रामानुज कुमार – केन्द्रीय विद्यालय टाटानगर 

    • आशीष मिश्रा – एटॉमिक एनर्जी पब्लिक स्कूल, जादूगोड़ा 

    • सुमित कुमार गोराई – दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो। 

  • यह पुरस्कार उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है।


खेलकूद

नवल टाटा हॉकी एकेडमी

  • मार्च, 2021 में टाटा समूह एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा और चेयरमैन चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर में नवल टाटा हॉकी एकेडमी का उद्घाटन किया है। 

  • इसके साथ ही एकेडमी की दूसरी मंजिल की दीवारों पर नवल टाटा की एक विशेष प्रकार की रोबोटिक म्यूरल पेंटिंग की गई है, जो भारत में पहली बार इस प्रकार की रोबोटिक म्यूरल है। 


राष्ट्रीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप 

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे राष्ट्रीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के गीता खलखो ने दो इवेंट में स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता। 

  • वहीं मीनू मुंडा ने भी अपने वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। 

  • तारा कुमारी और श्रेया कुमारी ने कांस्य पदक जीता। 


हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 

चर्चा में


 बजट 

  • वित्तीय वर्ष 2021-22  का कुल 91277 करोड़ का बजट पेश किया गया। 

  • वित्तीय वर्ष 2021 – 22 का बजट ‘गांव और गरीब’ पर केंद्रित है, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग ,सिंचाई ,कृषि सहकारिता व पशुपालन विभाग के लिए 18653 करोड़ रुपए का प्रावधान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास भी किया गया है। जो वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 11% अधिक है। 

  • बजट में राजस्व व्यय के लिए 75755 करोड़ और पूंजीगत व्यय के लिए 15521 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

  • इस वर्ष पहली बार सरकार ने 11 विभागों का बजट परिणाम ( आउटकम बजट ) पेश किया गया है। 

  • वित्तीय वर्ष 2021 – 22 के बजट में सरकार ने सुदूर व ग्रामीण क्षेत्रों में उच्चतर शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड ट्राइबल विश्वविद्यालय एवं झारखंड खुला विश्वविद्यालय की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है।

  •  सरकार ने  गिरिडीह जिले को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की है इसके तहत गिरिडीह में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।

  •  वित्तीय वर्ष 2021 – 22 के लिए राज्य में 80 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही खूटी के गौरिया करमा में चूजा प्रजनन केंद्र की स्थापना की जाएगी। 

  • जमशेदपुर और गिरिडीह में डेयरी प्लांट खोली जाएगी। इसके अलावा रांची में मिल्क प्रोडक्ट व मिल्क पाउडर प्लांट की स्थापना की जाएगी। 

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में झारखंड सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।इसके तहत केवल वृद्ध, विधवा, अनाथ और दिव्यांग लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बिरसा ग्राम विकास योजना के लिए 61 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। 

  • साथ ही गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुजी किचन योजना शुरू करने का प्रावधान किया गया है।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस का थीम

  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2021  का का थीम ‘द ओसियन आवर क्लाइमेट एंड वेदर’ घोषित किया गया है। 

आदित्य बिरला मेमोरियल झारखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता

  • सरला बिरला विश्वविद्यालय में चले चार दिवसीय आदित्य बिरला मेमोरियल झारखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। 

  • प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 8 अंक के साथ प्रीतम सिंह पहले और 7.5 अंक के साथ रोहन विजय शांडिल्या दूसरे स्थान पर रहे। 

  • महिला वर्ग में 6.5 अंक के साथ प्रियंका कुमारी प्रथम व 6 अंक के साथ अलका दास दूसरे स्थान पर रहीं। 

  • अंडर-25 वर्ग में राजा बोस 6.5 अंक के साथ प्रथम व इशांत कुमार दूसरे स्थान पर रहे, वेटरन वर्ग में 5.5 अंक के साथ कुमार अश्विन प्रथम स्थान पर रहे।

  •  मौके पर राज्य शतरंज संघ के सचिव नीरज कुमार, मौजूद थे।


वर्टिकल गार्डन

  • रमणीक रांची अभियान के तहत रांची नगर निगम ने हिनू चौक पर रांची का पहला वर्टिकल गार्डन स्थापित किया है। 

  • शहर के 10 प्रमुख जगहों पर वर्टिकल गार्डन बनाया जा रहा है। 

तंबाकू उत्पादों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध

  • झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘जनजातीय विकास एवं ग्रामीण उद्यमिता’ का समापन मंगलवार को हुआ। 

  • सोलरमैन ऑफ इंडिया के रूप में प्रसिद्ध दीपक गढ़िया ने कहा कि सोलर सिस्टम से हम गांव की तकदीर बदल सकते हैं। 

  • तिरुपति में सबसे बड़ा सोलर किचन  है।

  • झारखंड में सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

  • इसका उल्लंघन करने पर एक हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

  • इसके अलावा तेजी से बढ़ते प्रचलन को देखते हुए विधेयक में राज्य में हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लंघन करने पर एक से तीन साल तक कारावास के अलावा एक लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

  • झारखंड विधानसभा में सोमवार को कोटपा संशोधन विधेयक 2021 (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद, विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन, झारखंड संशोधन विधेयक, 2021) पास कर दिया गया।

  •  इसके तहत शैक्षिक संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्व से लगे प्रतिबंध को बढ़ाते हुए अब अन्य सार्वजनिक स्थानों यथा अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थान, सार्वजनिक कार्यालय और न्यायालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

  • इतना ही नहीं, पूर्व में 18 वर्ष से कम उम्र के अवयस्क को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध था, जिसे बढ़ाकर 21 वर्ष कर दिया गया है। अब 18 वर्ष के बजाए 21 वर्ष से कम उम्र के अवयस्क तंबाकू उत्पाद नहीं खरीद सकेंगे। 

  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि झारखंड कोटपा संशोधन विधेयक के सभी प्रस्तावों को पास करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (गेट्स) 2017 के अनुसार, झारखंड में 38.9 प्रतिशत लोग किसी-न-किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। धूम्रपान करने वालों की आबादी जहां 11.1 प्रतिशत है, वहीं 35.4 प्रतिशत लोग तंबाकू के अन्य उत्पादों का सेवन करते हैं। 

  • भारत में कैंसर से मरने वाले 100 रोगियों में से 40 रोगी तंबाकू सेवन के कारण मरते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक धूम्रपान करने वालों में यक्ष्मा (टीबी) की बीमारी होने का खतरा कई गुना ज्यादा होता है। तंबाकू सेवन के कारण हृदयरोग, कैंसर व फेफड़े का रोग होता है, जो मौत की वजह बनती है।


अपनी सुरक्षा अपने हाथ जागरूकता अभियान

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर से राज्य स्तर पर चलने वाली अपनी सुरक्षा अपने हाथ जागरूकता अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। 

  • अपनी सुरक्षा अपने हाथ अभियान 22 मार्च से 25 मार्च तक राज्य के 14500 स्कूलों में चलाया जाएगा। 

  • इस अभियान के तहत स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन तथा शौचालय प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से जानकारी दी जाएगी तथा इन्हें जागरूक किया जाएगा।

  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा यूनिसेफ झारखंड के संयुक्त प्रयास से राज्यस्तरीय अपनी सुरक्षा अपने हाथ अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। 

  • रांची विश्वविद्यालय  में 22 Mar 2021  को अंतरराष्ट्रीय जल प्रतिज्ञा दिवस मनाया गया।

  • 21 March 2021 ,चुआर  विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ मुर्मू की 283 वीं जयंती मनाई गई।

  • झारखंड के बहोरनपुर हजारीबाग में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से खुदाई में निकल रही मूर्तियों को संरक्षित करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने विधायक मनीष जायसवाल को भरोसा दिलाया है। हजारीबाग के जुलजुल पहाड़ियों की श्रृंखला में बौद्ध इतिहास छिपा है यह अब स्पष्ट है। 

  • मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे।

  • हर वर्ष 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नासिक में रहने वाले मोहम्मद दिलावर ने गौरैया की विलुप्त होती प्रजाति को बचाने के उद्देश्य से की थी। पहली बार यह दिवस 2010 में मनाया गया था। इस वर्ष का थीम ‘आई लव स्पैरो है।

दिव्यांग प्रीमियर लीग

  • इस वर्ष दिव्यांग प्रीमियर लीग का आयोजन शारजाह में हो रहा है।वागीश, शारजाह में झारखंड और पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन करेंगे।वागीश त्रिपाठी झारखंड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, रांची के धुरंधर बल्लेबाज हैं। 

कोल्हान प्रमंडल में तीन नए विश्वविद्यालय

  • राज्य सरकार ने कोल्हान प्रमंडल में तीन नए विश्वविद्यालय खोलने की हरी झंडी दे दी है।कोल्हान में खुलने वाले प्रस्तावित निजी विश्वविद्यालयों में आरवीएस विश्वविद्यालय, जामिनिकांत विश्वविद्यालय और सोना देवी विश्वविद्यालय के नाम हैं।

  • राज्य सरकार का उच्च शिक्षा विभाग ने कुल आठ निजी विश्वविद्यालय खोलने की अनुशंसा की है।कोल्हान में अब तक अरका जैन विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय चल रहे हैं। तीन निजी विश्वविद्यालय खोलने के बाद कोल्हान निजी विश्वविद्यालयों की संख्या में रांची के बाद दूसरे नंबर पर होगा। यहां कुल पांच निजी विश्वविद्यालय हो जाएंगे।


झारखंड बागवानी सघनीकरण सूक्ष्म टपक सिंचाई परियोजना 

  • ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा झारखंड बागवानी सघनीकरण सूक्ष्म टपक सिंचाई परियोजना चलाई जा रही है। 

  • इसका उद्देश्य राज्य के कृषकों को स्थायी एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि के जरिए सब्जी उत्पादन में बढ़ोतरी कराना है। 

  • इस परियोजना के अंतर्गत टपक सिंचाई, पॉली नर्सरी हाउस और उच्च गुणवत्ता वाले केंचुआ खाद इकाई के साधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • राज्य के नौ जिलों के 30 प्रखंडों में झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी द्वारा परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

पतौड़ा झील और उधवा पक्षी अभयारण्य

  • भारत सरकार ने अपने गजेटियर में पतौड़ा झील और उधवा पक्षी अभयारण्य को इको सेंसिटिव जोन घोषित कर दिया है।


  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक पलाशिका एवं विजन टेकनिक का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में जमशेदपुर निवासी संदीप मुरारका द्वारा रचित पुस्तक ‘शिखर को छूते ट्राइबल्स का लोकार्पण राज्यपाल ने किया। उन्होंने  अभिषेक  आनंद  द्वारा  लिखित  पुस्तक ‘हाईअर एजुकेशन इन इंडिया का भी लोकार्पण  किया। इसके साथ ही डॉ ममता  बनर्जी  द्वारा  लिखित  पुस्तक मिहिर-अथ-कथा सुनाओ का  लोकार्पण  भी किया

  • कलावंती सिंह द्वारा लिखित काव्य संग्रहचालीस पार की औरत पुस्तक गुरुवार को डीआरएम नीरज अम्बष्ट को भेंट की।

  • सरकार राज्य की माताओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार कर कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ एक हजार दिन के महाअभियान शुरू करेगी। यह समर परियोजना अगले तीन वर्ष के लिए शुरू हो रही है।  महाअभियान को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, एकीकृत बाल विकास योजना और स्वास्थ्य विभाग सफल बनाने की योजना पर काम करेंगे। प्रथम चरण में पांच जिला में समर परियोजना को शुरू किया जाएगा। उसके बाद राज्य के बाकी जिलों में इस मुहिम को चलाया जाएगा। यह परियोजना संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी हेल्पर और जेएसएलपीएस एसएचजी को जोड़कर एक मुहिम के साथ राज्य के सभी 34, 800 आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुरू होगी। 

  • झारखंड में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।झामुमो कोटे से मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण मधुपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

  • आईआईएम रांची ने प्रतिष्ठित प्रकाशन एमरल्ड पब्लिशिंग, यूके के साथ आईआईएम रांची जर्नल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज नामक जर्नल शुरू करने का निर्णय लिया है। यह एक द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय जर्नल होगा। इसके पहले अंक का लोकार्पण जनवरी, 2022 में किया जाएगा।

  • राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना (नाहेप) और भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के तहत देश के 51 कृषि विश्वविद्यालयों में चल रही अकादमिक प्रबंधन पद्धति (एएमएस) के कार्यान्वयन में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने देश में तीसरा रैंक प्राप्त किया है। 

  • अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (इफार्ड) ने वित्त पोषित जेटीडीएस (झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी-झारखंड सरकार) अंतर्गत चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया। 

  • झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर झारखंड रक्षा शक्ति विश्विद्यालय में डॉ सुमित कुमार गुप्ता ने 15 March को असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर अपना योगदान शुरू किया। विश्वविद्यालय के कुलपति पीआरके नायडू व रजिस्ट्रार कर्नल डॉ राजेश कुमार की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

  • विद्यापति स्मारक समिति की शनिवार को हुई बैठक में मैथिली भाषा के तीन विद्वान डॉ सियाराम झा सरस, प्रो कमलकांत झा और सोनू कुमार झा को भारत सरकार द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करने के फैसले का स्वागत किया गया।

  • रांची के फैशन डिजाइनर आशीष सत्यव्रत साहु को फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से प्रारंभिक सदस्यता मिली है।एफडीआईसी की सदस्यता प्राप्त करनेवाले वे झारखंड के एकमात्र फैशन डिजाइनर हैं।

  • पलामू के स्वतंत्रता सेनानि नीलकंठ सहाय ने 11 March को अपने आवासीय परिसर में अंतिम सांस ली। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रांची समाहरणालय के सामने अंग्रेज सरकार के विरोध में जुलूस निकालने, नारा लगाने आदि के जुर्म में नीलकंठ सहाय सात-आठ विद्यार्थियों के साथ 11 अगस्त 1942 को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिए गए थे। वे डेढ़ साल हजारीबाग जेल में कैद रहने के बाद रिहा हुए थे। उन्होंने आवास में 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

  • ग्लोबल मैनेजमेंट काउंसिल, अहमदाबाद की ओर से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, पेटरवार, बोकारो के वैज्ञानिक ई विनय कुमार को बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ दी ईयर- 2020 अवार्ड दिया गया है। काउंसिल के गवर्निंग बॉडी ऑफ ग्लेशियर जर्नल रिसर्च फाउंडेशन अहमदाबाद ने विधिवत सेवाओं की छानबीन करने के बाद पुष्टि करते हुए छात्रों, शिक्षकों और पूरी शिक्षा बिरादरी के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए ई विनय कुमार का चयन किया। शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक प्रबंधन परिषद और सर्वोच्च निकाय के शासी निकाय ने इसी आधार पर विनय कुमार को वर्ष 2020 के बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ दी ईयर का विजेता घोषित किया।

  • साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए 13 मार्च से शुरू हो रहे ‘हर शनिवार नो कार’ की तैयारियों में रांची नगर निगम जुट गया है।

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीआरएम नीरज अम्बष्ट ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि प्रदान किए गए। सम्मान मंडल के 119 रेलकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 

  • झारखंड कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मी संघ की प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी प्रसाद को राष्ट्रीय कस्तूरबा गांधी बालिका कर्मी संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

  • क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ गोपालक का खिताब मिला। 7 March को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे पूर्व क्षेत्र प्रादेशिक एग्रोटेक किसान मेला में सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह व शॉल दिया गया,

  •  अगले वित्तीय वर्ष में छह योजनाएं केवल आदिवासी महापुरुषों के नाम पर संचालित होंगी। इनमें बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर, फूलो-झानो, जयपाल सिंह और गुरुजी के नाम का पर इस्तेमाल किया गया है। हालांकि कुछ योजनाएं पहले से ही संचालित हैं।

आदिवासी महापुरुषों के नाम पर ये य़ोजनाएं शुरू:

  1. समेकित बिरसा ग्राम विकास योजनाः इस योजना के तहत हर जिले से गांव का चयन करते हुए बिरसा ग्राम के रूप में नामित किया जाएगा। इसके तहत किसान सर्विस सेंटर की स्थापना कर किसानों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

  2. बिरसा हरित ग्राम योजनाः 25 हजार एकड़ जमीन पर 2021-22 में आम और मिश्रित बागवानी की जाएगी।

  3. फुलो झानो आशीर्वाद अभियानः महिलाओं को हड़िया-दारू की बिक्री से मुक्त कराकर आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ने का काम किया जाएगा।

  4. नीलांबर-पीतांबर जलसमृद्धि योजनाः इसके तहत 2021-22 में एक लाख हेक्टेयर जमीन का उपचार किया जाएगा।

  5. जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजनाः इसके तहत आदिवासी समुदाय के 10 विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए विदेश भेजा जाएगा।

  6. गुरुजी किचन योजनाः इसके तहत रियायती मूल्य पर भोजन की व्यवस्था की गई है।

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के बाद राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में 6 March को उद्योग विभाग की ओर से आयोजित होनेवाले स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।झारखंड की अर्थव्‍यवस्‍था की तस्‍वीर बदलने के दावे के साथ सोरेन सरकार ने ‘इमर्जिंग झारखंड’ का आगाज कर दिया है।इसी क्रम में 6 march  को राज्य के उद्योग विभाग के साथ फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) एवं फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) सम्पन्न हुआ।

  • निवेशकों को लुभाने के लिए दिल्‍ली में हो रही बैठक में देवघर में प्रस्तावित 93 एकड़ के प्लास्टिक पार्क, धनबाद में प्रस्तावित 34 एकड़ के लेदर पार्क और चान्हो ब्लॉक में 35 एकड़ के फार्मास्युटिकल पार्क जैसी कई योजनाओं को सामने रखा जा सकता है। 

 

  • झारखंड सरकार के पूर्व टीएसी सदस्य पीसी मुर्मू ने शुक्रवार को आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

  • झारखंड जगुआर,झारखंड में नक्सलियों के खात्मे के लिए आंध्रप्रदेश के ग्रेहाउंड की तर्ज पर बना है।

  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने डॉ राकेश शरण के साथ डॉ जे शरण स्कैनिंग सेंटर,Ranchi  का शुभारंभ किया।                

  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 6 March को बरियातू रोड स्थित वर्ल्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा संचालित संघमित्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने नागार्जुन बुद्धिष्ट मिशन हॉस्पिटल का भी शिलान्यास किया।

  • देश में साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध आगमन मंच की ओर से डॉ रजनी शर्मा चंदा को प्राइड वूमेन ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्य में उत्कृष्ट कार्यों तथा उपलब्धियों के लिए इनका चयन हुआ है। यह सम्मान लखनऊ में आयोजित महिला सम्मान समारोह में सात मार्च को प्रदान किया जाएगा। 

  • डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान मोरहाबादी में कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की 100वीं वर्षगांठ मनाई गई।

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र प्रादेशिक एवं एग्रोटेक किसान मेला की शुरुआत 5 March से होने जा रही है। मेला का उद्घाटन सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

  • 4 अप्रैल को बाबा बैद्यनाथ साहित्य महोत्सव का आयोजन ।

  •  प्रफुल्ल सिंह को किसान उत्पादक संगठन यानि एफपीओ के लिए झारखंड राज्य का प्रभारी बनाया है। 

  • अभिषेक कश्यप ने अपने द्वारा लिखित तीन पुस्तकें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सप्रेम भेंट की । इन पुस्तकों के नाम कला वार्ता, खेल (उपन्यास) और गॉडफादर (संस्मरण) है।

  • झारखंड से तीसरे अंतरराष्ट्रीय अंपायर हजारीबाग के रविंद्र कुमार बने हैं। दो लोग पहले से जमशेदपुर से हैं। इनमें एक संदीप साहा और किरण बाला शुक्ला अंतराष्ट्रीय अंपायर हैं।वह हाल ही में टेबल टेनिस के अंपायर चयनित किए गए हैं।

  • राज्य सरकार झारखंड के नायकों के गांवों को विकसित करेगी। इसके लिए शहीद ग्राम विकास योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन जनजातीय शहीदों की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है। झारखंड सरकार के बुधवार को पेश बजट में कहा गया है कि इस योजना के तहत झारखंड के अमर नायक बिरसा मुण्डा, गया मुण्डा, जतरा टाना भगत, वीर बुधू भगत, सिदो-कान्हू, नीलांबर-पीताम्बर, दिवा एवं किशुन, तेलंगा खड़िया, पोटो हो तथा भगीरथ माझी के गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के आवास, पेयजल आपूर्ति, सोलर विद्युतीकरण सोलर स्ट्रीट लाईट, स्मारकों का जीर्णोद्धार, शहीदों की मूर्तियों बनाने आदि का कार्य किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस योजना के क्रियान्वयन हेतु 5.00 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है।

  • झारखंड में गुरुजी किचन योजना के नाम से नई योजना शुरू होगी। इसमें राज्य में चल रह रहे दाल-भात केंद्रों से अलग गुरुजी किचन की शुरुआत की जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में इसका प्रावधान किया है। गुरुजी किचन केंद्रों में दाल-भात केंद्रों के अलावा अलग-अलग व्यंजन, गुणवत्तायुक्त सामग्री और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। राज्य में 377 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र हैं। यहां गरीबों को एक समय में चना-सोयाबीन बरी से साथ पांच रुपए में एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

  • राज्य में शहरी क्षेत्र को हरा-भरा करने के लिए शहरी वानिकी योजना की शुरुआत की जायेगी। इस योजना के तहत पूरे राज्य के शहरी क्षेत्र में उपलब्ध भूमि एवं सड़क किनारे पौधारोपण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में निर्मित पार्कों के विकास एवं रख-रखाव का कार्य भी किया जायेगा। ताकि आम जनों को प्राकृतिक वातावरण के साथ-साथ मनोरंजन के साधन उपलब्ध हो सके। अब तक जिन नदियों के किनारे पौधारोपण नहीं किया गया है उन सभी नदियों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा।

  • सरकार ने राज्य के सभी घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। राज्य में वर्ष 2024 तक कुल 58,95,843 घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है। अबतक 11.05 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है। वर्ष 2021-22 में इस कवरेज को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत 495 वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया जा चुका है। 176 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन के तहत 51 नये ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।

  • देवघर जिले के गोमुंडा और सोनारायठाढ़ी ,जामताड़ा के नारायणपुर के बजाय साइबर अपराधियों का नया केंद्र बन रहा है।

  • रांची में मिल्क पाउडर प्लांट और मिल्क प्रोडक्ट प्लांट लगेंगे। दूध उत्पादकों को राहत देने के लिए ये प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। प्लांट खुलने के बाद दूध की मांग कम होने पर भी इसका उपोयग किया जाएगा और इससे दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद दूध की मांग कम हो गई थी और डेयरी प्लांट वाले भी किसानों से दूध नहीं ले रहे थे। इस कारण किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने रांची में मिल्क प्रोडक्ट और मिल्क पाउडर प्लांट लगाने की घोषणा बजट में की है।रांची के होटवार में मेधा डेयरी का प्लांट है।

  • कृषि एवं उससे संबंधित प्रक्षेत्र पर निर्भर राज्य की 75 प्रतिशत आबादी के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1200 करोड़ रुपये का बजटीय उपबंध है। एक फरवरी को जामताड़ा से योजना की शुरुआत भी की जा चुकी है।

  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत प्रत्येक जिले से ग्राम का चयन करते हुए बिरसा ग्राम के रूप में नामित किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत किसान सर्विस सेंटर की स्थापना कर किसानों को कृषि के विभिन्न आयामों से जोड़कर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। किसान समृद्धि योजना अन्तर्गत हर जिले में प्रखंड स्तर पर सामूहिक सिंचाई के लिए सोलर आधारित डीप बोरिंग की जाएगी। शहरी आवासीय क्षेत्रों में खाली भूमि पर उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए गृह वाटिका विकसित होगी। इसका उद्देश्य शहरवासियों के लिए अत्यन्त कम लागत पर ताजी एवं स्वास्थ्यवर्द्धक सब्जियों एवं फलों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य में 5,000 पौष्टिक गृह वाटिका 2 करोड़ रुपये (दो करोड़ रुपये) की लागत पर विकसित होगी।

  • लघु कृषि उद्योग विकसित करने के लिए चैंबर ऑफ फारमर्स का गठन

  • कृषकों एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मार्केट लिंकेज की संभावना को बढ़ाने के उद्देश्य से चैंबर ऑफ फारमर्स का गठन किया जाएगा। चैंबर ऑफ फारमर्स के गठन के फलस्वरूप कृषक समूह विकसित होंगे एवं राज्य में लघु कृषि उद्योग का विकास हो सकेगा। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, साथ ही छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां भी स्थापित होंगी। इसके साथ ही उद्यान निदेशालय एवं राज्य बागवानी मिशन के द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के लिए झारखंड राज्य उद्यान प्रोत्साहन सोसाइटी का गठन किया जाएगा। इससे कृषकों, कृषि उद्यमियों एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। पर्याप्त संख्या में तकनीकी रूप से सक्षम मानव बल की सेवा प्राप्त की जा सकेगी एवं योजनाओं के बेहतर अनुश्रवण के फलस्वरूप बजटीय आवटंन का समुचित उपयोग हो सकेगा एवं योजनाएं ससमय पूर्ण हो सकेंगी।

  • जमशेदपुर तथा गिरिडीह में डेयरी एवं रांची में मिल्क प्रोडक्ट प्लांट

झारखंड मिल्क फेडरेशन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन, संग्रहण, विधायन एवं विपणन हेतु आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार हेतु जमशेदपुर तथा गिरिडीह में नए डेयरी प्लांट एवं रांची में मिल्क प्रोडक्ट प्लांट एवं मिल्क पाउडर प्लांट की स्थापना प्रस्तावित है। दूध उत्पादकों के द्वारा झारखंड मिल्क फेडरेशन को आपूर्ति किए गए दूध के लिए एक रुपया प्रति लीटर की दर से प्रोत्साहन मूल्य उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही अनुदानित दर पर 2 दुधारू गाय वितरण, कामधेनु डेयरी फार्मिंग, प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता, हस्त एवं विद्युत चालित चैफ कटर का वितरण तथा तकनीकी इनपुट सामग्रियों के वितरण की भी योजना है।

31 करोड़ से 24 शीत गृह बनाए जाएंगे

उद्यानिकी फसलों की कटाई के बाद होने वाले नुकसान की रोकथाम के साथ-साथ फल व सब्जियों की सेल्फलाईफ को बढ़ाते हुए ज्यादा समय तक संरक्षित रखने के लिए पोस्ट हार्वेस्ट एवं प्रिजर्वेशन के आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा। इसके तहत राज्य में कुल 24 शीतगृह/लघु शीतगृह की स्थापना 31.00 करोड़ रुपये (एकतीस करोड़ रुपये) की लागत से की जाएगी। आधारभूत संरचना जैसे शीतगृह, पैक हाउस आदि का विकास होगा। इससे नासवान प्रवृत्ति की उद्यानिकी फसलों की बर्बादी रुकेगी, कृषकों को विपणन में सहायता मिलेगी एवं उनकी आय में वृद्धि होगी।

मृत गाय के पवित्र निष्पादन के लिए गो मुक्तिधाम

मृत्युप्राप्त गाय के शरीर के पवित्र निष्पादन के लिए हर प्रमंडल में गो मुक्तिधाम की स्थापना की जाएगी। वहीं जोड़ा बैल वितरण योजना अन्तर्गत राज्य के प्रक्षेत्रों तथा अन्य गोपालकों द्वारा प्राप्त नर बाछाओं को बैल के रूप में तैयार किया जाएगा। इन बैलों को राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यरत किसानों के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि किसानों को कम लागत में खेती कार्य में सहयोग मिल सके तथा अधिक मुनाफा प्राप्त हो सके।

चूजा प्रजनन केन्द्रों की स्थापना

राज्य अंतर्गत पूर्व से संचालित गौरियाकरमा एवं खूंटी में चूजा प्रजनन केन्द्र स्थापित किए जाने की योजना है। इससे मुर्गी पालकों को कम दर पर स्थानीय स्तर से चूजा उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही स्थानीय नस्ल की मुर्गी का उत्पादन भी बढ़ाया जा सकेगा। चतरा जिला अन्तर्गत वृहत भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्राधीन बकरा विकास के लिए गोट स्टेट विकास करने की योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य दुग्ध और मांस का उत्पादन बढ़ाना है। इस योजना के संचालन से सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

मवेशी पालकों को केसीसी

दुधारू मवेशी पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड देने की योजना अन्तर्गत राज्य के 30 हजार डेयरी कृषकों को लाभान्वित कराने की कार्रवाई की जा रही है। झारखंड मिल्क फेडरेशन द्वारा राज्य के 16 जिलों में अब तक 669 मिल्क पूलिंग प्वाईंट्स से सम्बद्ध कुल 2,372 गांव के 19,630 दूध उत्पादकों को जोड़कर औसतन 1 लाख 02 हजार लीटर दूध प्रतिदिन संग्रहित किया जा रहा है। 2021-22 में प्रतिदिन लगभग 80 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य है।

विस्थापित मछुआरों को मिलेगी नाव

स्थानीय विस्थापित मछुआरों के लिए सामाजिक मात्स्यिकी के तहत मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन करने तथा अनुदान पर नाव देने का प्रस्ताव है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत केन्द्रांश तथा राज्यांश के सहयोग से राज्य के मछुआरों/प्रगतिशील मत्स्य कृषकों/मत्स्य विक्रेताओं/रंगीन मछली पालकों तथा लघु उद्यमियों को अनुदान/आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जलाशयों में नए केजों का अधिष्ठापन कर मछली पालन तथा पुराने केजों का रिमॉडलिंग कराते हुए मछली पालन कराया जाएगा। समेकित मत्स्य पालन योजना प्रायोगिक तौर पर मछली-सह-बत्तख एवं मछली-सह-सूकर पालन हेतु आरंभ की जाएगी

 

  • झारखंड के 62 लाख छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। राज्य सरकार 31 मार्च तक सेतु गाइड विशेष शिक्षण कार्यक्रम के जरिए इन छात्र-छात्राओं को पढ़ाएगी। ये वैसे बच्चे हैं जो स्कूल से ड्रॉपआउट हैं साथ ही सरकार और स्कूल की ओर से उपलब्ध कराए गए डिजिटल कंटेंट व ऑनलाइन क्लास से भी महरूम हैं। इनमें से 60,444 बच्चे  सीधे ड्रॉपआउट हैं जबकि 61 लाख बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा नहीं मिल पा रही है।

  • रांची विश्वविद्यालय और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के बीच मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। 

  • अखिल भारतीय प्रसंग साहित्यिक संस्था जबलपुर के 26वें स्थापना दिवस एवं अखिल भारतीय काव्य महोत्सव में रांची की चार साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ सुरिन्दर कौर नीलम, रेनू झा, डॉ रजनी शर्मा चंदा और कल्याणी झा कनक शामिल हैं। कार्यक्रम 27 फरवरी को शहीद स्मारक भवन गोल बाजार जबलपुर मध्य प्रदेश में संपन्न हुआ।

  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को वर्ष 1971 के स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में परमवीर अलबर्ट एक्का के पुत्र विंसेट एक्का को सम्मानित किया। 

25 March 2021

विधानसभा से ये विधेयक हुए पारित 

  1. राजकीय वित्त विधेयक, झारखंड विनियोग संख्या-2, विधेयक 2021 

  2. झारखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2021 

  3. झारखंड हरित ऊर्जा उपकर विधेयक, 2021 

  4. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) संशोधन विधेयक, 2021

  5. झारखंड विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक-2021 

  6. झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकार संशोधन विधेयक 2021 

  7. श्रीनाथ विश्वविद्यालय विधेयक-2021 

  8. झारखंड मोटर वाहन करारोपण सशोधन विधेयक 2021 

  9. झारखंड राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विधेयक-2021 (प्रवर समिति को भेजा गया)।


विश्व यक्ष्मा दिवस (World Tuberculosis Day)के मौके पर 24 March को उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया गया। 

  • यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के आंकड़ों के आधार पर प. सिंहभूम को प्रथम, गोड्डा को द्वितीय व देवघर को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

  • निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत यक्ष्मा रोगियों को प्रदान किए गए लाभ के आधार पर प. सिंहभूम को पुरस्कृत किया गया, जबकि अन्य दोनों जिलों को वर्ष 2021 में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करने के लिए। 


इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों में निवेश के लिए नई दिल्ली में छह अप्रैल को फोरम 

41 वें राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चैंपियन बनी झारखंड की टीम 

  • देहरादून में सात से 16 मार्च तक हुई प्रतियोगिता में झारखंड के तीरंदाजों ने कुल आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। 

  • उपायुक्त ने कोच शिशिर महतो, रोहित कोईरी  को भी सम्मानित किया।

  • 40 मीटर डिस्टेंस में वर्षा खलखो ने स्वर्ण पदक और 30 मीटर डिस्टेंस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया सावित्री कुमारी ने भी 30 मीटर डिस्टेंस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया 


  • अ गैराज सेल ऑफ लवलोन थिंग नामक पुस्तक का रांची की श्रुति चौधरी ने लिखी है। पुस्तक में 100 कविताओं का संग्रह है। 


  • एएफसी महिला एशियन कप 2022 की तैयारी के लिए उज्वेकिस्तान जाने वाली भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की सुमति कुमारी को भी शामिल किया गया है। 26 मार्च से आठ अप्रैल तक भारतीय टीम वहां कई मैत्री मैच खेलेगी।


43वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता 

  • छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित 43वीं सीनियर नेशनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता (19 से 21 मार्च) में झारखंड की महिला थ्रोबॉल टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता है। वहीं हरियाणा की टीम विजेता एवं छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही। झारखंड की ओर से कप्तान जेबा परवीन सहित शायरा कायनात, अन्नू यादव, अरुणा यादव, तमन्ना परवीन, सरस्वती उरांव, अर्शी कायनात एवं मंदा कुमारी ने अपने उम्दा प्रदर्शन से टीम को कांस्य पदक दिलाया। वहीं प्रशिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया। 


  • डॉक्टर अभिषेक आनंद द्वारा लिखित पुस्तक हायर एजुकेशन इन इंडिया डाइमेंशन एंड पर्सपेक्टिव का लोकार्पण राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  द्वारा राजभवन सभागार में किया गया। 

  • जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधायक महेश्वर हजारी को बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। 

 

 

26 March 2021 

  • हजारीबाग जिले के बहोरनपुर खुदाई स्थल से भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली  है। 


  • झारखंड जैन समाज देवलटांड़(सरायकेला खरसावां ) को जैन तीर्थ के रूप में विकसित करना चाहता है।  इचागढ़ विस क्षेत्र में देवलटांड़ एक जनजातीय ग्राम है। इस गांव में जैन समाज के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने चातुर्मास किया था। 


नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप

  • चैंपियनशिप में रांची के अशोक कुमार गुप्ता को मास्टर्स वर्ग में व जूनियर वर्ग में हेमा कुमारी को बेस्ट लिफ्टर ऑफ इंडिया काख़िताब  मिला । 

  • अशोक कुमार गुप्ता, हेमा कुमारी और हिमा तिर्की  को गोल्ड, प्रतिभा हेम्ब्रम  और सचिन कुमार गुप्ता को सिल्वर प्राप्त हुआ था। 


दिव्यांग प्रीमियर लीग

  • दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर दिव्यांग प्रीमियर लीग का आयोजन दुबई और शारजाह में 7 से 16 अप्रैल के बीच किया जाएगा। इस लीग में कुल छह टीमें खेलेंगी।झारखंड के चार दिव्यांग क्रिकेटर दुबई में खेलेंगे


ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष

  • ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष प्रवीण कुमार बने हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कपूर ने कमेटी को मान्यता दी है। 


19वें जूनियर राष्ट्रीय खेल

  • केंद्रीय युवा खेल विभाग द्वारा आयोजित 19वें जूनियर राष्ट्रीय खेल हरियाणा में आयोजित किया गया था 

  • अदनान साई ने कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। 

  • उन्होंने 16वें झारखंड स्टेट जूनियर वुशु चैंपियनशिप 2021 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


राज्यस्तटीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता

  • जूनियर बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम व बालिका वर्ग में टाटा बाक्सिंग सेंटर की टीम चैंपियन बनी। 

  • सब जूनियर बालक वर्ग में रांची की टीम पहले व बालिका वर्ग में रांची की टीम विजेता रही। 

  • सब जूनियर बालक वर्ग में रांची के शंकर उरांव व बालिका वर्ग में रांची की अमीषा केरकेट्टा को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया। 


झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

  • झारखंड ओलंपिक संघ में आरके आनंद एक बार फिर झारखंड ओलंपिक संघ (जे.ओ.ए) के अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि मधुकांत पाठक महासचिव व शिवेंद्र दुबे कोषाध्यक्ष बने। इस बार कमेटी में एक अध्यक्ष, छह वरीय  उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, छह अपर सचिव, आठ संयुक्त सचिव व दस कार्यकारिणी के सदस्य रखे गए हैं। 


11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता

  • राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी का खिताब पहली बार झारखंड  ने अपने नाम किया। पिछले दिनों सिमडेगा में आयोजित सब जूनियर महिला हॉकी के फाइनल में झारखंड की टीम हरियाणा से पराजित हो गई थी। 

  • जींद (हरियाणा) में खेले गए फाइनल मैच में झारखंड ने हरियाणा की टीम को टाईब्रेकर में 3-1 से पराजित कर दिया। इससे पूर्व झारखंड की टीम 2013 में फाइनल पहुंची थी। उस समय उसे हरियाणा से शिकस्त मिली थी। 

  • टाईब्रेकर में झारखंड के गोलकीपर दुर्गा मुंडा अभेद दीवार साबित हुए। झारखंड की ओर से टाईब्रेकर में दीपक सोरेग, असीम एक्का व रितिक लकड़ा ने गोल दागा। 

सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता

  • सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब मणिपुर की टीम ने जीत लिया। मध्य प्रदेश की टीम दूसरे व तमिलनाडु की टीम तीसरे स्थान पर रही। झारखंड की टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत व 12 कांस्य कुल 14 पदकों पर कब्जा जमाया। होटवार के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में  संपन्न चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। झारखंड की ओर से देव कुमार बेदिया ने स्वर्ण, त्रिवेणी मिंज ने रजत, प्रतिमा कुमारी, अलका कुमारी, निकिता कुमारी अंशु कुमारी, नैयर शान अहमद, आरना बहल, अंशु कुमारी, उज्जवल पाल, रोशनी उरांव, अनमोल सिंह, रोहित महतो, फनी भूषण ने कांस्य जीता।

  • 20th sub-junior National  Wushu Championship at Ranchi, Jharkhand 

  • The event was organised by Jharkhand Wushu Association under the aegis of Wushu Association of India. The event commenced on March 21 and concluded on March 25.

आजादी के बाद रांची के पहले विधायक

  • पूर्व विधायक स्व. रामरतन  राम की 100वीं जयंती मनाई गई। स्व. रामरतन राम आजादी के बाद रांची के पहले विधायक(1952-62) बने थे। कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहते हुए एकीकृत बिहार में वे Animal & fish resources minister (1974-79) भी रहे। वे लोकसभा के सदस्य हाजीपुर बिहार  से 1984-89 में चुने गए थे।

27 March

हर्बल एवं डेयरी प्लांट/मीट एवं फूड प्रोसेसिंग

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) की बैठक हुई। 

  • इस बैठक में ओरमांझी के औद्योगिक क्षेत्र चापावार में 5.46 एकड़ भूमि को हर्बल एवं डेयरी प्लांट के लिए आरक्षित करने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। 

  • इसके अलावा, चान्हो प्रखंड के बरहे मौजा एवं बुढ़मू प्रखंड के सोसई मौजा में मीट एवं फूड प्रोसेसिंग के लिए भूमि आरक्षित किया गया। 


  • अपोलो समूह के एक फ्रेंचाइजी अपोलो टैली हेल्प मल्टीस्पेशलिटी टेली, महात्मा गांधी मार्ग का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया।


यूरेनियम का भंडार

  • यूसिल के जादूगोड़ा स्थित बाज डैम के समीप सर्वे कर रहा परमाणु खनिज निदेशालय के परमाणु ऊर्जा विभाग को यूरेनियम का भंडार मिला है। 

  • यूसिल के जादूगोड़ा खदान से कुछ ही दूरी पर ईचड़ा गांव में भी यूरेनियम का भंडार मिला है। 

  • जियोलाजिकल टीम बगुलासाई गांव में भी ड्रील कर रही है।


  • 4000 से अधिक साल पहले हड़प्पा सभ्यता में भी लोग सेहत के प्रति सजग थे। राजस्थान के बजौर में पुरातात्विक उत्खनन से इसके प्रमाण मिले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा पाकिस्तान के सीमा से लगे बजौर में 2014 से 2017 के बीच किए गए उत्खनन से मिले लडू जैसे आकार के सात पुरावशेष  मिले।


राष्ट्रीय सब जूनियर बालक (ग्रीको रोमन) कुश्ती चैंपियनशिप

  • चंडीगढ़ में चल रहे राष्ट्रीय सब जूनियर बालक (ग्रीको रोमन) कुश्ती चैंपियनशिप में को झारखंड को दो पदक मिला।

  •  80 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड के अमित गोप ने रजत पदक जीता। 51 किलोग्राम भार वर्ग में अंजित मुंडा ने हरियाणा के पहलवान को पटकनी देकर कांस्य पर कब्जा जमाया।

  •  अमित कुमार गोप लोहरदगा के रहने वाले हैं और अंजित मुंडा झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) का प्रशिक्षु है। 

8जी माइलस्टोन

  • झारखण्ड जो कि अपने प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजन के लिए विख्यात है वहीं के राजधानी टांची, बोडेया, काँके में पूर्वी भारत का सबसे आधुनिक मनोरंजन केन्द्र कुछ दिनों पहले ही शुरू किया गया है जिसका नाम है 8जी माइलस्टोन

28 march 2021

  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  ने  विजय कुमार महतो द्वारा लिखित पुस्तक ‘उरांव लोक गीतों में नारी  का चित्रण “ का विमोचन किया। 

Q. पुस्तक ‘उरांव लोक गीतों में नारी  का चित्रण‘ के लेखक कौन है

Q. विजय कुमार महतो द्वारा लिखित पुस्तक ‘उरांव लोक गीतों में नारी  का चित्रण “ का विमोचन किसके द्वारा किया?


कोई बालक या कुमार (नाबालिग) अपने परिवार के व्यवसाय में स्कूल अवधि में सहायता नहीं कर सकता। 

  • वह शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक भी अपने परिवार के व्यवसाय में सहायता नहीं कर सकता। न ही वह किसी संकट वाले व्यवसाय में सहायता कर सकता है। 

  • राज्य सरकार ने बाल श्रम प्रतिषेध नियमावली में संशोधन करते हुए यह प्रावधान किया है।

  •  श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने इसे अधिसूचित कर दिया है। 

  • इसके तहत कोई बालक अपने माता-पिता या भाई-बहन के व्यवसाय में स्कूल अवधि में सहायता नहीं कर सकता है। 

  • वह ऐसे किसी कार्य में भी सहायता नहीं कर सकता, जो उसकी शिक्षा के अधिकार या विद्यालय में उसकी उपस्थिति को बाधित करता है। 

  • वह ऐसे किसी कार्य मे सहायता नहीं कर सकता जो उसकी शिक्षा, स्वास्थ्य या मानसिक विकास में किसी प्रकार बाधक हो। 

  • यदि कोई बालक स्कूल में लगातार तीस दिन गायब रहता है, तो स्कूल के प्राचार्य या प्रधानाध्यापक इसकी सूचना संबंधित नोडल पदाधिकारी को देंगे।

  • बाल कलाकार के रूप में काम करने के लिए लेनी होगी अनुमति : कोई बालक बाल कलाकार के रूप में काम कर सकेंगे। लेकिन, किसी बाल कलाकार को वाणिज्यिक समारोह में शामिल करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से स्वीकृति लेनी जरूरी होगी।

  •  इसमें बालक के माता-पिता की भी सहमति अनिवार्य होगी। 

  • किसी समारोह में पांच बालकों के लिए एक उत्तरदायी नोडल पदाधिकारी नियुक्त करना होगा, जो उसकी देखरेख कर सके। 

  • किसी बालक को उसकी इच्छा के बिना किसी दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जा सकेगा। 

  • किसी कार्यक्रम में बालक द्वारा अर्जित आय का न्यूनतम 20 फीसद उसके नाम के बैंक खाते में रखना अनिवार्य होगा। यह राशि वह वयस्क होने पर निकाल सकेगा।


 महादेवी वर्मा सम्मान

  • झारखंड की साहित्यकार एवं कवयित्री एवं मां शारदे मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा तरंग को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। 

  • ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से महान कवयित्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर 16 विभूतियों को महादेवी वर्मा सम्मान से अलंकृत किया गया।

Q.  झारखंड के किस व्यक्ति  को  महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया  ?

  • नीतू सिन्हा तरंग


  • झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसमें आरके आनंद को अध्यक्ष, मधुकांत पाठक को महासचिव, शिवेंद्र दुबे को कोषाध्यक्ष, केके सिंह को वरीय उपाध्याय और हेजाज असदक को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

  • झारखंड फेंसिंग संघ के अध्यक्ष अचिंत आनंद को झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) का उपाध्यक्ष बनने नियुक्त किया गया है।

Q. झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है।

  •  हेजाज असदक

Q. झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है।

  • आरके आनंद

Q. झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है।

  • अचिंत आनंद


राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता

  • टेकलाल महतो स्टेडियम मदयडीह,Dhanbad में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में गुमला ने बालिका बोकारो ने बालक वर्ग का खिताब जीत लिया।

  •  बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर का खिताब गुमला की शालिनी तथा सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का खिताब बोकारो की प्रीति कुमारी को दिया गया।

  • बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर बोकारो के रोहित तथा सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर गिरिडीह के बंटी कुमार को दिया गया।

जूनियर नेशनल बालिका हॉकीचैंपियनशिप 

  • सब जूनियर नेशनल बालिका हॉकी चैंपियनशिप के बाद तीन अप्रैल से जूनियर नेशनल बालिका हॉकी  चैंपियनशिप का आयोजन सिमडेगा में हो रहा है। 

  • रांची में पिछले दिनों सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 


  • अंडर 15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन रांची में तीन से छह जून तक किया जाएगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन होटवार के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। 


11th Hockey India Sub Junior Women National Championship 2021

  • 10 Mar, 2021 – 18 Mar, 2021

  • Simdega, Jharkhand

  • WINNER-HARYANA


11th Hockey India Sub Junior men National Championship 2021

  • 17 Mar, 2021 – 25 Mar, 2021

  • Jind, Haryana

  • WINNER-Jharkhand


1st Hockey India Sub Junior Women Academy National Championship 2021

  • 17 Mar, 2021 – 25 Mar, 2021

  • Bhubaneswar, Odisha

  • WINNER-SAI Academy

  • SAI- Academy defeated Odisha Naval Tata Hockey High Performance Centre 5-4 via shootout after both teams were locked at 2-2 in regulation time to clinch the 1st Hockey India Sub Junior Women Academy National Championship 2021 title here in Bhubaneswar


11th Hockey India Junior Women National Championship 2021

  • 03 Apr, 2021 – 12 Apr, 2021(स्थगित )

  • Simdega, Jharkhand

29 march


30 march


  • रांची के विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने रातू रोड के इंद्रपुरी में नाली का उद्घाटन किया। 


धनबाद की नेशनल शूटर कोनिका लायक


  • बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने धनबाद की नेशनल शूटर कोनिका लायक से बात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

                            RPPvDWIvU6AZ4GR0WygM5eyKCicxzse


Q.धनबाद की कोनिका लायक किस  खेल से  सम्बंधित है  ?

 

कोल इंडिया लिमिटेड एवं श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बद्रीनाथ 

के बीच एमओयू 

  • कोल इंडिया लिमिटेड एवं श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बद्रीनाथ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। 

  • उत्तराखंड में बद्रीनाथ-जोशीमठ में सड़क विकास परियोजना के लिए 19 करोड़ रुपए कोल इंडिया खर्च करेगी। 

  • एस एन तिवारी, निदेशक (पी एंड आईआर) कोल इंडिया और दिलीप जावलकर, पर्यटन सचिव, उत्तराखंड सरकार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। 

  • बताया गया कि प्रस्तावित सड़क 90 गांवों को लाभान्वित करने के अलावा, 3200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित मानागांव तक सभी मौसम की पहुँच में आवागमन सुविधा प्रदान करेगी। , मानागांव को भारत का अंतिम गांव माना जाता है। 

Q.उत्तराखंड में बद्रीनाथ-जोशीमठ में सड़क विकास परियोजना के लिए झारखंड में स्थित कौन सी  कंपनी ने  श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बद्रीनाथ के साथ  एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। 

31 march


  • राज्य सरकार ने केंद्र से मदरसों में कार्यरत शिक्षकों के मानदेय के लिए 5.66 करोड़ रुपये की मांग की है। 

  • यह राशि सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग क्वालिटी एजुकेशन इन मदरसा (एसपीक्यूईएम) के तहत वर्ष 2015-16 तथा 2016-17 के लिए है, जो केंद्र से अभी तक नहीं मिली है।

  • एसपीक्यूईएम मदरसों में गुणात्मक सुधार लाना चाहती है ताकि मुस्लिम बच्चे औपचारिक शिक्षा के विषयों में राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली के मानक प्राप्त करने में समर्थ हो सके।


Q.राज्य सरकार ने केंद्र से सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग क्वालिटी एजुकेशन इन मदरसा (एसपीक्यूईएम) के तहत वर्ष 2015-16 तथा 2016-17 के लिए  कितना करोड़ रुपये राशि  की मांग की है। 


एंड टीवी के सीरियल में दिखेंगे रांची के रॉकी


  • एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम थ्रिलर सीरियल मौका ए वारदात(Mauka E Vardaat) में रांची के प्रतिभाशाली अभिनेता उज्जवल कुमार उर्फ रॉकी  एक अहम किरदार में नजर आएंगे। 

  • चर्चित और लोकप्रिय सीरियल मौका ए वारदात को भोजपुरी स्टार तथा नेता अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, सपना चौधरी जैसी शख्सियतें प्रस्तुत करती हैं। 

  •                            xmvNcToVor 6oT


Q.एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम थ्रिलर सीरियल मौका ए वारदात(Mauka E Vardaat) में रांची के कौन अभिनेता नजर आएंगे।


आकांक्षी जिला की समग्र प्रगति श्रेणी में रांची शीर्ष तीन जिलों में शामिल

  • रांची देश के आकांक्षी जिलों में ओवरऑल प्रोग्रेस कैटेगरी में टॉप थ्री में शामिल हो गई है। 

  • देश के 117 आकांक्षी जिलों में इस कैटेगरी में प्रथम स्थान पर यूपी के बलरामपुर व दूसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर हैं। 

  • जबकि, टॉप 10 में पांचवें स्थान पर सिमडेगा है।


Q. देश के आकांक्षी जिलों में ओवरऑल प्रोग्रेस कैटेगरी में रांची कौन से स्थान पर हैं ?

झारखंड में  कोरोना रिकवरी रेट 97.5 फीसद तथा मृत्यु दर 0.9

  • झारखंड में पिछले वर्ष आज के ही दिन (31 मार्च को) रांची के हिंदपीढ़ी में तब्लीगी जमात की पहली कोरोना संक्रमित मलेशियाई युवती मिली थी।

  • एक साल में कोरोना के खिलाफ लड़ाई की बात करें तो मरीजों के स्वस्थ होने की दर झारखंड में 18 राज्यों से बेहतर है। 

  • वहीं, संक्रमण से होने वाली मौत को कम करने में भी झारखंड इन राज्यों से आगे है। 

  • झारखंड में रिकवरी रेट 97.5 फीसद तथा मृत्यु दर 0.9 फीसद है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमशः 94.30 तथा 1.30 फीसद है। 

  • झारखंड मृत्यु दर को एक फीसद से कम रखने में सफल रहा है।


Q.झारखंड में 2020-21 के लिए  कोरोना मृत्यु दर  कितना फीसद है ?


  • रांची जिले के सिल्ली के रामडेरा स्थित हिरण पार्क में मंगलवार को लगी आग 


Q.रामडेरा हिरण पार्क कहा  स्थित  है ?

  • पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव का सफल ऑपरेशन चेन्नई में हुआ । 

  • विधायक काफी दिनों से फिस्टुला नामक रोग से ग्रसित थे। 

  • यह रोग गुदा ग्रंथियों में होता है, जिनमें संक्रमण से शौच में परेशानी होती है।

  •                             QzyXDYm LZl9GBBMk HOSeeLl0QQrzJUebAIforbOtzqhXygBr25qLnzn0DCRZ Migh


Q.हाल ही में विधायक प्रदीप यादव का सफल ऑपरेशन चेन्नई में हुआ ,वे किस विधानसभा क्षेत्र से विधायक  है ?

पोड़ैयाहाट भारत के झारखण्ड राज्य की विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है। गोड्डा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गोड्डा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।


  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  ने हजारीबाग शहर की हृदयस्थली अन्नदा चौक पर जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर संयम जी की स्मृति में स्थापित किए गए कीर्ति स्तंभ का अनावरण किया। 

  • राज्यपाल  ने कहा कि देश भर में जैन समाज की ओर से स्थापित 122 कीर्ति स्तंभों में से एक हजारीबाग में स्थापित होना राज्य के लिए गौरव की बात है। 

  • उन्होंने कहा कि प्रमाण सागर जैसे महान ऋषि मुनि के हजारीबाग से जुड़ा होना गौरव की बात है। साथ ही, मानव कल्याण के लिए इनके द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। 


Q.हजारीबाग शहर की हृदयस्थली अन्नदा चौक पर जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर संयम जी की स्मृति में स्थापित किए गए कीर्ति स्तंभ का अनावरण किसके द्वारा  किया गया  ?


  • जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने वर्ष 2016 में राज्य स्थापना दिवस समारोह में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जांच के लिए पत्र लिखा है।

  • स्थापना दिवस-2016 के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच प्रभात फेरी के अवसर पर बांटने के लिए पांच करोड़ रुपये की टीशर्ट और 35 लाख रुपये की टॉफी की खरीद में अनियमितता हुई है। 

  • टॉफी की आपूर्ति करने वाले जमशेदपुर के ‘लल्ला इंटरप्राइजेज’ पर वाणिज्यकर विभाग ने 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना इस कारण से लगाया है कि उक्त अवधि में ‘लल्ला इंटरप्राइजेज’ के हिसाब किताब में टॉफी की खरीद-बिक्री का जिक्र नहीं है।


Q.राज्य स्थापना दिवस-2016 के अवसर पर  टॉफी की आपूर्ति करने वाले जमशेदपुर के किस कंपनी पर वाणिज्यकर विभाग ने 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है ?


  • अमेरिका के एक भारतवंशी दंपति ने बिहार और झारखंड के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का दान दिया है। 

  • यह जानकारी बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) ने दी

  • अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के रमेश और उनकी पत्नी कल्पना भाटिया ने यह दान देने की घोषणा की है। 

  • दान की गई राशि उपरोक्त संस्था और प्रवासी एल्यूमिनी नि:शुल्क (प्रान) की संयुक्त रूप से दोनों प्रदेशों के देहात क्षेत्र में चल रही योजनाओं में खर्च किया जाएगा। 

  • प्रान अमेरिका में काम करने वाले भारतवंशी डाक्टरों की संस्था है। 

  • यह संस्था बिहार और झारखंड में ऐसे स्थानों पर काम कर रही है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कमजोर है।


Q.अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के रमेश और उनकी पत्नी कल्पना भाटिया ने झारखंड के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने के लिए कितने रुपये का दान दिया है ?



 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRSF MARCH 2021 /SARKARI LIBRARY 

Leave a Reply