JHARKHAND CURRENT AFFAIRS SEPTEMBER 2020 : SARKARI LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS SEPTEMBER 2020/SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS SEPTEMBER 2020 : 

  • जनजाति बहुल क्षेत्रों में शराब तथा हड़िया बनाकर बेचने वाली महिलाओं को दूसरे रोजगार विकल्पों की ओर जोड़ने के उद्देश्य से झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा मिशन नवजीवन अभियान की शुरूआत की गई। 

  • 26 सितंबर 2020 को झारखण्ड के राँची जिले में पहली बार भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

  • देश की पहली इंश्योरेंस वर्चुअल लोक अदालत झारखण्ड में आयोजित की गई जिसमें कुल 10719 मामलों का निष्पादन किया गया।

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज के मामले में झारखण्ड को देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

  • हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखण्ड के दैहर पंचायत के दैहर गांव में ‘स्मार्ट विलेज एण्ड ग्रीन फील्ड योजना’ की शुरूआत की गई।

  • डॉ ओंकार नाथ सिंह को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया।

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के लिए झारखण्ड के डॉक्टर ओम प्रकाश पाण्डे और स्वयंसेवक जतिन कुमार का चयन किया गया है।

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ₹ 96.97 करोड़ के कुल 40 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

  • देश की नयी संसद भवन की इमारत का निर्माण झारखण्ड की टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के द्वारा 861.90 करोड़ रूपए की लागत से की जा रही है।

  • भारत सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के उपसचिवराय महिमापत रे नियुक्त किए गए हैं। 

  • झारखण्ड की खलारी निवासी स्वाति शुभम को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

  • टाटा ग्रुप ने देश का पहला कोरोनावायरस जाँच क्रिस्पर लॉन्च किया। 

  • राष्ट्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा खूटी के बोरी बाँध मॉडल को राष्ट्रीय जल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • 15 अगस्त के शुभ अवसर पर राँची के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी हिमांशु शेखर झा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया 

  • झारखण्ड के शिक्षकों को डिजिटली शिक्षित करने के लिए परिमल फाउंडेशन को अधिकृत किया गया है जिसका संपूर्ण खर्च गूगल के द्वारा उठाया जाएगा। 

  • ग्रासरूट डेवलपमेंट योजना के तहत झारखण्ड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएसए) के तत्वाधान में गोल्डन बेबी लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

  • पी. एम. प्रसाद को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया।

  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा महेंद्र सिंह की पुस्तक काव्य प्रसून का विमोचन किया गया।  

  • कर्नाटक के डाक विभाग ने खेल दिवस के मौके पर राँची के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर स्पेशल फर्स्ट डे कवर जारी किया है।

  • झारखण्ड कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। 

  • रक्षा मंत्रालय की ओर से टाटा पावर कंपनी को 490 करोड़ रूपए के लागत की रॉकेट लॉन्चर प्रणाली का निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

  • राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी हैदराबाद द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में झारखण्ड के राँची जिले के नगरी प्रखण्ड के चिपड़ा गांव के निवासी तुलसी महतो को इन्नोवेटिव फॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

  • झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा ‘ The Hawk IAS मैगजीन का विमोचन किया गया। 

  • मिशन गगनयान के लिए नैनो चिप को राँची के शशिकांत कुमार (इसरो त्रिवेंद्रम में कार्यरत) ने तैयार किया है। 

  • झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन कोरोना काल के दौरान लाइव प्रतियोगिता कराने वाला देश का पहला एसोसिएशन बना। 

  • युवा इंजीनियर भाई रोहित आनंद और साकेत आनंद ने मिलकर डॉक्टर और नर्स की तरह काम करने वाला एडवांस सिस्टम म. रोबोट तैयार किया है। 

  •  झारखण्ड सरकार द्वारा 15 नवंबर 2020 से झारखण्ड खाद्य सुरक्षा योजना की शुरूआत की जाएगी। 

  • झारखण्ड राज्य सरकार ने होम आइसोलेशन के लिए ‘swaraksha.nic.in’ वेब पोर्टल लॉन्च किया है। 

  • झारखण्ड के धनबाद जिले में स्थित झरिया कोयला क्षेत्र में गैसीय ऊर्जा केंद्र की स्थापना की जाएगी। 

  • झारखण्ड के अनुपम आलोक का बिजनेस वर्ल्ड इंडिया बीडब्ल्यू लीगल वर्ल्ड अंडर-40 के द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ 40 अधिवक्ताओंमें  चयन हुआ है। 

  • शिबू सोरेन को लोक सेवा समिति की 29वीं वर्षगांठ पर झारखण्ड रत्न से सम्मानित किया गया। 

  • झारखण्ड के गोड्डा व जमशेदपुर जिले में कोरोना काल के दौरान ही जापानी इंसेफलाइटिस महामारी हुई।

  • झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले की कौशल प्रशिक्षक रश्मि प्रधान को ‘कौशल आचार्य अवार्ड 2020′ से सम्मानित किया गया। 

  • आईआईटी-आईएसएम धनबाद को मिसाइल के लिए एंटीना के निर्माण के लिए डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के द्वारा कुल ₹61 लाख का प्रोजेक्ट सौंपा गया 

  • केंद्र सरकार द्वारा जारी स्टार्टअप रैंकिंग की सूची में इंस्पायरिंग लीडर्स कैटेगरी में झारखण्ड द्वितीय स्थान पर रहा। 

  • वित्त मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखण्ड पूरे देश में पांचवें स्थान पर है। 

  • जल दिवस के अवसर पर झारखण्ड की संस्था सेवा वेलफेयर सोसाइटी को ‘राष्ट्रीय जल शक्ति पुरस्कार‘ से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार/सम्मान 


राष्ट्रीय जल शक्ति पुरस्कार 

  • राष्ट्रीय जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खूटी के बोरी बांध मॉडल को राष्ट्रीय जल शक्ति पुरस्कार दिया गया है। 

  • आकांक्षी जिला खूटी में जिला प्रशासन और सेवा वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनशक्ति से जलशक्ति आंदोलन चलाकर जल संरक्षण के लिए बनाए गए बोरी बांध के मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खूटी के बोरी बांध मॉडल को 28 अगस्त को राष्ट्रीय जल शक्ति पुरस्कार दिया गया है। 

  • बोरी बांध के इस मॉडल को पूर्व में स्कॉच अवार्ड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिल चुका है। खूटी जिले में अब तक जिला प्रशासन और सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लगभग 110 बोरी बांध बनाए गए। जबकि जल संरक्षण के इस तरीके को सीखकर अलग-अलग गांवों के लोगों ने 150 से ज्यादा बोरी बांध बनाए हैं। हजारों ग्रामीणों ने इस जलांदोलन से जुड़कर श्रमदान किया। फलस्वरूप कुल 44 ग्रामों में 110 बोरी बांध बनाए गए हैं। इससे लगभग एक हजार एकड़ जमीन की सिंचाई हुई। इसके साथ ही मवेशियों के पीने का पानी, ग्रामीणों के नहाने-धोने के काम आया। गांवों में छाने वाले जल संकट छटी है। भूगर्भीय जलस्तर भी ऊपर आया है। 


राष्ट्रीय जल पुरस्कार के बारे में

  • यह पुरस्कार जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों/संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा, इसके माध्यम से लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें जल के इस्तेमाल के बेहतरीन तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है। विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी और नकद राशि दी जाती है। 


दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार

  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा केंद्रीय योजनाओं पर उत्कृष्ट काम कर उसे लागू कराने के लिए रांची जिले के नामकुम प्रखंड को राष्ट्रीय स्तर पर दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिला है। 


दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के बारे में

  • दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (डी.डी.यू.पी.एस.पी.) यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए गए अच्छे कार्य की मान्यता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायला (जिला, मध्यवर्ती और ग्राम पंचायत) को दिया जाता है। ग्राम पंचायतों के लिए नौ विषयगत थीमैटिक श्रेणियां हैं स्वच्छता, नागरिक सेवाएं (पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट बुनियादी ढांचा), प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, दुर्बल वर्गों की सेवा (महिला, एस.सी/एस.टी, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक), सामाजिक क्षेत्र का प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, समुदाय आधारित संगठन कम्युनिटी बेस्ड आर्गेनाइजेशन (सी.बी.ओ), ग्राम पंचायतों का समर्थन करने के लिए स्वैच्छिक कार्रवाई करने वाले व्यक्तियों, राजस्व सुजन में नवाचार एवं ई-गवर्नेस । 

झारखंड रत्न” लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • हाल ही में लोक सेवा समिति की 29 वी वर्षगांठ पर दिसोम गुरू शिबू सोरेन को आजीवन उपलब्धि के लिए “झारखंड रत्न” लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

  •  पूर्व में 2012 में लोक सेवा समिति की 21वीं वर्षगांठ पर झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया था। 


राष्ट्रीय पुरस्कार

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड से बीआईटी मेसरा के ओम प्रकाश पांडे एवं दुमका विश्वविद्यालय के जतिन कुमार को नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर में राष्ट्रीय पुरस्कार से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। 

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) 

28 अगस्त, 1959 को एक राष्ट्रीय समिति की स्थापना की गई थी और 24 सितंबर, 1969 को 37 विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की शुरूआत की गयी थी। तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ वी. के आर. वी. राव ने इस योजना की शुरूआत की थी।

रिपोर्ट

  • केंद्रीय लघु कृषक कृषि व्यापार संघ की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार ई- नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से झारखंड देश भर में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

साक्षरता सर्वेक्षण 

  • जुलाई 2017 से जून 2018 के बीच राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा किया गया साक्षरता सर्वेक्षण में झारखंड 16 वां स्थान पर है जबकि केरल पहले स्थान पर है। 

  •  झारखंड की साक्षरता प्रतिशत वर्तमान में 74.3 % है। पिछले आंकड़ो के अनुसार 4.3% की वृद्धि दर्ज हुई है। जबकि देश का साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है।


सूचकाक

 “एस्पाइरिंग लीडर्स कैटेगरी”

  • केंद्र सरकार द्वारा जारी स्टार्टअप की रैंकिंग सूची में “एस्पिरिंग लीडर्स कैटेगरी” में झारखंड दूसरे स्थान पर रहा है

  •  एस्पाइरिंग लीडर्स में पहले स्थान पर हरियाणा, दूसरे स्थान पर झारखंड, तीसरे पायदान पर पंजाब, चौथे पर तेलंगाना और पांचवें स्थान पर उत्तराखंड है। 

 इज ऑफ डूइंग बिजनेस

  • सितम्बर 2020 में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखंड पूरे देश भर में पांचवा स्थान हासिल किया है। 

  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग 2020(Ease of Doing Business Ranking 2020)

1. आंध्र प्रदेश 

2. उत्तर प्रदेश 

3. तेलंगाना 

4. मध्य प्रदेश 

5. झारखंड 

6. छत्तीसगढ़ 

7. हिमाचल प्रदेश 

8. राजस्थान 

9. पश्चिम बंगाल 

10. गुजरात


खेलकूद 

आईपीएल सत्र 2020 

  • आईपीएल सत्र 2020 में झारखंड से कुल 8 क्रिकेटर को शामिल किया गया है जिसमें :

  • 1. महेंद्र सिंह धोनी CSK 

  • 2. मोनू कुमार CSK 

  • 3. ईशान किशन 

  • 4. सौरभ तिवारी MI 

  • 5. अनुकूल रॉय MI 

  • 6. शाहबाज नदीम SH 

  • 7. विराट सिंह SH 

  • 8. वरूण एरोन 

योजना 


दीदी बाड़ी योजना 

  • राज्य के ग्रामीण विकास विभाग एवं जेएसएलपीएस (झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के संयुक्त तत्वाधान में दीदी बाड़ी योजना की शुरूआत की गई। 

  • गरीब परिवारों में कुपोषण की समस्या को देखते हुए इस योजना की शुरूआत की गई है। जिसमें दीदियों को 1.6 डिसमिल जमीन में खेती के लिए सरकार की ओर से 10,345 रूपये, 2.1 डिसमिल पर 14200, 3.1 डिसमिल पर 18214 और 5 डिसमिल जमीन पर 24501 रूपये दिया जाएगा। वे 6 तरह की सब्जियां, पालक, साग की खेती कर पोषण के साथ आय में वृद्धि कर सकेंगी। 

दीदी बाड़ी योजना के लाभ 

  • झारखंड में शुरू की गई दीदी बाड़ी योजना का लाभ राज्य के सभी स्थायी निवासियों के लिए है। 

  • इस स्कीम के अंतर्गत राज्य में बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जाएगा। 

  • राज्य की सभी महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

  • झारखंड की राज्य सरकार इस योजना से राज्य के लगभग 5 लाख परिवारों को जोड़ेगी। 

  • इस स्कीम के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग अपने घर के आस-पास 1 से 5 डिसमिल भूमि पर पौष्टिक सब्जियों और फलों का उत्पादन कर सकेंगे। 

  • जो लोग भूमिहीन है वह 2 से 5 लोगों का एक ग्रुप बना कर सार्वजनिक भूमि पर ग्राम सभा की अनुमति पर खेती कर सकते हैं। 

  • जितने भी प्रवासी मजदूर है उन सभी को रोजगार मिलेगा। 

  • यह स्कीम मनरेगा और जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित की जाएगी।

आजीविका संवर्धन हुनर अभियान (ASHA) और फूलो झानो आशीर्वाद योजना 

  • राज्य में महिलाओं को सशक्त करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया गया। 


 आजीविका संवर्धन हुनर अभियान (ASHA) :

  • अभियान के माध्यम से 17 लाख ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के अलग-अलग साधनों से जोड़ा जाएगा। 

  • उन्हें कृषि आधारित आजीविका, पशुपालन, वनोंपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, उद्यमिता सहित अन्य स्थानीय संसाधनों से जोड़ें और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • 3.6 लाख प्रवासियों के परिवार को आशा के तहत लाभ होगा। 

  • जेएसएलपीएस द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं के तहत करीब 1200 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान है। 

फूलो झानो आशीर्वाद योजना :

  • योजना के तहत हड़िया-दारू के निर्माण और बिक्री से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जाएगा। मिशन के तहत राज्य की 15 हजार से ज्यादा हड़िया-दारू निर्माण और बिक्री में संलग्न महिलाओं को चिन्हित किया गया है। 

  • इन महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 


पलाश ब्रांड 

  • ग्रामीण विकास विभाग ने सखी मंडल की महिलाआ द्वारा निर्मित उत्पादों को पलाश ब्रांड के नाम से बाजार में लाया जाएगा।

  • उत्पादों की पैकेजिंग एवं मार्केटिंग की सुविधा दी जाएगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। 

  •  सखी मंडल की महिलाएं कृषि उत्पाद, सजावट के सामान खाद सामग्री आदि अब पलाश ब्रांड के नाम से मार्केट में लाया जाएगा। 

ऐप 

विधिक सेवा ऐप” 

  • झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने राज्य में मुफ्त कानूनी सहायता लेने के लिए “विधिक सेवा ऐप” लॉन्च किया है इसके माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता के लिए इसमें आवेदन किया जा सकता है। 


नियुक्ति

  •  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व सांसद अन्नपूर्णा देवी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, वहीं राज्यसभा सांसद समीर उरांव को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इससे पहले भी रघुवर दास भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 

चर्चा में 

 महेंद्र सिंह धोनी

  • महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कर्नाटक में डाक विभाग द्वारा सम्मान स्वरूप स्पेशल फर्स्ट डे कवर जारी किया है। 


फर्स्ट डे कवर के बारे में

  • फर्स्ट डे कवर डाक विभाग द्वारा उस विषय पर पहले दिन जारी वह लिफाफा होता हैं जिसमें मुहर भी लगी होती हैं। डाक टिकट संग्रह कर्ताओ के लिए यह महत्वपूर्ण होता हैं। 

 “पलानी झरना”

  • हाल ही में “पलानी झरना” काफी चर्चा में है जो रामगढ़ जिले के पतरातु लेक रिजॉर्ट के पश्चिम में स्थित पलानी पहाड़ पर है जो अपनी खूबसूरती को लेकर पहचान बनाई है। इस जलप्रपात से लगभग 150 फीट ऊँची पहाड़ से नीचे पानी गिरता है। 


एक भारत श्रेष्ठ भारत 

  • एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत गोवा को झारखंड के साथ जोड़ा गया है। इस कार्यक्रम के तहत दोनों राज्य अपने – अपने परंपरागत संस्कृति को एक दूसरे के साथ साझा करेंगे। 


खुरहा – चपका और ब्रूसोलोसिस 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पशुओं में खुरहा – चपका और ब्रूसोलोसिस बीमारियों की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय पश रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण अभियान की शुरूआत की है।

  • 5 वर्ष में दो बार टीका लगाया जाएगा। 


“लम्फी ‘

  • हाल ही में झारखंड राज्य में पशुओं में स्किन डिजीज संबंधित “लम्फी” नामक बीमारी चर्चा में है। इसमें पशु त्वचा में विभिन्न आकार के कठोर ढेलेनूमा एवं उभरी हुई गांठ बन जाती है।


 अजीम नेमत 

  • झारखंड के पर्यटक स्थल प्रकृति के अजीम नेमत से नवाजे गए हैं। इनकी खूबसूरती को देखते हुए सरकार ने ऐसे पर्यटन स्थल को इको टूरिस्ट सर्किट के रूप में चिन्हित किया है। 

  • साथ ही पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए सरकार काम कर रही है। 

  • दलमा – चांडिल – गेतलसूद – बेतला, मिर्चाइया, नेतरहाट टूरिज्म सर्किट के विकास के लिए 52.72 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। 

  • हुन्डरू, जोन्हा, दशम जलप्रपात व इटखोरी को भी पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना है। 

  • केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत झारखण्ड के बाबा बैद्यनाथ धाम और लुगुबुरू घंटाबारी का भी विकास किया जा रहा है। 

  • झारखंड सरकार ने ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए कुल 374.80 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान की है।



 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS SEPTEMBER 2020/SARKARI LIBRARY