JHARKHAND CURRENT AFFIRS JULY MONTH 2021

 

JHARKHAND CURRENT AFFIRS JULY MONTH 2021

  • झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर रमेश बैस (त्रिपुरा के निवर्तमान राज्यपाल) को झारखण्ड का 10वाँ राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। 

  • केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी देश भर के राज्यों की रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड के 6.4% बच्चे प्राथमिक कक्षा में विद्यालय जाना छोड़ देते हैं। इस प्रकार प्राथमिक कक्षा में ड्रॉपआउट रेट के मामले में झारखण्ड का देश में चौथा स्थान (मध्य प्रदेश के साथ संयुक्त रूप से) है। 

  • राज्य सरकार ने गरीब छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु योजना को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत अधिकतम 200 छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। आदिवासी अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी का निधन 84 वर्ष की आयु में मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में हो गया। वे मूलतः तमिलनाडु के रहने वाले थे परंतु 1965 से वे झारखण्ड में ही रह रहे थे। 2018 में महाराष्ट्र में हुए भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले के मुख्य आरोपियों में स्टेन स्वामी का नाम भी शामिल था।

  •  झारखण्ड की युवा कवि, लेखिका जंसिता केरकेट्टा को जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान प्रदान किया जायेगा। इसकी घोषणा ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास ने की है। 

  • कोल रिजर्व के मामले में झारखण्ड देश में पहले स्थान पर है।

  • झारखण्ड में 2450 मिलियन टन कोल रिजर्व का पता चला है। 

  • देश में पलामू टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक डार्क साइट मिले हैं जिसके कारण अब इसे एस्ट्रो फोटोग्राफिक हब के रूप में विकसित किया जायेगा। 

  • केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने राजनगर (खैरबनी, सरायकेला), मझगांव (हल्दिया गांव) तथा हाटगम्हरिया में एकलव्य आदर्श विद्यालय की आधारशिला रखी। इन सभी विद्यालयों में चार-चार खेल के मैदानों का निर्माण भी किया जायेगा। 

  • राज्य में झारखण्ड मोटर वाहन करारोपण (संशोधन) अधिनियम, 2021 लागू किया गया है जिसके तहत राज्य में बाइक व कार खरीदने पर अब 7% से 9% तक कर लगाया जाएगा। 

  • राकेश मिश्र को बिहार व झारखण्ड का प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त बनाया गया है। 

  •  इण्डिया टूडे के एनुअल सर्वे में कला (आर्ट्स) की पढ़ाई के मामले में संत जेवियर्स कॉलेज राँची को पूर्वी भारत में पहला स्थान मिला है, जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई में राँची स्थित बीआइटी मेसरा को पूर्वी भारत में पहला स्थान मिला है।

  • भारत सरकार ने झारखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आठ प्रकार की संरचानाओं के आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों को चार जोन में बांटकर आठ प्रकार के संरचना वाले आवास का निर्माण किया जायेगा। 

  • झारखण्ड में खोले जा रहे तीन नये सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों (पलामू, कोडरमा व गोला) को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआइसीटीइ) ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए मान्यता प्रदान कर दी है। इसके साथ-साथ एआइसीटीइ ने पलामू पॉलिटेक्निक कॉलेज को भी शैक्षणिक वर्ष 2021-22 हेतु मान्यता प्रदान की है। 

  • पश्चिमी सिंहभूम के घाटकुड़ी स्थित ‘अजीताबुरू लौह अयस्क खान’ की नीलामी प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा शुरू की गयी। ‘अजीताबुरू’ लौह अयस्क व मैंगनीज का खदान है। 

  • झारखण्ड के कोडरमा से भाजपा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार में झारखण्ड राज्य से मंत्रियों की संख्या 02 (अर्जुन मुण्डा – केन्द्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री) हो गयी। 

  • झारखण्ड सरकार ने राज्य की विलुप्त हो रही लोककलाओं व परंपराओं के विस्तार के लिए गुरू-शिष्य परंपरा के अंतर्गत प्रशिक्षण नियम 2021 के गठन को मंजरी प्रदान की है। झारखण्ड सरकार ने ‘उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021’ को स्वीकति प्रदान कर दी है। 

उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 की प्रमुख बातें 

  • यह नीति 1 अप्रैल, 2021 से लागू मानी जायेगी तथा यह अगले पांच वर्षों तक प्रभावी होगी। 

  • इस नीति में राज्य में पांच लाख रोजगार के अवसरों का सृजन एवं एक लाख करोड़ रूपये का निवेश प्राप्त करने T का लक्ष्य रखा गया है। 

  • इस नीति में टेक्सटाइल एंड अपेरल्स, ऑटोमोबाइल, ऑटोकंपोनेंट, एग्रो फूड एंड मीट प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल व इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग को उच्च प्राथमिकताओं वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। 

  • इस नीति के तहत राज्य में उद्योग हेतु किए जाने वाले पूंजी निवेश का 25% या अधिकतम 6.25 करोड़ रूपये तक इंसेंटिव – के रूप में प्रदान किया जायेगा। 

  • इस नीति के तहत राज्य में लगनेवाली सूक्ष्म उद्योगों के लिए एक करोड़ रूपये, लघु उद्योगों के लिए पांच करोड़ रूपये, मध्यम उद्योगों के लिए 10 करोड़ रूपये तथा बड़े उद्योगों के लिए 25 करोड़ रूपये के अधिकतम निवेश पर इंसेंटिव प्रदान किया जायेगा। 

  • सभी वर्ग की महिलाओं को निवेश पर 5% का अतिरिक्त इंसेंटिव प्रदान किया जायेगा।

  • झारखण्ड के प्रसिद्ध उर्दू शायर व हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच के वरीय आजीवन सदस्य ज्योति प्रकाश मिश्रा उर्फ हैरत फर्रूखाबादी का निधन हो गया। इनकी प्रमुख उर्दू रचनाएँ ‘नवाये साजे दिल’ व ‘हिस्से इलतेमास और हिन्दी रचना ‘जो करेदे घाव मन के’ हैं। 

  • झारखण्ड राज्य में गुड सेमेरिटन पॉलिसी-2020 में संशोधन करके यह प्रावधान किया जा रहा है कि जब कोई गुड सेमेरिटन (नेक दिल आदमी) किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएगा तो उसे तत्काल सम्मान नगद राशि दी जाएगी। 

  • सरायकेला की कंचन उगुरसंडी ने दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सड़क (उमलिंगा) की यात्रा बाइक से परी की है। ऐसा कारनामा करने वाली वे विश्व की इकलौती सोलो ड्राइवर बन गयीं। 

  • झारखण्ड के जश्नदीप का चयन. एशियन साइक्लिंग की तैयारी के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया (साइ) में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 

  • डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया को झारखण्ड राज्य वॉलीबॉल संघ (जेएसवीए) का चेयरमैन बनाया गया। 

  • झारखण्ड के फिल्म निर्देशक नंदलाल नायक की फिल्म ‘धुमकुड़िया’ का प्रदर्शन कांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया। कांस फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत संचालित “मार्च-डु-फिल्म फेस्टिवल’ में इस फिल्म को दिखाया गया। कांस फिल्म फेस्टिवल के इस चरण तक पहुंचने वाली यह पहली फिल्म है। यह फिल्म मानव तस्करी पर आधारित है तथा इस फिल्म को 65 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। राजस्थान के मीणा जनजाति समुदाय के लोगों ने बिरसा मुण्डा की परपोती जौनी मुंडा को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहयता प्रदान की। 

  • सूडा (स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी) के द्वारा राज्य के 31 शहरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जा रहा है जिसमें से धनबाद और गिरिडीह में प्लांट तैयार हो चुका है। 

  • झारखण्ड राज्य में हरित ऊर्जा सेस (ग्रीन एनर्जी सेस) तथा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी लगाने संबंधी गजट अधिसूचना जारी की गयी है। इसके तहत निम्न प्रावधान किये गये हैं

    •  घरेलू उपभोक्ताओं को कुल बिजली बिल का 6% इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में देना होगा। 

    • 33 केवी से अधिक लोड का बिजली इस्तेमाल करने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट की दर से ग्रीन एनर्जी सेस देना होगा।

    •  10 एमवीए तक के औद्योगिक एचटी, खनन व वाणिज्यिक एचटी उपभोक्ताओं को 8% की दर से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी देना होगा। 

    • 10 एमवीए से अधिक के औद्योगिक एचटी, खनन व वाणिज्यिक एचटी उपभोक्ताओं को 15% की दर से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी देना होगा। 

    • कृषि व सिंचाई को इस कर से मुक्त रखा गया है।

  • जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देश की पहली क्लाइंबिंग एकेडमी का उद्घाटन किया गया। 

  • झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के नये अध्यक्ष पीयूष भट्ट ने निवर्तमान अध्यक्ष सुनील विनायक से पदभार ग्रहण कर लिया। 

  • राज्य के गुमला, सिमडेगा तथा पूर्वी सिंहभूम जिले में हीरा व पन्ना की उपलब्धता पर भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण एवं भूतत्व निदेशालय के साथ विश्व के प्रतिष्ठित अन्वेषण संस्थानों के द्वारा अन्वेषण कार्य किया जा रहा है। 

  • खान विभाग द्वारा कोडरमा तथा गिरिडीह के अंतर्गत अभ्रक पट्टी क्षेत्र में लीथियम व अन्य दुर्लभ पदार्थों की खोज कीजाएगी। 

  • जेएसएलपीएस तथा एचडीएफसी बैंक के बीच क्रेडिट लिंकेज के लिए एमओयू किया गया है। इसके तहत एचडीएफसी बैंक सखी मंडलों को ऋण प्रदान करेगा। 

  • विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर झारखण्ड राज्य में 1 से – 7 अगस्त तक जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय किया गया। 

  • धनबाद के जिला व सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की एक ऑटोरिक्शा द्वारा धक्का मारने के कारण मृत्यु हो गयी। इस मामले की जांच सीबीआई के द्वारा की जा रही है। 

  • झारखण्ड विधानसभा की प्रवर समिति ने सुझाव दिया है कि राज्य में निजी कंपनियों में कार्यरत स्थानीय लोगों की भागीदारी (75%) तय करने हेतु सर्वे कराया जाय। इसके तहत यह पता लगाया जायेगा की राज्य की निजी कंपनियों में स्थानीय लोगों की कितनी भागीदारी है। 

  • नीति आयोग ने झारखण्ड राज्य की गरीबी की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं

    • झारखण्ड राज्य में सर्वाधिक गरीबी वाले तीन जिले क्रमशः पाकुड़ (66.2%), पश्चिमी सिंहभूम (61.7%) तथा साहेबगंज (60.0%) हैं। 

    • राज्य में न्यूनतम गरीबी वाले तीन जिले क्रमशः पर्वी सिंहभूम (25.8%), रांची (29.3%) तथा रामगढ़ (32.1%) हैं।

    • देश के सभी राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में गरीबी के मामले में झारखण्ड देश का दूसरा सर्वाधिक गरीब राज्य (प्रथम-बिहार) है।

    • बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (मल्टीडायमेंशनल पोवर्टी इंडेक्स – एमपीआइ) के आधार पर निर्मित इस रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड राज्य में गरीबी की तीव्रता 43.95% है। 

  • बिहार की तर्ज पर झारखण्ड में भी “इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021′ लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस नीति के तहत राज्य में इथेनॉल उद्योग लगाने पर 15% की कैपिटल सब्सिडी प्रदान की जायेगी। 

  • झारखण्ड की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति ने ‘मुखबिर योजना’ के तहत बेटियों के जन्म लेने से रोकनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनायी गयी है। 

  • राज्य में जेएसएलपीएस द्वारा बोकारो, गुमला, खूटी, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूमलातेहार जिले के 25 प्रखण्डों के 2068 गांवों में डायन प्रथा के खिलाफ ‘गरिमा परियोजना’ का संचालन किया जा रहा है। 

  • प्रो. क्षितिज भूषण दास को झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड) का नया कुलपति बनाया गया है। इससे पूर्व वे ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति थे। 

  • बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में झारखण्ड की पहलवान चंचला कुमारी तुर्की की पहलवान सी. ओजर से हार गयी। 

  • बिरसा कृषि विविद्यालय के अंतर्गत वेटनरी कॉलेज के दो असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार और डॉ लवलीन श्वेता – खाखा को सोसाइटी फॉर साइंटिफिक डेवलपमेंट इन एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा ‘साइंटिस्ट ऑफ द इयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड क्रमशः कुत्तों में त्वचा और रक्त जैव रसायन के वकारों तथा मवेशियों में हाइपोफोस्फेटमिया विषय पर शोध हेतु दिया गया है। 

  • राज्य सरकार ने झारखण्ड पंचायती राज संशोधन अध्यादेश-2021 से संबंधित गजट का प्रकाशन कर दिया है। इस अध्यादेश की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं। 

    • इस अध्यादेश का विस्तार नगरपालिका को छोड़कर पूरे राज्य में होगा। 

    •  किसभी भी महारी की वजह से कार्यकाल के खत्म वजह बताते हुए छह माह तक या उससे अधिक या चुनाव होने तक पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल विस्तारित हो जायेगा। 

    • यह अध्यादेश पंचायत चुनाव के साथ-साथ जिला परिषद् के चुनाव हेतु भी लागू होगा।

  • कोविड-19 के प्रभाव के कारण 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार को 15,107 करोड़ रूपये का बजटीय घाटा हुआ है। यद्यपि सरकार ने 2020-21 के बजट में 8243.04 करोड़ के अधिशेष का अनुमान लगाया था, परंतु वित्तीय वर्ष 2021-21 के दौरान सरकार को विभिन्न स्रोतों से लक्ष्य के मुकाबले 73.19% राजस्व प्राप्त हुआ। 

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित एग्रीकल्चर कॉलेज व फॉरेस्ट्री कॉलेज का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आइसीएआर) से एक्रीडिशन (मान्यता) 31 मार्च, 2021 को समाप्त हो गया। ज्ञात हो कि कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार आइसीएआर से प्रत्येक पांच वर्ष के लिए ‘ एक्रीडिशन दिया जाता है।

  • झारखण्ड से तीन खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें तीरंदाजी खिलाड़ी दीपिका कुमारी तथा हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान व सलीमा टेटे शामिल हैं। 

  • सतत् विकास लक्ष्य (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल)-2020 की रिपोर्ट में झारखण्ड 27वें स्थान पर (बिहार 28वां) है। 16 बिंदुओं के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में झारखण्ड को समेकित रूप से 56 अंक मिले हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड में 36.20% बच्चे ठिगनापन के शिकार हैं जबकि 62% गर्भवती महिलाएँ एनीमिया की शिकार हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड की 36.96% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है (राष्ट्रीय औसत – 21.92%)। 

  • झारखण्ड राज्य में शहरों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लगभग 4700 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। इससे संबंधित योजनाओं को पूरा करने हेतु एशियाई विकास बैंक कुल लागत के 70% राशि की आर्थिक मदद देगा जबकि 30% राशि का वहन राज्य सरकार के द्वारा किया जायेगा। 

  • पाकिस्तान के साथ 18 मई, 2017 को हुए गोलीबारी में बीएसएफ के शहीद जवान व गिरिडीह के पालगंज निवासी सीताराम उपाध्याय को मरणोपरांत ‘वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में बीएसएफ द्वारा आयोजित 18वें अलंकरण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद की पत्नी रेशमा उपाध्याय को पुलिस मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। 

  • सरना नवयुवक संघ केन्द्रीय समिति के बैनर तले कुडुख भाषा के लेखक, प्राध्यापक व साहित्यकारों की बैठक में कुडुख भाषा के 18 शब्दों का नामकरण किया गया। 

  • झारखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। इस योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्डधारी को पांच किलो (चावल तथा गेहूँ) अनाज मुफ्त दिया जाता है।

  • झारखण्ड के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और सांसद निशिकांत दुबे को अपनी पुस्तक ‘रहबर की राहजनी’ भेंट की। यह पुस्तक पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए लौह के अवैध खनन व अवैध व्यापार के संबंध में है। 

  • आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव को वर्ष 2020 में बेहतर कार्य करने के लिए आरपीएफ डीजी प्रशंसा पदक से सम्मानित किया गया है। 

  • झारखण्ड के अधिराज मित्रा ने अंडर-9 ओपन स्कूल ऑनलाइन चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इसके साथ ही अधिराज मित्रा एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप में अंडर-9 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

  • राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर), लखनऊ के सहयोग से झारखण्ड में पहली बार मछली की नस्ल . को उन्नत करने के लिए कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। 

  • रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रमेश चंद्र पाण्डेय को उषा मार्टिन विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। 

  • जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया की एक खोज में झारखण्ड के गुमलासिमडेगा जिले में डायमंड स्ट्रीम सेडीमेंट्स पाया गाया है जिससे इन जिलों में हीरा मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। इसके आलोक में इन दोनों जिलों में हीरे की खोज करने हेतु कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। 

  • रांची के शिवम चंद्रा ने ‘कान्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्लूइ)’ के नेशनल चैंपियन का खिताब जीता है। 

  • झारखण्ड की नयी उद्योग नीति ‘झारखण्ड इंडस्ट्रियल एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी-2021’ को लागू करने हेतु राज्य सरकार द्वारा गजट अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह नीति 9 जुलाई, 2021 से प्रभावी हो गया है। 

  • झारखण्ड में कृषि विकास निगम का गठन किया जायेगा। इसमें राज्य के कृषि मंत्री को निगम का अध्यध बनाये जाने का प्रस्ताव है। साथ ही इसमें सदस्य के रूप में बीएयू, कृषि विभाग व गैर-सरकारी संस्था के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा। 

  • दुर्गा उरांव (रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी) को झारखण्ड आंदोलनकारी आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। इनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। झारखण्ड के 10वें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस को झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्या. (डॉ.) रवि रंजन ने शपथ दिलायी। 

  • झारखण्ड की नागपुरी-मुंडारी शॉर्ट फिल्म ‘बांधा खेत’ का चयन दूसरे कोविड-19 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ ओडिशा में प्रीमियर हेतु किया गया है। 

  • रांची जिले के अनगडा. के गांधीग्राम से 72वें वन महोत्सव की शुरूआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गयी।

  • ALSO READ THESE TOPIC :

    JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2021

    JHARKHAND CURRENT AFFAIRS July 2021

    JHARKHAND CURRENT AFFAIRS August  2021

Leave a Reply