JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2022

 JANUARY  2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2022

AUTHOR : MANANJAY MAHATO

SARKARI LIBRARY

1 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

Q. पश्चिमी सिंहभूम के पोटो हो का शहादत दिवस कब मनाया जाता है ? 

1 जनवरी को 

  • उन्हें 1 जनवरी 1838 को जगन्नाथपुर में फांसी दी गई थी 

  • पोटो हो का जन्म जगन्नाथपुर प्रखंड के राजाबाशा  में हुआ था 

  • ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सेरंगसिया  घाटी युद्ध के नायक है 

  • 1836 में कैप्टन विलकिंग्सन के आदेश पर ब्रिटिश सेना कोल्हान भेजी गई और नवंबर 1837 को टोटो प्रखंड के सेरंगसिया  घाटी में युद्ध हुआ 

  • जब कैप्टन आर्मस्ट्रांग के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना सेरंगसिया  घाटी पहुंची तो आदिवासियों ने तीरों का बौछार कर दी 

  • इसमें ब्रिटिश सेना की हार हुई इसके बाद कैप्टन विलकिंग्सन ने इस विद्रोह को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपनाया 

  • और 8 दिसंबर 1837 को पोटो हो और उनके साथी को गिरफ्तार किया और बिना मुकदमा चलाए फांसी दे दी

Q.मांडर कॉलेज  स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने के  उपलक्ष्य में  किसने  मांडर कॉलेज के सोवेनियर का विमोचन किया ? रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने

Q.1 जनवरी 2022 को खरसावां गोलीकांड का कौन सा शहादत दिवस मनाया जाएगा  ? 74वां शहादत दिवस 

  • सरायकेला एवं खरसावां देसी रियासतों को 1 जनवरी 1948 को उड़ीसा में मिलाने की घोषणा की गई थी जिसका विरोध करने वालों पर पुलिस द्वारा गोली चलाया गया था इसी घटना को खरसावां गोलीकांड के नाम से जाना जाता है

Q.जेएससीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन किस जिले की टीम बनी ? रांची जिला

2  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY


Q.झारखंड सरकार के द्वारा खरसावां गोलीकांड के शहीद आश्रितों को नौकरी में कितने प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है ?  5% 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 जनवरी को खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक (शहीद बेदी) पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

  • झारखंड सरकार खरसावां शहीद पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 16.50 करोड़  रुपए खर्च करेगी

  • खरसावां में अर्जुना स्टेडियम है 


Q.झारखंड भवन निर्माण कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक किसे बनाया गया है ? डीजी  अजय कुमार को


Q.झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विजिलेंस और सुरक्षा महानिदेशक किसे बनाया गया है ? आईपीएस ए. नटराजन को


Q. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड के सरकारी स्कूलों में कितने दिनों का पुस्तकपठन अभियान “पढ़े भारत‘ शुरू होगा ? 100 दिनों का 

  • केंद्र सरकार के निर्देश पर 1 जनवरी से 10 अप्रैल 2022 तक यह अभियान चलना है लेकिन झारखंड में यह 3 जनवरी से शुरू होगा और अगले 14 सप्ताह तक चलेगा 

  • पहली से आठवीं के बच्चों के लिए इसमें पठन अभियान चलेगा 

  • बच्चों में पठन का कौशल विकसित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है ताकि बच्चे निरंतर आसानी से पठन कर सके

Q.केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2021 को जल जीवन मिशन के तहत झारखंड को 315 जलापूर्ति योजनाओं के लिए कितने करोड़ रुपए का वित्त पोषण दिया है  ? 9544 करोड़

3 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY


Q.झारखंड में भी कोरोना के वेरिएंट को पता लगाने वाली जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन किस अस्पताल में लगाया जाएगा ? रिम्स रांची


Q.जयपाल सिंह मुंडा की जयंती किस तिथि को मनाई जाती है ? 3 जनवरी

  • जयपाल सिंह मुंडा ने वर्ष 1928 में एम्सटर्डम ओलंपिक में हॉकी टीम की कप्तानी की थी और 3-0 से भारत को जीत दिलाकर गोल्ड मेडल हासिल किया था

  • 5 मार्च 1949 को झारखंड पार्टी की स्थापना की थी

  • 1952, 1957 ,1962, और 1967 में खूंटी लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया


नोट :31 दिसंबर से 1 जनवरी 1950 को जमशेदपुर में आयोजित आदिवासी महासभा के संयुक्त सम्मेलन में जयपाल सिंह मुंडा द्वारा आदिवासी महासभा का नाम परिवर्तित करके झारखंड पार्टी कर दिया गया था


Q.झारखंड के किस निशानेबाज का चयन भारतीय निशानेबाजी टीम के ट्रायल के लिए हुआ है ?  रौनक राज महतो 

4  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY


Q.हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऐलसेवियर की ओर से प्रकाशित विश्व के शीर्ष  2% वैज्ञानिकों की सूची में झारखंड के किस व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है ? डॉ भास्कर सिंह

  • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ भास्कर सिंह का नाम हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऐलसेवियर की ओर से प्रकाशित विश्व के शीर्ष  2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है


Q.झारखंड सरकार द्वारा इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला,रांची में कितने ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड लगाने का लक्ष्य रखा गया है  ? 300 

  • इसको दो चरणों में पूरा किया जाएगा पहले चरण में 150 बेड और दूसरे चरण में 150 बेड का अत्याधुनिक तकनीक से लैस कोविड सेंटर  होगा 

  • राज्य सरकार की ईंटकी आरोग्यशाला के इंटर और महिला वार्ड के 300 बेड को डेडीकेटेड ऑक्सीजन सपोर्टेड कोविड सेंटर में विकसित करने की योजना है


Q. रणधीर वर्मा की शहादत दिवस झारखंड में कब बनाई जाती है ?  3 जनवरी को(31वीं पुण्यतिथि)

  • रणधीर प्रसाद वर्मा भारतीय पुलिस अफसर थे जिनका धनबाद में पंजाब के लुटेरों से बैंक डकैती को रोकते समय निधन हो गया था। 

  • उन्हें वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र(1991 ) से सम्मानित किया गया। 

  • भारत सरकार ने उनके सम्मान में सन् 2004 में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।

  • उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले (पूर्व सहरसा जिला) के जगतपुर नामक गाँव में हुआ। 

  • धनबाद में वो पुलिस अधीक्षक(Superintendent of Police) के रूप में कार्यरत थे उसी समय 3 January 1991 को बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में डकैती को विफल करने के प्रयास में उनका निधन हो गया।

  • उनकी विधवा पत्नी रीता वर्मा  भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोक सभा सांसद निर्वाचित हुई।


Q.गढ़वा के कांडी को बिहार के औरंगाबाद स्थित नवीनगर से जोड़ने वाला कौन सा नदी है ? कान्हा नदी 

  • गढवा के दक्षिण में कनहर नदी बहती है जो इसे छत्तीसगढ़ से अलग करती है


Q.झारखंड बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर मिस्टर झारखंड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2022 में सीनियर मिस्टर झारखंड किसे चुना गया ?

 पांडव सिंह चौधरी 

  • यह चैंपियनशिप 6 वजन वर्ग में आयोजित हुआ 

  • 55 किलोग्राम – राजकुमार महतो 

  • 60 किलोग्राम  – किशन चौधरी

  • 65 किलोग्राम – प्रवीण चंद्र महतो

  • 70 किलोग्राम -रत्नेश कुमार

  • 75 किलोग्राम -संजीत कुमार

  • 80 किलोग्राम पांडव सिंह चौधरी


Q.31वां राष्ट्रीय स्ट्रेंथ  लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड की टीम में ने कितना मेडल जीता ?  6 मेडल 

  • यह चैंपियनशिप राजस्थान के अलवर में आयोजित किया गया था जिसमें झारखंड के आशीषन कच्छप  तथा प्रतिभा हेंब्रम ने स्वर्ण पदक जीता

5  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY


Q.झारखंड ऊर्जा संचरण निगम(JUSNL) के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ? केके वर्मा


Q.झारखंड के 59.23 लाख ग्रामीण परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति को जल जीवन मिशन के तहत प्रतिदिन कितना लीटर स्वच्छ पानी प्रधान किया जाएगा ? 55 लीटर


Q.जैक बोर्ड के नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कौन होंगे ?

  • जैक अध्यक्ष के रूप में डॉ अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष के पद पर डॉ विनोद कुमार सिंह के नाम की अनुशंसा की गई है

Jharkhand Academic Council

  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल अधिनियम, झारखंड राज्य विधानमंडल द्वारा अधिनियमित किया गया था और 26.02.2003 को राज्य के माननीय राज्यपाल द्वारा अनुमोदित किया गया था और 04.03.2003 को सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था, जिसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल एक्ट 2002 के रूप में जाना जाता है।

  • झारखंड अकादमिक परिषद का गठन झारखंड सरकार द्वारा दिनांक 02-09-2003 द्वारा किया गया था।


Q.केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए आईएएस केडर की स्वीकृत संख्या 215 से बढ़ाकर कितना कर दी है ? 224


Q.झारखंड राज्य में ड्रॉपआउट और आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए किनका बहाली होगा  ? सेतु गाइड 

  • हर प्रखंड में सेतु गाइड की बहाली होगी 

  • उन्हें अधिकतम ₹4000 महीना में दिया जाएगा 

  • सेतु गाइड एक केंद्र में 5 से 10 बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा 

  • सेतु गाइड 31 मार्च तक के लिए बहाल होंगे


Q.झारखंड के किस सहायक प्राध्यापक को यूजीसी बीएसआर स्टार्टअप ग्रांट मिला है ? डॉक्टर भूपेंद्र सिंह को 

  • केंद्र विश्वविद्यालय झारखंड के भौतिकी विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ भूपेंद्र को यूजीसी बीएसआर स्टार्टअप ग्रांट मिला है 

  • डॉक्टर भूपेंद्र सिंह को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से 10लाख  रुपए का  यूजीसी बीएसआर स्टार्टअप ग्रांट प्रदान किया गया है


Q.राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए  कितनी मोबाइल रीडिंग वैन  संचालित की जाएगी ?  कुल 24 

  • प्रत्येक जिले में 1-1 मोबाइल रीडिंग वैन रवाना होगी

  • राज्य में 100 दिनों तक चलने वाले पठन योजना के लिए यह सहायक होगा


Q.झारखंड सरकार ने राज्य की वन  अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किस के साथ समझौता किया है ?  इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB),Hyderabad

6   JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY


Q.झारखंड की विधानसभा की सीटें बढ़ाने के लिए सबसे पहली बार विधानसभा का कमेटी कब बनाया गया था ? 15 जून 2005 में 

  • तत्कालीन भाजपा विधायक करिया मुंडा इस कमेटी के संयोजक थे 

  • 4 जुलाई 2005 को कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी थी 

  • कमेटी के अनुसार विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव तैयार था

  •  वर्तमान में झारखंड विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 160 करने के लिए सभी दल एकजुट हैं


Q.वर्ष 2022 की मतदाता सूची के अनुसार झारखंड में कितने मतदाता बढ़ गए हैं ? 6,42,128 

  • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रदेश की नई मतदाता सूची जारी की है 

  • इसमें 2,38,719 मतदाता फर्स्ट टाइम वोटर के रूप में जुड़े हैं 

  • इसमें 3,34,241  महिला मतदाता बढ़ी है वहीं 3,08,690 पुरुष मतदाता बढ़े हैं 

  • मतदाता सूची के लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है पिछले साल महिला पुरुष का लिंग अनुपात 937 था लेकिन इसमें इस बार बढ़ोतरी हुई है और यह 940 हो गया है


Q.रांची रेल मंडल का नया एसडीआरएम परिचालन किसे नियुक्त किया गया है ?  मनीष कुमार को


Q.शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकट उमराव सिंह का शहादत दिवस कब मनाया जाता है ?  8 जनवरी को


Q.झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति कौन थे, जिनको हाल ही में लखनऊ के अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है ?  प्रोप्रदीप कुमार मिश्र


Q.झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल का निदेशक किसे बनाया गया है ?  अधिवक्ता मुमताज अहमद खान को

7   JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY


Q.7 से 25 जनवरी 2022 तक बच्चों की शिशु पंजी अपडेट करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे किस एंड्राइड ऐप के जरिए किया जाएगा ? डहर ऐप 

  • 6 से 18 साल के बच्चों का सर्वे होगा 

  • यह सर्वे डहर ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर किया जाएगा 

  • हाउस होल्ड सर्वे प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक करेंगे 

  • सभी घरों के हाउसहोल्ड सर्वे का जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी निरीक्षण करेंगे

आउट ऑफ स्कूल/ड्रॉपआउट

  • 11 से 18 साल के  बच्चे जिनके लिए 24 सितंबर 2021 से स्कूल खोले गए थे वे अगर 4 जनवरी 2022 तक 45 दिन स्कूल नहीं आए होंगे तो ड्रॉपआउट कहलायेंगे  

  • वहीं 7 से 14 साल के वैसे बच्चे जो कभी स्कूल में नामांकित नहीं हुए हैं वह आउट ऑफ स्कूल कहलायेंगे 


Q.बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका ,बजाना के अध्यक्ष कौन बने हैं  ? अनुराग कुमार 

  • बजाना यूएसए में बिहार और झारखंड के निवासियों का संगठन है जो वहां इनके हितों की बात करता है


Q.झारखंड के किस कवित्री को 2021 का द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान प्रदान किया जाएगा ?  सत्या शर्मा कृति 

  • अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के द्वारा  2021 का द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान सत्या शर्मा कृति को उनके कविता संग्रह तीस पार की नदियां के लिए दिया जाएगा


Q.वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 2017 में डीएनए सैंपल विश्लेषण के जरिए पलामू टाइगर रिजर्व में कितने बाघों की मौजूदगी की पुष्टि की थी ? 6 बाघों की


Q.उदयपुर में 6 जनवरी को आयोजित  राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार वर्ग में किसने गोल्ड मेडल जीता ?  विशाखा सिंह 

  • मोहम्मद सखरुदीन  ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

8 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY

Q.झारखंड के किस जिले के सरकारी स्कूलों  में चल रहे ज्ञानोदय परियोजना को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है  ? ज्ञानोदय गोड्डा  परियोजना 

  • यह अवार्ड हैदराबाद में आयोजित 24 वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान दिया गया

Q.8 जनवरी 2022 को शहीद शेख भिखारी एवं शहीद टिकट उमराव सिंह   का कौन सा शहादत दिवस मनाया गया ?   164 वां शहादत दिवस

Q.झारखंड के किस छात्र का नाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में दर्ज किया गया है ? अस्विक सामंत 

  • उनका नाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनके जानवरों के प्रति प्रेम और लगाव के कारण शामिल किया गया है

  • सिर्फ 70 सेकेंड में 104 तरह के जानवरों की पहचान की

9  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY

Q.झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक किसे बनाया गया है ?  एके रस्तोगी

Q.आधार के सहायक महानिदेशक कौन बने हैं ?  नीरज कुमार

  • दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सीपीआरओ नीरज कुमार UIDAI यानी आधार के सहायक महानिदेशक बनाए गए हैं 

Q.भारत सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला इंस्पायर अवार्ड में सत्र 2021 – 22  के लिए झारखंड की किन 2 छात्राओं का चयन हुआ है ?  नित्या पाठक और रूबी कुमारी 

Q.हाल ही में रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में दिवंगत अधिवक्ता देवी प्रसाद की स्मृति में देवी प्रसाद मेमोरियल लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की शुरुआत की गई, इसका ऑनलाइन उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था  ? झारखंड हाईकोर्ट के न्यायधीश सुजीत नारायण प्रसाद के द्वारा

Q.रांची विमेंस कॉलेज ने अपनी छात्राओं के मानकों में बहुआयामी सुधार के लिए किस फाउंडेशन के साथ करार किया है ?  नंदी फाउंडेशन

10  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY

Q.यूनिवर्सिटी गेम्स में आयोजित  तलवारबाजी प्रतियोगिता में किस ने रजत पदक जीता  ? जीतू सिंह मुंडा तथा रोहन उरांव 

11  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY

Q.राज्य के विकास में सहायक 20 सूत्री समितियों का गठन प्रशासन के किस स्तर पर किया जाएगा ?  जिला और प्रखंड स्तर पर

Q.झारखंड राज्य को गुजरात से कितना मेगावाट सौर ऊर्जा मिलना शुरू हुआ है  ? 200 मेगा वाट 

  • झारखंड बिजली वितरण निगम और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच जुलाई 2018 में हुए करार के तहत झारखंड को केवल 2.5 रुपए प्रति यूनिट की दर से सौर ऊर्जा मिलनी शुरू हो गई है 

  • पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन शुल्क माफ कर दिया है

Q.झारखंड के किस विश्वविद्यालय में फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) सेंटर स्थापित किया जाएगा ?  बिरसा कृषि विश्वविद्यालय

Q.दक्षिण पूर्व रेलवे का सीपीआरओ किसे बनाया गया है ?  केएस आनंद

Q.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ,RANCHI (ट्रिपल आईटी) के नए भवन के निर्माण में कितना रुपया खर्च किया जाएगा ?  128 करोड़ रूपया  

  • 66 एकड़ में फैले इस भवन के निर्माण में 128 करो रुपए खर्च किए जाएंगे

  •  इस संस्थान के संचालन में 50 फ़ीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार, 35 प्रति राज्य सरकार, पांच % CCL ,पांच % टीसीएस और 5% टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की है

12  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY

Q.झारखंड के खिलाड़ी सुमति कुमारी का चयन एएफसी एशियन कप सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में  किया गया है, झारखंड के किस जिले की रहने वाली है ? गुमला

Q.शिबू सोरेन के जन्मदिवस को झारखंड में किस दिवस के रूप में मनाया गया ?  प्रेरणा दिवस (Born: 11 January 1944, 2022- 78 वां जन्मदिवस)

  • बाबूलाल मरांडी का जन्म दिवस – 11 January 1958

Q.24 सितंबर 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झारखंड के किस छात्र को बच्चों को निशुल्क पढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया था ? राहुल राज

Q.झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति किसे बनाया गया है ?  प्रो विजय पांडे 

  • झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो प्रदीप कुमार मिश्र को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति नियुक्त किया गया था.

Q.झारखंड के किस साहित्यकार को विद्यावाचस्पति (पीएचडी)  सम्मान दिया गया है ?  आशुतोष प्रसाद

  • रांची के साहित्यकार आशुतोष प्रसाद को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ की ओर से यह सम्मान दिया गया

Q.खादी ग्रामोद्योग आयोग और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से दुबई में आयोजित एक्सपो में रांची के किस फैशन डिजाइनर का चयन देश के अन्य 13 डिजाइनर के साथ किया गया है ? आशीष सत्यव्रत साहू

Q.झारखंड के किन दो सरकारी स्कूलों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा  ? आश्रम मॉडल स्कूल औरमांझी  & एकलव्य मॉडल स्कूल सालगाडीह

13  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

SARKARI LIBRARY

Q.सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची ने  किस विश्वविद्यालय के साथ  शिक्षण आदान-प्रदान ,रिसर्च कार्यक्रम में सहयोग और शिक्षकों के बीच शिक्षण कार्य से जुड़े कार्यक्रमों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी है ?  कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले,United States

Q.रांची के किस डांस ग्रुप का चयन रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट के नौवें सीजन में हुआ है ?  एक्टिव स्किप्पर्स  डांस ग्रुप

Q.झारखंड के जनजाति किसानों द्वारा उत्पादित कुचई हल्दी को  राज्य सरकार ब्रांडिंग करेगी , झारखंड के किस प्रखंड में इसकी खेती की जाती है ?  सरायकेला खरसावां के कुचई प्रखंड

  • सरकार इसकी ब्रांडिंग झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी के माध्यम से करवा रही है 

  • सरायकेला खरसावां के कुचई प्रखंड में इसकी खेती की जाती है

Q.इंडिया फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 के अनुसार झारखंड में वन क्षेत्र में 110 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है 

  • झारखंड में वन क्षेत्रफल  – 23721 वर्ग किलोमीटर  

  • देश में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है 

  • देश के वन क्षेत्रफल में 2 सालों में 1540 वर्ग किलोमीटर और ट्री कवर में 721 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है

Q.रांची के किस स्थान पर सभी विधायकों के लिए हाईटेक बंगले  में बनाए जाएंगे 

HEC परिसर में 

  • रांची के HEC परिसर में  एक ही जगह 70 विधायकों के हाईटेक बंगले  बनेंगे 

  • इन पर 227. 88 करोड़ का खर्च आंका गया है

टुसू पर्व

  • टुसू पर्व कुर्मी जाति का पर्व है 

  • यह पौष  महीने में मनाया जाता है इसी कारण इसे पुस  पर्व कहते हैं

  • इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए पकवान को पौष  पीठा कहा जाता है

  • पहला  दिन चाउर धोवा से  प्रारंभ होता है 

  • दूसरा दिन गुड़ी कूटा   का दिन होता है

  • तीसरा दिन बावड़ी   का दिन होता है इसी दिन पौष पीठा बनाया जाता है

  • चौथा दिन मकर संक्रांति   का दिन होता है

Q.2022 को  सेल का  कितना वााँ स्थापना दिवस मनाया गया है? 49वां

  • देश में इस्पात निर्माण से जुड़ी सबसे बड़ी कंपनी स्टील अथोरिटी आफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL) की स्थापना 24 जनवरी 1973 को हुई थी। 

  • सेल अपना 49वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसे गाैरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

  • देशभर के 32 बच्चों को भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया. 

    • इनमें झारखंड की तीरंदाज बेटी सविता कुमारी भी शामिल है. 

  • कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल को देश के 40 टॉप सीईओ की सूची में स्टार्टअप लेंस द्वारा वर्ष 2022 की सूची में शामिल किया गया है। 

    • वहीं कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक विनय रंजन को फोर्ब्स इंडिया की ओर से वर्ष 2021 की सौ टॉप मैनेजर की सूची में जगह दी गई है।

  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस ने एक और नई पहल ‘मेक माई सिटी सेफ’ शुरू की।

Q.हाल ही मे झारखंड मे कितने पुलिस को  वीरता पुरस्कार 2022  से सम्मानित  किया गया है?

  • गणतंत्र दिवस पर झारखंड कैडर के दो आइपीएस सहित 15 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पदक देकर सम्मानित करने की घोषणा गृह मंत्रालय ने की है. 

  • झारखंड कैडर के आइपीएस  संजय आनंद लाठकर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व रेल एसपी जमशेदपुर ऋषभ कुमार झा को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक देने की घोषणा हुई है.

  • इसके साथ ही एएसपी अनुराग राज (सीआरपीएफ) को भी राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक देने की घोषणा की गयी है. 

  • इनके अलावा 12 पुलिस अफसरों व कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.

डॉ गिरिधारी राम गौंझू

Q.झारखंड के प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद  डॉ गिरिधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान 2022  मिलने की घोषणा हुई. 

  • डाॅ गौंझू हिंदी और नागपुरी भाषा के जानकार थे. 

  • वहीं रांची विश्वविद्यालय जनजातीय भाषा विभाग में प्राध्यापक रह चुके थे.

  • 15 अप्रैल, 2021 को उनका निधन हो गया था.

  • खूंटी के बेलवादाग गांव में 5 दिसंबर, 1949 को जन्मे डॉ गौंझू के पिता का नाम इंद्रनाथ गौंझू एवं माता का नाम लालमणि देवी था. 

  • इनकी प्रमुख रचना 

    • झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, 

    • नागपुरी के प्राचीन कवि, 

    • रूगड़ा-खुखड़ी, 

    • सदानी नागपुरी सगरी व्याकरण, 

    • नागपुरी शब्दकोश, 

    • झारखंड के लोकगीत, 

    • झारखंड के वाद्ययंत्र, 

    • मातृभाषा की भूमिका, 

    • ऋतु के रंग मांदर के संग, 

    • महाबली राधे कर बलिदान, 

    • झारखंड का अमृत पुत्र : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, 

    • महाराजा मदरा मुंडा, 

    • अखरा निंदाय गेलक नाट्य रचना, 

Q.हाल ही में राज्य के किस अस्पताल में ‘प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र ‘ खोला गया है? RIMS Ranchi 

Q.झारखंड का कौन सा नगर निगम 200 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा?  रांची नगर निगम

  • इसके लिए मेसर्स टंडन अर्बन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का चयन कंसल्टेंट के रूप में किया गया है.

Q.वर्ष 2021 की वेस्ट-बी स्कूल रैंकिंग की सूची में उषा मार्टिन विवि अनगड़ा ने भारत के शीर्ष 158 विश्वविद्यालयों में 88वें स्थान पर और पूरे झारखंड में चौथे स्थान पर तथा प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहा है। 

  • इसकी सूची देश में सर्वाधिक पढ़े जाने वाली साप्ताहिक इंग्लिश मैगजीन ‘ओपन’ में प्रकाशित की गई है। 

Q.हाल ही में ECL के नए सीएमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

एपी पंडा

Q.हाल ही में SECL के नए सीएमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पीएस मिश्रा

Q.झारखंड की किस कोयला कंपनी को 2019-20 के प्रदर्शन के आधार पर रेटिंग में उत्कृष्ट रेटिंग मिली है? CMPDI

Q.झारखंड का कौन सा शैक्षणिक संस्थान में जैव-विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है ? बिरसा कृषि विश्वविद्यालय

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू)  हॉर्टिकल्चर बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित करने में जुटा है। 

  • बीएयू में विश्व बैंक के सहयोग से चल रही राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना (नाहेप) के सहयोग से  पार्क विकसित किया जा रहा है। 

Q.JHARKHAND के किस शहर  में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर  के निर्माण की घोषणा किसने की है?

रांची

  • 21 अक्टूबर 2021 को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा रांची स्मार्ट सिटी मेंवर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण के लिए 27 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी.

Q.हाल ही में गुजरात की कंपनी HPPL (HPPL -Hardcastle Petrofer Pvt Ltd)  ने छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर झारखंड के किस संस्थान के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है  ?  BIT SINDRI

Q.हाल ही में झारखंड के किस जिले में TB और CORONA के लिए 100 दिनों के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग जागरूकता रथ की शुरुआत की गई है ?  गुमला

  • कोरोना संक्रमित और टीबी उन्मूलन के तहत 100 दिवसीय एक्टिव केस फाइंडिंग जागरूकता रथ को  शुरु किया गया . 

  • इस दौरान गांव-गांव और घर-घर जागरूकता रथ जाकर लोगों को जागरूक करेगी, वहीं संभावित मरीजों की पहचान कर समुचित इलाज भी कराया जायेगा.

राज्य के 10 जिलों में 14 राइस मिलों (Rice Mill) की आधारशिला झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन   के द्वारा रखा गयी. 

  • राज्य में 100 की संख्या में राइस मिल्स यूनिट लगाने  का लक्ष्य होंगे 

  • झारखंड में कृषि और किसानों को बढ़ावा देने के लिए साथ ही किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से 14 राइस मिलों का शिलान्यास किया गया.

  • इसके साथ ही राज्य में फूड प्रोसेसिंग यूनिट (Food Processing Unit) को बढ़ावा देकर किसानों की उपज को उचित मूल्य उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है.

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी के तहत झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा निवेशकों को रियायती दरों पर जमीन मुहैया कराया जा रहा है. 

  • झारखंड के इन जिलों में खुलेंगे राइस मिल

  1. गढ़वा

  2. पलामू

  3. लातेहार

  4. पश्चिमी सिंहभूम

  5. खूंटी

  6. गुमला

  7. सिमडेगा

  8. धनबाद

  9. बोकारो 

  10. गोड्डा

Q. राज्य में कब से ‘हम देखेंगे हम बोलेंगे’ अभियान की शुरुवात की ? 

30 January

  • राज्य में महात्मा गांधी की शाहदत दिवस 30 January को साहित्य से जुड़े लोगों ने भारतीय संस्कृति प्रतिरोध तौर पर मनाने का फैसला लिया है, इस दिन महात्मा गांधीजी के याद मे; हम देखेंगे हम बोलेंगे अभियान की शुरुवात की जाएगी।

Q. हाल ही में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में राज्य में किस शहरी इकाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है ?  JNAC

  • जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ,केंद्र प्रायोजित योजना “दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन” के तहत किए जाने वाले कार्यों में मिलेनियम सिटी (10 लाख से ज्यादा की आबादी) श्रेणी में पूरे झारखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

कल्याण विभाग के 136 आवासीय विद्यालयों के 21 हजार विद्यार्थियों को राज्य सरकार टैब के साथ एक साल तक रोज दो जीबी फ्री डेटा उपलब्ध करायेगी. 

  • अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के इन छात्रों के लिए टैब के साथ ही रिचार्ज और सिमकार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. 

  • टैब में  शिक्षण सामग्री पहले से रहेगी. 

  •  आवासीय विद्यालयों में पढ़नेवाले कक्षा एक से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में टैब दिया जायेगा.

  • टैब, सिम कार्ड व 12 महीनों के डेटा रिचार्ज पर राज्य सरकार लगभग 26.25 करोड़ रुपये खर्च करेगी. 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अथवा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को उनके दोपहिया वाहन के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत निबंधन हेतु सीएम सपोर्ट (CMSUPPORTS) एप लांच किया.

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 

  • इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा आरंभ किया गया है।

  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

  • यह आर्थिक सहायता ₹5000 की होगी जो कि साल में एक बार प्रदान की जाएगी।

  •  योजना का लाभ केवल वह तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नागरिक उठा सकते हैं। जिनके पास नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से किसी भी रोजगार या स्वरोजगार में शामिल ना होने का प्रमाणीकरण है।

  • यह प्रोत्साहन राशि बेरोजगार नागरिकों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हो जाता।

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन 1 अप्रैल 2021 से आरंभ होने जा रहे हैं।

पात्रता

  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।

  • आवेदक ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।

  • आवेदक किसी नौकरी के पद पर नहीं होना चाहिए।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का वोटर लिस्ट या राशन कार्ड में नाम होना चाहिए।

  • आवेदक का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

झारखंड सरकार राज्य के मेधावी छात्राओं को राज्य से बाहर व राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अध्ययन हेतु  प्रोत्साहन राशि देगी . 

  • इसके तहत छात्राओं को 15 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की राशि दी जायेगी. 

  • इसके तहत राशि उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) को दी गयी है.

  • इस योजना का लाभ वैसी छात्रा को मिलेगा. जिनके परिवार का  वार्षिक आय अधिकतम आठ लाख रुपये प्रतिवर्ष हो. 

  • योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नामांकन लेनेवाली छात्राओं को मिलेगा. 

  • वैसे छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा, तो योजना लागू होने के पूर्व से अध्ययनरत हैं और शैक्षणिक सत्र 2022-2023 से अपने शेष पाठ्यक्रम पूरा कर रही हैं.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के डॉ अनिल कुमार महतो अध्यक्ष और डॉ विनोद सिंह  नये उपाध्यक्ष होंगे.

Leave a Reply