प्रत्यय ,प्रत्यय की परिभाषा ,प्रत्यय के भेद

 प्रत्यय की परिभाषा 

  • शब्द के अंत में लगकर उसके अर्थ को नया रूप देने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं। 

  • जैसे- दूधवाला। यहाँ वाला प्रत्यय है। जो दूध + वाला = दूधवाला से बना है।

प्रत्यय के भेद

  • प्रत्यय के दो भेद होते हैं 

(1) कृत प्रत्यय

(2) तद्धित प्रत्यय । 

1. कृत प्रत्यय

  • वैसे प्रत्यय जो क्रिया या धातु के अन्त में लगकर संज्ञा और विशेषण शब्दों की रचना करते है, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं। 

  • कृत प्रत्यय से बनने वाले शब्द को कृदंत कहते हैं। 

  • जैसे- गाना + वाला = गानेवाल (संज्ञा) विद् + मान = विद्यमान (विशेषण) 

2. तद्धित प्रत्यय

  • वैसे प्रत्यय जो संज्ञा, सर्वनाम विशेषण और अव्यय शब्दों के अंत में लगते हैं। उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं। 

  • जैसे-लेखक + ईय = लेखकीय । विशेष + ता = विशेषता।

1. पौराणिक में कौन-सा प्रत्यय है?

(क) क 

(ख) इक 

(ग) णक 

(घ) निक 

2. जो धातु या शब्द के अंत में जोड़ा जाता है, उसे क्या कहते हैं?  (रेलवे, 1997) 

(क) समास 

(ख) अव्यय 

(ग) उपसर्ग 

(घ) प्रत्यय

3. आंशिक में कौन-सा प्रत्यय है?

(क) अ 

(ख) इक 

(ग) क 

(घ) शिक 

4. ‘लेखक’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है ?  (रेलवे, 1997)

(क) ‘क’ 

(ख) ‘इक्’ 

(ग) ‘आक्’

(घ) ‘अक्

5. “मिलावट’ में कौन-सा प्रत्यय है?

(क) ट 

(ख) आवट 

(ग) वट 

(घ) लावट