NOVEMBER 2021 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

 NOVEMBER 2021 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

1.हाल ही में जारी पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2021 में विकास के मामले में बड़े राज्यों की श्रेणी में झारखण्ड को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?  तृतीय

व्याख्याः 

पब्लिक अफेयर्स की गणना तीन आधारभूत सत्र में 

  •  (i) इक्विली स्थान

  •  (ii) विकास/वृद्धि 

  •  (iii) संधारणीयता 

(i) इक्विली स्तंभ

  • बड़े राज्यों की सूचि में झारखण्ड – 9वां स्थान 

  • गुजरात को पहला प्राप्त हुआ। 

  • उत्तर प्रदेश को अंतिम स्थान प्राप्त हुआ। 

(ii) विकास/वृद्धि स्तंभ 

  • नई राज्यों की श्रेणी में झारखण्ड – तृतीय स्थान जबकि पिछले वर्ष 14वां स्थान प्राप्त हुआ। 

(iii) संधारणीयता क्षेत्र 

  • बड़े राज्यों में झारखण्ड को 15वां स्थान प्राप्त हुआ

  • केरल को पहला स्थान प्राप्त हुआ

  • ओवर ऑल रैंकिंग में केरल को प्रथम एवं तमिलनाडु को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 

2. रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में झारखण्ड ने कौन सा पुरस्कार प्राप्त किया ? प्रथम

व्याख्याः 

  • छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज हुआ। 

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखण्ड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया था। 

3. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में विवाह संस्कार में पहले स्थान पर झारखण्ड को कौन सा नृत्य रहा ? कलसा नृत्य 

व्याख्या: 

  • पहला स्थान झारखण्ड के क़लसा नृत्य, ओडिशा का धप नृत्य द्वितीय स्थान पर तथा असम का कारनी नृत्य तृतीय स्थान पर रहा।

4. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पारंपरिक एवं अन्य विधाओं में झारखण्ड का कौन-सा-नृत्य पहले स्थान पर रहा? छऊ नृत्य

व्याख्या: 

  • झारखण्ड का छऊ नृत्य पहले स्थान पर दूसरा ओडिशा का बजसल नृत्य तथा तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ का गौर नृत्य रहा। 

5. एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल के सर्वे रिपोर्ट में बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट (रांची) को देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है ? 5वाँ 

व्याख्या: 

  • देश के 60 एयरपोर्ट  में से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट को देश में 5वाँ एवं पूर्वी भारत में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

6.हाल ही में 100 प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण कवरेज हासिल करने वाला झारखण्ड का पहला ब्लॉक बन गया है? तोरपा

व्याख्याः 

  • रांची जिले का तोरपा प्रखंड100% कोविड-19 टीकाकरण वाला झारखण्ड का पहला ब्लॉक बन गया है। 

  • तोरपा में कुल 95 ग्राम है। 18 वर्ष से अधिक आबादी को पहली खुराक का टीका लगाया जा चुका है, जो 100% है| 

7. 10 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किस तारीख को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की ?15 नवंबर

व्याख्या: 

  • 15 नवंबर, 2021 को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया। 

  • 15 नवंबर झारखण्ड राज्य का स्थापना दिवस भी है। 

  • 15 नवंबर 1875 को बिरसा का जन्म हुआ था जिन्होने उलगुलान (क्रांति) का आहवान किया था। 

8. 15 नवंबर 2021 को झारखण्ड की 21वाँ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किनके द्वारा रांची स्थित भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाईन उद्घाटन किया गया ? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 

9. देश के सबसे बड़े व्यापार मेले “भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला” में फोक्स स्टेट की श्रेणी में झारखण्ड पवेलियन को कौन-सा पदक मिला ? स्वर्ण पदक

व्याख्या: 

  • 27 नवंबर 2021 को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के समापन अवसर पर केन्द्रीय अलसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने झारखण्ड पेवेलियन को फोक्स स्टेट श्रेणी में स्वर्ण पदक और प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया। 

  • इस मेले का आयोजन भारतीय व्यापार, संगठन, वाणिज्य एवं उधोग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया। 

10. हाल ही में नीति आयोग द्वारा बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2021 में झारखण्ड को कौन सा स्थान दिया गया ? द्वितीय 

व्याख्याः 

  • झारखण्ड को गरीबी के मामले में द्वितीय तथा बिहार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 

  • रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड में 42.16 प्रतिशत लोग गरीब हैं। 

  • केरल में सबसे कम गरीब हैं। 

11. बहु आयामी सूचकांक 2021 के अनुसार झारखण्ड में कितने प्रतिशत लोग कुपोषण का शिकार हैं ? 47.99%

व्याख्याः 

  • झारखण्ड में 47.99% लोग कुपोषण का शिकार है। 

12. झारखण्ड को बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2021 में झारखण्ड को कितना स्कोर प्राप्त हुआ है ? 0.202 

व्याख्याः 

  • झारखण्ड को बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 में 0.202 स्कोर प्राप्त हुआ है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र का स्कोर 0.246, एवं शहरी क्षेत्र का स्कोर 0.067 है। 

13. बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2021 के अनुसार झारखण्ड का सबसे गरीब जिला कौन सा है?  चतरा

व्याख्याः 

  • चतरा झारखण्ड का सबसे गरीब जिला है। जहाँ की 60.74% जनसंख्या गरीब है। 

  • वहीं पाकुड़ 60.66%, साहेबगंज ( 55.93%) एवं गढ़वा 53.26% गरीब जिले हैं। 

14. झारखण्ड का सबसे कम गरीब जिला है ? पूर्वी सिंहभूम

 व्याख्याः 

  • पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड का सबसे कम गरीब जिला है। 

    • जहाँ की केवल 23.99% जनसंख्या ही गरीब है। 

  • वहीं रांची इस मामले में द्वितीय स्थान पर है यहाँ की 27.7% जनसंख्या ही गरीब हैं। 

15. पी.एम. अनुसंधान फेलो के लिये झारखण्ड से किसे चुना गया है? शुभम गोपाल .

व्याख्याः 

  • झारखण्ड के शुभम गोपाल को प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलो के लिये चुना गया है। 

  • रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड में 42.16 प्रतिशत लोग गरीब हैं। 

  • केरल में सबसे कम गरीब हैं। 

  • इस योजना की घोषणा 2018-19 के बजट में की गई थी। 

  • मानव संसाधन मंत्रालय के द्वारा देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरूआत की गई थी। 

16. झारखण्ड लाईवलीहुड सोसाईटी लिमिटेड ने स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने तथा रोजगार प्रदान करने के लिए पारंपरिक आभूषणों के लिए कौन सा ब्रांड लॉन्च किया गया? आदिवा 

व्याख्याः 

  • आदिवा ब्रांड की लॉन्चिग का मुख्य उद्देश्य राज्य के पारंपरिक आभूषणों को एक नई पहचान के माध्यम से बड़े बाजार से जोड़कर राज्य की विरासत आदिवासी आभूषणों को बचाना तथा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगारी बनाना है। 

यूनिवर्सल पेंशन योजना 

  • इस पेंशन योजना के लाभ के लिये ए0पी0एल0 एवं बी.पी.एल. कार्ड की आर्हता को समाप्त कर दिया है 

  • अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा। 

  • गरीब, निःशुल्क निराश्रित जिनमें विधवा, एकल परित्याग महिलाएँ भी शामिल है, इन सभी को एक हजार रूपये महीने में सीधे बैंक खाता में प्राप्त होगा। 

18. नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखण्ड को 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में कौन सा स्थान के लिये सम्मान दिया गया ? प्रथम 

व्याख्याः 

  • झारखण्ड को 100 शहरी निकायों वाल राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 

  • देश के 3 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिये दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

  • पूवी जोन के 25-50 हजार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को सिटिजन फीडबैक के लिये बेस्ट सिटी के रूप में सम्मानित किया गया है।

  • इसी तरह गार्बेज 3 स्टार रेटिंग में भी झारखण्ड के जमशेदपुर को 3 रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

19. 16 वीं शिक्षा की वार्षिक रिपोर्ट ASER 2021 जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 6-14 वर्ष आयु समूह के बच्चों की सख्या में पिछले वर्ष की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई? 6.5 %  

व्याख्याः 

  • ASER रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 6-14 वर्ष आयु समूह बच्चों की संख्या में 6.5 % वृद्धि हुई है। 

  • 2020 में झारखण्ड के सरकारी विद्यायलों में नामित बच्चों (6-14 वर्ष) की संख्या 72.1 % थी, जो 2021 में बढ़कर 78.6 % हो गई है। 

20. झारखण्ड के किस स्थान में पहली फोर लेन सड़क बनाने की मंजूरी प्रदान की गई ? संथाल परगना 

(a) व्याख्याः 

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने झारखण्ड के संथाल परगना को पहली फोर लाईन सड़क हंसडीहा से महागामा को मंजूरी दी गई। इस सड़क मार्ग के NH-133 से जोड़ा जाएगा। इस सड़क की लम्बाई 52 कि.मी. होगी। 

21. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने “द पीपुल्स लीडर” पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक किनके जीवन पर आधारित है? सरयु राय

व्याख्याः 

  • “द पीपुल्स लीडर” पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा है। 

22. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा की शुरूआत झारखण्ड के किस जिले से की गई? खूटी

23. सार्वभौमिक योजना के साथ नक्सल प्रभावित जिलों खूटा, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, सरायकेला और सिमडेगा म यवक-युवतियों को खेल से जोड़ने के लिये किस योजना को लॉन्च किया गया?  सहाय योजना 

व्याख्याः 

  • 15 दिसंबर 2021 को हेमंत सोरेन ने खेल और खेल प्रतिभा को बढ़ावा दन क लिये सहाय योजना का शभारंभ किया। 

  • पंचायत, वार्ड प्रखड एवं जिले स्तर तक खेल में प्रतिभाशील यवाओं को हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply