AUGUST 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

 AUGUST 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRs

    Jharkhand current affairs 2022

    Updated upto 15 august

    • शहरों का प्रदूषण कम करने के प्रयास में पहले पायदान पर गुजरात और दूसरे पायदान पर बंगाल है

      • केंद्रीय पर्यावरण वन एवं मौसम परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जनवरी 2019 में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए झारखंड को 6 करोड़ राशि आवंटित किया गया था ,जिसमें झारखंड का एक शहर शामिल था 

    • गोंडा में आयोजित 18वां जूनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता में रांची जिले के टीम विजेता बनी है 

    • झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा राज्य के लोगों को सुखाड़ के लिए अनुदान देने का प्रस्ताव पेश किया गया 

      • इसमें वयस्क को ₹60 और बच्चों के लिए ₹45 प्रतिदिन अनुदान देने का प्रस्ताव दिया गया है

    • झारखंड के दो खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की और  लवलीचौबे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता यह दोनों झारखंड की लॉन बॉल टीम में शामिल थे

      • मेंस- 4 में भारतीय टीम में शामिल सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार ने रजत पदक जीता।

    • रांची में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण किया जाएगा 

      • रांची के सुकरहुटू में ट्रांसपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है 

      • कुल 40.68 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा 

      • जिसमें कुल लागत 113.24 करोड़ होगा

      • सुकरहुटू में आईटीबीपी परिसर के सामने 40.68 एकड़ भूमि पर केएमवी प्रोजेक्ट ने निर्माण शुरू कराया। 

    • रांची के 3 शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है 

      • शिप्रा (जमशेदपुर) 

      • आशारानी (बोकारो

      • और बिनेश्वर कुमार (चतरा

    • झारखंड के खूंटी जिले में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी 

      • इसके लिए कौशल विद्या उद्यमिता, डिजिटल एवं स्किल विश्वविद्यालय विधेयक 2022 पारित किया गया

      • स्किल यूनिवर्सिटी खूंटी में बने पॉलिटेक्निक कॉलेज से संचालित होगा.

    • हाल ही में डॉ विनय कुमार  द्वारा रचित पुस्तक “झारखंड के वीर शहीद” का लोकार्पण किया गया

    • झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा बनाई गई राखियों को राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में बेचा जाएगा 

      • इसकी शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन से की गई है

    • झारखंड के 3 लॉन बॉल खिलाड़ी सुनील बहादुर, चंदन कुमार और दिनेश कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचकर पदक को अपने नाम किया

    • 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया है।

    • रांची में आयोजित 12वां झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सेख आमिर अली ने स्वर्ण पदक जीता, विभूति प्रसाद को रजत पदक और जमशेदपुर के अरविंद बोस को कांस्य पदक मिला

    • झारखंड में घर-घर तिरंगा अभियान के लिए अधिकतम 11 करोड़ खर्च करने की अनुमति दी गई है 

      • इसमें ग्राम पंचायत अधिकतम 2500 ,पंचायत समिति अधिकतम ₹5000 और जिला परिषद सदस्य अधिकतम ₹25000 खर्च कर सकते हैं

    • जमशेदपुर में 8 से 9 अगस्त तक दो दिवसीय राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया 

      • इसका आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा किया गया था

    • आदिवासी फिल्म साकाम ओचेरे 

    • पुस्तक “Tribal philosophy” के लेखक Santosh kiro है

    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में झारखंड के 8 खिलाड़ियों ने 8 पदक प्राप्त किए हैं जिसमें से 5 स्वर्ण और तीन कांस्य पदक है

    • झारखंड में पहला जनजातिय महोत्सव 2022 का आयोजन 9 से 10 अगस्त तक रांची में किया गया 

      • इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था 

      • विश्व आदिवासी दिवस पर इसका उद्घाटन किया गया

    • हाल ही में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय जनजातीय फ़िल्म उत्सव का आयोजन 12 से 14 अगस्त तक रांची में किया गया

    • IIT  धनबाद के द्वारा portable hydrodynamic  turbine का निर्माण किया जाएगा

    • हाल ही में झारखंड के 2 पुलिस अफसरों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री बेस्ट अनुसंधानक मेडल के लिए हुआ है 

    • 12 अगस्त 2022 को ठाकुर विश्वनाथ सहदेव की 205 वी जयंती मनाई गई

    • झारखंड के रांची जिले के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लिए 2300 करोड़ की योजनाओं को शुरू किया जाएगा 

      • इन योजनाओं का क्रियान्वयन ADB, वर्ल्ड बैंक और स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा किया जाएगा

    • झारखंड के तीन शहर गोड्डा, चाकुलिया और बुंडू में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा

    • झारखंड के नागपुरी शार्ट फिल्म बांधा खेत को टाटा स्टील नेशनल फिल्म कंपटीशन में तीसरा स्थान मिला है

    • वित्त वर्ष 2022-23 के लिए झारखंड का पहला अनुपूरक बजट 3436.56 करोड रुपए का पेश किया गया

      • महिला एवं बाल विकास विभाग – 688 करोड़, 

      • पंचायती राज विभाग – 624 करोड़, 

      • स्वास्थ्य विभाग – 465 करोड़, 

      • अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग – 426 करोड़, 

      • नगर विकास विभाग – 127 करोड़, 

      • ऊर्जा विभाग – 188 करोड़, 

      • कृषि विभाग – 281 करोड़, 

      • गृह विभाग – 250 करोड़ रुपये 

    • ढाका में आयोजित पहली अंतर्राष्ट्रीय इंडो बांग्लादेश टारगेट बॉल खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड से 3 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टारगेट बॉल टीम में हुआ है 

      • इस प्रतियोगिता में भारतीय टारगेट बॉल की महिला एवं पुरुष वर्ग की दोनों टीमों ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. 

      • इस प्रतियोगिता का आयोजन बांग्लादेश टारगेट बॉल फेडरेशन के द्वारा 5 से 9 अगस्त के बीच ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित किया गया था. 

      • भारतीय टीम की सफलता में झारखंड के धनबाद के अमन चौरसिया, लाइबा सिद्दकी एवं मुस्कान अहमद भी शामिल थे.

    • झारखंड में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा

    • जमशेदपुर में 396 करोड़ की लागत से 500 बेड का नया मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। 

    • हाल ही में CCL ने तीन साल के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन प्रणाली मानक के निम्नलिखित प्रमाणपत्र हासिल किए हैं।

      • ISO 9001:2015 – गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली

      • ISO 14001:2015 – पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली

      • OHSAS 18001:2007 – व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली