AUGUST 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

 AUGUST 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1. मधुबनी जिले में चलाए जा रहे सुखेत मॉडल की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में की। सुखेत मॉडल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को गाय के गोबर के बदले रसोई के लिए गैस प्रदान की जाती है।

  2.  हाल ही में जारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में बेरोजगारी दर 13.8% रही।

  3.  पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने जीविका महिलाओं और ग्रामीण लोगों के साथ पुराने पेड़ों को बचाने के लिए ‘सेव आवर गार्जियन ट्रीप’ पारिस्थितिक आंदोलन की शुरुआत की। 

  4. पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री नीरज कुमार ने पटना साइंस कॉलेज में देश के पहले डॉल्फिन रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया।

  5.  भारतीय रेलवे बोर्ड ने बिहार के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसमें शॉपिंग मॉल और वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

  6.  बाघ के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मोहम्मद आरिफ को ‘टाइगर गार्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 

  7.  नवादा जिले की अर्चना कुमारी पॉलकेंद्रीय सूचना आयोग में नियुक्त हुई। 

  8. बिहार राज्य जन्म और मृत्यु अपडेट आंकड़े सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बना। साथ ही सड़क दुर्घटना पर रिसर्च करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना है।

  9. मधेपुरा जिला के कैप्टन आशुतोष कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

  10. बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के क्रियान्वयन के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ समझौता किया। 

  11. बिहार के जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद को सामाजिक और राजनीतिक कार्य में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु मौलाना अबुल कलाम आजाद अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  12.  हाल ही में सजीत वर्मा द्वारा लिखी गईफायर मेलोडी पुस्तक प्रकाशित की गई। 

  13.  बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत सपौल में मखाना उद्योग क्लस्टर के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

  14.  शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 40 शिक्षकों के साथ बिहार के दो शिक्षकों हरिदास शर्मा (कैमूर) एवं चंदना दत (मधुबनी) को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

  15.  पटना में कंप्रेस्ड बायोगैस का पहला प्लांट स्थापित किया जाएगा।

  16.  बिहार के कैमूर जिला में स्थित दर्गावती डैम को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। 

  17. 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हआ। 

  18.  पश्चिमी चंपारण में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, ग्लोबल कंजर्वेशन एश्योर्ड स्टैंडर्ड (CA/TS) के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला 14 वां टाइगर रिजर्व बना। 

  19. भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के. विजय राघवन ने बिहार के बक्सर जिले में विकेंद्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भस्मक का उद्घाटन किया। इसके तहत कचरे को रिसाइकिल कर उससे उर्जा उत्पादन किया

  20. 9 अगस्त को बिहार पृथ्वी दिवस मनाया गया। जबकि विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। 

  21.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 15 बार झंडा फहराकर बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

  22.  75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा बिहार के सिविल अधिकारी जितेंद्र कुमार को सर्वोच्च पुरस्कार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ प्रशस्ति’ से सम्मानित किया गया। 

  23. बिहार में पंचायत चुनाव 2021 की अधिसूचना 24 अगस्त 2021 को जारी की गई। इसकी घोषणा बिहार राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने की। 

  1. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा जारी बुजुर्गों के लिए जीवन की गुणवत्ता सूचकांक में बिहार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसमें बिहार को 51,82 अंक प्राप्त हुए।

  2.  बिहार के पटना में वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जहां क्रिकेट के अलावा 10 अन्य खेलों का भी आयोजन किया जा सकेगा। 

  3.  बिहार में सब्जी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने तरकारी ब्रांड की घोषणा की। तरकारी एक्सप्रेस सेवा के द्वारा सीधा खेत से घर-घर तरकारी पहुंचाया जाएगा। इसकी शुरुआत पटना से होगी।

  4.  भारतमाला-2 परियोजना के तहत बिहार में पहली बार पटना से कोलकाता शहर के बीच एक्सेस रिस्ट्रिक्टेड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। 

  5. बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकार और पूर्व आईएएस अधिकारी भगवती शरण मिश्रा का हाल ही में निधन हुआ। 

  6. हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में 5 साल तक के उम्र के 22.09% बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।