NOVEMBER 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

 NOVEMBER 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1.  बिहार की पहली और देश की दुसरी बड़ी कोसी-मेची नदी जोड़ों योजना पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भी मुहर लगा दी है। 4900 करोड़ रुपये की इस परियोजना का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र उठाएगा शेष 10 प्रतिशत ही राज्य सरकार को देना होगा। 

  2.  जगदीशपुर से दो बार विधायक रहे राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह का निधन हो गया है।

  3.  डॉ शंकर नाथ झा को राज्य के सर्वोच्च शिक्षा पुरस्कार, अबुल कलाम आजाद 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  4. तेलंगाना राज्य अपने पंचायत चुनाव में बिहार के पंचायत चुनाव के तकनीक को अपनाएगा। 

  5. आंध्र प्रदेश राज्य में बिहार की तर्ज पर भूमि सर्वेक्षण किया जाएगा।

  6.  वर्ष 2025तक बिहार के निर्यात को 20 गुना बढ़ाकर देश के कुल निर्यात का 10% करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

  7.  बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बिहार डायरी 2022 एवं कैलेंडर 2022 का लोकार्पण किया गया। 

  8. सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने जनजातियों के विकास के लिए विश्वविद्यालय की डाक्यूमेंट्री फिल्म‘उम्मीद‘ ने देश भर में दूसरा पुरस्कार जीता है। राष्ट्रीय ग्रामीण और पंचायती राज संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस डॉक्यूमेंट्री को दूसरे पुरस्कार से नवाज गया। 

  9.  इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री के मामले में बिहार देश में चौथे स्थान पर

  10.  ई भंडारण प्रणाली को लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य

  11.  8 वर्ष की आद्या कुमारी को 1 दिन के लिए यूनिसेफ बिहार के प्रमुख के रूप में चुना गया। 

  12.  यूनिसेफ और शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बाल अधिकार यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  13.  केंद्र की मदद से बिहार में 8 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

  14.  बिहार सरकार ने घोषणा के अनुसार पटना से कोलकाता के बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा जो बिहार के 5 जिलों से होकर गुजरेगी. इसकी लंबाई 550 किलोमीटर होगी। 

  15. बिहार के पहले खाद्य प्रसंस्करण कार्यालय का पटना में उद्धघाटन केन्द्रीय खाद् उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने किया।

  16.  नालंदा के बिहार शरीफ में NH 20 के किनारे भागन बीघा में राज्य का पहला मॉडल फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां नए तकनीको से फूल फसल की नर्सरी तैयार की जाएगी।

  17.  राज्य में सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत तारी के बदले नीरा के उत्पादन करने वालों को राज्य सरकार द्वारा ₹100000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

  18. मनिहारी कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को इजुकेशन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2021 में उन्हें उड़ान साहित्यिक सम्मान, मातछाया साहित्यिक सम्मान प्राची डिजिटल प्रकाशन उत्तराखंड से सम्मानित किया जा चुका है ।

  1. पटना के गांधी मैदान में नेशनल हैंडलूम एक्सपो का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी और उद्योग मंग सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेशनल हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ किया। 

  2. बिहार विधानसभा द्वारा बिहार तकनीक सेवा आयोग संशोधन विधेयक 2021 पारित किया गया है। संशोधन विधेयक के अनुसार अब तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष या अधिकतम 70 वर्ष । 

  3.  बिहार विधान परिषद देश का पहला डिजिटल सदन (e – sadan) बन गया है। यहां अब सारे कामकाज पेपर लेस होंगे।

  4.  नीति आयोग ने राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरों पर गरीबी को मापने के लिए पहला बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी किया है। इस सूचकांक के अनुसार बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, जहां 51.91% आबादी गरीब है। केरल इस मामले में सबसे अच्छा है। जहां, केवल 0.71% लोग – ही गरीब हैं। कुपोषित लोगों की संख्या सर्वाधिक बिहार राज्य में है। 

  5.  सभी को पर्याप्त मात्रा में ताज़ी हरी सब्जी उपलब्ध कराई जा सके इसके बिहार सरकार के कृषि विभाग ने छत पर बागवानी योजना की शुरुआत की है | योजना के तहत छत पर बागवानी के लिए लागत पर 50प्रतिशत की सब्सिडी लाभार्थी व्यक्तियों को सरकार की और से दी जाएगी |इस योजना में पटना, गया, भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र शामिल है। 

  6. कृषि विभाग द्वारा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से बिहान एप एवं डैस बोर्ड का निर्माण किया है। इस ऐप पर फसलों की स्थिति, उपज, कीमत, मौसम सहित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होगी। BIHAN- Bihar, horticulture Agriculture, Natural, Resource, management App 

  7. ग्रामीण सड़कों के निर्माण में बिहार को स्कॉच अवार्ड मिला है। ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन चल रही मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना को स्कॉच संस्थान ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रजत पुरस्कार प्रदान किया है। 

  8. आठ लेन वाले 695 किलोमीटर लंबे बिहार के दूसरे एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूर्वी चंपारण के रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया के मध्य किया जाएगा।

  9.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि, बिहार सरकार के कर्मचारी और राज्य के लोग 26 नवंबर को प्रतिबंध दिवस’ के अवसर पर शपथ लेंगे कि वह शराब का सेवन नहीं करेंगे। 

  10.  गलवान घाटी में शहीद हुए 16वीं बटालियन के कर्नल बा संतोष बाबू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मरणोपरांत महावीर चर से सम्मानित किया गया।

  11.  वाल्मीकिनगर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए कैबिनेट ने मंजूरी मिल गई है। वहां कन्वेंशन सेंटर के साथ चार ब्लॉक में 102 कमरे का अतिथि गृह भी बनाया जाएगा। 121 करोड रुपये की लागत से यह कन्वेंशन सेंटर तैयार किया जाएगा। 

  12. बिहार के पहले पशु प्रजनन उत्कृष्टता केन्द्र का उद्घाटन पूर्वी चंपारण पीपराकोठी में किया गया7 नवंबर, 2021 को इसका उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू ने किया।

  13. बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच 7 गांव की अदला-बदली की जाएगी। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के 7 गांव बिहार में एवं बिहार के बगहा अनुमंडल के 7 गांव उत्तर प्रदेश में शामिल किए जाएंगे। 

  14. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत का पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर और कैमूर में बनेगा।

  15.  जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘नदी शहर गठबंधन’ की शुरूआत की गई है। इस गठबंधन के तहत अभी 30 शहरों को शामिल किया गया है। इसमें बिहार के चार शहर पटना, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर शामिल है। 

  16.  बाढ़ (पटना) में NTPC की तीसरी यूनिट से बिजली का उत्पादन शुरू  इस यूनिट की क्षमता 660 मेगावाट की है. इनमें से 401 मेगावाट बिजली बिहार को मुहैया कराई जाएगी।

  17.  नीतीश कुमार व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बरौनी एनटीपीसी के स्टेज-2 के तहत निर्मित 250 मेगावाट की दो इकाईयों का लोकार्पण किया। 

  18. बिहार विधानसभा के कुशेश्वरस्थान(दरभंगा) एवं तारापुर(मुंगेर) क्षेत्र में हुए उपचुनाव में क्रमश: जनता दल यूनाइटेड के अमन भूषण हजारी एवं राजीव कुमार सिंह ने चुनाव जीता। 

  19.  पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने गोपालगंज में जी प्लस-5 कोर्ट भवन का उद्घाटन किया। 

  20.  प्रगति मैदान में आयोजित 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन को गोल्ड पुरस्कार मिला है।साथ ही पार्टनर स्टेट के तौर पर भी बिहार को स्वर्ण पदक मिला