1-11 SEPT 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS IN HINDI
You are currently viewing 1-11  SEPT 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS IN HINDI

34

 1-11 SEPT 2022 

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS IN HINDI

  • G.E.L. चर्च रांची के नए महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना  को बनाया गया
  • सेल RDCIS, रांची और IIT (ISM) धनबाद के बीच रोलिंग प्रक्रिया में नैनो प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग हेतु समझौता हुआ।
  • केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान , रांची में देश का पहला ब्रेन स्टिमुलेशन लैब का उद्घाटन निदेशक डॉ वासुदेव दास ने किया। 
  • उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 29 से 31 अगस्त तक 87वा ऑल इंडिया इंटर रेलवे एथलेटिक्स  चैंपियनशिप में  प्रियंका केरकेटा  ,रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 6.2 मीटर लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। 
  • झारखंड की बोकारो जिले की रहने वाली बिपाशा ने कुर्ती में संपन्न वर्ल्ड जूनियर पावरलिफ्टिंग में 52 किलो अनइक्विप्ड केटेगरी में कांस्य पदक जीता

  • झारखंड के 3 शिक्षकों को 5 सितंबर को राज्य पुरस्कार दिया जाएगा। 
    • उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु  चतरा के सहायक शिक्षक बिनेश्वर कुमार 
    • प्लस टू उच्च विद्यालय चंदनक्यारी की शिक्षिका आशारानी
    • एसएस प्लस टू हाई स्कूल चिल दाग रांची के प्राचार्य  अवनींद्र सिंह
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर की शिप्रा  को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया 
    • शिप्रा जमशेदपुर के टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा की शिक्षिका है
    • उन्हें पुरस्कार के रुप में 50000 की राशि और सिल्वर मेडल दिया जाएगा
  • अरविंद कुमार सिंह ने सेल के निदेशक (तकनीकी परियोजना एवं कच्चा माल) पद का ग्रहण किया। 
  • संजना कुमारी लोहरदगा निवासी पारा बैडमिंटन खिलाड़ी है
  • झारखंड में विधानसभा सीट 81 से बढ़ाकर 160 करने की मांग सभी पार्टियों के द्वारा किया जा रहा है। 
  • छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ के संस्थापक ईश्वरी प्रसाद का निधन हो गया
    • FORMED –  8 मई 1968 को
    • संगठन को 11.08.1975 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया था।
  • इंद जतरा मेला का आयोजन रांची में किया गया। 
  • नौवां विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड के दो खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता। 
    • इस प्रतियोगिता का आयोजन किर्गिस्तान के बिस्केक  में किया गया था। 
    • झारखंड के अशोक कुमार गुप्ता ने 490 किलोग्राम वजन उठाकर मास्टर वर्ग में रजत पदक जीता। 
    • प्रतिभा हेंब्रम ने सीनियर वर्ग में  400 किलोग्राम वजन उठाकर मास्टर वर्ग में रजत पदक जीता। 
    • झारखंड की हेमा तिर्की ने 410 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता
  • परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद(उप्र ) का 57 वां शहादत दिवस 10 सितंबर को मनाया जाएगा। 
  • भोजपुरी का शेक्सपियर भिखारी ठाकुर को कहा जाता है। 

रामचंद्र मांझी की जीवनी (Biography of Ramchandra Manjhi )   

  • रामचंद्र मांझी का जन्म  वर्ष 1925 में हुआ था। 
  • रामचंद्र मांझी बिहार के सारण जिले के रहने वाले  थे। 
  • रामचंद्र मांझी बिहार के  प्रसिद्ध लोक कलाकार  थे।
  • रामचंद्र मांझी ‘लौंडा नाच’ के लिए मशहूर थे। 
  • रामचंद्र मांझी को पद्म श्री अवार्ड 2021 में  मिला था। 
  • वर्ष 2017 में Sangeet Natak Akademi Award भी मिला था।  
  • बिहार का लौंडा नाच लोक नृत्य में से एक माना जाता है। 
  • पद्म श्री अवार्डी रामचंद्र मांझी का निधन 7 September 2022 को हुआ ।

11  SEPT 2022 
JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 

  • झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड राज्य  विद्युत नियामक आयोग (JSERC) के नए अध्यक्ष बने .
  • झारखंड जनजातीय परामर्शदात्री परिषद का सदस्य कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को मनोनीत किया गया है .
  • सिकिदिरी कैनाल पर 2 मेगा वाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने में असफल होने के लिए कोलकाता की मैसर्स  विक्रम सोलर  कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया .
  • युवा कबड्डी सीरीज का आयोजन रांची के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स होटवार के हरिवंश तना भगत इनडोर स्टेडियम में होगा 
    • सीरीज का पहला चरण जयपुर की मेजबानी में हुआ था 
    • सीरीज का दूसरा चरण की मेजबानी झारखंड करेगा
  • झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के नए अध्यक्ष :  मैरी नीलिमा केरकेट्टा/Mary Neelima Kerketta (IAS 1994 batch) 
  • केंद्र सरकार के सहयोग से गुमला जिले के चैनपुर अनुमंडल में 50 बेड का अस्पताल बनेगा 
    • अस्पताल के निर्माण पर कुल ₹24 करोड़ खर्च होंगे 
    • इसमें 60% केंद्र और 40% राशि राज्य सरकार वहन करेगी
  • CMPDI के निदेशक (तकनीकी/इंजीनियरिंग) शंकर नागाचारी बने
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने दक्षिण कोरिया के हंगूक विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया 
    • इससे दोनों विश्वविद्यालय के छात्र आपस में भाषाएं आदान प्रदान करते हुए कोरियाई और हिंदी भाषा का अध्ययन करेंगे
  • 21वी जूनियर राष्ट्रीय वुसु प्रतियोगिता में झारखंड ने दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ कुल 7 पदक जीते हैं 
    • यह प्रतियोगिता को जी कोर्ट में आयोजित किया गया था
  • विधानसभा का विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में 48 वोट गिरे 
    • झामुमो 29  
    • कांग्रेस 15 
    • राजद 1  
    • अन्य 3  
    • वॉक आउट किए गए वोट 29 
      • भाजपा 25
      • आजसू 2  
      • निर्दलीय 2 
  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के वैज्ञानिक डॉ सोहन राम को भारतीय तिलहन अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद ने तीसी की तीन उन्नत किस्म विकसित करने के लिए  सम्मानित किया .
  • यह तीनों किस्मत झारखंड स्टेट वैराइटल रिलीज कमेटी व सेंट्रल वैराइटल रिलीज कमेटी से अनुशंसित और अनुमोदित है
    • प्रियम (BAU -2012-1 )
    • दिव्या (BAU -6-3 )
    • विरसा तीसी (BAU -15-3 )
  • 10 वा  राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रांची पहले स्थान पर  स्थान पर रहा। 
  • ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम होटवार रांची में आयोजित राज्य स्तरीय पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में रांची के अतुल रंजन विजेता और रांची के ही कमल अग्रवाल उप विजेता बने महिलाओं में लोहरदगा की संजना कुमारी विजेता बनी। 

Leave a Reply