October 2022 Jharkhand Current Affairs for JSSC JPSC
You are currently viewing October 2022 Jharkhand Current Affairs  for JSSC JPSC

 Daily Jharkhand Current Affairs 2022 for JSSC/JPSC

October 2022 Jharkhand Current Affairs for JSSC JPSC

JHARKHAND20CURRENT20AFFAIRS

29 OCTOBER 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

  • गिरिडीह में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक(पुरुष 5 महिला 2 ) जीता।
  • हाल ही में झारखंड कृषि निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के कुल 24 जिलों में से 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखा से ग्रसित है।
  • झारखंड के राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज व कोच विभूति प्रसाद सिंह का निधन हो गया।
  • कार्तिक उरांव की 98वीं जयंती
    • कार्तिक उरांव का जन्म गुमला जिला के लिटाटोली गांव में 29 अक्तूबर 1924 को हुआ था।
    • कार्तिक उरांव ने 1959 में दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमेटिक पावर स्टेशन “हिंकले न्यूक्लियर पावर प्लांट” का प्रारूप ब्रिटिश सरकार को दिया था .
    • कार्तिक उरांव ने आदिवासियों की जमीन लूटने से बचाने के लिए सबसे पहला आंदोलन किया था.
    • कार्तिक उरांव 9 साल तक विदेश में रहने के बाद मई 1961 में स्वदेश लौटे.
    • वे रांची के HEC में सुपरीटेंडेंट कंस्ट्रक्शन डिजाइनर के पद पर थे .
    • वे तीन बार सांसद और एक बार विधायक बने थे.
    • जवाहरलाल नेहरू के कहने पर वर्ष 1962 में 1962 में कांग्रेस से लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में खड़े हु लेकिन चुनाव हार गये .
    • 1967,1971 व 1980 लोकसभा चुनाव में लोहरदगा से सांसद बने थे.
    • 1977 में लोकसभा में हारने के बाद 1977 में उन्होंने बिशुनपुर विधानसभा से चुनाव जीते थे.
    • 8 दिसंबर, 1981 को उनका निधन हुआ था.

    • कार्तिक उरांव छोटानागपुर के काला हीरा के रूप में जाने जाते हैं।



28 OCTOBER 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

Q.सहाय योजना कब शुरू किया गया था ? ?  

Ans : झारखंड को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए सहाय योजना की शुरुआत झारखंड के 5 जिलों में 2021 में शुरू किया गया था ।

Q. सहाय योजना झारखंड के कितने जिलों में शुरू किया गया है ? 

Ans : ये 5 जिले हैं- खूंटी, गुमला, सरायकेला-खरसावां , पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा

Q.सहाय योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किस जिले से किया था ?

Ans :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2021 के दिसंबर माह में पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से सहाय योजना की शुरुआत की थी ।

  • इसके तहत 14 से 19 साल के करीब 70000 युवाओं को विभिन्न खेलों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ।

  • इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड के पांच उग्रवाद प्रभावित जिलों के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें  पहचान दिलाकर सकारात्मक जीवन जीने हेतु प्रेरित करना है। 

सहाय कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन

  • इसी योजना के लक्षित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पहली बार झारखंड में सहाय कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।

  • सहाय कप प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा ।

  • यह प्रतियोगिता झारखंड के सभी जिलों में पहले पंचायत स्तर पर होगी, इसके बाद प्रखंड स्तर पर, फिर जिला स्तर पर होगा ,अंत में इन पांचों जिलों के बीच अंतर जिला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा  

  • सहाय योजना के तहत चार खेलों का आयोजन होगा – एथलेटिक्स, हॉकी ,फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता 

  • जिला एवं राज्य स्तर पर विजेताओं और उप विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा। 

Q.बीसीसीएल के नए निदेशक कार्मिक कौन होंगे ? 

Ans : मुरली कृष्ण रामालाह

  • सेल के महाप्रबंधक मुरली कृष्ण रामालाह बीसीसीएल के नए निदेशक कार्मिक होंगे। 

  • लोक उद्यम चयन बोर्ड के द्वारा उनका नियुक्ति को मंजूरी मिल गया है।


चिलखारी नरसंहार क्या है ? What is Chilkhari Massacre?

26 अक्टूबर 2007 को नक्सलियों द्वारा गिरिडीह के देवरी के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चिलखारी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी समेत 20 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। 

इस हत्याकांड के आरोपी नक्सलवादी महेंद्र बरनवाल उर्फ़  महेंद्र मोदी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया।


Q.झारखंड के सुजीत मुंडा किस खेल से संबंधित है ? 

Ans : cricket

  • ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में झारखंड के सुजीत मुंडा का चयन हुआ है

  • झारखंड के वर्तमान खेल मंत्री :  हफीजुल हसन

24,25,26,27 OCTOBER 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

  • महेंद्र सिंह धोनी ने धोनी एंटरटेनमेंट नामक फिल्म निर्माण कंपनी बनाई है। 
  • भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु खूंटी आने वाली पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी
  • गोड्डा  से टाटा के लिए पहला ट्रेन गोड्डा टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी सांसद निशिकांत दुबे ने दिखाकर रवाना किया। 
  • CCL के निदेशक तकनीकी (योजना /परियोजना) बी साईं राम बने हैं .
  • झारखंड के कुल 24 में से 19 जिले आकांक्षी जिले हैं।
  • CMPDI के तकनीकी निदेशक अजय कुमार बने
  • खूंटी  के बिरसा  कॉलेज में निर्मित हॉकी टर्फ  मैदान को एप FIH फील्ड सर्टिफिकेट मिला है .
  • झारखंड के युवा 13व इंटरनेशनल सीआइपीसी यूथ फोरम में भाग लेने हेतु जर्मनी जाएंगे। 
  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का गुमला में स्थित कॉलेज आफ फिशरीज साइंस का आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ एस अयप्पन करेंगे। 
  • झारखंड के देवघर में स्थित जसीडीह स्टेशन का नाम बाबा बैजनाथ जंक्शन किया जा सकता है। 

21,22,23OCTOBER 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

Q.झारखंड में मदिरा की प्रमाणिकता किस एप्लीकेशन के द्वारा किया जा सकता है

Ans : JSBCL Consumer Application

EXPLANATION :

JSBCL Consumer Application ऐप के माध्यम से शराब की बोतल पर स्थित क्यूआर कोड को स्कैन करने पर मदिरा का ब्रांड का नाम ,MRP इत्यादि संबंधी सूचना प्राप्त किया जा सकता है

  • झारखंड ओपन स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन रांची की टीम बनी.प्रतियोगिता का आयोजन रांची के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया गया था

  • 21 OCTOBER : पुलिस शहीद संस्मरण दिवस

Q.गोड्डा  टाटानगर एक्सप्रेस का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया ?? 

Ans :  निशिकांत दुबे के द्वारा

Q.झारखंड में नेशनल कॉल सेंटर की स्थापना कहां किया गया ?

Ans : रांची

EXPLANATION :

  • भारत सरकार के द्वारा नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1955 एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) अधिनियम 1989 के तहत झारखंड के रांची के मोरहाबादी में स्थित कल्याण कॉन्प्लेक्स में नेशनल कॉल सेंटर की स्थापना किया गया है। 

Q.FSSAI के अनुसार सुरक्षित खानपान के मामले में झारखंड कितने स्थान पर है ? 

Ans : झारखंड 12वें स्थान

EXPLANATION :

  • हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के द्वारा चौथा स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स 2021-22 जारी किया गया है।  

  • इस इंडेक्स में सुरक्षित खानपान के मामले में देश के 19 राज्यों का स्कोर 50 /100  से कम है ।

  • रिपोर्ट के अनुसार 20 बड़े राज्यों में तमिलनाडु राज्य सुरक्षित खानपान के मामले में सबसे आगे है। वहीं पर केंद्र शासित प्रदेश  दिल्ली दूसरे स्थान पर है। 

  • सुरक्षित खानपान के मामले में  झारखंड 12वें स्थान पर है ।

  • छोटे राज्यों में पहले स्थान पर गोवा है ।

JPSC के नए सचिव कौन बने हैं ? नेसार अहमद

गुमानी स्वराज सिंचाई योजना से लाभान्वित राज्य है ? साहिबगंज

सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से  झारखंड के कौन से जिले लाभान्वित है ? देवघर और जामताड़ा

Q.झारखंड आकस्मिकता निधि अधिनियम 2001 के तहत झारखंड सरकार के द्वारा कितना रुपया निकाला जा सकता है ? 

Ans : 1200 करोड़

EXPLANATION :

  • 21 अक्टूबर 2022 को झारखंड कैबिनेट के द्वारा 25 प्रस्ताव की मंजूरी दी गई। 

  • झारखंड आकस्मिकता निधि अधिनियम 2001 में संशोधन किया गया 

  • इसके तहत पहले 500 करोड़ रुपए निकाले जा सकते थे 

  • अब इसे बढ़ाकर 1200 करोड़ रुपए कर दिया गया है। 

Q.झारखंड इथेनॉल उत्पादन नीति 2022 ,के तहत इथेनॉल उद्योग में निवेश पर कितना सब्सिडी दिया जाएगा ? 

Ans :  25%

EXPLANATION :

  • 21 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट के द्वारा 25 प्रस्ताव की मंजूरी दी गई। 

  • झारखंड में किसानों की आय बढ़ाने और हरित ईंधन के क्षेत्र को विकसित करने हेतु झारखंड सरकार ने झारखंड इथेनॉल उत्पादन नीति 2022 को मंजूरी दी।  

  • इस नीति के तहत इथेनॉल उद्योग में निवेश पर 25% तक सब्सिडी दिया जाएगा। 

  • यह सब्सिडी ST, SC, महिला व दिव्यांग जनों को 5% अतिरिक्त मिलेगा। 

  • यह राशि छोटे उद्योगों के लिए अधिकतम 10 करोड़  और अन्य के लिए 30 करोड़ तक होगा। 

  • झारखंड कैबिनेट की प्रधान सचिव :  वंदना दादेल 

  • रांची के कांके में स्थित कदमा नामक जगह में सीसीएल का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। 

Q. झारखंड में कितना किसान पाठशाला खोला जाएगा

Ans : 100

EXPLANATION :

  • झारखंड में 100 किसान पाठशाला खोला जाएगा।  खूंटी के लोयनकेल  गांव में 25 एकड़ में किसान पाठशाला का उद्घाटन हेमंत सोरेन ने किया। 

  • हेमंत सोरेन के द्वारा खूंटी के कर्रा  में 322 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।  उन्होंने कहा राज्य की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर किसानों को खेती का अनुमति मिलेगा।  किसान जब तक खेती करेगा तब तक वह सरकारी जमीन उसकी होगी। 

Q.किक फॉर झारखंड क्या है ? 

Ans : खेल प्रतियोगिता

EXPLANATION :

  • झारखंड में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार का शिक्षा विभाग के द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा 

  • झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर “किक फॉर झारखंडझारखंड नाम से यह प्रतियोगिता 5 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा

किक फॉर झारखंड मैं कौन से विद्यार्थी भाग ले सकते हैं ? 

  •  इसमें प्राथमिक(पहली से पांचवी कक्षा तक), मध्य(छठी से आठवीं कक्षा तक) माध्यमिक और हाई स्कूलों के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं मॉडल विद्यालय के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। 

  • प्रतियोगिता तीन स्तर पर आयोजित किया जाएगा

  • प्राथमिक विद्यालयों के लिए सिर्फ विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होगा

  • माध्यमिक विद्यालयों के लिए विद्यालय, प्रखंड और जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगा 

  • माध्यमिक व हाई स्कूल विद्यालयों के लिए प्रखंड ,जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

Q.झारखंड में अनधिकृत घरों को नियमित करने के लिए समिति का गठन किया गया है,इस समिति में कुल कितने सदस्य होंगे ? 

Ans : 10 सदस्य

EXPLANATION :

  • झारखंड में अनधिकृत घरों को नियमित करने के लिए 10 सदस्य समिति का गठन किया गया है. 

  • इस समिति के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक होंगे।

  •  इस समिति को  अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमितीकरण करने की योजना 2022 का प्रारूप तैयार करने का काम सौंपा गया है। 

Q.बेरोजगारी के मामले में झारखंड देश में कितने स्थान पर है ? 

Ans : पांचवें स्थान पर

EXPLANATION : 

  • सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के सितंबर माह की रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी दर में झारखंड देश में पांचवें स्थान पर है।  

  • झारखंड में बेरोजगारी दर 12.2% है। 

  • जबकि बिहार 11.04% बेरोजगारी दर के साथ देश में छठवें स्थान पर है।

  • देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी 23.8 प्रतिशत के साथ राजस्थान में है। 

Q.अंडर 17 महिला फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तानी झारखंड के किस महिला खिलाड़ी ने किया  ? 

Ans : अष्टम उरांव

EXPLANATION : 

  • अंडर 17 महिला फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की 6 खिलाड़ी थी। 

  • इनका नाम है :  अष्टम उरांव , नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की। 

  • अष्टम उरांव इस टीम का कप्तान थी। 

Q.झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सफल कार्यान्वयन को लेकर कितना राष्ट्रीय पुरस्कार मिला  ? 

Ans : तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार

EXPLANATION : 

  • गुजरात के राजकोट में आयोजित इंडिया अर्बन हाउसिंग कांक्लेव 2022 में झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सफल कार्यान्वयन को लेकर तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला 

इन श्रेणियों में झारखंड को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिला 

महिला सशक्तिकरण पहल के अंतर्गत योजना के तहत हजारों महिलाओं को घर का स्वामित्व के क्षेत्र में

रानी मिस्त्री एवं निर्माण क्षेत्र में महिलाओं को कार्य का अवसर के क्षेत्र में

समुदाय उन्मुख परियोजना के तहत कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के लिए बेहतर आवासीय परियोजना उपलब्ध कराने के क्षेत्र में

Q.झारखंड के शहरों के विकास और बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए एशियाई विकास बैंक(ADB) कितना करोड़ रुपए खर्च करेगा  ? 

Ans : 1280 करोड़ रुपए (अन्य : 2800 करोड़)

EXPLANATION : 

  • झारखंड के शहरों के विकास और बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए लगभग 5230 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। 

  • केंद्र सरकार का वित्त विभाग ने इसकी सहमति दी है

  • इसमें से एशियाई विकास बैंक(ADB) 1280/2800 करोड़ रुपए खर्च करेगा। 

  • 4000 करोड़ की योजनाओं के क्रियान्वयन पर काम चल रहा है .

1200 करोड़ रुपए का अंशदान राज्य सरकार का होगा .

12 OCTOBER 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

  • यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक कुवैत में होगा , जिसमें झारखंड की आशा किरण बारला भाग लेने हेतु कुवैत रवाना होगी। 


  • झारखंड सरकार ने मजदूरों को प्रतिदिन मिलने वाला न्यूनतम मजदूरी दर को 71.22 रुपया बढ़ाया।  

(रुपया में )

पूर्व वेतन 

वर्तमान वेतन 

अकुशल कर्मचारी 

8571 

10422 

अर्धकुशल कर्मचारी

8977 

10915 

कुशल कर्मचारी

11935 

14511 


  • झारखंड के प्रधान मुख्य  वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव बने। 

  • झारखंड की लीला साहू का संबंध किस क्षेत्र से है ? पर्वतारोही

11  October 2022  Jharkhand Current Affairs for JSSC/JPSC

19 प्रस्तावों को मंजूरी 

  • उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए 21 स्कोडा कार आकस्मिकता निधि से खरीदी जाएगी 

  • झारखंड खुले में शौच मुक्त (ODF free) 2018 में घोषित हुआ था .राज्य में ओडीएफ गांवों की संख्या 29654 है

  • कुडुख भाषा का चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बांग्लादेश और 16 राष्ट्र सम्मेलन महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 

    • बेस्ट पीएचडी अवार्ड :  डॉ निशा नीलम कुजुर

    • बेस्ट कुडुख साहित्यकार अवार्ड :  डॉ उषा रानी मिंज

    •  कुडुख लिटरेरी सोसायटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसके केंद्रीय अध्यक्ष डॉ हरी उराव  को नियुक्त किया गया। 

  • झारखंड में सेवारत कर्मियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 4% बढ़ाया गया।  बढ़ा हुआ DA एक जुलाई 2022 से लागू होगा। राज्य कर्मियों को अब 38 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022

  • मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 को हाल ही में झारखण्ड सरकार के कैबिनेट ने मंजूरी दी। 

  • मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सड़क योजना के तहत युवाओं को ग्रामीण सड़कों पर वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है. 

  • वाहन खरीदने पर सरकार ब्याज पर सब्सिडी भी देगी. 

  • योजना में सरकार प्राइवेट बस ऑपरेटरों को भी प्रोत्साहित करेगी.

  • इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक , छात्रों व  पेंशन प्राप्ती   महिलाओं को किराया नहीं देना होगा।  

  • इसके तहत राज्य के ग्रामीण सड़को  में वाहन संचालक  ऑपरेटर को सुविधाएं दी जाएगी। 

  • परमिट की स्थाई स्वीकृति 5 सालों के लिए होगी। 

  • वही रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन टैक्स फ्री कर दिया गया है।  

  • 500 आवेदकों को जो ऑपरेटर होंगे उन्हें वित्तीय सहायता के लिए ब्याज सब्सिडी 5 साल की होगी।  

  • योजना पर ब्याज सब्सिडी के लिए 20 करोड़ सरकार खर्च करेगी। 

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

  • हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ” आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम ”  का दूसरा चरण का शुभारंभ  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 अक्टूबर को गिरिडीह से शुरू किया जाएगा। 

    • इससे पूर्व 16 नवंबर 2021 से 28 सितंबर 2021 तक पूरे राज्य में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पहला चरण चला था

  • आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम कार्यक्रम दो चरणों में होगा।

  • पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर और दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर तक चलेगा।  

  • इस योजना के तहत जन उपयोगी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। 

  • इस अभियान के तहत झारखंड सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित  ग्राम योजना, पोटो  हो खेल विकास योजना, फूलों जानो आशीर्वाद अभियान, सोना सोबरन  धोती साड़ी वितरण योजना, कंबल वितरण, छात्रवृत्ति योजना जैसे लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। 

सरना ,हरगड़ी, मसना का संरक्षण  के लिए योजना

  1. जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए सरना ,हरगड़ी, मसना के विकास के लिए योजना को मंजूरी दी गई। 

    1. इसके तहत सरना ,हरगड़ी, मसना स्थल खतियान में अगर दर्ज है , तो अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, रांची को भूमि हस्तांतरण  कर संरक्षण किया जाएगा। 

    2. यदि खतियान में सरना ,हरगड़ी, मसना स्थल का किस्म जंगल-झाड़ी दर्ज है तो इस भूमि को वन पट्टा का आवंटन विभाग को दिलाया जायेगा है, व पट्टा निर्गत कर संरक्षण का काम किया जाएगा। 

    3. रैयती भूमि पर स्थित सरना ,हरगड़ी, मसना स्थल तो भूमि अधिग्रहण एक्ट 2013 के तहत अधिग्रहित कर उसका संरक्षण किया जाएगा। 

  • केंद्र प्रायोजित स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव व संचालन के लिए सुलभ इंटरनेशनल का चयन हुआ है।

  • रांची के कोलमा  गांव मेंलाह प्रोसेसिंग एवं मूल्यवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरुआत और झारखंड सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा  संचालित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। 

  • रांची के नामकुम में स्थित भारतीय प्राकृतिक राल  एवं गोंद संस्थान(Indian Institute of Natural Resin and Gum) का नाम बदल कर राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान(National Institute of Secondary Agriculture.) किया गया। 

  • लाल एवं लाडली योजना झारखंड में सीसीएल के द्वारा चलाया जाता है। 

  • फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप में भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम की कप्तान झारखंड के रांची की अष्टम उरांव  है।

10  October 2022 Jharkhand Current Affairs for JSSC/JPSC

  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज की एनएसएस इकाई के द्वारा दुधारू पशुओं में  लम्पी वायरस के बढ़ते प्रकोप व बचाव  पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

  • रांची के इटकी प्रखंड में मेडिको सिटी के लिए अधिग्रहित भूमि पर अब राज्य सरकार निजी विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी।

    • सरकार द्वारा प्रस्तावित मेडिको सिटी को रिनपास कांके में स्थानांतरण कर विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाएगा।

    • इसके लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 3000 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।

    • राज्य सरकार विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए फाउंडेशन को 99 वर्ष के लिए निशुल्क लीज पर जमीन देगी।

    • मेडिको स्वीटी के लिए अधिग्रहित भूमि और  इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला के केसरी हिंद भूमि को मिलाकर करीब 150 एकड़ जमीन पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

  • पुस्तक  ” You Will Love Him, If You Know Him “  का विमोचन झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया।

  • भारतीय टीम ने  रांची के जेएससीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराया

  • झारखंड की गीता खलखो ने 36वे  राष्ट्रीय खेल में वुशु  प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता 

  • राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ का स्थापना रांची में किया गया जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगम उराव  चुने गए .

  • हाल ही में दिल्ली में झारखंड के रांची के  वॉलीबॉल प्रशिक्षक जयदीप सरकार को United Nations की निकाय ECOSOC के द्वारा Dr. Bhimrao Ambedkar National Award से सम्मानित किया गया है .

  • उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार का स्थानांतरण झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में हुआ है। 

  • झारखंड के 3 छात्रों का चयन World Skill Competition 2022 में हुआ है।

  • रांची रेलवे स्टेशन को 447 करोड़ की लागत से पुनर विकसित किया जाएगा।

9  October 2022 Jharkhand Current Affairs for JSSC/JPSC 

  • 21वां कार्तिक उरॉव स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रांची में होगा। 

  • गुतरु मेला का आयोजन रांची के बुढ़मू प्रखंड में हुआ। 

  • आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 12 अक्टूबर से शुरू होगा 

  • भारतीय क्रिकेटरों के द्वारा झारखंड में खोली गई क्रिकेट अकादमियों  की सूची : 

  1. रांची में पहला क्रिकेट कोचिंग सेंटर एन सी राय (उपनाम पोलटू दा ) ने 1980 के दशक में स्थापित किया था

  2. रांची स्पोर्ट्स अकादमी : 1993 में क्रिकेटर अनिसुर रहमान के द्वारा रांची क्रिकेट अकादमी को  स्थापित किया गया था। वर्तमान में यह  रांची स्पोर्ट्स अकादमी के नाम से जाना जाता है। रांची की यह पहली अकादमी थी

  3. पठान क्रिकेट एकेडमी : इरफान व यूसुफ पठान ने रांची में पठान क्रिकेट एकेडमी खोली है 

  4. जेके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी : पूर्व क्रिकेटर जितेंद्र कुमार सिंह ने जेके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी अग्डु में खोली है। 

  5. साईं कोचिंग सेंटर :  की स्थापना 1999 में  माणित चंद्र घोष  के द्वारा किया गया था। 

  6. ‘Cric Kingdom’ Academy   : Rohit Sharma launched in Ranchi on 2020. 

  7. MS Dhoni Cricket Academy:  महेंद्र सिंह धोनी ने बेंगलुरु में 12 नवंबर 2021  को क्रिकेट अकादमी खोली है ।

61वा सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट झारखंड ने मणिपुर को हराया

सबकी योजना सबका विकास ”  अभियान

  • झारखंड में 2 अक्टूबर 2022  से 31 जनवरी 2023 तक ” सबकी योजना सबका विकास ”  अभियान चलाया जाएगा। 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड का दूसरा स्थान 

  • 30 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 जारी किया। 
  •  स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड 100 शहरी निकायों वाले राज्यों में दूसरे स्थान पर है ।
  • इसके अलावा झारखंड के कुछ अन्य शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है, जो इस प्रकार हैं-
  • पूर्वी ज़ोन के 50000 से 100000 आबादी वाले नगर निकायों में चाईबासा को बेस्ट सिटीजन फीडबैक के लिये सम्मानित किया गया।
  • पूर्वी ज़ोन के 15000 से 25000 आबादी वाले नगर निकायों में बुंडू को बेस्ट सिटीजन फीडबैक के लिये सम्मानित किया गया।
  • इंडियन स्वच्छता लीग में भी झारखंड के तीन नगर निकायों  जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, मानगो और मेदनीनगर को बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया।

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 झारखंड के  2 विजेता

  • इसमें झारखंड के दो साहित्यकार मिहिर वत्स और साल्गे हांसदा शामिल हैं।
  • झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले के मिहिर वत्स को उनके द्वारा अंग्रेज़ी में लिखी गई किताब ‘टेल्स ऑफ हज़ारीबाग- एन इंटीमेंट एक्सप्लोरेशन ऑफ छोटानागपुर प्लेटो’(Tales of Hazaribagh- An intimate Exploration of Chhotanagpur Plateau) के लिये युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुना गया है। इसमें हज़ारीबाग पठारी क्षेत्र का यात्रा संस्मरण है।
  • वहीं जमशेदपुर ज़िले के साल्गे हांसदा को उनकी द्वारा लिखी गई संथाली उपन्यास ‘जनम दिसोम उजारोग काना’के लिये युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुना गया है।

36 वा राष्ट्रीय खेल में झारखंड

  • गुजरात में आयोजित 36 वा राष्ट्रीय खेल में झारखंड के लान बॉल टीम ने असम की टीम को 23:10 से हराकर झारखंड का पहला स्वर्ण पदक जीता .
  • झारखंड के लान बॉल टीम में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, कविता खलगो  और आरजू रानी शामिल थी। 
  • झारखंड के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि दीप्ति कुमारी ने कांस्य पदक जीता। 
  • झारखंड को मिले कुल 6 पदक जिसमें से 4 स्वर्ण ,1 रजत और 1 कांस्य पदक है। 

Other

  • दिल्ली में आयोजित थल सैनिक एनसीसी कैंप में झारखंड के रांची की अनन्या ने जूनियर विंग कैडेट कैटेगरी में फायरिंग में स्वर्ण पदक जीता। 
  • महाराष्ट्र में आयोजित इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम की निवासी सुनीता ने रजत पदक जीता। 
  • रांची में आयोजित 22 वा झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रांची जिले की टीम विजेता और जमशेदपुर की टीम उप विजेता बनी।  रांची की टीम में 9 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीता। 
  • झारखंड में दो अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा।
  • झारखंड के स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण को 1 अक्टूबर से पूरे झारखंड में लागू किया गया। 

Leave a Reply