एशिया महाद्वीप

  • विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप (जनसंख्या व क्षेत्रफल दोनों ही दृष्टि से)
  • एशिया को यूरोप से अलग करते हैं
    • भूमध्य सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, यूराल पर्वत तथा डारडेनेल्स जलसंधि, बॉसपोरस जलसंधि
  • एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करते हैं
    • बेरिंग जलसंधि 
  • एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करते हैं
    • लाल सागर ,स्वेज़ जलडमरूमध्य
  • विश्व की सबसे गहरी के झील बैकाल झील (मीठे पानी) ( गहराई – 1632 मी.) 
  • विश्व का सर्वाधिक ठंडा स्थान बर्खोयांस्क (साइबेरिया, रूस) (-68°C तक रिकॉर्ड) 
  • विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्रमॉसिनराम (भारत) 
  • विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर ( 36371,000 वर्ग किमी.)
  • विश्व की सर्वाधिक लवणता वाली झील वान झील (तुर्की) 
  • एशिया का सबसे गर्म स्थान तिरात ज़वी (इज़राइल) (लगभग 54°C)
  • स्थलखंड पर विश्व का सबसे नीचा स्थानमृत सागर
  • विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट () 
  • विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रेल

एशिया को निम्नलिखित प्रमुख भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है 

  • 1. उत्तरी निम्न भूमि 
  • 2. मध्यवर्ती पर्वतीय प्रदेश 
  • 3. पठारी क्षेत्र
  • 4. द्वीप समूह

उत्तरी निम्नभूमि Northern lowlanda 

  • ‘साइबेरिया का मैदान’ – यूराल पर्वत व लीना नदी के मध्य
    • इस मैदान में ओब, येनीसी और लीना नदियों का प्रवाह होता है।
  • ओब व येनेसी नदी का निकास – आर्कटिक महासागर के ‘कारा सागर’ में 
  • लीना नदी का निकास – आर्कटिक महासागर के ‘लापटेव सागर’ में 
  • विश्व की सबसे गहरी झील –  ‘बैकाल’ (मीठे पानी की झील )

मध्यवर्ती पर्वतीय प्रदेश 

  • पामीर का पठार इन पर्वतमालाओं का केंद्र बिंदु है। 
    • पामीर ग्रंथि से पूर्व की ओर –  कुनलुन शान, नानशान 
    • पामीर ग्रंथि से पश्चिमी क्षेत्र में –  हिंदुकुश, जाग्रोस और टॉरस पर्वत 
    • पामीर ग्रंथि से दक्षिण-पूर्व की – हिमालय पर्वत व काराकोरम श्रेणी 
    • हिंदुकुश पर्वत उपश्रेणियों 
      • उत्तरी विस्तार – एल्बुर्ज पर्वत 
      • दक्षिणी विस्तार –  जाग्रोस पर्वत 
  • माउंट अराराट (तुर्की) की ग्रंथि पर एल्बुर्ज और जाग्रोस पर्वत आकर मिल जाते हैं। 
  • तुर्की में स्थित अनातोलिया के पठार के उत्तर में पोंटिक पर्वत तथा दक्षिण में टॉरस पर्वत स्थित है। 

पठारी क्षेत्र 

  • चीन में तारीम बेसिन स्थित है।
    • दक्षिण में कुनलुन शान 
    • उत्तर में तिएनशान
    • गोबी मरुस्थल (ठंडा मरुस्थल)
    • जुगारिया बेसिन
    • सिचुवान बेसिन
    • लोयस का पठार 
  • तुर्की (टर्की) में ‘अनातोलिया का पठार’ स्थित हैं।
  • भारत में ‘दक्कन का पठार’ स्थित हैं।
  • मध्य साइबेरिया में ‘याकूत पठार’ स्थित हैं। 
  • विश्व का सबसे ऊँचा पठार  – तिब्बत के पठार

 

महत्त्वपूर्ण द्वीप 

  • जापान – होकैडो, होन्शू, सिकोकू व क्यूशू द्वीप 
  • अन्य महत्त्वपूर्ण द्वीप –  
    • सेवेर्नाया द्वीप (रूस)
    • क्यूराइल द्वीप (रूस)
    • सकोत्रा द्वीप (यमन)
    • जावा व सुमात्रा द्वीप (इंडोनेशिया)
    • बोर्नियो द्वीप (ब्रुनेई, मलेशिया, इंडोनेशिया) आदि 
  • दक्षिण चीन सागर में स्पार्टली द्वीप स्थित हैं।
    • चीन, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान, फिलीपींस व ब्रुनेई अपने-अपने अधिकार का दावा करते हैं

एशिया की प्रमुख जलसंधियाँ 

जलसंधि(Strait)

विशेषताएँ

बेरिंग जलसंधि

Bering Strait

  • अलास्का (अमेरिका) को रूस से अलग करता है। 
  • पूर्वी चूकची सागर एवं बेरिंग सागर को जोड़ता है। 

तत्तर जलसंधि

Tatar Strait

  • रूसी मुख्यभूमि को रूस के सखालिन द्वीप से अलग करता है।
  • जापान सागर को ओख़ोत्स्क सागर से जोड़ता है। 

ला-पैरोज जलसंधि

या सोया जलसंधि

La perouse/Soya Strait

  • जापान के होकैडो द्वीप को रूस के सखालिन द्वीप से अलग करता है।
  • जापान सागर को ओखोत्स्क सागर से जोड़ता है।

सुगारु जलसंधि

Tsugaru Strait

  • होकैडो को होंशू द्वीप से अलग करता है।
  • जापान सागर को प्रशांत महासागर से जोड़ता है।

कोरिया जलसंधि या

सुशिमा जलसंधि

KOREA /Tsushima Strait

  • कोरिया प्रायद्वीप को जापान के क्यूशू द्वीप से अलग करता है।
  • पूर्वी चीन सागर को जापान सागर से जोड़ता है।

ताइवान जलसंधि (फॉरमोसा जलसंधि)

Taiwan / Formosa Strait

  • ताइवान को चीन से अलग करता है।
  • पूर्वी चीन सागर को दक्षिणी चीन सागर से जोड़ता है।

लूजोन जलसंधि

Luzon Strait

  • ताइवान को लूजोन द्वीप से अलग करता है।
  • दक्षिणी चीन सागरप्रशांत महासागर को जोड़ता है।

मकस्सार जलसंधि

Makassar

Strait

  • सेलेबस(celebes) द्वीप को बोर्नियो द्वीप से अलग करता है।
  • सेलेबस सागर को जावा सागर से जोड़ता है।

सुंडा जलसंधि

Sunda Strait

  • इंडोनेशिया के जावा को सुमात्रा से अलग करता है।
  • हिंद महासागर को जावा सागर से जोड़ता है। 

मलक्का जलसंधि

 Malacca Strait

  • मलेशिया (मलाया) को सुमात्रा द्वीप से अलग करता है। 
  • अंडमान सागर (हिंद महासागर) को दक्षिण चीन सागर (प्रशांत महासागर) से जोड़ता है। 

जोहोर जलसंधि

Johor Strait

  • सिंगापुर को मलेशिया से अलग करता है।
  • दक्षिणी चीन सागर को अंडमान सागर से जोड़ता है। 

पाक जलसंधि

Palk Strait

  • भारत के पम्बन द्वीप को श्रीलंका से अलग करता है।
  •  मन्नार की खाड़ी को पाक की खाड़ी से जोड़ता है।

हॉर्मुज़ जलसंधि

Hormuz Strait

  • यू.ए.ई.,ओमान को ईरान से अलग करता है।
  • फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है।

बाब-एल-मंडेब  

जलसंधि

Bab El Mandeb Strait

  • यमन को जिबूती से अलग करता है। 
  • लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है।

डारडेनेल्स जलसंधि

Dardanelles strait

Strait of Gallipoli

  • यह मारमरा सागर को एजियन सागर से जोड़ता है
  • यह एशियाई तुर्की को यूरोपीय तुर्की से अलग करता है
  • एशिया को यूरोप से अलग करता है

बॉसपोरस जलसंधि

Bosporus strait

  • यह काला सागर को मारमरा सागर से जोड़ता है
  • यह एशियाई तुर्की को यूरोपीय तुर्की से अलग करता है
  • एशिया को यूरोप से अलग करता है

एशिया की प्रमुख झीलें

झील

सम्बंधित तथ्य 

कैस्पियन झील

  • अज़रबैजान,ईरान ,कज़ाख्स्तान,तुर्कमेनिस्तान,रूस
  • एशिया-यूरोप महाद्वीप की विभाजक होने के साथ विश्व की सबसे बड़ी झील है। 
  • इसमें वोल्गा और यूराल जैसी प्रमुख नदियों का मुहाना है।

बाल्खश झील

  • कजाख्स्तान
  • यह खारे पानी की झील है

पेगॉन्ग झील

  • भारत, चीन
  • रामसर कन्वेंशन के तहत इसे मान्यता प्राप्त है। 
  • भारत व चीन के मध्य वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) यहीं से गुज़रती है। 

टोनले सप झील

  • कंबोडिया
  • यह दक्षिण-पूर्व एशिया की एक महत्त्वपूर्ण झील है

वान  झील

  • तुर्की
  • यह विश्व की सर्वाधिक खारे पानी की झील है।

बैकाल झील

  • विश्व की सबसे गहरी झील 
  • यहीं से लीना अंगारा नदियों का उद्गम होता है।

अरल झील

  • कजाख्स्तान,उज्बेकिस्तान 
  • आमू दरिया और सीर दरिया नदी इसी झील में गिरती है।

लोपनूर

  • चीन
  • चीन के तारीम बेसिन में स्थित है।
  • यह खारे पानी की झील है।

टोबा झील

  • इंडोनेशिया(सुमात्रा )
  • ‘क्रेटर झील’ का उदाहरण है। 
  •  मीठे पानी की झील है।

एशिया के मरुस्थल व मैदान

मरुस्थल व मैदान  विशेषता
रुब-अल-खाली मरुस्थल

(दक्षिण-पूर्व अरब प्रायद्वीप)

  • यह विश्व का सबसे बड़ा बालू निर्मित मरुभूमि क्षेत्र है। 
  • यह सऊदी अरब में स्थित है।
अन-नफूद मरुस्थल
  • सऊदी अरब में स्थित गर्म मरुस्थल
दस्त-ए-कबीर मरुस्थल
  • ईरान में स्थित है।
  • इसे ‘ग्रेट साल्ट डेज़र्ट‘ भी कहते हैं।
दस्त-ए-लुट मरुस्थल
  • यह पूर्वी ईरान में स्थित मरुस्थल है।
गोबी मरुस्थल
  • यह ठंडा मरुस्थल है।
  • इसका विस्तार मंगोलिया व चीन में है।
कुबुकी मरुस्थल
  • मंगोलिया
तकला मकान मरुस्थल
  • यह चीन के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र ‘सीक्यांग’ में स्थित है।
थार मरुस्थल
  • भारत 
मंचूरिया का मैदान 
  • अमूर नदी एवं उसकी सहायक नदी द्वारा निर्मित 
  • यह मैदान चीन में स्थित है।
तुरान का मैदान
  • आमू दरियासीर दरिया नदियों द्वारा निर्मित मैदान है। 
  • विस्तार-  तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान एवं कज़ाख्स्तान में है।

 

एशिया की जलवायु एवं वनस्पति 

  • विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्रभारत का ‘मॉसिनराम’ 
    • यहाँ वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसूनी पवनों के द्वारा होती है। 
  • एशिया के उत्तरी क्षेत्र को ‘पृथ्वी का शीत ध्रुव’ कहा जाता है। 
    • उत्तरी क्षेत्र में विश्व का सबसे ठंडा क्षेत्र बर्खोयांस्क’ स्थित है। 
  • एशिया के उत्तरी भाग में ‘टुण्ड्रा वनस्पति’ के रूप में काई व लाइकेन पाई जाती है। 
  • टुण्ड्रा वनस्पति के दक्षिण में शंकुधारी वन पाया जाता है, जिसे ‘टैगा वनस्पति’ कहते हैं। 
    • टैगा वनस्पति – चीड़, फर, स्यूस वृक्ष 
  • टैगा के दक्षिण मेंशीतोष्ण घास के मैदान को ‘स्टेपीज’ कहते हैं। 
  • मानसूनी वनों में सागौन (Teak), साल, चंदन इत्यादि के वृक्ष प्रमुख  रूप से पाये जाते हैं। 

प्राकृतिक संसाधन एवं कृषि 

  • कोयले के भंडार –  रूस, चीन एवं भारत में पाये जाते हैं
  • टिन – मलेशिया में पाये जाते हैं 

एशिया के महत्त्वपूर्ण देश एवं उनकी विशेषताएँ

पाकिस्तान

  • सिंधु नदी पाकिस्तान की प्रमुख नदी है । 
  • पाकिस्तान को ‘नहरों का देश’ कहते हैं। 
  • किरथर, हिंदुकुश एवं सुलेमान यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ हैं। 
  • हिंदुकुश पर्वत की चोटी‘तिरिचमीर’ (7708 मी.) पाकिस्तान की सर्वोच्च चोटी है। 
    • खैबर दर्रा –  ‘हिंदुकुश’ में, में स्थित है।
    • बोलन दर्रा– ‘किरथर’ श्रेणी में स्थित है। 
  • पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में ‘स्वात घाटी’ स्थित है, जिसे ‘पाकिस्तान का स्वर्ग’ कहा जाता है। 
  • पाकिस्तान में ‘साल्टरेंज’ है जो सेंधा नमक, जिप्सम व चूना पत्थर के लिये महत्त्वपूर्ण है। 
  • पाकिस्तान के सबसे गर्म स्थान –  ‘जैकोबाबाद’ 
  • पाकिस्तान के मरुस्थल– चोलिस्तान मरुस्थल (थार का भाग )
  • यहाँ ‘सुई’ ‘मियाल’ क्षेत्र प्राकृतिक गैस के लिये प्रसिद्ध है।  
  •  ‘क्वेटा’ कोयले के लिये प्रसिद्ध है। 
  • पाकिस्तान की राजधानी – ‘इस्लामाबाद’ 
    • पाकिस्तान की पहली राजधानीकराची थी
  • सबसे बड़ा नगर –   ‘कराची’
  • पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा – उर्दू

नेपाल

  • नेपाल, चीन व भारत के मध्य ‘बफर स्टेट’ है। 
  • इसकी सीमा भारत के उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम व पश्चिम बंगाल राज्यों से लगी हुई है। 
  • नेपाल की महत्त्वपूर्ण चोटियाँ
    • माउंट एवरेस्ट
    • धौलागिरी 
    • कंचनजंगा (नेपाल व सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्र में) 
    • मकालू
    • अन्नपूर्णा 
    • गौरीशंकर 
  • मध्य हिमालय (धौलाधर) को नेपाल में ‘महाभारत श्रेणी‘ कहते हैं। 
  • मुख्य जनजातियाँ – नेपाली, नीवार, गोरखा, शेरपा, भूटिया
  • राष्ट्रीय भाषा – ‘नेपाली’ 
  • नेपाल की राजधानी –  ‘काठमांडू’ 
  • नेपाल का प्रमुख नगर – विराटनगर, थिमी’ (Thimi)
  • भारत सरकार की मदद से नेपाल में त्रिशूली, कोसी, पंचेश्वर, सप्तकोशी नाऊमूरे जैसी परियोजनाएँ विकसित की गई हैं। 
  • नेपाल की पर्यटक स्थलकाठमांडू घाटी, लुंबिनी, चितवन नेशनल पार्क सागरमाथा नेशनल पार्क , पशुपति नाथ मंदिर 

भूटान

  • भूटान की सबसे ऊँची पर्वत चोटी – ‘गांकर पुनसुम’ (कुलाकांगड़ी) 
  • भूटान को ‘लैंड ऑफ थंडरवोल्ट’ कहते हैं। 
  • भूटान की राजधानी‘थिंफू’ है। 
  • प्रमुख नदियाँ – संकोश, वॉग्चू व मानस
  • भारत की मदद से चूखा, संकोश, ताता तथा मांगदेचु जलविद्युत परियोजना का विकास किया गया है। 
  • भोटिया नृजाति समूह की प्रधानता है। 

म्याँमार

  • म्याँमार, ‘स्वर्ण पैगोडा का देश’ कहते हैं। 
  • ‘अराकानयोमा’ यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणी है।
  • म्यांमार की सर्वोच्च चोटी –  ‘हकाकाबोराजी’ (5,881 मी.) 
  • म्यांमार में ‘शान पठार’‘कामिन्नी पठार’ प्रमुख है। 
  • प्रमुख नदि–  इरावदी, सालवीन और सितांग है। 
  • सालवीन और इरावदी नदी दोआब को पूर्व का ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है, 
  • सालवीन नदी के पूर्व में ‘सुनहरी त्रिभुज’ (Golden Triangle) स्थित है जो अफीम की खेती के लिये प्रसिद्ध है। 
  • इरावदी नदीम्यांमार की जीवन रेखा कहलाती है। 
  • इरावदी नदी के तट पर बसा नगरमांडले
  • म्यांमार सागौन की लकड़ी के लिये पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 
  • म्यांमार की मर्तबान की खाड़ीमोतियों के लिये जानी जाती है। 
  • चिंदविन और मोन्यवा के संगम पर कोयले का भंडार पाया जाता है। 
  • प्रमुख पत्तन – यांगून  
  • पर्यटक स्थल -‘प्यू शहर’,’इनले झील’ 
  • म्यांमार रखाईन प्रांत में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक रहते हैं।

बांग्लादेश

  • विश्व के सबसे बड़े डेल्टा – (गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा) पर स्थित है।
  •  बांग्लादेश को ‘नदियों का देश’ कहते हैं
  • बांग्लादेश की प्रमुख नदियों – गंगा-ब्रह्मपुत्र, मेघना,सुरमा 
    • ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में ‘जमुना’ कहते हैं। 
    • जब जमुना गंगा से मिलती है तब इसका नाम ‘पद्मा’ हो जाता है। 
    • इसी पद्मा नदी से जब मेघना मिलती है तो नाम बदलकर ‘मेघना’ हो जाता है। 
  • बांग्लादेश का ‘कॉक्स बाज़ार’विश्व का सबसे बड़ा बलुई पुलिन (Sandy beach) है। 
  • बांग्लादेश का सबसे बड़ा पत्तन‘चटगाँव’ है। 
  • तटीय क्षेत्रों में सुंदरी नामक वृक्ष पाया जाता है। 
  • बांग्लादेश गुलाबी मोतीजूट उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है। 
  • पर्यटक स्थल – पहाड़पुर स्थित ‘बौद्ध विहार के खंडहर’ ,’सुंदरबन’ 

चीन

  • जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का प्रथम सबसे बड़ा देश है। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। 
  • चीन का उत्तरी भाग मंगोलिया पठार का हिस्सा है। यहीं गोबी मरुस्थल स्थित है जो ठंडा मरुस्थल है। 
  • चीन के पश्चिमी भाग में ‘जुंगारिया बेसिन‘ स्थित है । 
  • ‘लोएस’ मृदा से निर्मित पठारी क्षेत्र से हांगह्वो नदी का प्रवाह होता है। 
  • चीन को सोयाबीन एवं चाय की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है 
  • इसे कागज़, रेशम व बारूद का जनक भी कहा जाता है। 
  • चीन का ‘डकांग’ क्षेत्र वृहद् तेल भंडार व उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है।
  • ताईवान ‘फॉरमोसा द्वीप’ पर स्थित है।

श्रीलंका

  • रत्नद्वीप, पूर्व का मोती, सिंहल द्वीप, तपोवन 
  • पाक जलडमरूमध्यश्रीलंका को  भारत से अलग करता है। 
  • भारत के धनुष्कोंडी और श्रीलंका के तलैयामन्नार के मध्य प्रवाल द्वीप से निर्मित ‘आदम का पुल’ है। 
  • श्रीलंका के उत्तर में स्थित जाफना प्रायद्वीप है।
  • श्रीलंका की सबसे लंबी नदी –  ‘महावेलि गंगा’ 
  • श्रीलंका की सबसे ऊँची चोटी – ‘पिदुरूतालागाला’(Pidurutalagala) (2,527 मी.)
  • श्रीलंका की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है। 
  • उत्तर-पूर्वी तट पर ट्रिकोमाली तथा पश्चिमी तट पर कोलंबो प्रमुख पत्तन हैं।
  • श्रीलंका की आर्थिक राजधानी –  ‘कोलंबो’ (पूर्व राजधानी) 
    • कोलंबो ‘केलानी नदी’ के मुहाने  पर स्थित है। 
    • श्रीलंका की प्राचीन राजधानी–  ‘कैंडी’ थी। 
    • श्रीलंका की वर्तमान राजधानी ‘श्री जयवर्द्धनेपुरा कोटे‘ 
  • श्रीलंका का जाफना प्रायद्वीप श्रीलंका के मुख्य भूमि से एलिफेंटा दर्रे से जुड़ा हुआ है। 
  • कच्चातिवू द्वीप को लेकर भारत-श्रीलंका के मध्य विवाद है। 
    • कच्चातिवू द्वीप को भारत ने 1974 में श्रीलंका को सौंप दिया था।

जापान

  • जापान प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। 
  • उपनाम –
    • ‘सूर्योदय का देश’ (निप्पोन), 
    • ‘भूकंपों का देश’ 
    • ‘पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन’ 
  • होकैडो, होंशू, शिकोकू ,क्यूशू, चार प्रमुख द्वीप हैं
  • होंशू द्वीप 
    • होंशू द्वीप पर जापान का सबसे बड़ा मैदान ‘क्वांटोसुसुप्त ज्वालामुखी ‘फ्यूजीयामा’स्थित है। 
    • इसी द्वीप पर जापान की राजधानी‘टोक्यो’ स्थित है। 
    • ‘वीवा झील’ होंशू द्वीप पर  स्थित है।। 
  • जापान की सबसे बड़ी नदी‘शिनानो’ है। 
  • जापान के दक्षिणी तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान आते हैं, जिसे ‘टायफून’ कहा जाता है।
  • जापान के पूर्वी तट पर क्यूरोशिवो जलधारा (गर्म)ओयाशिवो जलधारा (ठंडी) आकर मिलती है। 
  • ‘जापान का मैनचेस्टर’ओसाका को
  • ‘जापान का डेट्रॉयट’नगोया को 
  • ‘जापान का ब्रेडफोर्ट’नगोया
  • जापान के प्रमुख बंदरगाह– योकोहामा, कोबे, नगोया तथा ओसाका 
  • एशिया की सबसे लंबी सुरंग-  ‘शिकन’ (Seikan) जापान में है,
    • 53.58 किमी. लंबी है। 
  • होंशू द्वीप पर ही हिरोशिमा, नगोया, योकोहामा, क्योटो तथा ओसाका शहर भी स्थित है। 
  • ‘क्योटो’ जापान की पुरानी राजधानी है। 
  • जापान का नागासाकी शहर क्युशू द्वीप पर स्थित है । 

मलेशिया

  • ‘मलेशिया’ मलाया प्रायद्वीप का एक भाग है। 
  • बोर्नियो द्वीप पर मलेशिया के दो राज्य सरावाक’ और ‘सबाह’ स्थित है। 
  • ‘किनाबलू’ इस क्षेत्र का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। 
  • यहाँ की ‘किन्ता-केलांग’ घाटी में स्थित ‘इपोह’ टिन उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। 
  • ‘गोपेन खान’विश्व की सबसे बड़ी टिन उत्पादक खान है। 
  • मलेशिया ताड़तेल (Palm oil) का भी एक बड़ा उत्पादक है। 
  • राजधानी –  कुआलालंपुर
  • मलेशिया मस्लिम बाहुल्य देश है ।

इंडोनेशिया

  • इंडोनेशिया, एक ‘अंतरमहाद्वीपीय देश’ है। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है। 
  • स्थलीय सीमा –  मलेशिया, ‘पापुआ-न्यू-गिनी’, न्यूगिनी और पूर्वी तिमोर 
  • इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप – जावा, सुमात्रा, बोर्नियो (कालीमंतान), बाली, सुलावेसी
    • बोर्नियो यहाँ का सबसे बड़ा द्वीप है। 
    • बोर्नियो द्वीप  पर इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई का अधिकार है। 
  • इंडोनेशिया की सर्वोच्च चोटी –  ‘पुनकाक जया’ (5030 मी.) 
  • इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर ‘क्राकाताओ ज्वालामुखी पर्वत‘ स्थित है। 
  • इंडोनेशिया की सबसे बड़ी झील –   ‘टोबा  झील’ (सुमात्रा द्वीप पर स्थित) 
  • विश्व में सर्वाधिक जैव विविधता वाला देश 
    • ब्राजील 
    • इंडोनेशिया 
  • प्राकृतिक वनस्पति और पशु-पक्षियों को विभाजित करने वाली ‘वैलेस रेखा’ (Wallace Line) भी इंडोनेशिया में स्थित है। 
  • इंडोनेशिया एक मुस्लिम बाहुल्य देश है । 
  • इंडोनेशिया की राष्ट्रभाषा ‘बहासा’ 
  •  विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देशइंडोनेशिया
    • इंडोनेशिया के बांडुंग शहर में ‘सिनकोना’ का सर्वाधिक उत्पादन होता है
    • सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो मलेरिया की दवा है।
  • जावा को इंडोनेशिया का ‘हृदय स्थल’ कहते हैं।
    • इंडोनेशिया की राजधानी-  ‘जकार्ता’ (जावा द्वीप में  स्थित है।)

मालदीव 

  • मालदीव, भारत के मिनिकॉय से 8° चैनल द्वारा अलग होता है। 
  • मालदीव की राजधानीमाले तथा राष्ट्रभाषा धिवेही है। 

सऊदी अरब 

  • संसार का सबसे बड़ा रेतीला मरुस्थल ‘रब-अल-खाली’ इसके दक्षिणी भाग में तथा उत्तरी भाग में ‘अल-नाफूद मरुस्थल’ स्थित है। 
  •  पश्चिमी एशिया का सबसे बड़ा बंदरगाह व हवाई अड्डा ‘जेद्दा’ है। 
  • मक्का व मदीना यहाँ के प्रमुख मुस्लिम धार्मिक स्थल हैं। 

ईरान

  • यह शिया बाहुल्य देश है । 
  • यहाँ ‘दस्त-ए-कबीर’‘दस्त-ए-लुट’ लवणीय रेगिस्तान हैं। 
  • ईरान की सबसे ऊँची चोटी‘देमबंद’ है जो एल्बुर्ज़ पर्वत का भाग है। 
  • अरब सागर के तट पर ईरान का चाबहार बंदरगाह स्थित है । 
  • यहाँ का अबादान शहर तेल शोधन केंद्र के लिये प्रसिद्ध है। 
  • ‘कारून’ यहाँ की एक महत्त्वपूर्ण नदी है। 
  • ट्रांस ईरानियन रेलवे कैस्पियन सागर को फारस की खाड़ी से जोड़ती है।

इराक 

  • इराक की राजधानी  – बगदाद 
  • कर्बला यहाँ का धार्मिक व सांस्कृतिक स्थान है। 
  • ‘यूफ्रेटस’ व ‘टिगरिस’ यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। 
    • टिगरिस(दजला) के तट पर ‘बगदाद’ स्थित है।  
    • यूफ्रेटस(फरात) के तट‘अलबसरा’ स्थित है। 
  • यह प्राचीन मोसोपोटामिया सभ्यता की भूमि है। 

तुर्की देश

  • तुर्की एक अंतर्महाद्वीपीय देश है। 
    • विस्तार-  एशिया व यूरोप  दोनों में है। 
  • तुर्की के उत्तर मेंपोंटिक पर्वत श्रेणी  स्थित है।
  • तुर्की के  दक्षिण मेंटॉरस पर्वत श्रेणी स्थित है।
  • इन पर्वतों के मध्य ‘अनातोलिया का पठार‘ स्थित है। 
  • तुर्की की सबसे ऊँची चोटी-  ‘माउंट अरारात’ (5,165 मी.) है। 

    • इसी पर्वत से ‘दजला-फरात’ नदियाँ निकलती हैं। 
  • तुर्की की राजधानी – अंकारा 
  • इस्तांबुल एशिया व यूरोप, दोनों महाद्वीपों पर है। 
  • कृषि एवं पशुपालन तुर्की का मुख्य व्यवसाय है। यहाँ ‘अंगोरा जाति’ की बकरियाँ विश्व प्रसिद्ध हैं। 
  • यहाँ ‘इजमिर की घाटी’ अफीम के उत्पादन (कृषि) के लिये प्रसिद्ध है। 

लेबनान 

  • लेबनान को ‘पूर्व का स्विट्ज़रलैंड’ कहते हैं। 
  • लेबनान की राजधानी – ‘बेरूत’   

इजराइल 

  • ‘गोलन हाइट्स’ – सीरिया और इज़राइल के मध्य विवादित है। 
  • येरुसलेम – यहूदी, ईसाई व मुस्लिमों का धार्मिक स्थल  
  • प्रमुख औद्योगिक केंद्रतेल-अवीव व हैफा

फिलिस्तीन 

  • हज़रत मूसा यहीं के निवासी थे। 
  • फिलिस्तीन –  यहूदी, ईसाई, व इस्लाम की जन्मस्थली 
  • फिलिस्तीन के क्षेत्रगाजा पट्टी व वेस्ट बैंक 

साइप्रस 

  • साइप्रस भूमध्य सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। 
  • यह सिसली व सार्डीनिया द्वीप के बाद भूमध्य सागर का तीसरा बड़ा द्वीप है। 
  • यहाँ का कार्निवल उत्सव पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 
  • साइप्रस की राजधानी –  ‘निकोसिया’ 

एशिया  के देश 

राजधानी 

मुद्रा 

यमन

साना

रियाल 

ओमान

मस्कट 

रियाल

संयुक्त अरब अमीरात

अबू धाबी

दिरहम 

कतर 

दोहा

रियाल

बहरीन

मनामा

दीनार 

कुवैत

कुवैत सिटी

दीनार

सऊदी अरब

रियाद

रियाल

इराक

बगदाद

दीनार

जॉर्डन

अमान

दीनार

इजराइल

जेरूसलम

तेल अवीव 

सेकेल 

फिलिस्तीन 

रामल्लाह 

लेबनान

बेरुत 

पाऊंड 

सीरिया

दमिस्कस 

पाऊंड

तुर्की

अंकारा

लीरा 

साइप्रस 

निकोसिया

यूरो 

जॉर्जिया

तिबिलसी 

लारी 

अजरबैजान

बाकू

मनत 

आर्मेनिया

येरेवान 

द्राम 

ईरान

तेहरान

तोमान 

(पूर्व में – रियाल )

पाकिस्तान

इस्लामाबाद

रुपया 

अफगानिस्तान

काबुल

अफगानी 

तुर्कमेनिस्तान

अश्गाबात 

मनत 

उज़्बेकिस्तान

ताशकंद

सोम 

कजाकिस्तान

नूरसुल्तान (अस्ताना )

टेंगे 

किर्गिस्तान 

बिस्केक 

सोम 

ताजीकिस्तान 

दुशांबे

रूबल 

भारत 

नई दिल्ली

रुपया 

नेपाल

काठमांडू

रुपया 

भूटान

थिंपू

गुलट्रम 

बांग्लादेश

ढाका 

टाका 

श्रीलंका

श्री जयवर्धनेपुरा

रुपया 

मालदीव

माले

रुपया 

म्यांमार 

नैप्यीदा 

क्यात 

थाईलैंड

बैंकॉक

बात 

लाओस

विएनतिएन  

कीप 

वियतनाम

हनोई   

डोंग 

कंबोडिया

नाम पेन्ह 

रियेल 

मलेशिया

कुआलालंपुर

रिंगिट 

सिंगापुर

सिंगापुर

डॉलर 

इंडोनेशिया

जकार्ता

रुपिया 

ब्रूनेई 

बंदर सेरी बेगावान

डॉलर 

तिमोर लेस्ते 

दिली 

डॉलर

फिलीपींस

लूजोन 

पीसो 

ताइवान

ताइपे

डॉलर 

जापान

टोक्यो

येन 

उत्तर कोरिया

प्योंगयांग

वोन 

दक्षिण कोरिया

सियोल 

वोन 

चीन

बीजिंग

येरेवान / रॅन्मिन्बी 

मंगोलिया

उलान बटोर

तुग्रिक 

रूस 

मॉस्को 

रूबल 

प्रमुख पर्वत 

  • हिन्दुकुश ,सुलेमान ,किरथर ,एल्ब्रुस ,जाग्रोस ,काकेशस, पोंटिन, टॉरस, आसिर(सऊदी अरब )तियनसान  , कुनलुन सान, अल्तुन सान,बरीसन पर्वत (सुमात्रा ) 

प्रमुख नदियां 

  • आमु दरिया ,सीर दरिया ,चाओ फ्राया नदी ,टिगरिस (दजला ),युफ्रेटस (फ़रात ),यलो रिवर (हांगहो ),यांग्त्सीक्यांग नदी ,इरावदी नदी ,साल्वीन ,मेकांग ,जॉर्डन ,लीना ओ ब ,येनेसी ,आमुर ,सिक्यांग ,ब्रह्मपुत्र  

आमु दरिया नदी

  • देश – तजाकिस्तान ,अफगानिस्तान ,तुर्कमेनिस्तान ,उज्बेकिस्तान
  • उद्गम – पामीर पर्वत क्षेत्र 
  • मुहाना – अरल सागर 

सीर दरिया नदी

  • देश – किर्गिस्तान ,तजाकिस्तान ,उज्बेकिस्तान ,कजाखस्तान 
  • उद्गम – पामीर पर्वत 
  • मुहाना – अरल सागर
  • अन्य  – 
    • तट पर स्थित शहर – ताशकंद 

चाओ फ्राया नदी 

  • देश – थाईलैंड 
  • मुहाना – थाईलैंड की खाड़ी
  • अन्य 
    • तट पर स्थित शहर – बैंकॉक 

टिगरिस (दजला ) नदी /युफ्रेटस (फ़रात ) नदी

  • देश – टर्की इराक सीरिया
  • उद्गम – टॉरस पर्वत 
  • मुहाना – फारस की खाड़ी
  • अन्य 
    • तट पर स्थित शहर – बगदाद ,अल बसरा

यलो रिवर (हांगहो ) नदी

  • देश – चीन
  • उद्गम – कुनलुन पर्वत 
  • मुहाना – पो हाई की खाड़ी, येलो सागर
  • अन्य 
    • तट पर स्थित शहर – 
    • इसे चीन का शोक कहा जाता है

यांग्त्सीक्यांग नदी  

  • देश – चीन 
  • मुहाना – पूर्वी चीन सागर 
  • अन्य 
    • तट पर स्थित शहर –शंघाई ,बुहान
    • एशिया की सबसे लंबी नदी 
    • थ्री गार्ज डैम

इरावदी नदी 

  • देश – म्यांमार
  • उद्गम – माली और नामी नदियों के संगम 
  • मुहाना – अंडमान सागर
  • अन्य 
    • तट पर स्थित शहर – यांगून (म्यांमार)

साल्वीन नदी

  • देश – म्यांमार 
  • उद्गम – चीन (तिब्बत का पठार)
  • मुहाना – अंडमान सागर
  • अन्य 
    • म्यांमार की सबसे लंबी नदी

मेकांग नदी

  • देश – चीन थाईलैंड लाओस कम्बोडिआ वियतनाम 
  • उद्गम – चीन (तिब्बत का पठार)
  • मुहाना – दक्षिणी चीन सागर
  • अन्य 
    • तट पर स्थित शहर – कंबोडिया की राजधानी नामपेन्ह 
    • म्यामार – लाओस  के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती है 
    • थाईलैंड – लाओस के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती है

जॉर्डन नदी

  • देश – इजराइल एवं जॉर्डन 
  • मुहाना – मृत सागर 

लीना नदी

  • देश – रूस 
  • मुहाना – आर्कटिक सागर (लपटेव सागर )

ओब नदी

  • देश – रूस 
  • मुहाना – कारा  सागर ,आर्कटिक सागर

येनेसी नदी

  • देश – रूस 
  • मुहाना – कारा  सागर ,आर्कटिक सागर

आमुर नदी

  • देश – रूस ,चीन 
  • मुहाना – ओखोटस्क सागर (ततर जलसंधि के पास )

सिक्यांग नदी

  • देश – चीन 
  • मुहाना – दक्षिण चीन सागर
  • अन्य 
    • तट पर स्थित शहर – हांगकांग, ग्वांगझू

ब्रह्मपुत्र  नदी

  • देश – चीन ,भारत ,बांग्लादेश 
  • उद्गम – चेमयुंगडुंग ग्लेशियर 
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी 
  • अन्य 
    • तिब्बत में इसे यारलुंग त्सांगपो तथा बांग्लादेश में पदमा के नाम से जाना जाता है 
    • सहायक नदियां –  दिबांग एवं लोहित 
    • बांग्लादेश में तीस्ता नदी इससे मिलती है

एशिया (Asia )