स्ट्रेंथलिफ्टिंग में झारखंड ने 11 गोल्ड समेत 18 पदक हासिल किये
- 30 जुलाई,2023 को उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित 33वीं नेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड ने 11 गोल्ड, 6 सिल्वर व 1 ब्रांज सहित कुल 18 पदक जीते।
- इस चैंपियनशिप में शुभम कुमार साहू को जूनियर वर्ग मे चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मिला ।
- वहीं 95 किग्रा जूनियर वर्ग में आयुष कुमार ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- इस चैंपियनशिप में स्नेहा कुमारी ने दो स्वर्ण, सोनिया ने दो स्वर्ण, आयूष ने दो स्वर्ण, नील अमृत ने दो स्वर्ण, शुभम ने दो स्वर्ण और उस्मान ने एक स्वर्ण जीता;
- वहीं झारखंड के सचिव अशोक कुमार गुप्ता को ‘नेशनल रेफरी’से सम्मानित किया गया।
झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक 2023
- अगस्त, 2023 को ‘झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक 2003’ तैयार किया है, जिसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा।
- इस विधेयक का उद्देश्य परीक्षाओं में होने वाली चोरी को रोकना है।
- कानून बनने के बाद यह विधेयक पूरे राज्य में लागू होगा।
- राज्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, भर्ती समितियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं, राज्य सरकार के लोक उपक्रमों द्वारा आयोजित परीक्षा के अलावा निगम और निकायों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा पर यह लागू होगा।
- इस विधेयक में परीक्षार्थियों के अलावा, परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल होने वाली एजेंसियों, सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रश्न पत्र लीक करने या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाली जानकारी को सार्वजनिक करने को दंडनीय अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है।
- इसके अलावा परीक्षा ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों, उनके पारिवारिक सदस्यों या रिश्तेदारों को धमकी देने और परीक्षा के संबंध में गलत सूचना प्रचारित करने व अफवाह फैलाने को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
दंड के संबंध में किये गए प्रावधान-
- विधेयक में दंड के संबंध में किये गए प्रावधान के अनुसार, अगर कोई परीक्षार्थी नकल करते या कराते हुए पकड़ा जाता है तो उसे तीन साल की सजा होगी, साथ ही उस पर पांच लाख रुपए तक का दंड लगाया जा सकेगा। दंड की रकम नहीं चुकाने पर अतिरिक्त नौ महीने की सजा होगी।
- परीक्षार्थी के दूसरी बार चोरी करते या कराते पकड़े जाने पर सात साल की सजा होगी और 10 लाख रुपए दंड लगेगा।
- परीक्षार्थी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दायर कर दो से पाँच साल तक परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। न्यायालय द्वारा सजा होने पर संबंधित परीक्षार्थी 10 साल तक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा।
- परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल किसी कंपनी या एजेंसी द्वारा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने, प्रश्न पत्र लीक करनेवालों को कम से कम 10 साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा होगी।
- साथ ही एक करोड़ से लेकर दो करोड़ रुपए तक दंड लगेगा। दंड की रकम नहीं चुकाने पर अतिरिक्त तीन साल कारावास की सजा होगी।
मुनाफा देने के मामले में देवघर एयरपोर्ट देश में 7वें स्थान पर
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी मुनाफा कमाने वाले देश के शीर्ष 19 एयरपोर्ट की सूची में देवघर एयरपोर्ट देश में 7वें स्थान पर है।
- देवघर एयरपोर्ट में एक वर्ष के दौरान 28 करोड़ का मुनाफा हुआ।
- पहले स्थान पर कोलकाता, एयरपोर्ट है।
- 12 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।
धनबाद IIT-ISM की इलेक्ट्रिक रेसिंग कार को मिला तीसरा स्थान
- धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम की टीम मेचिस्मू द्वारा तैयार इलेक्ट्रिक रेसिंग कार ने बंगलूरू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पीआई-ईवी 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया है।
सुब्रतो कप फुटबॉल : तीनों वर्गों में गुमला ने जीता खिताब
- गुमला ने स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के तीनों वर्गों का खिताब जीत लिया है।
- बालक अंडर-14 वर्ग – संत इग्नासियुस हाईस्कूल गुमला जीता।
- बालिका अंडर-17 – संत पीयूष उच्च विद्यालय रामपुर, गुमला जीता।
- अंडर-17 बालक वर्ग – संत इग्नासियुस हाईस्कूल गुमला जीता।
झारखंड विधानसभा में दो नए और दो संशोधन विधेयक पारित
- 2 अगस्त, 2023 को झारखंड विधानसभा में ‘कारखाना (झारखंड) संशोधन विधेयक, 2023’ सहित दो नए और दो संशोधन विधेयक पारित हो गए।
- ‘कारखाना (झारखंड) संशोधन विधेयक, 2023’ में प्रावधान किया गया है कि अब महिलाएँ किसी फैक्टरी में शाम 7:00 बजे से सुबह के 6:00 बजे तक काम कर सकेंगी।
- पहले रात 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक काम नहीं करने का प्रावधान था।
- नए संशोधन से अब महिलाएँ तीनों शिफ्ट में काम कर सकेंगी।
- ‘आरोग्यम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी विधेयक, 2023’ और ‘सीवी रमण ग्लोबल यूनिवर्सिटी विधेयक-2023’ भी पारित हुए।
- इनके अलावा ‘अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक, 2023’ को भी सदन ने मंज़ूरी दे दी। इसमें स्टांप शुल्क से कल्याण कोष में जाने वाली राशि को 15 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए करने का प्रावधान है।
बोकारो में दिवंगत जगरनाथ महतो के नाम से खुलेगा मेडिकल कॉलेज
- 7 अगस्त, 2023 को हेमंत सोरेन ने राज्य के चंद्रपुरा में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि बोकारो में डुमरी के दिवंगत विधायक एवं प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के नाम पर जल्द ही मेडिकल कॉलेज खुलेगा।
- मुख्यमंत्री ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, आवासीय बालिका विद्यालय और आईटीआई कॉलेज के अलावा नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज़ पर एक विद्यालय का निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की।
- पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का 6 अप्रैल को चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
झारखंड के पाँच ज़िलों में शुरू की गई एंबुलेंस सेवा
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत झारखंड में डॉयल 108 आपातकालीन सेवा के तहत एंबुलेंस की तैनाती के आदेश दिये गए हैं, जिसके अंतर्गत 5 ज़िलों का चयन किया गया है।
- धनबाद, हज़ारीबाग, खूंटी, लोहरदगा एवं रामगढ़
नेशनल गतका प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने जीते 11 मेडल
- 4 अगस्त-6 अगस्त, 2023 तक असम के गुवाहाटी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में नेशनल गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के पलामू ज़िले के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक अपने नाम करते हुए ज़िले का नाम रोशन किया।
- पलामू की अनामिका मेहता ने अंडर 11 आयु वर्ग में खेलते हुए सिंगल सोटी इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतकर स्वर्णिम शुरुआत की
वन भूमि के गैर-वन संबंधी इस्तेमाल में झारखंड छठे स्थान पर
- भारत सरकार की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक वन भूमि का गैर- वन संबंधी कार्यों में उपयोग करनेवाले शीर्ष छह राज्यों में झारखंड छठे स्थान पर है।
- पूरे देश में 15 वर्षों में करीब तीन लाख हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग गैर-वन कार्यों (फॉरेस्ट डायवर्ट) के लिये किया गया। इसमें करीब पाँच फीसदी वन भूमि झारखंड की है।
- वहीं, झारखंड में मौजूद कुल वन क्षेत्र के हिसाब से बीते 15 वर्षों में करीब 16 हज़ार हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग गैर-वन कार्यों के लिये किया गया।
- भारत सरकार की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे अधिक वन भूमि डायवर्ट करनेवाले राज्यों में सबसे ऊपर पंजाब है। यहाँ करीब 61,318 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग गैर-वन कार्यों के लिये किया गया है।
- मध्य प्रदेश दूसरे और ओडिशा तीसरे स्थान पर है।
- झारखंड में 2008-09 से 2012-13 तक राज्य में सबसे अधिक वन भूमि को डायवर्ट किया गया। इस दौरान करीब 9,444 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्ट की गई।
झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट, रांची और ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच हुआ समझौता
- 10 अगस्त, 2023 को झारखंड की राजधानी राँची के नेपाल हाउस स्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की मौजूदगी में पशु चिकित्सा की बेहतरी के लिये झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट, राँची और EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच समझौता हुआ।
- इसी के तहत पहले गौ मुक्तिधाम, फिर रेस्क्यूव्हिकिल का कार्य किया गया।
- समझौते केप्रमुख बिंदु:
- राज्य में जल्द शुरू होगी मोबाइल वेटनरी
- पशु चिकित्सा के लिये सरकार संवेदनशील
- प्रखंड स्तर पर ग्रामीणों के पशुओं के लिये 236 एंबुलेंस रहेंगे तैनात
- मोबाइल वेटनरी के लिये जल्द जारी होगा हेल्पलाईन नंबर
मुख्यमंत्री ने की ‘अबुआ आवास योजना’की घोषणा
- 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान के राजकीय समारोह में राज्य के ज़रूरतमंद लोगों के लिये एक नई योजना ‘अबुआ आवास योजना’की घोषणा की।
- इस योजना के तहत अगले दो वर्ष में लगभग 15 हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा खर्च कर राज्य सरकार अपनी निधि से ज़रूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराएगी।
- योजना के तहत 3 कमरे के आवास उपलब्ध करवाएँ जाएंगे।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिये राज्य के 80 मंडलों में ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ शुरू की गई है। ‘मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना’के प्रावधानों में छूट दी गई है।
- किसानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लाभ के लिये कुल 88 योजनाएँ चला रही है, जिसमें ‘बिरसा सिंचाई कूप योजना’भी शामिल है। इसके तहत 15 नवंबर, 2024 तक एक लाख कुएँ खोदे जाएंगे।
- इसके अलावा, ‘सोन-कनहर पाइपलाइन योजना’ पर भी काम चल रहा है और गढ़वा और दुमका ज़िलों में पानी और सिंचाई के मुद्दों के समाधान के लिये ‘मसालिया रानेश्वर मेगा लिफ्ट योजना’ चलाई जा रही है।
- झारखंड सरकार 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत 61 लाख ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के 44 पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक
- 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी राँची के मोरहाबादी में आयोजित समारोह में राज्य के 44 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक प्रदान किया।
- ये सभी पदक पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा दिये जाते थे, जिनका अब वितरण किया गया है।
- इन 44 पुलिस अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक दिया गया है।
टूरिस्ट कॉरिडोर से जुड़ेंगे गेतलसूद डैम व जोन्हा-हुंडरू फॉल
- राँची में स्थित गेतलसूद डैम क्षेत्र को पतरातू की तरह विकसित करने की कार्ययोजना पर राज्य सरकार काम कर रही है। सरकार ने गेतलसूद डैम, हुंडरू फॉल व जोन्हा फॉल को टूरिस्ट कॉरिडोर से जोड़ने की योजना बनाई है।
- जेटीडीसी के अधीन इसकी देखरेख की जाएगी।
- पर्यटन विभाग जोन्हा, हुंडरू और दशम फॉल में रोप-वे लगाने की संभावना तलाश रहा है।
- इसके लिये पर्यटन विभाग ने राइट्स के साथ एमओयू किया है।
दुमका के जरमुंडी में जल्द खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल
- दुमका के जरमुंडी में जल्द ही राज्य का दूसरा सैनिक स्कूल खुलेगा।
- दुमका ज़िले के जरमुंडी प्रखंड के विशुनपुर में 50 एकड़ ज़मीन को चयनित किया गया है।
- झारखंड में तिलैया में एक सैनिक स्कूल पहले से है।
- सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित होता है और पूर्णत: आवासीय होता है।
- सीबीएसई पाठ्यक्रम में यहाँ पढ़ाई होती है।
- देशभर में अभी कुल 33 सैनिक स्कूल संचालित हैं।
डीएसपीमयू में बनेगा झारखंड राज्य का पहला सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट सेंटर एंड रिसर्च
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, फैकल्टी और रिसर्चस्कॉलरों के लिये जल्द ही डीएसपीएमयू प्रबंधन सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट सेंटर एंड रिसर्च की स्थापना की जाएगी।
- यह झारखंड में पहला रिसर्च सेंटर होगा, जिसमें वर्ल्ड क्लास की सुविधाओं से युक्त लैब स्थापित की जाएगी।
देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस का आयोजन, राँची झारखंड को मिली मेज़बानी
- 22 अगस्त, 2023 को झारखंड एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
- हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी के तौर पर पहचान बना चुकी झारखंड की राजधानी राँची एशियन विमेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करने जा रही है।
- यह मैच देश में पहली बार हो रहें।
- इस टूर्नामेंट में कुल 21 मैच खेले जाएंगे।
- 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन 3 मैचो का आयोजन किया जाएगा।
- सभी मैच राँची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।
झारखंड सरकार ने पीवीटीजी छात्रों के लिये मुफ्त आवासीय कोचिंग का उद्घाटन
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTG) स्टूडेंट्स के लिये बड़ी पहल करते हुए राँची में डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में पीवीटीजी छात्रों के लिये मुफ्त आवासीय कोचिंग का उद्घाटन किया।
- यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है, जहाँ पीवीटीजी के उत्थान के लिये ऐसी योजना शुरू की गई है।
- राज्य की कुल 32 जनजातियों में से झारखंड की आठ जनजातियाँ विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTG) में सूचीबद्ध हैं।
चंद्रयान-3 : मेकॉन के 50 इंजीनियर्स की टीम ने इसरो के लिये डिज़ाइन किया था लांचिंग पैड
- 23 अगस्त, 2023 को भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग चाँद की सतह पर हो चुकी है.
- इसमें झारखंड की राजधानी राँची का बहुत बड़ा योगदान है, जिसकी दो संस्थाओं मेकॉन और एचईसी ने लांचिंग पैड को डिज़ाइन किया है।
जमशेदपुर में देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन उद्योग की स्थापना के लिये एमओयू
- हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य के जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की स्थापना के लिये उद्योग विभाग और टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रा.लि. (टीजीइएसपीएल) के बीच 354.28 करोड़ रुपए के निवेश से संबंधित एमओयू किया जाएगा।
झारखंड गौरव सम्मान
- 26 अगस्त, 2023 को झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित, विश्वसनीय व लोकप्रिय समाचार-पत्र ‘प्रभात खबर’ने प्रदेश का मान बढ़ाने वाले 26 लोगों को ‘झारखंड गौरव सम्मान’ से नवाजा।
- राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने इन्हें सम्मानित किया।
- ‘झारखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित व्यक्ति-
- पर्यावरणविद् जगदीश महतो – ‘ट्री मैन’ के उपनाम से प्रसिद्ध बोकारो ज़िले के कसमार प्रखंड स्थित हिसीम निवासी वन आंदोलनकारी जगदीश महतो ने तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी झारखंड के लगभग साढ़ेचार सौ वनों का संरक्षण और संवर्धन किया है।
- लेखक-कवि नीलोत्पल मृणाल – दुमका के नोनीहाट के रहने वाले नीलोत्पल को वर्ष 2016 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेखक, कवि, गायक, सामाजिक कार्यकर्त्ता और सोशल एक्टिविस्ट हैं। उनकी किताबों में डार्क हॉर्स, औघड़ और यार जादूगर बेस्ट सेलर में शुमार रहीं हैं।
- निरंजन प्रसाद सिंह (बाबू) – राजनीति में सुचिता की मिसाल रहे निरंजन बाबू 1967 में पहली बार जनसंघ पार्टी से चांपारण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। उस वक्त उनकी उम्र 29 वर्ष थी। 1972 में दूसरी बार कॉन्ग्रेस पार्टी से बरही विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने, फिर 1980 और 1985 में विधायक बने।
- इम्तियाज हुसैन – इम्तियाज अहमद धनबाद ही नहीं, बल्कि झारखंड में क्रिकेट के बड़े कोच हैं। वे 12 वर्षों तक झारखंड क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे। टिस्को से वीआरएस लेकर उन्होंने वर्ष 1999 से बच्चों को कोचिंग देना शुरू किया। उनके शिष्यों में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटर शाहबाज नदीम, रणजी खिलाड़ी सीएम झा, सत्य प्रकाश, आमिर हाशमी, राहुल प्रसाद व कुंजन शरण शामिल हैं।
- गुरु सुशांत महापात्र – गुरु सुशांत महापात्र सरायकेला छऊ के मुखौटा कलाकार हैं। उनकी पहचान देश-विदेश में अच्छे छऊ मुखौटा कलाकार के रूप में है। वर्ष 1925 में सुशांत महापात्र के बड़ेपिताजी प्रसन्न कुमार महापात्र ने सरायकेला शैली छऊ के लिये पहला आधुनिक मुखौटा तैयार किया था। सुशांत महापात्र ने आठ वर्ष की उम्र में ही अपने बड़ेपिताजी (गुरु प्रसन्न महापात्र) से मुखौटा बनाने का गुर सीखा। इसके बाद इस मुखौटा का प्रचलन बढ़ने लगा और अब यही मुखौटा सरायकेला शैली छऊ नृत्य की पहचान बन गयी है।
- मोहम्मद खालिद – पिछले 20 वर्षों से सभी धर्म के अज्ञात लावारिस शवों का अंतिम संस्कार अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाज से करते हैं। कोरोना के समय राँची और हज़ारीबाग में शवों का अंतिम संस्कार बड़े पैमाने पर किया। राँची के रिम्स मुर्दाघर में पड़ेलावारिस शवों का वर्ष 2010 से 2016 के बीच अंतिम संस्कार किया। पालतू कुत्तों की मौत के बाद उन्हें दफनाने का काम कर रहे हैं, पिछले 5 वर्षों से शहर में घूमने वाले असहाय एवं विक्षिप्त लोगों के बीच रोटी बाँट रहे हैं। मोटरसाइकिल में दो डब्बा में खाना रखते हैं और बाँटते चलते हैं।
- असुंता टोप्पो – गुमला ज़िले के चैनपुर प्रखंड की असुंता टोप्पो नि:शक्त हैं। आर्थिक तंगी के बीच 1000 रुपए विकलांग पेंशन एवं बड़ी बहन की मदद से असुंता ने पीजी तक की पढ़ाई की। असुंता ने आर्थिक तंगी में भी पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीता। अभी हाल ही में मलेशिया में भी देश के लिये गोल्ड मेडल जीता है।
- कौशल किशोर जायसवाल – पलामू के डाली गाँव के रहने वाले कौशल किशोर जायसवाल पिछले 56 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वह नि:शुल्क पौधा वितरित करते हैं। अब तक वह 50 लाख से अधिक पौधे बाँट चुके हैं। जायसवाल निजी खर्च पर विश्व का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण अपने गाँव में करा रहे हैं। देश-विदेश में अब तक 50 से अधिक अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं।
- आदित्य रंजन – भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी आदित्य रंजन मूलरूप से बोकारो के हैं। कोडरमा में उपायुक्त के रूप में पदस्थापन के दौरान स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। ‘रेल’ नाम की एक परियोजना शुरू की। इस कारण आठवीं से लेकर 12वीं तक की परीक्षा में कोडरमा ज़िला हर परीक्षा में राज्य में अव्वल रहा। कोडरमा ज़िले में इनके द्वारा शुरू किये गए ‘रेल’ मॉडल को राज्य सरकार ने सभी ज़िलों में लागू करने का निर्णय लिया है।
- फादर अजीत खेस – फादर अजीत खेस रोमन कैथोलिक चर्च की सोसाइटी ऑफ जीसस, राँची प्रोविंस के प्रोविंशियल सुपीरियर हैं। इससे पूर्व संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के प्रिंसिपल थे। सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा राँची में संत जेवियर्स स्कूल, एक्सआरएसएस, एक्सआइपीटी, संत जेवियर्स कॉलेज, संत जॉन स्कूल, प्रभात तारा स्कूल धुर्वा, सहित कई शिक्षण संस्थान चलाए जा रहे हैं।
- डॉ. विकास कुमार – रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में सेवा दे रहे डॉ. विकास कुमार युवा डॉक्टरों के लिये मिसाल हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते और हमेशा गरीब मरीज़ों की सेवा के लिये तत्पर रहते हैं। वहीं, मेडिकल के क्षेत्र में हो रही नई-नई गतिविधियों से भी लोगों को अवगत कराते रहते हैं।
- रिया तिर्की – राँची की रिया तिर्की जुलाई 2022 में फेमिना मिस इंडिया के टॉप फाइनलिस्ट में जगह बनाने वाली देश की पहली आदिवासी मॉडल हैं। प्रतियोगिता में उन्हें फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2022 के खिताब से नवाजा गया था। इसके बाद से रिया लगातार आदिवासी बहुल इलाके की युवतियाँ, जो ग्लैमर वर्ल्ड को अपना सपना मानतीं हैं, को प्रशिक्षण दे रही हैं।
- अतुल गेरा – स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिये अतुल गेरा प्रदेश में एक बड़ा नाम हैं। ‘लाइफ सेवर्स’ के संस्थापक अतुल रक्तदान शिविर लगाते हैं तथा युवाओं को इससे जोड़ते हैं।
- मोनिका मुंडू – प्लेबैक सिंगर और अभिनेत्री मोनिका मुंडू ने देश भर की 12 भाषाओं में गाना गया है। ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’फिल्म में भी इन्होंने काम किया है। ‘झारखंड कर छैला’इनकी पहली फिल्म है।
- बिनीता सोरेन – सरायकेला की विनीता सोरेन माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। इन्होंने थार रेगिस्तान अभियान के तहत गुजरात के भुज से पंजाब के बाघा बॉर्डर तक करीब दो हज़ार किमी. की यात्रा भी की है।
- सुखदेव उरांव – कांके के पार चट्टूनिवासी सुखदेव उरांव खेती में नए-गए प्रयोग के लिये जाने जाते हैं।
- सरोजिनी लकड़ा – सिपाही से आईपीएस तक का सफर तय करने वाली सरोजिनी अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार के गारू प्रखंड से हैं। जर्मनी से ओलंपिक स्टडी में एमए की डिग्री हासिल की। खेल की बदौलत आउट आफ टर्न प्रमोशन करते हुए वर्ष 1991 में उन्हें इंस्पेक्टर बना दिया गया। वर्ष 2008 में वह डीएसपी बनीं और वर्ष 2023 में आईपीएस बनकर इतिहास रच दिया।
- निशांत कुमार– राँची के बूटी मोड़ में निशांत कुमार ने स्टार्टअप ‘किंग फिशरीज’का वर्ष 2018 में शुरुआत की। वर्तमान में एक्वा कल्चर एशिया का पहला सबसे बड़ा कॉमर्शियल एक्वा फार्म बन चुका है। निशांत ने मत्स्यपालन की पाँच पद्धतियाँ विकसित की हैं। इनमें पाँड कल्चर, आरएफएफ, पेन कल्चर, बायोफ्लॉक, आरएएस और जलाशय पद्धति शामिल हैं।
- रणेंद्र कुमार – साहित्यकार रणेंद्र कुमार डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान के निर्देशक हैं। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगादान के लिये प्रेमचंद स्मृति सम्मान, प्रथम विमला देवी स्मृति सम्मान समेत कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं।
- विजय पाठक – इंद्रपुरी, राँची के विजय पाठक ने सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए रोटी बैंक की स्थापना की है।
- आयुष बथवाल और अनिरुद्ध शर्मा – राँची के आयुष बथवाल और अनिरुद्ध शर्मा ने कोरोना के बाद थर्ड वेव कॉफी नाम से चेन शुरू किया। आज देश भर में 100 से अधिक प्रतिष्ठान खुल चुके हैं।
- आदर्श मानपुरिया – राँची के युवा आदर्श मानपुरिया होटल चैन फैब होटल्स के संस्थापक हैं। फोर्ब्स मैंगजीन ने उनको एशिया में 30 वर्ष से कम आयु के 30 सबसे सफल स्टार्टअप उद्यमियों की सूची में जगह दी थी।
- पदमचंद जैन – अपर बाज़ार के हॉर्डवेयर व्यवसायी 79 वर्षीय पदमचंद जैन गरीबों की अंत्येष्टि का खर्च वहन करते हैं।
- एमेल्डा एक्का – पुलिसकर्मी एमेल्डा एक्का ने 400 मीटर रिले में कई रिकॉर्ड बनाए। 2023 में इन्हें आईपीएस के पद पर पदोन्नत किया गया।
झारखंड के सभी प्रखंडों में लगेगा स्वास्थ्य मेला
- झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी 263 प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा।
- इसका आयोजन 14 से 18 सितंबर तक उस क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्था, रोग प्रसार को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
उत्कृष्ट मुखिया को सम्मानित करेगा झारखंड राज्य खाद्य आयोग
- 29 अगस्त, 2023 को झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी कि आयोग के स्थापना दिवस (9 दिसंबर) को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन और निगरानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा।
ब्रेन डेथ की घोषणा करने वाला झारखंड का पहला अस्पताल बना रिम्स
- रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) राज्य का पहला अस्पताल बन गया है, जो ब्रेन डेथ की घोषणा कर सकेगा।
- झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO) की ओर से ब्रेन डेथ घोषणा के लिये प्रस्तावित मेडिकल विशेषज्ञों की टीम के गठन का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
- केंद्रीय अधिनियम मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम (THOTA), 1994 की धारा-3 की उपधारा-6 के अंतर्गत मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा ब्रेन डेथ घोषित किये जाने का प्रावधान है।
- देश में खसरा रोग से सबसे ज्यादा मौत के मामले में झारखंड पहले स्थान पर है।
- कोडरमा जिले को डिजिटल इंडिया अवार्ड भारत सरकार के द्वारा दिया गया।
- झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के गांव में सड़क का निर्माण करने के लिए 670 करोड़ की राशि आवंटित किया गया
- झारखंड आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा झारखंड में कोविड-19 की महामारी के रोकथाम के लिए 114 करोड़ 5 लाख की राशि आवंटित किया गया।
- स्पेन में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में झारखंड की आशा किरण बाला ने 800 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीता।
- 12 अगस्त 2023 को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 206वी जयंती मनाया गया।
- हाल ही में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा 11 अगस्त को झारखंड के 256 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिसमें
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – लवली चौबे और रूपा रानी को घोषित किया गया
- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड – अंसुता लकडा और सिलवानुस डुंगडुंग को दिया गया
- बेस्ट परफार्मिंग एथलीट – अष्टम उराव, आशा किरण बारला, संगीता कुमारी
- हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को साइकिल लेने के लिए कुल 127 करोड़ की राशि आवंटित किया गया, जिसमें से प्रत्येक छात्र को ₹3500 की राशि दिया जाएगा।
- रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित बांग्ला सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल के द्वारा किया गया।
- झारखंड में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सहभागिता में 4 फूड स्ट्रीट सेंटर का निर्माण किया जाएगा। जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की निवेशित राशि का अनुपात 60:40 का होगा। इसका उद्देश्य लोगों को बाहर के खाने पीने से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए इसका निर्माण किया जाएगा।
- हाल ही में 5 मई 2023 को संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के खोजकर्ता पंडित रघुनाथ मुरमू की जयंती मनाई गई। पंडित रघुनाथ मुरमू का पैतृक गांव दंडबॉस है। पंडित रघुनाथ मुरमू का जन्म 5 मई 1905 को हुआ था और निधन 1 फरवरी 1982 को हुआ था।
- हाल ही में नीति आयोग के द्वारा देश के कुल 115 आकांक्षी जिलों के लिए मार्च 2023 के लिए चैंपियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग (Champion of Change Delta Ranking) जारी किया गया है। इसमें झारखंड के 5 जिले साहिबगंज, रामगढ़, गोड्डा हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम को शामिल किया गया।
- टाटा ग्रुप के द्वारा रांची में कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा
- मॉस्को में आयोजित मॉस्को इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के पूर्णिमा लिंडा ने कांस्य पदक जीता।
- झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में 3.5 किलोमीटर लंबा रोपवे का निर्माण किया जाएगा।
- झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया।
- रांची के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के साथ बंजर भूमि विकास बोर्ड का कार्यकारी निदेशक ससिकर सामंत को बनाया गया। मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक कुलवंत सिंह को बनाया गया।
- पहला झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक साहिबगंज में होगा।
- कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के छठे चरण की नीलामी से मिली 706 करोड़ की राशि का स्थानान्तरण 6 राज्यों को किया – छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल।
- स्किल डेवलपमेंट के लिए समझौता आईआईएम रांची, नेशनल स्कूल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन व विकास भारती बिशुनपुर के बीच में रांची में हुआ।
- SAIL ने डेकार्बोनाइजेशन तकनीक पर सहयोग के लिए जर्मनी के SMS समूह के साथ समझौता किया।
- वरिष्ठ साहित्यकार और बाल साहित्य लेखक अंकुश्री की पुस्तक “हमसे है पर्यावरण” सर्व शिक्षा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यालयों में वितरित की गई।
- हाल ही में झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन के द्वारा डॉ अरुण मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक थैंक्यू कैंसर का द्वितीय संस्करण का राजभवन में विमोचन किया।
- हाल ही में संथाली भाषा को देश के कोने कोने के जनमानस तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान के द्वारा अध्येताकोश तैयार किया है।
- झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती, अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक 2023, दो संशोधनों के साथ झारखंड विधानसभा से पारित हो गया।
- झारखंड विधान सभा के सदस्यों का वेतन भत्ता और पेंशन बढ़ाने से संबंधित रिपोर्ट विधानसभा में पेश किया गया, जिसमें विधायकों का वेतन 40हजार से बढ़ाकर 60 हजार, क्षेत्रीय भत्ता 65 हजार से बढ़ाकर 80 हजार, सत्कार भरता 30 हजार से बढ़ाकर ₹40हजार प्रतिमाह करने का अनुसंसा है।
- दुमका जिले में झारखंड हाई कोर्ट का एक बेंच को स्थापित किया जाएगा ।
- झारखंड में स्कूली शिक्षा से बाहर हो गए बच्चों को वापस स्कूल और शिक्षा से जोड़ने के लिए 16 जून से बैक टू स्कूल अभियान की शुरुआत किया गया था .
झारखंड के जमशेदपुर के समीर पांडे ऑस्ट्रेलिया के शहर पेरामाटा के लॉर्ड मेयर बने हैं। - झारखंड के पशु चिकित्सकों को केरल में प्रशिक्षण दिया जाएगा और साथ ही केरल के तर्ज पर झारखंड में भी पशु कल्याण मॉडल को लागू किया जाएगा।
- रांची की प्रज्ञा मित्तल को Most Innovative Architect 2023 का पुरस्कार दिया गया।
- झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड के लोगों को जल जीवन मिशन के तहत प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल किया जाएगा ।
- 4 से 13 अगस्त तक स्पेन में Youth कॉमनवेल्थ गेम का आयोजन होगा, जिसमें झारखंड की आशा किरण बाRला का चयन हुआ है ।
- भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में कुल 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र खोला गया है जिसमें से झारखंड राज्य में 1714 किसान समृद्धि केंद्र होगा ।
- गढ़वा जिले के शैलेंद्र पाठक भारतीय साइकलिंग दल के प्रमुख बने हैं ।
- देश का पहला हाइड्रोजन इंजन प्लांट का निर्माण जमशेदपुर में किया जाएगा । इसका निर्माण टाटा कंपनी के द्वारा 354.28 करोड़ की लागत से किया जाएगा । TSPL Green Energy Solutions के द्वारा इस प्लांट को लगाया जाएगा ।
- झारखंड के गुमला जिले के निवासी अमित कुमार गोप चयन अजरबैजान में आयोजित होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है, इस गुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 19 अगस्त तक होगा ।
- रांची के सुशांत मिश्रा का चयन आईपीएल के मुंबई इंडियंस टीम में हुआ है ।
- झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 11988 करोड़ रुपया का अनुपूरक बजट पेश किया गया ।
- संथाल परगना के विभिन्न जिलों के परगनैत एवं मानकी को को प्रतिमाह ₹3000 और मुंडा एवं ग्राम प्रधान को 2000 की राशि दिया जाएगा ।
- भारत सरकार के परिवहन विभाग के द्वारा जारी किया गया सड़क दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट में झारखंड को 14 स्थान मिला है ।
- झारखंड सरकार के द्वारा रांची के गेतलसूद डैम के निकट एक रिसोर्ट का निर्माण किया जाएगा ।
- रांची में छऊ नृत्य को बढ़ावा देने के लिए छऊ नृत्य अकादमी का निर्माण किया जाएगा ।
- 29 जुलाई को देवघर जिले में देवघर मार्ट 2.0 की शुरुआत किया गया ।