निम्न में से कौन-सा बिहार की पश्चिमी सीमा पर स्थित है?

  • नेपाल
  • पश्चिम बंगाल
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्ड

Explanation:

  • बिहार राज्य की सीमा
    • पश्चिमी – उत्तर प्रदेश है।
    • उत्तर में नेपाल,
    • दक्षिण में झारखण्ड,
    • पूर्व में पश्चिम बंगाल है।
  • उत्तर प्रदेश से लगने वाले जिलों का क्रम उत्तर से दक्षिण की ओर क्रमशः हैं- पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर और कैमूर।

बिहार राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है

  • 94200 वर्ग किमी.
  • 94316 वर्ग किमी.
  • 94163 वर्ग किमी.
  • 94526 वर्ग किमी.
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी. है।
  • बिहार का क्षेत्र भारत के क्षेत्रफल का 2.86 प्रतिशत है।
  • क्षेत्रफल के आधार पर बिहार 13वां सबसे बड़ा राज्य है
  • जनसंख्या के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

जुलाई 2018 तक पटना जिला बिहार के कितने जिलों से सीमाबद्ध था?

  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • जुलाई 2018 तक बिहार का पटना जिला कुल 9 जिलों से सीमाबद्ध था।
  • ये जिले हैं- सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, नालन्दा, जहानाबाद, भोजपुर तथा अरवल

बिहार के निम्नलिखित जिलों में से कौन-सा जिला नेपाल के साथ सीमा साझा नहीं करता है?

  • मधुबनी
  • किशनगंज
  • सीतामढ़ी
  • पूर्णिया
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • पूर्णिया की सीमा नेपाल से नहीं जुड़ी हुई है।
  • बिहार के पं. चम्पारन, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिलों की सीमा नेपाल से लगती है।

एक भारतीय राज्य के रूप में बिहार बना-

  • 1911 में
  • 1912 में
  • 1936 में
  • 2000 में

Explanation:

  • बिहार राज्य का गठन 22 मार्च, 1912 ई. को हुआ था।
  • बिहार की राजधानी पटना है।

बिहार की द्वितीय राजभाषा है-

  • उर्दू
  • मैथिली
  • भोजपुरी
  • मगही

Explanation:

  • 1981 में बिहार की दूसरी अधिकारिक भाषा का दर्जा ‘उर्दू’ को प्रदान किया गया।

बिहार राज्य विभाजित कर झारखण्ड राज्य कब बनाया गया?

  • नवम्बर, 1999
  • नवम्बर, 2000
  • नवम्बर 2001
  • नवम्बर, 2002

Explanation:

  • 15 नवम्बर 2000 को बिहार राज्य का विभाजन कर झारखण्ड राज्य का गठन किया गया। इसकी राजधानी राँची है।

निम्नलिखित में से कौनसा शहर बिहार के सबसे पूर्वी भाग में स्थित है?

  • भागलपुर
  • पटना
  • कटिहार
  • पूर्णिया

Explanation:

  • बिहार के सबसे पूर्वी भाग में कटिहार जिला स्थित है।

बिहार राज्य में कितने जिले हैं?

  • 33
  • 38
  • 43
  • 23

Explanation:

  • बिहार में कुल 38 जिले हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण हैं। जबकि सबसे छोटा जिला शिवहर है।

बिहार राज्य में प्रमण्डलों की संख्या कितनी है?

  • 5
  • 7
  • 9
  • 11

Explanation:

  • बिहार में 9 प्रमण्डल हैं। प्रमण्डलीय आयुक्त के माध्यम से इन प्रमण्डलों के प्रशासन का संचालन किया जाता है।

पाटलिपुत्र के संस्थापक ?

  • उदयन
  • अशोक
  • बिम्बसार
  • महा प‌द्मानन्द

Explanation:

  • पाटलिपुत्र की स्थापना अजातशत्रु के पुत्र उदयन ने की थी।

विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया-

  • मौर्य
  • नन्द
  • गुप्त
  • लिच्छवी

Explanation:

  • विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में लिच्छवियों द्वारा स्थापित किया गया था।

बोध गया में ‘बोधि वृक्ष’ अपने वंश की इस पीढ़ी का है-

  • तृतीय
  • चतुर्थ
  • पंचम
  • षष्ठम

Explanation:

  • बोधगया में बोधवृक्ष अपने वंश की पांचवीं पीढ़ी का वृक्ष है।

बिहार के सीमावर्ती राज्यों की संख्या है-

  • तीन
  • चार
  • पाँच
  • छः

Explanation:

  • बिहार के पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश व दक्षिण में झारखण्ड राज्य है, अतः इसके सीमावर्ती राज्यों की कुल संख्या 3 है।

बिहार की लगभग 55 प्रतिशत जनसंख्या परम निर्धनता में रहती है, क्योंकि –

  • I तथा II
  • II तथा III
  • II तथा IV
  • I, III तथा IV

Explanation:

  • भारत में बिहार की सकल प्रजनन दर तीव्रतम है। साथ ही बिहार के पास गुणवत्तायुक्त ढांचागत सुविधाओं तथा व्यापारानुकूल वातावरण का अभाव है।

बिहार का कौन सा जिला न्यूनतम क्षेत्रफल वाला है?

  • गया
  • शेखपुरा
  • बक्सर
  • सारण

Explanation:

  • बिहार का न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला शेखपुरा है। चूंकि विकल्प में शिवहर व अरवल का अभाव है अतः शेखपुरा न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला होगा।

भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में बिहार का क्रम क्या है?

  • 13 वां
  • चतुर्थ
  • बारहवां
  • नवम्

Explanation:

  • वर्तमान समय में बिहार क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 13 वां राज्य है।

झारखण्ड बिहार से कब पृथक् हुआ था?

  • 15 नवम्बर, 2000
  • 25 अगस्त, 1999
  • 2 अगस्त, 1998
  • 5 जुलाई, 1997

Explanation:

  • बिहार से अलग हुए राज्य झारखण्ड का निर्माण 15 नवम्बर, 2000 को हुआ।

मूल रूप से ‘बिहार’ शब्द का अर्थ है

  • बौद्ध मठ
  • देवदूतों की भूमि
  • आर्य प्रदेश
  • हरियाली का प्रदेश

Explanation:

  • ‘बिहार’ शब्द ‘विहार’ से बना है। ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में बौद्ध मठों (विहारों) की अधिकता के कारण इसका नाम बिहार पड़ा।

झारखंड बनने के पश्चात् बिहार में लगभग कितने जिले रह गए हैं?

  • 37
  • 65
  • 60
  • 62

Explanation:

  • झारखण्ड बनने के पश्चात वर्तमान बिहार में लगभग 37 जिले थे। वर्तमान में जिलों की कुल संख्या 38 हो गयी है।

पटना महानगरपालिका में वार्डो की संख्या है

  • 57
  • 67
  • 64
  • 59

Explanation:

  • प्रश्नकाल के समय पटना महानगरपालिका में वार्डों की संख्या 57 थी। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 75 हो गयी है।

कौन-सा राज्य डाक क्षेत्र “आठ” के अन्तर्गत आता है?

  • उड़ीसा
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल

Explanation:

  • पिन क्षेत्र-8 बिहार और झारखण्ड को सन्दर्भित करता है।

बिहार के कौन-से तीन जिले पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित हैं?

  • रोहतास, औरंगाबाद, गया
  • भागलपुर, मधेपुरा, खगड़िया
  • कटिहार, पूर्णियाँ, किशनगंज
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • कटिहार, पूर्णिया तथा किशनगंज पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित तीन जिले हैं।

बिहार के कौन-से दो जिले झारखण्ड से सीमा बनाते हैं?

  • रोहतास , गया
  • भोजपुर, जहानबाद
  • सीवान, सारण
  • बेगूसराय, खगड़िया

Explanation:

  • झारखण्ड के साथ बिहार के 8 जिले सीमा बनाते हैं ।

बिहार के निम्न जिले में सबसे बड़ा जिला है-

  • पटना
  • गया
  • दरभंगा
  • समस्तीपुर

Explanation:

  • गया जिले का क्षेत्रफल सबसे अधिक है।

‘पट’ अंचल (Region) अवस्थित है-

  • बिहार में
  • झारखण्ड में
  • मध्य प्रदेश में
  • मेघालय में

Explanation:

  • पट अंचल झारखण्ड के छोटा नागपुर के पठारी प्रदेश में अवस्थित है।

बिहार में पागलखाना कहाँ स्थित है-

  • धनबाद
  • नालन्दा
  • पटना
  • रांची

Explanation:

  • रांची (अब झारखण्ड) में मानसिक रोग अनुसंधान संस्थान स्थित है।

सबसे बड़ा नगर है-

  • धनबाद
  • गया
  • पटना
  • रांची

Explanation:

  • जनसंख्या के आधार पर पटना सबसे बड़ा नगर है।

सन् 1995 की समाप्ति पर बिहार में जिलों की कुल संख्या थी –

  • 55
  • 52
  • 50
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

Explanation:

  • वर्ष 1995 की समाप्ति पर बिहार में जिलों की संख्या 55 थी।

बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है –

  • लगभग 170 हजार वर्ग किमी.
  • लगभग 172 हजार वर्ग किमी.
  • लगभग 174 हजार वर्ग किमी.
  • लगभग 178 हजार वर्ग किमी.

Explanation:

  • अविभाजित बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 174 हजार वर्ग किमी. था, पर विभाजन के पश्चात 94,163 वर्ग किमी.।

क्षेत्रफल के अनुसार निम्नलिखित राज्यों का सही अवरोही क्रम क्या है? १ . आंध्र प्रदेश , 2.बिहार , 3.मध्य प्रदेश, 4.उत्तर प्रदेश,

  • 3, 2, 4, 1
  • 1, 2, 3, 4
  • 4, 3, 2, 1
  • 3, 4, 1, 2

Explanation:

  • क्षेत्रफल के अनुसार राज्यों का अवरोही क्रम : मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश तथा बिहार है।

बिहार राज्य अवस्थित है निम्न देशान्तरों (Longitude) के मध्य ?

  • लगभग 84° पूर्व से 88° पूर्व
  • लगभग 80° पूर्व से 84° पूर्व
  • लगभग 80° पूर्व से 88° पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • बिहार राज्य 83°19’50” पूर्व से 88°17′40″ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।

 

Bihar GK Question Bank – intro