निम्नलिखित में से किस नगर में ‘सूर्य मंदिर’ विख्यात है?

  • गया
  • बोधगया
  • देव
  • राँची
Explanation:

  • देव सूर्य मंदिर बिहार के औरंगाबाद जिले के देवनगर में स्थित है।
  • इसकी स्थापना उमगा के चन्द्रवंशी राजा भैरवेन्द्र सिंह ने 15 वीं शताब्दी में करवाया था।
  • यह सूर्य मंदिर अन्य मंदिरों की तरह पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है।
  • यहाँ प्रत्येक वर्ष सूर्य अचला सप्तमी को महोत्सव का आयोजन भी होता है।

निम्न में से किस जिला में मखाने का उत्पादन नहीं होता है?

  • समस्तीपुर
  • दरभंगा
  • मधुबनी
  • औरंगाबाद
Explanation:

  • प्रश्नगत उल्लिखित जिलों में औरंगाबाद में मखाने का उत्पादन नहीं होता है।
  • देश में उत्पादित मखाने में 80-85% अकेले बिहार में उत्पन्न होता है।
  • बिहार के मधुबनी और दरभंगा जिले में बड़े स्तर पर इसकी खेती होती है।
  • वर्ष 2002 में राष्ट्रीय मखाना शोध संस्थान की स्थापना दरभंगा में की गई। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्य करता है।

निम्नलिखित में से किस नगर में जापानियों ने ‘विश्व शान्ति स्तूप’ (World Peace Stupa) निर्माण कराया था?

  • गया
  • राजगीर
  • पटना
  • बोध गया
Explanation:

  • बोधगया, गया से 14 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
  • यहीं पर जापानियों ने ‘विश्व शांति स्तूप’ का निर्माण कराया था।
  • यहाँ पीपल वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। जिसे ‘बोधिवृक्ष‘ कहते हैं।
  • राजगीर हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्मों का पवित्र स्थल है।
  • यहाँ के दर्शनीय स्थलों में वेणु वन, करंद सरोवर, सप्तधारा, मखदूम कुंड, गर्म झरने, सप्तपर्णी गुफा, मनिवार मठ, जरासंध का अखाड़ा, बिम्बिसार का कारागार, गिद्धकूट पर्वत आदि प्रमुख हैं।
  • गया में विष्णु पद मन्दिर होने के कारण यह एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान है।

विष्णुपद मंदिर कहाँ स्थित है?

  • पटना में
  • दानापुर में
  • जमुई में
  • गया में
Explanation:

  • विष्णुपद मंदिर बिहार के गया जिले में फाल्गु नदी के तट पर स्थित है।
  • यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
  • इस मंदिर में पत्थर पर विष्णु के चरण को प्रतीक के रूप में बनाया गया है।

बिहार के कौन-से दो स्थान पेय पदार्थ और प्लास्टिक उद्योग के लिए अलग-अलग से जाने जाते हैं?

  • गया व कटिहार
  • बोकारो व राँची
  • भागलपुर व कोडरमा
  • इनमें से कोई नहीं
Explanation:

  • मुंगेर – सिगरेट कारखाना, बंदूक फैक्टरी
  • औरंगाबाद – सीमेंट कारखाना
  • भागलपुर – सिल्क उद्योग
  • गया –  पेय पदार्थ
  • कटिहार – प्लास्टिक उद्योग, पटसन कारखाना

बिहार के किस जिले में अभ्रक का भंडार है?

  • रोहतास
  • पटना
  • गया
  • सारण
Explanation:

  • बिहार के गया और नवादा जिले में अभ्रक का भंडार है।
  • अभ्रक के निक्षेप छोटानागपुर पठार के उत्तरी पठारी किनारों पर पाए जाते हैं।
  • बिहार-झारखण्ड की कोडरमा-गया-हजारीबाग पेटी अभ्रक की अग्रणी उत्पादक है।

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान बिहार में वन्य जीव (Wild life) के लिए प्रसिद्ध है?

  • भागलपुर
  • बोध गया
  • पटना
  • हजारीबाग
Explanation:

  • बिहार में गौतम बुद्ध पक्षी अभयारण्य बोध गया में है।
  • यहाँ बाघ, सांभर, चीतल, नीलगाय, बनैला सुअर, गिद्ध, मोर, लाल जंगली फाऊल आदि संबंधित जीव हैं।

 ब्रह्मयोनि हिल बिहार के किस जिले में स्थित है?

  • गया
  • रोहतास
  • नालन्दा
  • नवादा
Explanation:

  • ब्रह्मयोनि हिल बिहार के गया जिले में स्थित है।
  • रामायण काल में ब्रह्मयोनि का उल्लेख मिलता है।
  • ब्रह्मयोनि पहाड़ी की चोटी पर पहुँचने के लिए 424 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।
  • ऐसी मान्यता है कि गया के किनारे से प्रवाहित होने वाली फल्गु नदी पहले ब्रह्मयोनि पहाड़ी के ऊपर से प्रवाहित होती थी, परन्तु माता सीता के श्राप के प्रभाव से फल्गु नदी विलुप्त हो गई।

बिहार के निम्न जिले में सबसे बड़ा जिला है-

  • पटना
  • गया
  • दरभंगा
  • समस्तीपुर
Explanation:

  • पटना जिले का क्षेत्रफल – 3202 वर्ग किमी.
  • गया जिले का क्षेत्रफल – 4978 वर्ग किमी.
  • दरभंगा जिले का क्षेत्रफल – 2279 वर्ग किमी.
  • समस्तीपुर जिले का क्षेत्रफल – 2905 वर्ग किमी.

 

Bihar GK Question Bank – District