1942 ई. में जय प्रकाश नारायण को किस नगर के जेल में रखा गया था?

  • पटना
  • हजारीबाग
  • राँची
  • भागलपुर

Explanation:

  • 1942 में भारत छोड़ों आन्दोलन के समय जय प्रकाश नारायण को हजारीबाग सेंट्रल जेल में रखा गया था। लेकिन इन्होंने जेल की दीवार को फांदकर फरार हो गये। उल्लेखनीय है कि हजारीबाग वर्तमान में झारखण्ड का एक जिला है।

सिक्खों के दसवें गुरू, गुरू गोविन्द सिंह का जन्म कहाँ हुआ था?

  • पानीपत
  • अमृतसर
  • दिल्ली
  • पटना

Explanation:

  • गुरू गोविन्द सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 ई. में बिहार के पटना में हुआ था। इनके पिता गुरू तेज बहादुर नवें गुरू थे। इनकी मृत्यु के बाद गुरू गोविन्द सिंह 1675 ई. में गुरू बने। इन्होंने 1699 ई. में खालसा पंथ की स्थापना की। ये सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरू थे।

सबसे अन्त में कौन-सी घटना हुई?

  • चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्याभिषेक
  • अशोक का राज्याभिषेक
  • मेगस्थनीज का भारत आगमन
  • अशोक की कलिंग विजय

Explanation:

  • चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्याभिषेक 321 ई.पू. हुआ था। मेगस्थनीज का भारत आगमन 305 ई.पू. था। अशोक का राज्याभिषेक 277 ई.पू. हुआ था तथा अशोक का कलिंग विजय 261 ई.पू. हुआ था। अतः उपर्युक्त घटनाओं में अशोक का कलिंग विजय सबसे अंत में हुई।

‘आज़ाद दस्ता’ बिहार में किस आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहा?

  • चंपारण सत्याग्रह
  • असहयोग आन्दोलन
  • सविनय अवज्ञा आन्दोलन
  • भारत छोड़ो आन्दोलन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारत छोड़ो आंदोलन के समय जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में नेपाल के राजविलास जंगल में “आजाद दस्ता” नामक संगठन का कार्यालय खोला गया। जिसके माध्यम से युवा क्रांतिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। “आजाद दस्ता” का मुख्य उद्देश्य युद्ध कार्यों में सरकार को बाधा पहुँचाना था। जो सरकार के विरुद्ध तोड़-फोड़ का कार्य करते थे।

मगध शासक बिम्बिसार का चिकित्सक कौन था?

  • शीलभद्र
  • विजयसेन
  • जीवक
  • मनु
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • मगध शासक बिम्बिसार का चिकित्सक जीवक था। यह सलावती नामक गणिका का पुत्र था। अनेक बौद्ध ग्रन्थों में उनके चिकित्सा-ज्ञान की व्यापक प्रशंसा मिलती है। जीवक ने तक्षशिला विश्वविद्यालय में अध्ययन किया एवं आयुर्वेदाचार्य की उपाधि हासिल की। उन्होंने सम्राट बिम्बिसार तथा उज्जैन नरेश प्रद्योत का इलाज किया।

बिहार में तुर्क सत्ता का वास्तविक संस्थापक कौन था?

  • मलिक हुसामुद्दीन
  • इब्न बख्तियार खिलजी
  • इब्राहिम
  • दरिया खाँ नूहानी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में तुर्क सत्ता की स्थापना का वास्तविक श्रेय इब्ने बख्तियार खिलजी को जाता है। वह बनारस तथा अवध क्षेत्र के सेनापति मलिक हुसामुद्दीन का सहायक था। उसने 12वीं-13वीं शताब्दी में बिहार में कर्मनासा नदी के पूर्वी ओर सैनिक अभियान किया। उस समय वहाँ पर सेन वंश शासक लक्ष्मणसेन था और पाल की पहली महत्वपूर्ण सफलता ओदन्तपुरी (बिहार शरीफ) की विजय थी जो 1198 ई. में सम्पन्न हुई। बख्तियार खिलजी ने ऐबक की सम्प्रभुता औपचारिक रूप से स्वीकार की, मगर व्यवहार में वह अपने विजित क्षेत्रों का शासक बना रहा। उसने अपनी राजधानी लखनौती को बनाया था।

बिहार के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे?

  • सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा
  • डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
  • ब्रजकिशोर प्रसाद
  • बी.पी. मंडल
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के प्रथम भारतीय गवर्नर सत्येन्द्र प्रसन्न सिंहा थे। ‘भारतीय संविधान’ में संशोधन के लिए मॉटेग्यू-चेम्सफोर्ड प्रस्तावों के आधार पर बने ‘भारत सरकार अधिनियम-1919’ को ‘हाउस ऑफ लाईस’ में पारित करवाया। वर्ष 1920 में इन्हें बिहार और ओडिशा का गवर्नर नियुक्त किया गया था। ब्रिटिश शासन में इस पद पर आसीन होने वाले पहले भारतीय थे।

बिहार का ‘चौरी विद्रोह’ किस वर्ष हुआ?

  • 1832
  • 1842
  • 1798
  • 1784
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार का ‘चौरी विद्रोह’ वर्ष 1798 (1795-1800 ई.) में हुआ था। इस विद्रोह का सम्बन्ध चुआड़ विद्रोह से है। वर्ष 1798-99 में दुर्जन सिंह और लाल सिंह के नेतृत्व में यह विद्रोह चरम पर था जिसे ब्रिटिश सेना के द्वारा कुचल दिया गया।

किस वर्ष उड़ीसा को बिहार से पृथक किया गया?

  • 1912
  • 1936
  • 1956
  • 2000
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1 अप्रैल, 1936 को ओडिशा प्रांत को बिहार प्रांत से अलग करके नया राज्य बना दिया गया। 22 मार्च, 1912 को बिहार एवं ओडिशा प्रांत को बंगाल से अलग कर दिया गया। झारखण्ड को एक पूर्ण राज्य के रूप में 15 नवम्बर, 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया है।

बोधगया में किसे ज्ञान-प्राप्ति हुई थी?

  • महावीर स्वामी
  • गौतम बुद्ध
  • सीमंधर स्वामी
  • पार्श्वनाथ स्वामी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • गौतम बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुयी थी। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. में कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी में हुआ था। जन्म के 7वें दिन माता का देहावसान हो गया। अतः इनकी मौसी महाप्रजापति गौतमी ने इनका पालन पोषण किया। 29 वर्ष की अवस्था में उन्होंने गृह त्याग दिया। बौद्ध ग्रन्थों में इस घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा गया है। छः वर्ष तक घोर तपस्या के पश्चात् 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की एक रात पीपल वृक्ष के नीचे निरंजना (पुनपुन) नदी के तट पर सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ। ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए।

1913 ई. में पटना में अनुशीलन समिति की एक शाखा की स्थापना किसने की थी?

  • रामानन्द सिन्हा
  • सतीश झा
  • सचिन्द्रनाथ सान्याल
  • बिपिन झा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1913 ई. में पटना में अनुशीलन समिति की एक शाखा की स्थापना सचिन्द्रनाथ सान्याल ने की थी। इसकी प्रमुख गतिविधियों में जगह-जगह पर शाखाओं के माध्यम से नवयुवकों को एकत्र करना, उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से शक्तिशाली बनाना, ताकि वे अंग्रेजों का डटकर मुकाबला कर सके। उनकी गुप्त योजनाओं बम बनाना, शस्त्र-प्रशिक्षण देना और अंग्रेज अधिकारियों की हत्या करना था।

बिहार समाजवादी पार्टी (1931 ई.) का गठन किन्होंने किया था?

  • फूलनचंद तिवारी और राजेन्द्र प्रसाद
  • फूलनप्रसाद वर्मा और जयप्रकाश नारायण
  • राजकुमार शुक्ल और स्वामी अग्निवेश
  • स्वामी सहजानंद और स्वामी योगानंद
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1931 ई. में ‘बिहार समाजवादी पार्टी’ का गठन फूलन प्रसाद वर्मा और जयप्रकाश नारायण ने मिलकर किया था। यह पार्टी आरम्भ से ही सरकार द्वारा श्रमिक आंदोलन के विरोध, कृषकों के प्रति अत्याचार और राजनीतिक बंदियों से दुर्व्यवहार के प्रश्नों पर विरोध प्रकट करता रहा। 1934 ई. में पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में बिहार समाजवादी पार्टी की औपचारिक स्थापना हुई। इसके अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव और महासचिव जयप्रकाश नारायण थे।

शेरशाह का मकबरा कहाँ स्थित है?

  • सासाराम
  • मनेर
  • सीतामढ़ी
  • पावापुरी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • शेरशाह का मकबरा बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में स्थित है। यह मकबरा भारत-इस्लामी वास्तुकला का एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है, इसे वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीवाल द्वारा डिज़ाइन किया गया था। यह एक अष्टकोणी मकबरा है जो एक कृत्रिम झील के मध्य में निर्मित है। मनेर सूफी संत शर्पूद्दीन यहया मनेरी के नाम से जुड़ा है। महावीर स्वामी ने 527 ई.पू. लगभग 72 वर्ष की आयु में पावापुरी नामक स्थान पर अपना शरीर त्याग दिया था।

प्रथम बौद्ध संगीति के अध्यक्ष कौन थे?

  • वसुमित्र
  • महाकश्यप
  • संघरक्ष
  • पार्श्वक
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • प्रथम बौद्ध संगीत के अध्यक्ष महाकश्यप थे। बौद्ध धर्म के विकास के लिए कुल चार बौद्ध संगीतियों का आयोजन किया गया है। उनका विवरण विद्यालयों के अनुसार है।

गाँधीजी को चंपारण आने का आमंत्रण किसने दिया था?

  • राजकुमार शुक्ल
  • राजेन्द्र प्रसाद
  • जयप्रकाश नारायण
  • कृष्ण सहाय
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • चम्पारण के किसान राजकुमार शुक्ल ने गांधी जी से लखनऊ में भेंट की और उनसे चम्पारण आने का आग्रह किया। गांधी जी ने सत्याग्रह का पहला बड़ा प्रयोग 1917 ई. में बिहार के चम्पारण जिले में किया। यहाँ नील के खेतों में काम करने वाले किसानों पर यूरोपीय बागान मालिक बहुत अधिक अत्याचार करते थे। किसानों को एक बीघा जमीन के 3/20 भाग पर नील की खेती करना तथा उन्हें बागान मालिकों द्वारा तय दामों पर बेचना पड़ता था। इसे ‘तिनकठिया पद्धति’ भी कहा जाता है।

ई.स. 1917 के चम्पारण सत्याग्रह से कौन संबंधित नहीं है?

  • जे.बी. कृपलानी
  • राजेन्द्र प्रसाद
  • राजकुमार शुक्ल
  • राम मनोहर लोहिया
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1917 ई. के चम्पारण सत्याग्रह से राममनोहर लोहिया संबंधित नहीं थे। डॉ. राममनोहर लोहिया का संबंद्ध कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी से था तथा उन्होंने आजादी के बाद संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया। ‘व्हील ऑफ हिस्ट्री’, ‘चौखंबा राज’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। चम्पारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी के सहयोगी के रूप में राजेन्द्र प्रसाद, जे.बी. कृपलानी, महादेव देसाई, मजहरूल हक ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि राजकुमार शुक्ल के आमंत्रण पर ही महात्मा गांधी चंपारण, बिहार आए थे।

1857 ई. के विद्रोह के एक नेता कुँवर सिंह किस स्थान से संबंधित थे?

  • ग्वालियर
  • जगदीशपुर
  • झाँसी
  • मेरठ
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1857 ई. के विद्रोह के प्रसिद्ध नेता कुँअर सिंह बिहार के तत्कालीन शाहाबाद जिले (वर्तमान भोजपुर जिले) के जगदीशपुर से संबंधित थे। कुँअर सिंह के नेतृत्व में विद्रोहियों ने कई बार ब्रिटिश सेना को पराजित किया। उल्लेखनीय है कि 1857 के महान विद्रोह का आरंभ मेरठ के सैनिकों द्वारा किया गया। झांसी में विद्रोह का नेतृत्व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने किया था।

भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान इनमें से कौन हजारीबाग जेल से फरार हुए?

  • सच्चिदानन्द सिन्हा
  • जयप्रकाश नारायण
  • जगजीवन राम
  • रफी अहमद किदवई
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण को गिरफ्तार कर हजारी बाग सेन्ट्रल जेल में रखा गया। परन्तु कुछ ही दिनों में वे जेल की दीवार को फांदकर फरार हो गये तथा भूमिगत होकर आजाद दस्ता का गठन किया।

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के 1922 ई. में आयोजित गया अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?

  • चित्तरंजन दास
  • महात्मा गाँधी
  • हकीम अजमल खाँ
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1922 ई. में आयोजित गया अधिवेशन की अध्यक्षता चितरंजन दास ने किया था। इस अधिवेशन में सरकार द्वारा बनाई परिषदों का बहिष्कार अथवा परिषदों में प्रतिभाग करने पर विमर्श किया गया। पं. मोतीलाल नेहरू एवं चितरंजन दास ने राष्ट्रीय आंदोलन की प्रगति को बनाए रखने के लिए कांग्रेस के विधानमंडल में प्रवेश कर राजनैतिक लड़ाई लड़ने का विचार प्रस्तुत किया, इसी कारण इन्हें परिवर्तनवादी कहा गया। इसी मुद्दे पर दिसम्बर, 1922 के गया कांग्रेस अधिवेशन में मोतीलाल नेहरू व सी.आर दास ने त्यागपत्र दे दिया और जनवरी, 1923 में कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी का गठन किया।

बिहारी छात्र सम्मेलन का सोलहवाँ अधिवेशन कहाँ, हुआ था?

  • हजारीबाग
  • पटना
  • आरा
  • छपरा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस का 16वाँ अधिवेशन 1921 को हजारीबाग में हुआ था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता श्रीमती सरला देवी ने की। 1928 में मोतिहारी में बिहारी छात्र सम्मेलन का आयोजन बिहार युवक संघ के प्रो. ज्ञान सहाय के नेतृत्व में हुआ।

Extracted MCQ questions 21 to 40 with options and explanations in original Hindi text format from the PDF, in the required HTML structure for WordPress:

बिहार के चिरांद नामक पुरास्थल की प्राचीनतम संस्कृति है-

  • पुरापाषाणिक संस्कृति
  • मध्य-पाषाणिक संस्कृति
  • नव-पाषाणिक संस्कृति
  • ताम्र-पाषाणिक संस्कृति
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • छपरा से 11 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित चिरांद सारण जिला का सबसे महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल है। चिरांद के नव पाषाणकाल की सबसे प्रमुख विशेषता यहाँ से हड्डियों के औजार का पाया जाना है।

बाबा ठाकुर दास ने पटना में किस सोसाइटी की स्थापना की थी?

  • सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी
  • रामकृष्ण मिशन सोसाइटी
  • सेवा समिति
  • सोशल सर्विस लीग
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1906-07 में बिहार के पटना में बाबा ठाकुर ने रामकृष्ण मिशन समाज की स्थापना की। इस मिशन ने गरीबों की मदद करने, महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने और अस्पृश्यता और अंध विश्वास के खिलाफ लड़ने के लिए काम किया।

चम्पारण आन्दोलन मुख्यतः किसके विरोध में था?

  • भू-राजस्व
  • नकदी फसल
  • ब्रिटीश सरकार की कृषि नीति
  • भू-अनुदान
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • चम्पारण किसान आन्दोलन देश की आजादी के संघर्ष का मजबूत प्रतीक बन गया था। हजारों भूमिहीन मजदूर एवं गरीब किसान खाद्यान्न के बजाय नील और अन्य नकदी फसलों की खेती करने के लिए बाध्य हो गये थे। वहाँ पर नील की खेती करने वाले किसानों पर बहुत अत्याचार हो रहा था। महात्मा गांधी ने अप्रैल 1917 में राजकुमार शुक्ल के निमंत्रण पर बिहार के चम्पारण के नील कृषकों की स्थिति का जायजा लेने वहाँ पहुँचे थे। गाँधी जी ने तिनकठिया पद्धति के खिलाफ चम्पारण सत्याग्रह शुरू किया।

कुंवर सिंह जगदीशपुर में कब प्रविष्ट हुए?

  • 22 अप्रैल, 1858 ई.
  • 23 अप्रैल, 1858 ई.
  • 20 अप्रैल, 1858 ई.
  • 25 अप्रैल, 1858 ई.
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • कुँवर सिंह सन् 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। वे 22 अप्रैल 1858 को जगदीशपुर से आंदोलन में शामिल हुए। इन्होंने 23 अप्रैल 1858 को जगदीशपुर के पास अंतिम लड़ाई लड़ी। ईस्ट इंडिया कंपनी के भाड़े के सैनिकों को उन्होंने बुरी तरह खदेड दिया। उस दिन बुरी तरह घायल होने पर भी इस बहादुर ने जगदीशपुर किले से अंग्रेजों का ‘यूनियन जैक’ नाम का झण्डा उतार कर ही दम लिया। वहाँ से अपने किले में लौटने के बाद 26 अप्रैल 1858 को इन्होंने वीरगति प्राप्त की।

बिहार की स्थापना कब की गई थी?

  • 1911
  • 1912
  • 1913
  • 1914
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बंगाल से बिहार व ओडिशा के क्षेत्र को अलग कर बिहार की स्थापना 1912 में गयी थी। भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत वर्ष 1936 में बिहार और ओडिशा को अलग-अलग स्वतंत्र प्रांत बनाया गया।

बिहार में कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ रखा गया था?

  • पटना
  • गया
  • मुजफ्फरपुर
  • दरभंगा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस का बिहार में प्रथम अधिवेशन 1912 ई. में बांकीपुर पटना में हुआ था। आगे चलकर बिहार के गया में 1922 ई. में सी. आर दास की अध्यक्षता में काग्रेस का अधिवेशन हुआ। इसी अधिवेशन के बाद सी. आर दास और मोती लाल नेहरू ने स्वराज दल का गठन जनवरी 1923 ई. को किया।

बिहार में तीनकठिया पद्धति में नील की खेती के लिए भूमि का कितना भाग अमानत रखा जाता था?

  • 01/10
  • 01/03
  • 03/20
  • 03/25
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • तीन कठिया प्रथा अंग्रेज मालिकों द्वारा बिहार के चंपारण जिले के रैयतों (किसान) पर नील की खेती के लिए जबरन मजबूर करना था। इस प्रथा के अंतर्गत 3/20 भाग पर नील की खेती करना अनिवार्य था।

चम्पारण में इंडिगों के किसानों की दशा की ओर गांधीजी का ध्यान किसने आकर्षित किया?

  • राजेन्द्र प्रसाद
  • अचाऱ्य कृपलानी
  • अनुग्रह नारायण सिन्हा
  • राजकुमार शुक्ल
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • गांधीजी के नेतृत्व में बिहार के चम्पारण जिले में 1917 में एक सत्याग्रह हुआ था। इसे चम्पारण सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। यह गांधी जी का प्रथम आंदोलन था। चंपारण आंदोलन मुख्य रूप से किसानों की दुर्दशा को दूर करने के लिए किया गया था। महात्मा गांधी किसानों की समस्या दूर करने 10 अप्रैल 1917 को राजकुमार शुक्ल के निमंत्रण पर चंपारण पहुँचे थे। चंपारन में गांधी जी के साथ राजेन्द्र प्रसाद, ब्रजकिशोर, महादेव देसाई, नरहरि पारिख और जे. वी. कृपलानी थे। चंपारन आंदोलन में गांधीजी के नेतृत्व में किसानों की एकजुटता को देखते हुए सरकार ने जुलाई 1917 में एक आयोग बनाया। आयोग की सलाह पर सरकार ने ‘तिनकठिया पद्धति’ को समाप्त घोषित करते हुए किसानों से अवैध से वसूले गये धन का 25% भाग वापस कर दिया।

स्वामी सहजानंद निम्न में से किससे संबंधित थे?

  • बिहार में जनजातीय आंदोलन
  • बिहार में मजदूर आंदोलन
  • बिहार में किसान आंदोलन
  • बिहार में जाति आंदोलन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • स्वामी सहजानंद ने बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना की थी और वे अखिल भारतीय किसान सभा (1936) के अध्यक्ष भी बने थे। उनका संबंध बिहार के किसान आंदोलन से था। उनके कृषि सुधार कार्यक्रम का वास्तविक लक्ष्य जमींदारी प्रथा का उन्मूलन तथा कृषकों को मालिकाना अधिकार दिलाना था। किसानों के प्रति इनकी समर्पित सेवाओं के कारण इन्हें किसान प्राण कहा जाता था। स्वामी सहजानंद 1930 के दशक में किसान सभा आंदोलन से जुड़े थे।

बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?

  • नाना साहब
  • ताँत्या टोपे
  • कुँवर सिंह
  • मौलवी अहमदुल्लाह
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व कुँवर सिंह ने किया था। इनका जन्म 1777 में बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव में हुआ था। कुँवर सिंह राजपूतों की उज्जैन शाखा से थे। इन्होंने 80 वर्ष की अवस्था में 1857 के विद्रोह में भाग लिया था। इन्हें बिहार का सिंह कहा जाता है।

वर्ष 1632 में बिहार के पटना शहर में कौन-सी कम्पनी ने अपनी फैक्टरी स्थापित की?

  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी
  • डच ईस्ट इंडिया कम्पनी
  • पुर्तगाली ईस्ट इंडिया कम्पनी
  • फ्रेंच ईस्ट इंडिया कम्पनी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • डच ईस्ट इंडिया कम्पनी नीदरलैण्ड की एक व्यापारिक कम्पनी थी, जिसकी भारत में स्थापना 1602 में किया गया था। यह कम्पनी 1632 में बिहार के पटना शहर में अपनी फैक्टरी स्थापित की थी।

प्राचीन महाजनपद मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?

  • पाटलीपुत्र
  • वैशाली
  • चम्पा
  • अंग
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • प्राचीन महाजनपद मगध की प्रथम राजधानी राजगृह या गिरिव्रज थी। पाटलिपुत्र को मगध साम्राज्य की राजधानी उदयिन ने बनाया था। ज्ञातव्य है कि मगध साम्राज्य पर शासन करने वाले प्रथम राजवंश के विषय में बौद्ध ग्रंथों पुराणों में अलग-अलग विवरण मिलता है। पुराणों के अनुसार मगध पर शासन करने वाला पहला राजवंश वृहद्रथ वंश था। इस वंश के पहले राजा वृहद्रथ का पुत्र जरासंध था। जरासंध ने ही अपनी पहली राजधानी राजगृह को बनाया था। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार मगध का प्रथम शासक बिंबिसार था। यह हर्यक वंश से संबंधित था। बिंबिसार के पश्चात आजातशत्रु मगध का शासक हुआ। प्राचीन महाजनपदों की संख्या बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय तथा जैन ग्रंथ भगवती सूत्र के अनुसार 16 थी।

Extracted MCQ questions 33 to 50 from the provided PDF in the exact Hindi language and required WordPress-friendly HTML code format:

अशोक के प्रस्तर अभिलेख (a) राजनीतिक व्यवस्था (b) धर्म (c) प्रशासन (d) अर्थव्यवस्था के प्रतीक थे?

  • राजनीतिक व्यवस्था
  • धर्म
  • प्रशासन
  • अर्थव्यवस्था

Explanation:

  • अशोक के प्रस्तर अभिलेख ‘प्रशासन’ के प्रतीक थे। अशोक के प्रस्तर अभिलेख या शिलालेख को दो वर्गों दीर्घ शिलालेख एवं लघु शिलालेख में बाँटा गया है। दीर्घ शिलालेख 14 विभिन्न लेखों का एक समूह है जो 8 भिन्न-भिन्न स्थानों से प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रशासनिक एवं धम्म से सम्बन्धित अनेक बातों का उल्लेख मिलता है।

पटना युवक संघ की स्थापना हुई थी?

  • 1917 में
  • 1925 में
  • 1927 में
  • 1930 में
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • पटना युवक संघ की स्थापना 1927 में हुई थी। इस संघ की स्थापना मणिन्द्र नारायण राय ने की थी। इसमें फूलन प्रसाद वर्मा, कृष्णवल्लभ सहाय, वृजनंदन प्रसाद आदि शामिल थे। कृष्णवल्लभ सहाय भारत के स्वतंत्रता के बाद बिहार के राजस्व मंत्री बने और इसके पश्चात् एकीकृत बिहार के तीसरे मुख्यमंत्री बने।

बिहार के किसानों ने किस आंदोलन में ‘चौकीदारी कर’ देने से इनकार कर दिया था?

  • चंपारण सत्याग्रह
  • असहयोग आंदोलन
  • स्वदेशी आंदोलन
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के किसानों ने सविनय अवज्ञा आंदोलन में ‘चौकीदारी कर’ देने से इनकार कर दिया था। इसमें चंपारण जिला सबसे आगे था। उसके 5 थाने सुजौली, गोविन्दगंज, ढाका, जोगापट्टी और मझौलिया इससे प्रभावित थे। शाहाबाद के चौगाइन यूनियन के सरपंच एक दफदार तथा 6 चौकीदारों ने त्यागपत्र दे दिया।

किसने “किसान क्या करें” लिखी?

  • स्वामी सहजानंद सरस्वती
  • कार्यानंद शर्मा
  • बाबा रामचन्द्र
  • उपर्युक्त सभी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे भारत में किसान आंदोलन के जनक थे। इनका जन्म 1889 में गाजीपुर जिला में तथा मृत्यु 1950 पटना में हुआ था। इन्होंने आल इंडिया किसान सभा की स्थापना किया था। इनके द्वारा लिखित पुस्तकों में कर्म-कलाप, गीता-हृदय, क्रान्ति और संयुक्त मोर्चा, किसान कैसे लड़ते हैं, किसान क्या करें, झारखण्ड के किसान, मेरा जीवन संघर्ष प्रमुख हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 27वें सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की?

  • एस.एन. सिन्हा
  • आर.एन. मुधोलकर
  • मजरूल हक
  • राजेन्द्र प्रसाद
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 27वें सम्मेलन की अध्यक्षता आर.एन. मुधोलकर ने की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां सम्मेलन बांकीपुर (पटना) में हुआ था।

1922 के भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के गया अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?

  • सी.आर. दास
  • एस.पी. सिन्हा
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • रासबिहारी घोष
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1922 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता सी.आर. दास ने की थी। जिसका आयोजन गया (बिहार) में किया गया था।

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के 1916 के लखनऊ अधिवेशन में किसने बिहार के नील उगाने वालों का प्रश्न प्रस्तुत किया था?

  • राजकुमार शुक्ला
  • जे.बी. कृपलानी
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • संपूर्णानंद सिन्हा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के 1916 के लखनऊ अधिवेशन में राजकुमार शुक्ला ने बिहार के नील उगाने वालों किसानों का प्रश्न प्रस्तुत किया था। मुरली भरहवा गाँव के निवासी राजकुमार शुक्ल के अनुरोध पर गांधीजी चंपारण पधारे थे। वे कलकत्ता से 10 अप्रैल, 1917 को पटना पहुँचे तथा 15 अप्रैल, 1919 को मोतिहारी (चंपारण) पहुँचे।

पाटलिपुत्र में बुलाई गई प्रथम जैन संगीति के अध्यक्ष कौन थे?

  • वसुमित्र
  • स्थूलभद्र
  • स्थिरमति
  • सुधर्मन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • स्थूलभद्र ने प्रथम जैन संगीति की अध्यक्षता की थी। जिसका आयोजन पाटलिपुत्र में किया गया था। इस सभा में जैन धर्म के 12 अंगों का संकलन किया गया किन्तु भद्रबाहु के अनुयायियों ने भाग नहीं लिया। इसी सभा में जैन धर्म का विभाजन श्वेताम्बर एवं दिगम्बर नामक दो सम्प्रदायों में हो गया। स्थूलभद्र के अनुयायी श्वेताम्बर कहलाए जबकि भद्रबाहु के अनुयायी दिगम्बर कहलाए।

किस शासक ने अपनी राजधानी पाटलिपत्र में स्थानांतरित की थी?

  • बिंबिसार
  • अजातशत्रु
  • उदयन
  • चन्द्रगुप्त मौर्य
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • हर्यक वंश के शासक उदयन ने अपनी राजधानी राजगृह से पाटलिपत्र स्थानांतरित की थी। उदयन ने गंगा और सोन नदियों के संगम पर पाटलिपत्र या कुसुमपुर नामक नगर की स्थापना किया तथा राजगृह से अपनी राजधानी पाटलिपत्र स्थानान्तरित की।

बिहार मे 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

  • बाबू अमर सिंह
  • कुँवर सिंह
  • हरे कृष्ण सिंह
  • राजा शहजादा सिंह
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व शाहाबाद जिले के जगदीशपुर के जमीदार बाबू कुँवर सिंह ने किया था। कुँवर सिंह की 26 अप्रैल, 1858 को मृत्यु हो गई, तत्पश्चात इनके भाई अमर सिंह ने आंदोलन का नेतृत्व संभाला।

असहयोग आन्दोलन के दौरान बिहार मे कृषकों का नेतृत्व किसने किया?

  • स्वामी विद्यानन्द
  • श्रीकृष्ण
  • राजकुमार शुक्ल
  • जे.बी. सेन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • असहयोग आन्दोलन के दौरान स्वामी विद्यानंद के नेतृत्व में बिहार के कृषकों ने जमींदारों के खिलाफ आन्दोलन किया था। सितम्बर, 1920 ई. में कलकत्ता के विशेष अधिवेशन में लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में असहयोग आन्दोलन की स्वीकृति मिली तथा दिसम्बर, 1920 ई. में नागपुर के कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में इसे अन्तिम रूप से पारित कर दिया गया।

आधुनिक बिहार का निर्माता किसे माना जाता है?

  • सच्चिदानन्द सिन्हा
  • कुमार कालिका प्रसाद सिन्हा
  • सर गणेश सिंह
  • आचार्य नरेन्द्र देव
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • सच्चिदानन्द सिन्हा को आधुनिक बिहार का निर्माता कहा जाता है। बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में सच्चिदानन्द सिन्हा का नाम सर्वोपरि है। वे पटना विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति रहे हैं।

बिहार प्रांतीय किसान सभा का गठन किसने किया?

  • स्वामी सहजानंद सरस्वती
  • राम सुन्दर सिंह
  • गंगा शरण सिन्हा
  • रामानन्द मिश्रा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • स्वामी सहजानंद सरस्वती ने बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना की। बिहार प्रांतीय किसान सभा के प्रथम सचिव श्रीकृष्ण सिंह नियुक्त हुए। इस सभा के निम्नलिखित उद्देश्य थे- 1. जमींदारी व्यवस्था को खत्म करना। 2. भू-राजस्व कम करना। 3. ऋण को संस्थागत बनाना।

डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष अपनी फैक्टरी पटना मे स्थापित की?

  • 1601
  • 1632
  • 1651
  • 1774
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1632 में पटना में प्रथम डच फैक्ट्री की स्थापना की जो अब पटना कलेक्ट्रेट के रूप में जाना जाता है। पुलीकट को डचों ने अपना मुख्यालय बनाया था। भ्रष्टाचार और दिवालियेपन के कारण यह कम्पनी असफल हो गयी।

बिहार में स्वराज दल का गठन किसने किया?

  • श्रीकृष्ण सिंह
  • राम लाल शाह
  • बंकिम चन्द्र मित्र
  • शचीन्द्र नाथ सान्याल
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • जनवरी, 1923 में सी.आर. दास एवं एवं मोती लाल नेहरू के नेतृत्व में स्वराज पार्टी का गठन किया गया। 26 जनवरी 1923 में पटना में भी स्वराज दल की स्थापना की गई। बिहार में स्वराज दल के अध्यक्ष नारायण प्रसाद तथा सचिव प्रोफेसर अब्दुल बारी को नियुक्त किया गया था। श्रीकृष्ण के नेतृत्व में 1923 ई. में स्वराज दल की शाखा का पटना में गठन किया है।

सन् 1931 में ‘बिहार समाजवादी पार्टी’ का गठन किसने किया?

  • फूलन प्रसाद वर्मा
  • स्वामी योगानंद
  • नरहरि पारीख
  • दादाभाई नौरोजी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • जुलाई, 1931 में बिहार समाजवादी पार्टी की स्थापना जय प्रकाश नारायण, फूलन प्रसाद वर्मा एवं कुछ अन्य लोगों ने मिलकर किया था। इस पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह था कि देश की आर्थिक विकास की प्रक्रिया राज्य द्वारा नियंत्रित हो तथा राजाओं और जमींदारों का उन्मूलन बिना मुआवजे के किया जाए।

‘बिहार दिवस’ का क्या महत्व है, जो हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है?

  • इस दिन राज्य पुनर्गठन आयोग ने बिहार का निर्माण किया।
  • बिहार को 1973 में इस दिन संयुक्त प्रांत से बाहर किया गया था।
  • 1912 में बिहार के बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होने को याद करने के लिए
  • 12वीं शताब्दी में मुस्लिम शासकों द्वारा बिहार के नामकरण का जश्न मनाने के लिए
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • औपनिवेशिक शासनकाल के दौरान वर्ष 1912 में बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग बिहार प्रान्त बनाया गया। इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।

भागलपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?

  • श्रीकृष्ण सिंह
  • महादेवलाल सराफ
  • कुमार मिश्रा
  • सत्यानारायण
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भागलपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व महादेवलाल सराफ ने किया था। भागलपुर के महादेव लाल महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। इन्होंने वर्ष 1930 में भागलपुर में नमक सत्याग्रह को संचालित किया था। ये गांधीजी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हुए थे।

सन् 1939 में बिहार में ‘अम्बारी सत्याग्रह’ का नेतृत्व किसने किया था?

  • राहुल सांकृत्यायन
  • यदुनंदन शर्मा
  • स्वामी सहजानंद
  • स्वामी योगानंद
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • महापंडित राहुल सांकृत्यायन हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार थे। जिन्होंने बिहार में अम्बारी सत्याग्रह (1939) का नेतृत्व किया था। इस सत्याग्रह के दौरान उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेज दिया गया है। राहुल सांकृत्यायन को भारतीय यात्रा वृतांत साहित्य का जनक कहा जाता है।

कश्मीर घाटी के अंतिम मुस्लिम शासक युसूफ शाह चक, जिन्हें मुगल सम्म्राट अकबर द्वारा बिहार से निर्वासित किया गया था, दफन हैं?

  • पाटलिपत्र में
  • राजगीर मे
  • मुंगेर मे
  • नालंदा मे
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • कश्मीर के अंतिम मुस्लिम शासक यूसूफ शाह चक को बिहार के नालंदा जिले में दफनाया गया था। उल्लेखनीय है कि इन्हें मुगल शासक अकबर द्वारा कश्मीर से निर्वासित करने और मृत्यु के उपरान्त यहीं दफनाया गया था।

1919-20 में दरभंगा किसान आंदोलन के प्रमुख नेता कौन थे?

  • बाबू कृष्ण सिंह
  • सहजानंद सरस्वती
  • बाबू ब्रजकिशोर प्रसाद
  • बाबू रामदयालु सिंह

Explanation:

  • स्वामी विद्यानंद 1919-20 में दरभंगा किसान आंदोलन के प्रमुख नेता थे। यह विरोध बिहार के सबसे बड़े जमींदारी दरभंगा राज पर केंद्रित था। इस आंदोलन का विस्तार धीरे-धीरे पूर्णिया, सहरसा, भागलपुर और मुंगेर जिला तक हो गया। दरभंगा के महाराजा द्वारा इस आन्दोलन का प्रभाव समाप्त करने के लिए एक प्रान्तीय सभा का गठन वर्ष 1922 में किया गया। कालान्तर में महाराज द्वारा कुछ मांगे स्वीकार करने के बाद आन्दोलन शिथिल पड़ गया।

Here are the MCQ questions 54 to 66 extracted from the PDF in the exact Hindi text and formatted in the requested HTML code form for easy use in WordPress:

बिहार मे 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया था?

  • बाबू अमर सिंह
  • हरे कृष्ण सिंह
  • कुँवर सिंह
  • राजा शहजादा सिंह
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व शाहाबाद जिले के जगदीशपुर के जमीदार बाबू कुँवर सिंह ने किया था। कुँवर सिंह की 26 अप्रैल, 1858 को मृत्यु हो गई, तत्पश्चात इनके भाई अमर सिंह ने आंदोलन का नेतृत्व संभाला।

कौटिल्य का प्रधानमंत्री था?

  • चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
  • अशोक
  • समुद्रगुप्त
  • चन्द्रगुप्त मौर्य

Explanation:

  • कौटिल्य चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था। वे विष्णुगुप्त के नाम से भी विख्यात हैं। उनके द्वारा रचित ‘अर्थशास्त्र’ नामक ग्रंथ राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि का महान ग्रंथ है। अर्थशास्त्र मौर्यकालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है।

नमक सत्याग्रह के दौरान बिहार में लोगों ने नमक बनाने के साथ-साथ किस कर के विरोध के द्वारा सरकार का विरोध किया?

  • चौकीदारी
  • हाथी
  • डेवलपमेंट
  • मलबा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान बिहार में कर न अदायगी का आन्दोलन चला। यहाँ पर समुद्र तट न होने के कारण नमक सत्याग्रह के लिए उपयुक्त स्थान नहीं था अतः भागलपुर, मुंगेर तथा सारण जिले में चौकीदारी कर न अदा करने का आन्दोलन चला।

फरवरी 1938 में बिहार की चुनी हुई सरकार ने किस कारणवश इस्तीफ़ा दिया?

  • भारत का युद्ध में शरीक होना
  • गांधी के आह्वान पर अंग्रेज़ों के खिलाफ सत्याग्रह
  • अंग्रेज़ों द्वारा लगाया गया भारी कर
  • राजनैतिक बंदियों को छोड़ना
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • फरवरी 1938 में बिहार की चुनी हुई सरकार ने राजनैतिक बंदियों को छोड़ने के कारण इस्तीफा दे दिया था। जबकि 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध आरंभ होने पर तत्कालीन वायसराय लार्ड लिनलिथगो ने भारतीय विधान मण्डल की सहमति के बिना भारत को युद्ध में शामिल कर लिया तथा देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। जिसके विरोध में 15 नवम्बर, 1939 को प्रांतीय कांग्रेस मंत्रिमण्डलों ने त्यागपत्र दे दिया। कांग्रेस मंत्रिमण्डलों के त्यागपत्र देने पर मुस्लिम लीग ने 22 दिसम्बर, 1939 को ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाया।

बिहार किसान सभा से कौन जुड़ा था?

  • स्वामी सहजानंद
  • कार्यानंद शर्मा
  • राहुल सांकृत्यायन
  • यदुनंदन शर्मा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • स्वामी सहजानंद सरस्वती ने 1929 ई. में ‘बिहार किसान सभा का गठन किया। पंडित यदुनंदन शर्मा 1933 में स्वामी सहजानंद के संपर्क में आने के बाद किसान महासभा से जुड़े।

एक भारतीय राज्य के रूप मे बिहार बना

  • 1911 में
  • 1912 में
  • 1936 में
  • 2000 में
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • एक प्रांत के रूप में बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य का गठन 22 मार्च, 1912 ई. को हुआ, जिसमें उड़ीसा भी सम्मिलित था। आगे चलकर 1 अप्रैल, 1936 ई. को उड़ीसा से अलग होकर बिहार नया राज्य बना। वर्तमान बिहार का विभाजन 15 नवम्बर, 2000 ई. को हुआ जिसमें बिहार से अलग होकर नया राज्य झारखण्ड बना।

बंगाल और बिहार में भूमि पर किरायेदारों के अधिकार को बंगाल किरायादारी अधिनियम द्वारा कब स्वीकार किया गया?

  • 1868
  • 1881
  • 1885
  • 1893
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बंगाल काश्तकारी अधिनियम सन् 1885 में लागू हुआ। सन् 1912 में जब बंगाल से बिहार अलग हुआ तब उसने इस एक्ट को यथावत अंगीकार कर लिया। इस अधिनियम में तीन अनुसूची और 196 धाराएँ हैं। इस एक्ट को बनाने का मुख्य उद्देश्य जमींदार काश्तकार के भूमि से सम्बन्धित प्रथागत अधिकारों को प्रख्यापित करना था। इसे Landlord-tenant law भी कहा जाता है। इस अधिनियम के द्वारा पहली बार रैय्यतों के पक्ष में कई अधिकारों को प्रख्यापित किया गया।

बिहार कब भारत में एक स्वतंत्र प्रदेश बना?

  • 1897
  • 1905
  • 1907
  • 1912
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1 अप्रैल, 1912 को बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया था। 1936 में उड़ीसा को इससे अलग कर दिया गया। बिहार नाम का प्रादुर्भाव संभवतः बौद्ध बिहारों के बिहार शब्द से हुआ है जिसे विहार के स्थान पर इसके विकृत रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। बिहार को मगध के नाम से भी जाना जाता था। वहीं बिहार की राजधानी पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र है।

बिहार सोशलिस्ट पार्टी कब गठित हुई?

  • 1921
  • 1927
  • 1931
  • 1934
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1931 में गंगाशरण सिन्हा, रामवृक्ष बेनीपुरी और रामानंद मिश्रा ने बिहार सोशलिस्ट पार्टी नामक संगठन स्थापित किया, जिसकी औपचारिक स्थापना 1934 में पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में हुई। इस पार्टी के अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र देव और महासचिव जयप्रकाश नारायण थे। इसके अन्य सदस्यों में योगेन्द्र शुक्ल, अब्दुल बारी, कर्पूरी ठाकुर और बसावन सिंह आदि प्रमुख थे।

कुँवर सिंह अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के विद्रोह में किस जगह शामिल हुए?

  • आरा
  • पटना
  • बेतिया
  • वाराणसी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1857 के विद्रोह के दौरान बिहार में विद्रोहियों के नेता जगदीशपुर (आरा) के जमीदार कुंवर सिंह थे। उस समय कुंवर सिंह 70 वर्ष आयु के थे। विद्रोह के समय उन्हें ‘बिहार का सिंह’ कहा जाता था। जुलाई 1857 को कुंवर सिंह ने दानापुर (पटना) के सिपाहियों के साथ मिलकर आरा शहर पर कब्जा किया। कुंवर सिंह ने अपने विद्रोह का झण्डा बिहार से बाहर रोहतास, मिर्जापुर, रीवा, बांदा तथा लखनऊ तक फहराया। युद्ध में घायल होने के कारण 23 अप्रैल, 1856 को उनकी मृत्यु हो गई।

किस स्थान पर आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया?

  • बिहार
  • पंजाब
  • सिंध
  • काठीयावाड़
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • आदिवासियों ने बिहार में भागलपुर से राजमहल के बीच संथाल बहुल क्षेत्र ‘दामन ए कोह’ में विद्रोह किया था। इस विद्रोह के नेता सिद्धू और कान्हू नामक दो भाई थे। सिंध के जनजातियों ने भी अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह किया था। भील विद्रोह भी काडियावाड़ क्षेत्र में हुआ था।

भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौद्ध संगीति हुई थी।

  • राजगृह (राजगीर) में
  • पाटलिपुत्र में
  • गया में
  • वैशाली में
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौद्ध संगीति राजगृह (राजगीर) के सप्तकर्णी गुफा में हुई। यह संगीति अजातशत्रु के शासनकाल में महाकस्सप की अध्यक्षता में हुई। इस संगीति में बुद्ध के उपदेशों को दो पिटको विनय पिटक तथा सुत्त पिटक में बाँटा गया। इन संगीतियों को प्रायः ‘धम्म संगीति’ भी कहा जाता था।

बिहार में पहला काँग्रेस अधिवेशन कहाँ हुआ?

  • भागलपुर
  • मोतीहारी
  • बांकीपुर
  • गया

Explanation:

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 को ए.ओ. ह्यूम के द्वारा बम्बई में की गयी थी। इसके प्रथम अध्यक्ष ब्योमेश चन्द्र बनर्जी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अड़तीसवाँ अधिवेशन 1922 ई. में बिहार राज्य के ‘गया’ में किया गया था। इसके अध्यक्ष देशबन्धु चितरंजन दास थे। यह अधिवेशन बिहार राज्य में आयोजित होने वाला पहला अधिवेशन था।

भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई?

  • राजगृह
  • बोधगया
  • कपिलवस्तु
  • सारनाथ

Explanation:

  • भगवान बुद्ध को वर्षों की कठोर साधना के पश्चात वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बन गए थे। उल्लेखनीय है कि कपिलवस्तु में उनका जन्म हुआ था तथा सारनाथ में पहला उपदेश दिया जिसे धर्मचक्र प्रवर्तन कहा गया।

Here are the MCQ questions 68 to 81 extracted exactly in Hindi from the PDF, formatted as per your requested coded form for WordPress use:

भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौद्ध संगीति हुई थी-

  • राजगृह (राजगीर) में
  • पाटलिपुत्र में
  • गया में
  • वैशाली में
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौद्ध संगीति राजगृह (राजगीर) के सप्तकर्णी गुफा में हुई। यह संगीति अजातशत्रु के शासनकाल में महाकस्सप की अध्यक्षता में हुई। इस संगीति में बुद्ध के उपदेशों को दो पिटको विनय पिटक तथा सुत्त पिटक में बाँटा गया। इन संगीतियों को प्रायः ‘धम्म संगीति’ भी कहा जाता था।

बिहार में पहला काँग्रेस अधिवेशन कहाँ हुआ?

  • भागलपुर
  • मोतीहारी
  • बांकीपुर
  • गया

Explanation:

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 को ए.ओ. ह्यूम के द्वारा बम्बई में की गयी थी। इसके प्रथम अध्यक्ष ब्योमेश चन्द्र बनर्जी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अड़तीसवाँ अधिवेशन 1922 ई. में बिहार राज्य के ‘गया’ में किया गया था। इसके अध्यक्ष देशबन्धु चितरंजन दास थे। यह अधिवेशन बिहार राज्य में आयोजित होने वाला पहला अधिवेशन था।

भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई?

  • राजगृह
  • बोधगया
  • कपिलवस्तु
  • सारनाथ

Explanation:

  • भगवान बुद्ध को वर्षों की कठोर साधना के पश्चात वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बन गए थे। उल्लेखनीय है कि कपिलवस्तु में उनका जन्म हुआ था तथा सारनाथ में पहला उपदेश दिया जिसे धर्मचक्र प्रवर्तन कहा गया।

भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौद्ध संगीति हुई थी-

  • राजगृह (राजगीर) में
  • पाटलिपुत्र में
  • गया में
  • वैशाली में

Explanation:

  • ‘प्रथम बौद्ध संगीति’ का आयोजन 483 ई.पू. में राजगृह (आधुनिक राजगीर), बिहार की ‘सप्तपर्णी गुफा’ में किया गया था। तथागत गौतमबुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद इस संगीति का आयोजन हुआ था। इसमें बौद्ध स्थविर (थेरों) ने भाग लिया और बुद्ध के प्रमुख शिष्य महाकश्यप ने उसकी अध्यक्षता की। इस समय मगध का शासक आजातशत्रु था।

बिहार पर बख्तियार खिलजी के हमले का पहला विवरण प्राप्त हुआ-

  • तारीख-ए-हिन्द से
  • तबकात – ए- नासिरी से
  • ताज उल मासिर से
  • तारीख – ए- मुबारकशाही से

Explanation:

  • तबकात-ए-नासिरी, फारसी इतिहासकार ‘मिनहाजुद्दीन सिराज’ द्वारा रचित पुस्तक है। इस पुस्तक में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय पर बख्तियार खिलजी द्वारा हमले का पहला विवरण प्राप्त है। साथ ही इस पुस्तक में मुहम्मद गोरी की भारत विजय तथा तुर्की सल्तनत के आरम्भिक इतिहास की लगभग 1260 ई. तक की जानकारी मिलती हैं।

गाँधी जी के चम्पारण पधारने की 100वीं वर्षगांठ 2017 के किस महीने में थी?

  • मार्च
  • अप्रैल
  • जुलाई
  • अगस्त

Explanation:

  • 10 अप्रैल, 1917 ई. को बिहार के चम्पारण में महात्मा गाँधी पहली बार आये थे। चम्पारण सत्याग्रह गाँधी जी के नेतृत्व में भारत का पहला सत्याग्रह आन्दोलन था। यह आन्दोलन 19 अप्रैल, 1917 ई. को शुरू किया गया तथा एक साल तक चला। वर्ष 2017 में गाँधी जी के चम्पारण पधारने की 100वीं वर्षगांठ अप्रैल महीने में थी।

बिहार में चौकीदारी कर न देने का अभियान कब शुरू किया गया था?

  • 1917 ई.
  • 1942 ई.
  • 1920 ई.
  • 1930 ई.

Explanation:

  • बिहार में चौकीदारी कर न देने का अभियान 1930 में शुरू किया गया था। 1930 के सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान चौकीदारी कर अदा करने के अभियान का मुख्य स्थल पूर्वी भारत था, जिसमें बिहार की मुख्य भूमिका थी। सबसे पहले मुंगेर, भागलपुर, सारण जिले में कर नहीं देने के लिए प्रेरित किया गया।

बिहार में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान सचिवालय गोलीबारी की घटना कब हुई थी?

  • 14 अगस्त, 1942
  • 11 अगस्त, 1942
  • 9 अगस्त, 1942
  • 15 अगस्त, 1942

Explanation:

  • बिहार में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान सचिवालय गोलीबारी की घटना 11 अगस्त, 1942 को घटित हुयी थी। 8 अगस्त, 1942 महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान किया, जिसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। गांधी जी ने ग्वालिया टैंक मैदान में अपने भाषण में “करो या मरो” का आह्वान किया, जिसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। स्वतंत्रता आन्दोलन की ‘ग्रेड ओल्ड लेडी’ के रूप में लोकप्रिय अरूणा आसफ अली को भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान मुम्बई के ग्वालिया टैंक मैदान में भारतीय ध्वज फहराने के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना कब शुरू किया गया?

  • वर्ष 2009-10
  • वर्ष 2012-13
  • वर्ष 2010-11
  • वर्ष 2008-09

Explanation:

  • प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना वर्ष 2009-10 में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य ग्राम विकास के लिए आदर्श ग्रामों का निर्माण करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो सके।

किसने बिहार मे 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया?

  • कुँवर सिंह
  • ताँत्या टोपे
  • नाना साहब
  • खान बहादुर खान

Explanation:

  • बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व कुँवर सिंह ने किया था। इनका जन्म 1777 में बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव में हुआ था। कुँवर सिंह राजपूतों की उज्जैन शाखा से थे। इन्होंने 80 वर्ष की अवस्था में 1857 के विद्रोह में भाग लिया था। इन्हें बिहार का सिंह कहा जाता है।

1959 में इंदिरा गांधी के शासन के खिलाफ संपूर्ण क्रांति शुरू करने वाले कौन थे?

  • जवाहरलाल नेहरु
  • केरला के मप्पिला मुसलमान
  • श्यामाप्रसाद मुखर्जी
  • राजनीतिक नेतृत्व

Explanation:

  • 1959 में उन्होंने गांव, जिला, राज्य और संघ परिषदों (चौखंबा राज) के चार स्तरीय पदानुक्रम के माध्यम से ‘भारतीय राजनीति के पुनर्निर्माण’ के लिए तर्क दिया था। उन्होंने इंदिरा गांधी शासन के खिलाफ संपूर्ण क्रांति शुरू की क्योंकि उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा चुनावी कानूनों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था।

स्वराज दल का गठन बिहार में किसने किया?

  • श्रीकृष्ण सिंह
  • राम लाल शाह
  • बंकिम चन्द्र मित्र
  • शचीन्द्र नाथ सान्याल

Explanation:

  • जनवरी, 1923 में सी.आर. दास एवं मोती लाल नेहरू के नेतृत्व में स्वराज पार्टी का गठन किया गया। 26 जनवरी 1923 में पटना में भी स्वराज दल की स्थापना की गई। बिहार में स्वराज दल के अध्यक्ष नारायण प्रसाद तथा सचिव प्रोफेसर अब्दुल बारी को नियुक्त किया गया था। श्रीकृष्ण के नेतृत्व में 1923 ई. में स्वराज दल की शाखा का पटना में गठन किया गया है।

1931 में ‘बिहार समाजवादी पार्टी’ का गठन किसने किया ?

  • फूलन प्रसाद वर्मा
  • नरहरि पारीख
  • स्वामी योगानंद
  • दादाभाई नौरोजी

Explanation:

  • जुलाई, 1931 में बिहार समाजवादी पार्टी की स्थापना जय प्रकाश नारायण, फूलन प्रसाद वर्मा एवं कुछ अन्य लोगों ने मिलकर किया था। इस पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह था कि देश की आर्थिक विकास की प्रक्रिया राज्य द्वारा नियंत्रित हो तथा राजाओं और जमींदारों का उन्मूलन बिना मुआवजे के किया जाए।

ब्रिटिश भारत में बिहार राज्य के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

  • मुहम्मद यूनुस
  • माधव श्रीहरि अणे
  • जगन्नाथा कौशल
  • जाकिर हुसैन

Explanation:

  • ब्रिटिश राज्य में, बिहार राज्य के प्रथम प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस थे। वर्ष 1935 में ब्रिटिश पार्लियामेंट ने ‘गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट’ पारित किया था, जिसमें प्रधानमंत्री का पदनाम प्रांतीय सरकार के प्रधान के लिए था। किन्तु व्यवहार में वो पद वही था जो आज मुख्यमंत्री का है। वर्ष 1937 में हुए प्रांतीय चुनाव में कांग्रेस ने बिहार सहित अन्य राज्यों में भी भारी बहुमत से जीत हासिल की और बिहार प्रांत में मौ युनुस ने सरकार बनाई थी।

बिहार में स्वदेशी आन्दोलन के दौरान राखी बन्धन दिवस कहाँ मनाया गया था?

  • सारण
  • मुंगेर
  • पटना
  • दरभंगा

Explanation:

  • बिहार में स्वदेशी आन्दोलन के दौरान राखी बन्धन दिवस दरभंगा में मनाया गया था। अगस्त 1905 ई. में कलकत्ता के टॉउनहॉल में एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वेदशी आंदोलन की ऑपचारिक घोषणा की गई। एकता के प्रतीक के रूप में लोगों ने एक दूसरे के हाँथों में राखी भी बाँधी थी। स्वदेशी आंदोलन में न केवल खरीदारों बल्कि विदेशी सामानों के विक्रेताओं का भी बहिष्कार किया गया।

बिहार में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान किस जिला को अपराधी जिला घोषत किया गया था?

  • सारण
  • गया
  • नवादा
  • भोजपुर

Explanation:

  • बिहार में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सारण जिले को अपराधी जिला घोषित किया गया था। 8 अगस्त, 1942 ई. को महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान किया और मुम्बई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारम्भ किया। गाँधी जी ने ग्वालिया टैंक मैदान में अपने भाषण में ‘करो या मरो’ का नारा दिया, जिसे अब अगस्त क्रांति के नाम से जाना जाता है।

जयप्रकाश नारायण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में कब शामिल हुए थे?

  • 1939
  • 1920
  • 1930
  • 1929

Explanation:

  • जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता थे। इन्होने सन् 1929 में जवाहर लाल नहेरू के आह्वान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इन्हें वर्ष 1965 में मैग्सेसे और मरणोपरान्त वर्ष 1998 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

बिहार राज्य में, मुजफ्फरपुर में बिहार साइंटिफिक सोसाइटी किसने शुरू किया था?

  • खुदा बख्श खाने
  • सर सैयद अहमद खान
  • सैयद इमदाद अली
  • उरीस अली खान

Explanation:

  • बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर में बिहार साइंटिफिक सोसाइटी सैयद इमदाद अली ने शुरू किया था। इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य मुस्लिम समाज में शिक्षा का प्रसार करना था।

निम्नलिखित में से कौन सा बिहार का पहला अंग्रेजी समाचार पत्र था?

  • द बिहार हेराल्ड
  • द टाइम्स ऑफ इंडिया
  • द बिहार टाइम्स
  • द बिहार पेट्रीअट

Explanation:

  • ‘द बिहार हेराल्ड’ पटना से प्रकाशित होने वाला 141 साल पुराना साप्ताहिक अंग्रेजी अखबार हैं। जमीन मालिको यानी लैंड ओनर्स एसोसिएशन के सदस्य गुरु प्रसाद सेन ने 1875 में इस अखबार को शुरू किया था। 110 साल यानी 1984 तक इस अखबार का प्रकाशन हुआ था। बिहार बंगाली एसोसिएशन ने इस अखबार को 2015 में फिर से शुरू किया है। इसके अध्यक्ष दिलीप सिन्हा हैं।

बिहार प्रोविंशियल किसान सभा का गठन कब हुआ?

  • 1929
  • 1930
  • 1931
  • 1932
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • वर्ष 1929 ई. में सोनपुर में सहजानन्द सरस्वती ने बिहार प्रांतीय किसान सभा का गठन किया था। इस संगठन का उद्देश्य जमींदारी व्यवस्था को खत्मा करना, भूराजस्व को कम करना, ऋण को संस्थागत बनाना था। सहजानन्द सरस्वती सभा के अध्यक्ष थे तथा श्रीकृष्ण सिंह उसके सचिव थे। इन्होंने ही वर्ष 1936 ई. में लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया।

पटना लॉन का गाँधी मैदान के रूप में नामकरण कब किया गया?

  • भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान
  • साइमन आयोग-विरोधी रैली के दौरान
  • चम्पारण सत्याग्रह के दौरान
  • भारत के स्वतंत्रता के अवसर पर
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारत का पहला सिविल नाफरमानी का संघर्ष शुरू करने के बाद बापू की विशाल जनसभा जनवरी 1918 में इसी गांधी मैदान में आयोजित हुई। तभी से इसका नाम गांधी मैदान पड़ा। आधुनिक पटना की स्थापना 16वीं सदी में शेरशाह सूरी के प्राचीनकालीन पाटलिपुत्र नगरी के स्थल पर किया गया है। गंगा, सोन, गंडक, और पुनपुन नदियों के बीच बसा यह शहर विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक है। इसे पाटलिपुत्र, कुसुमपुर, पुष्पपुर, अजीमाबाद आदि नामों से भी पुकारा गया। पटना में अनेक दर्शनीय स्थल हैं। उनमें से एक पश्चिमी पटना में स्थित पटना लॉन है, जिसे गांधी मैदान के नाम से भी जाना जाता है। ध्यातव्य है कि महात्मा गाँधी की मृत्यु (30 जनवरी, 1948) के बाद स्वतंत्रता दिवस की पहली वर्षगांठ से पूर्व उनके सम्मान में इसका नाम गाँधी मैदान कर दिया गया। यद्यपि आयोग ने इसका उत्तर विकल्प व सही माना है।

पटना में 1913 में अनुशीलन समिति की एक शाखा की स्थापना किसने की?

  • रेवती नाग
  • यदुनाथ सरकार
  • सचीन्द्रनाथ सान्याल
  • मंजरूल हक
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • सचीन्द्रनाथ सान्याल ने 1913 में पटना में अनुशीलन समिति की एक शाखा की स्थापना की। बंग-भंग विरोधी आन्दोलन के क्रम में बंगाल में क्रांतिकारी राष्ट्रवाद का प्रसार हुआ था। अनुशीलन समितियों के माध्यम से सरकार के विरुद्ध हिंसात्मक संघर्ष की प्रेरणा दी गयी। इसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ा। ढाका अनुशीलन समिति के सदस्य रेवती नाग ने भागलपुर में और यदुनाथ सरकार ने बक्सर में युवा क्रांतिकारियों को प्रशिक्षण देने के भी उपाय किये। भूपेंद्र नाथ दत्त ने पटना में भवानी मंदिर नामक क्रांतिकारी संस्था की स्थापना की।

1922-23 में मुंगेर में किसान सभा का गठन किसने किया?

  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती
  • श्रीकृष्ण सिंह
  • मोहम्मद जुबैर
  • के. एन. सिंह
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1922-23 मुंगेर में किसान सभा का गठन मोहम्मद जुबैर एवं श्रीकृष्ण सिंह द्वारा किया गया। 4 मार्च 1928 को स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने बिहटा (पटना) में किसान सभा की औपचारिक स्थापना की तथा 1929 में सोनपुर मेला में आयोजित सभा में बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना की जिसके अध्यक्ष स्वामी सहजानन्द एवं सचिव श्रीकृष्ण सिंह थे।

1934 में बनी बिहार सोशलिस्ट पार्टी के सचिव थे

  • आचार्य नरेन्द्र देव
  • जयप्रकाश नारायण
  • रामवृक्ष बेनीपुरी
  • कर्पूरी ठाकुर
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना 1931 में गंगाशरणा सिन्हा, रामवृक्ष बेनीपुरी और रामानंद मिश्रा के द्वारा की गयी थी। 1934 में बिहार सोशलिस्ट पार्टी औपचारिक स्थापना पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में हुई जिसके अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव व सचिव जय प्रकाश नारायण थे। इसका तालमेल कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी से रहा और कांग्रेस को समाजवादी विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बिहार के किस वकील ने असहयोग आन्दोलन के समय अपनी लाभप्रद वकालत छोड़ दी थी?

  • जय प्रकाश नारायण
  • राजेन्द्र प्रसाद
  • सहजानन्द सरस्वती
  • राजकुमार शुक्ल
  • उपरोक्त में से कोई नहीं। उपरोक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के प्रसिद्ध वकील राजेन्द्र प्रसाद ने असहयोग आन्दोलन के साथ अपनी लाभप्रद वकालत छोड दी थी। उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र प्रसाद ने ‘इंडिया डिवाइडेड’ नामक पुस्तक का लेखन भी किया था।

1857 की क्रान्ति के दौरान बिहार से क्रान्तिकारियों का नेता कौन था?

  • नामदार खाँ
  • बाबू कुँवर सिंह
  • बिरसा मुण्डा
  • शकर शाह
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 1857 की क्रांति के दौरान बिहार में क्रांतिकारियों के नेता जगदीशपुर के बाबू कुँवर सिंह थे। वह जगदीशपुर के परमार राजपूतों के उज्जैनिया कबीले के परिवार से थे, जो वर्तमान में बिहार के भोजपुर जिले का एक हिस्सा है। 1857 की क्रांति के इस महान नायक का अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए 25 अप्रैल, 1858 को निधन हो गया।

असहयोग आन्दोलन के दौरान किसने पटना कॉलेज छोड़ा जबकि उसकी परीक्षा के केवल 20 दिन ही बचे थे?

  • राजेन्द्र प्रसाद
  • बज्र किशोर
  • जय प्रकाश नारायण
  • श्री कृष्ण सिंहा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के सारण जनपद में जन्में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जय प्रकाश नारायण ने असहयोग आन्दोलन के दौरान पटना कालेज छोड़ा था जबकि उनकी परीक्षा के केवल बीस ही दिन बचे थे।

किसने यूरोपियन नील बागान मालिकों द्वारा किसानों के शोषण की तरफ गांधी जी का ध्यान आकर्षित किया?

  • बाबा रामचन्द्र
  • राजकुमार शुक्ल
  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती
  • श्री कृष्ण सिन्हा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के राजकुमार शुक्ल ने यूरोपियन नील बागान मालिकों द्वारा किसानों के शोषण की तरफ गांधी जी का ध्यान आकर्षित कराया था।

बिहार का प्रथम मुस्लिम विजेता कौन था?

  • मलिक इब्राहीम
  • बख्तियार खिलजी
  • इल्तुतमिश
  • अली मर्दान खिलजी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • मुहम्मद बिन बरिजयार खिलजी ने 1193-1203 ई. के मध्य बिहार पर जीत हासिल की तथा नालंदा विश्वविद्यालय एवं विक्रमशिला बिहार को तहस-नहस कर राजधानी ओदन्तपुरी पर कब्जा कर लिया।

‘नालन्दा विहार’ का विध्वंस किया था :

  • बख्तियार खिलजी
  • मुहम्मद बिन तुगलक
  • कुतुबद्दीन ऐबक
  • अलाउद्दीन खिलजी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बख्तियार खिलजी ने ‘नालन्दा विहार’ का विध्वंस किया था। कहा जाता है कि विश्वविद्यालय में इतनी पुस्तकें थी कि पूरे तीन महीने जलती रहीं। नालन्दा विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जो भारत के साथ-साथ जापान, तिब्बत, चीन, कोरिया आदि देशों से आते थे।

‘ओदन्तपुर’ शिक्षा केन्द्र निम्न में से किस राज्य में अवस्थित था?

  • बंगाल
  • बिहार
  • गुजरात
  • तमिलनाडु
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार राज्य में स्थित ओदन्तपुर (उदनापुर), प्राचीन काल में एक प्रमुख शिक्षा केंद्र था। इसकी स्थापना पाल वंश के प्रथम शासक गोपाल पाल ने की थी।

उत्तरी बिहार का प्राचीन नाम क्या था?

  • वज्जि
  • वत्स
  • शूरसेन
  • अवन्ती

Explanation:

  • प्राचीन समय में उत्तरी बिहार को वज्जि कहा जाता था। यह 16 महाजनपदों का काल था।

द्वितीय बौद्ध परिषद् कहाँ हुई थी?

  • पाटलिपुत्र
  • राजगृह
  • वैशाली
  • कुण्डलवन

Explanation:

  • द्वितीय बौद्ध परिषद (संगीति), 383 ई.पू. वैशाली नामक स्थान पर कालाशोक के शासन काल में हुई थी। इसकी अध्यक्षता सर्वकामी ने की थी।
  • प्रथम बौद्ध संगीति 483 ई.पू., स्थान-राजगृह, अध्यक्ष महाकश्यप शासनकाल-अजातशत्रु
  • द्वितीय बौद्ध संगीति 383 ई.पू., स्थान-वैशाली, अध्यक्ष- सर्वकामी शासनकाल-कालाशोक
  • तृतीय बौद्ध संगीति 255 ई.पू. स्थान-पाटलिपुत्र, अध्यक्ष- मोग्गलिपुत्ततिस्स, शासनकाल- अशोक
  • चतुर्थ बौद्ध संगीति ई. की प्रथम शताब्दी, स्थान- कुण्डलवन, अध्यक्ष-वसुमित्र/अश्वघोष, शासनकाल-कनिष्क

चौसा की लड़ाई में शेरशाह ने किसको हराया था?

  •  इब्राहिम लोदी
  • मुहम्मद लोदी
  • जहाँगीर
  • हुमायूँ

Explanation:

  • चौसा की लड़ाई में शेरशाह ने हुमायूँ को हराया।
  • यह युद्ध 26 जून 1539 ई. को शेर खाँ और हुमायूँ के बीच हुआ था।
  • इसी युद्ध के बाद शेर खाँ ने शेरशाह की पदवी ग्रहण कर ली।

निम्नलिखित में से किसने नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन किया?

  • मेगास्थनीज
  • इब्न बतुता
  • ह्वेन-सांग
  • अल बरूनी

Explanation:

  • ह्वेन-सांग, हर्षवर्धन के शासनकाल में भारत आया था।
  • वह चीन से 629 ई. में चला।
  • वह नालंदा (बिहार) के बौद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ने और भारत से बौद्ध ग्रंथों का संग्रह करने के उद्देश्य से आया था।
  • उसने अपना ग्रंथ ‘सी-यू-की’ के नाम से लिखा।
  • ह्वेनसांग को ‘यात्रियों का राजकुमार’ तथा ‘वर्तमान शाक्यमुनि’ कहा गया।

बिहार में किसान सभा की स्थापना किनके द्वारा की गई?

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • जय प्रकाश नारायण
  • सहजानंद सरस्वती
  • स्वामी अग्निवेश

Explanation:

  • बिहार में किसान सभा की स्थापना 1923 ई. में स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने की।
  • अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल, 1936 ई. में लखनऊ में की गई
  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती इसके अध्यक्ष तथा प्रो. एन जी रंगा इसके महासचिव बनाये गये।
  • इनके द्वारा भू-राजस्व की दरे कम करने तथा किसान संगठनों को मान्यता देने की मांग रखी गई।

इनमें से कौन बिहार का/के किसान नेता था/थे? 1. स्वामी विद्यानंद 2. स्वामी सहजानंद 3. सरदार वल्लभभाई पटेल निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  • 1 तथा 2
  • 1 तथा 3
  • 2 तथा 3
  • केवल 2

Explanation:

  • स्वामी सहजानन्द का जन्म 22 फरवरी 1889 को गाजीपुर जिले मे हुआ था।
  • इनकी राजनैतिक गतिविधियां बिहार में केन्द्रित थीं।
  • ये किसान नेता समाज सुधारक एवं लेखक थे।
  • इन्होंने ‘हुंकार’ नाम एक पत्रिका भी प्रकाशित किया था तथा अखिल भारतीय किसान सभा का गठन 1936 में किया।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  • 1857 में दरभंगा, डुमराँव और हटवा के महाराजाओं और उनके साथी जमींदारों ने आदमी तथा पैसे से अंग्रेजों की मदद की
  • 1857 में दरभंगा, डुमराँव और हटवा के महाराजाओं और उनके साथी जमींदारों ने आदमियों से अंग्रेजों की मदद की, पैसे से नहीं
  •  1857 में दरभंगा, डुमराँव और हटवा के महाराजाओं और उनके साथी जमींदारों ने पैसे से अंग्रेजों की मदद की, आदमियों से नहीं
  • 1857 में दरभंगा, डुमराँव और हटवा के महाराजाओं और उनके साथी जमींदारों ने अंग्रेजों का विरोध किया।

Explanation:

  • बिहार के कुछ राजाओं एवं जमींदारों 1857 के विद्रोह के समय अंग्रेजों की आदमी तथा पैसों से मदद की थी उनमें दरभंगा, डुमराव और हटवा के राजा तथा जमींदार सम्मिलित थे।

1920-22 के असहयोग आन्दोलन के दौरान बिहार में प्रचलित मान्यताओं में से एक यह थी कि उनकी जीत होगी, क्योंकि गांधी-

  • धर्म के प्रतीक थे
  • एक निपुण राजनीतिज्ञ थे
  • को अंग्रेजों को हराने का तरीका पता था
  • अंग्रेजी जानते थे

Explanation:

  • 1920-22 के असहयोग आन्दोलन से पहले गाँधी जी ने चम्पारन, खेड़ा व अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन का सफल नेतृत्व किया था।
  • इसके कारण बिहार में यह प्रचलित मान्यता थी कि उन्हें अंग्रेजों को हराने का का तरीका पता है अतः उनकी जीत होगी।

बिहार के कौनसे स्थान में गाँधीजी ने अपना प्रथम सत्याग्रह किया था?

  •  चम्पारण
  • बेतिया
  • छपरा
  • पटना

Explanation:

  • तिनकठिया प्रथा के विरुद्ध भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग गाँधीजी द्वारा 1917 में बिहार के चम्पारन में किया गया।
  • चम्पारन सत्याग्रह का गाँधीजी द्वारा सफल नेतृत्व किए जाने से प्रभावित होकर रवीन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि से सुशोभित किया।

1930 में बिहार में किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?

  • सी.आर दास
  • मुजफ्फ अहमद
  • स्वामी सहजानन्द
  • राजेन्द्र प्रसाद

Explanation:

  • वर्ष, 1930 में बिहार में किसान आंदोलन का नेतृत्व स्वामी सहजानन्द ‘सरस्वती’ ने किया था।
  • वर्ष, 1920 से वर्ष 1940 के बीच कई किसान संगठनों का उदय हुआ।
  • बिहार प्रांतीय किसान सभा वर्ष, 1929 और वर्ष, 1936 में स्थापित अखिल भारतीय किसान सभा प्रमुख किसान संगठन थे।
  • वर्ष 1936 में कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में सहजानंद की अध्यक्षता में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया गया था।

कुँवर सिंह राजा थे –

  • हमीरपुर के
  • धीरपुर के
  • जगदीशपुर के
  • रामपुर के

Explanation:

  • कुंवर सिंह 1857 की क्रांति के एक महत्वपूर्ण क्रान्तिकारी नेता थे।
  • वे बिहार राज्य के जगदीशपुर (आरा) रियासत से सम्बन्धित थे।
  • उन्होंने अपनी रियासत के राजस्व प्रबंधन के मुद्दे पर अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध किया और विद्रोहियों को नेतृत्व प्रदान किया।

किसके प्रयत्नों से बिहार प्रान्तीय काँग्रेस का दूसरा अधिवेशन हुआ?

  • जी. के. गोखले
  • श्री दीपनारायण सिंह
  • श्रीकृष्ण
  • सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

Explanation:

  • बिहार प्रान्तीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन श्री दीप नारायण सिंह के प्रयत्नों के फलस्वरूप आयोजित किया गया था।
  • इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य स्वतंत्रता आन्दोलन और राष्ट्रीय कांग्रेस के मध्य सन्तुलन स्थापित कर राष्ट्रीय उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में सहयोग करना था।
  • बिहार प्रांतीय कांग्रेस का अधिवेशन 1909 को भागलपुर में सम्पन्न हुआ। इसके अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानन्द सिंहा थे।

हजारीबाग में बिहारी स्टूडेण्ट्स कॉन्फ्रेंस का सोलहवाँ अधिवेशन हुआ –

  • 1921 में
  • 1922 में
  • 1923 में
  • 1924 में

Explanation:

  • हजारीबाग (बिहार) में बिहारी स्टूडेण्ट्स कान्फ्रेंस का सोलहवां अधिवेशन वर्ष 1921 में सम्पन्न हुआ था।
  • तत्कालीन असहयोग आन्दोलन का इस अधिवेशन पर महत्वपूर्ण प्रभाव प्रदर्शित हुआ।
  • इसका पहला सम्मेलन 1906 पटना में आयोजित किया गया था।

तृतीय बौद्ध सभा किस स्थान पर बुलाई गई थी?

  • तक्षशिला
  • सरनाथ
  • बोधगया
  • पाटलिपुत्र

Explanation:

  • तृतीय बौद्ध सभा अशोक के शासनकाल में 251 ई.पू. में पाटलिपुत्र में बुलायी गयी थी।
  • इसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुत्त तिस्स ने की थी।
  • इस बौद्ध सभा का उद्देश्य संघ भेद के विरुद्ध कठोर नियम का प्रतिपादन कर बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करना तथा धर्म ग्रन्थों का अन्तिम रूप से सम्पादन करना था।
  • इस बौद्ध संगीति में तीसरा पिटक अभिधम्मपिटक जोड़ा गया।

मगध की प्रारम्भिक राजधानी कौन-सी थी?

  • पाटलिपुत्र
  • वैशाली
  • राजगृह (गिरिव्रज)
  • चम्पा

Explanation:

  • षोड़स (16) महाजनपद काल में मगध सबसे शक्तिशाली था।
  • मगध की स्थापना हर्यंक वंश के शासक बिम्बिसार ने किया था और राजगृह (गिरिव्रज) को अपनी राजधानी बनाया था।

अजातशत्रु के वंश का नाम क्या था?

  • मौर्य
  • हर्यंक
  • नन्द
  • गुप्त

Explanation:

  • अजातशत्रु हर्यक वंश का शासक था।
  • हर्यक वंश की स्थापना 544 ई.पू. में बिम्बिसार के द्वारा की गई।
  • अजातशत्रु ने अपने पिता की हत्या कर मगध की सत्ता प्राप्त की थी। पिता की हत्या करने के कारण उसे ‘पितृहंता’ कहा गया है।

सम्राट अशोक की राजधानी का नाम क्या था?

  • दिल्ली
  • आगरा
  • गया
  • पाटलिपुत्र

Explanation:

  • सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे राजा थे।
  • वे बौद्ध धर्म को मानते थे।
  • उनकी राजधानी पाटलिपुत्र (आधुनिक बिहार की राजधानी पटना) थी।
  • उदयिन ने 5वीं शताब्दी में पाटलीपुत्र की स्थापना की थी जो सोन और गंगा के संगम पर स्थित था।
Bihar GK Question Bank – history