जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई, 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जापान के नारा शहर मेंYamato-Saidaiji Station के बाहर एक जनसभा को संबोधित करते समय हमलावर Tetsuya Yamagami द्वारा गोली मार दी गई थी।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 9 जुलाई, 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
शिंजो आबे जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।
उन्होंने वर्ष 2006-2007 और वर्ष 2012-2020 तक तक प्रधानमंत्री रहे।
शिंजो आबे ने आबेनॉमिक्स की अवधारणा दी थी।
इसमें तीन मुख्य बिंदु शामिल हैं
पहला मुद्रास्फीति का लक्ष्य 2% प्राप्त करने पर केंद्रित करना
दूसरा लचीली राजकोषीय नीति
तीसरा विकास की रणनीति।
वह मुख्य अतिथि के रूप में भारत के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे।
उन्हें वर्ष 2021 में Padma Vibhushan से सम्मानित किया गया था।