Skip to content
- प्रत्यय की परिभाषा
- शब्द के अंत में लगकर उसके अर्थ को नया रूप देने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं।
- जैसे- दूधवाला। यहाँ वाला प्रत्यय है। जो दूध + वाला = दूधवाला से बना है।
- प्रत्यय के भेद – प्रत्यय के दो भेद होते हैं
- (1) कृत प्रत्यय
- (2) तद्धित प्रत्यय ।
- 1. कृत प्रत्यय
- वैसे प्रत्यय जो क्रिया या धातु के अन्त में लगकर संज्ञा और विशेषण शब्दों की रचना करते है, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं।
- कृत प्रत्यय से बनने वाले शब्द को कृदंत कहते हैं।
- जैसे- गाना + वाला = गानेवाल (संज्ञा) विद् + मान = विद्यमान (विशेषण)
- 2. तद्धित प्रत्यय
- वैसे प्रत्यय जो संज्ञा, सर्वनाम विशेषण और अव्यय शब्दों के अंत में लगते हैं। उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
- जैसे-लेखक + ईय = लेखकीय । विशेष + ता = विशेषता।
- 1. पौराणिक में कौन-सा प्रत्यय है?
- (क) क
- (ख) इक
- (ग) णक
- (घ) निक
- 2. जो धातु या शब्द के अंत में जोड़ा जाता है, उसे क्या कहते हैं? (रेलवे, 1997)
- (क) समास
- (ख) अव्यय
- (ग) उपसर्ग
- (घ) प्रत्यय
- 3. आंशिक में कौन-सा प्रत्यय है?
- (क) अ
- (ख) इक
- (ग) क
- (घ) शिक
- 4. ‘लेखक’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है ? (रेलवे, 1997)
- (क) ‘क’
- (ख) ‘इक्’
- (ग) ‘आक्’
- (घ) ‘अक्
- 5. “मिलावट’ में कौन-सा प्रत्यय है?
- (क) ट
- (ख) आवट
- (ग) वट
- (घ) लावट