18 – 28 Feb 2026 Current Affairs

  • गूगल ने नैनो बनाना 2 लॉन्च किया है, नैनो बनाना 2 को जेमिनी ऐप में रोल आउट किया गया है।
  • भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत INS  तरंगिनी श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचा। यह यात्रा ‘ब्रिजेस ऑफ फ्रेंडशिप‘ नामक समुद्री आउटरीच पहल का हिस्सा है।
  • त्रिपुरा ने अपना पहला इनक्यूबेशन और इनोवेशन हब “टी-नेस्ट” (त्रिपुरा: उद्यमिता और स्टार्टअप को बढ़ावा देना) लॉन्च किया है। यह हब अगरतला के पास हपानिया में स्थित है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने जापानी कंपनियों के साथ 90,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल प्रौद्योगिकी नीति, रेल प्रौद्योगिकी पोर्टल और ई-रेलवे दावा न्यायाधिकरण प्रणाली का अनावरण किया।
  • दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें 6G, ऑप्टिकल संचार प्रणाली और गैर-स्थलीय नेटवर्क शामिल हैं।
  • 28 फरवरी :  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम है- ‘विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति।’
    • सी दिन 1928 में सी. वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी
    • इस खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • वर्ष 1986 में भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया।
  • भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी 2026 के अंत तक ₹9.8 लाख करोड़ (₹9.8 ट्रिलियन) रहा, जो पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य का 63% है। यह जानकारी कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा GDP के 4.4% पर रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सकल रूप में यह लक्ष्य ₹15.58 लाख करोड़ (₹15.58 ट्रिलियन) के बराबर है।
    • राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय और कुल राजस्व (उधारी को छोड़कर) के बीच का अंतर होता है।
    • जनवरी 2026 तक केंद्र की कुल प्राप्तियां ₹27.08 लाख करोड़
  • महाराष्ट्र का ‘जाति-मुक्त’ गाँव” सौंदला बना
  • वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के जीडीपी आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसमें भारत की विकास दर 7.8% दर्ज की गई है।  ये आँकड़े नए GDP श्रृंखला (आधार वर्ष 2022-23) पर आधारित हैं। पूरे वित्त वर्ष FY26 का विकास अनुमान बढ़ाकर 7.6% कर दिया गया है, जो FY25 के 7.1% से अधिक है।
  • जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) ने पेरिस समझौते के तहत पेरिस समझौता ऋण तंत्र (PACM) के अंतर्गत पहले कार्बन क्रेडिट को स्वीकृति दी है। Paris Agreement (2015) का उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को 2°C से नीचे और आदर्श रूप से 1.5°C तक सीमित रखना है। ये क्रेडिट म्यांमार में एक स्वच्छ खाना पकाने (क्लीन कुकिंग) परियोजना से जुड़े हैं
  • चंद्रशेखर आज़ाद की 95वीं पुण्यतिथि : 27 फरवरी 2025 को
    • चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा (वर्तमान मध्य प्रदेश) में चंद्रशेखर तिवारी के रूप में हुआ था।
  • विश्व NGO दिवस 2026: 27 फरवरी
    • 2026 का विषय है “समावेश के माध्यम से गरिमा की बहाली“।
  • पाकिस्तान ने “ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़”  (अर्थ: “न्याय के लिए क्रोध”) नाम से एक बड़ा सीमापार सैन्य अभियान शुरू किया है, जिससे अफगानिस्तान के साथ तनाव में तीव्र वृद्धि हुई है।
  • अंतरराष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस हर वर्ष 27 फरवरी को मनाया जाता है। यह आयोजन पोलर बियर इंटरनेशनल (PBI) द्वारा किया जाता है
  • रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने उत्तरी सिक्किम में ठीक किए गए चुंगथांग-लाचेन एक्सिस और 400 ft बेली सस्पेंशन ताराम चू ब्रिज का उद्घाटन किया।
  • इज़राइल में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की शुरुआत –  NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने इज़राइल की केंद्रीय भुगतान संस्था MASAV के साथ अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर एयर फोर्स स्टेशन पर स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘HAL Prachand’ में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। वह ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं।
  • नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर से भारत के देशव्यापी HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह पहल  महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। इस अभियान के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर गार्डासिल-4 (Gardasil 4) वैक्सीन की एकल खुराक निःशुल्क दी जाएगी।
  • भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों के बाद आयोजित किया गया। पिछला सम्मेलन 1999 में हुआ था।
  • दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) द्वारा सिकंदराबाद के रेल निलयम में अगली पीढ़ी का ‘Rail Parcel App’ लॉन्च किया गया।
  • वन और जैव विविधता संरक्षण में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • भारत और स्वीडन के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल सहयोग को मजबूत करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
  • सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों ने 2025-26 की तीसरी तिमाही में बिक्री में 10.1% वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की।
  • भारतीय नौसेना ने मिलन 2026 का औपचारिक समापन समारोह के साथ समापन किया। विशाखापत्तनम के तट पर आईएनएस विक्रांत पर हुआ। मिलन 2026 का आयोजन “सौहार्द, सहयोग, सहकार्यता” की थीम के तहत किया गया था
  • भारतीय नौसेना 27 फरवरी 2026 को चेन्नई बंदरगाह पर पूर्वी नौसेना कमान में अंजदीप को औपचारिक रूप से शामिल करेगी।
    • Anjadeep is the third vessel of the anti-submarine warfare shallow watercraft (ASW-SWC) project comprising eight ships.
  • सरकार द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी रणनीति ‘प्रहार’ का अनावरण किया गया।
  • पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा नई दिल्ली में पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया गया।
    • यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा
    • भारत के पर्यटन विजन 2029 का लक्ष्य प्रत्येक राज्य में कम से कम एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करना है।
  • नई दिल्ली में विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2026 के साथ-साथ ‘हिम-कनेक्ट’ का आयोजन किया जा रहा है।
  • छह सदस्यीय भारतीय टीम ने अर्जेंटीना में स्थित माउंट एकांकागुआ पर चढ़ाई की।
    • माउंट एकांकागुआ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है।
  • ग्रीस के स्टेफानोस सकेलारिडिस ने दिल्ली ओपन 2026 में पुरुष एकल टेनिस खिताब जीता। फाइनल में ब्रिटेन के ओलिवर क्रॉफर्ड को हराया।
    • युगल में, भारत के सिद्धांत बंथिया और बुल्गारिया के अलेक्जेंडर डोंस्की ने खिताब अपने नाम किया।
  • जिम्बाब्वे ने दीर्घकालिक HIV रोकथाम इंजेक्शन लेनाकापाविर (Lenacapavir) का वितरण शुरू कर दिया है।
  • भारत और फ्रांस ने दोहरे कराधान निवारण समझौते (DTAA) में संशोधन प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने  विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 का गोवा में
  • डोना पाउला में उद्घाटन हुआ।
    • विषय = “महासागर स्वास्थ्य और सतत भविष्य
  • केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने तूतीकोरिन के वीओसी बंदरगाह पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • ओम बिड़ला ने 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह की स्थापना की है।
  • एशिया आर्थिक संवाद 2026 का सातवां संस्करण पुणे में आयोजित किया जाएगा। यह विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। विषय “भू-अर्थशास्त्र वैश्वीकरण से परे: टैरिफ, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक संरेखण”
  • गिरिराज सिंह ने 2031 तक हथकरघा निर्यात में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर के लक्ष्य की घोषणा की।
    • राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम के 43वें स्थापना दिवस – राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम की स्थापना 22 फरवरी, 1983 को भारत सरकार द्वारा की गई थी।
    • नई दिल्ली में हथकरघा एक्सपो का उद्घाटन किया।
  • पुस्तक– Vice-President C. P. Radhakrishnan released the book “Atal Bihari Vajpayee: The Eternal Statesman” in New Delhi
  • तीसरा अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026, दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 15 फरवरी 2026 को शुरू हुआ।
    • विषय “मन-शरीर स्वास्थ्य में साक्ष्य-आधारित आयुष हस्तक्षेप” है।
  • नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 2026 की फिडे फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को हराकर जीती।
  • 2027 से ‘मेड इन इंडिया’ H125 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन शुरू होगा।
    • भारत की पहली निजी क्षेत्र की एयरबस एच125 हल्के हेलीकॉप्टर की अंतिम असेंबली लाइन (एफएएल) का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कर्नाटक के कोलार जिले के वेमागल में किया।
    • टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने एयरबस के साथ साझेदारी में एच125 हल्के हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए स्थापित किया है।
  • Corporate Infotech Private Limited (CIPL)  ने पटना में AI केंद्र स्थापित करने के लिए बिहार सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • पारस डोगरा रणजी ट्रॉफी इतिहास में 10,000 रन पार करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
    • वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते हैं।
    • वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे।
  • भारतीय नौसेना के लिए पहला स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाजकृष्णाचेन्नई के कट्टुपल्ली में एलएंडटी शिपयार्ड में लॉन्च किया गया।
  • कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान में टेटनस और वयस्क डिप्थीरिया  टीडी वैक्सीन का शुभारंभ किया गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।
  • भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बांग्लादेश कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव पर नई दिल्ली घोषणापत्र का 89वां हस्ताक्षरकर्ता बना।
  • केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान ‘बढ़ना है तो यहाँ जुड़ना है’ शुरू किया गया।
  • अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य स्थापना दिवस 2026: 20 फरवरी
    • अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम 20 फरवरी, 1987 को भारत के पूर्ण राज्य बने।
    • मिजोरम 1986 के 53वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से भारत का 23वां राज्य बना।
    • अरुणाचल प्रदेश 1986 के 55वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से भारत का 24वां राज्य बना।
  • असम के कछार जिले में अमित शाह ने  Vibrant Villages Programme-II  /जीवंत ग्राम कार्यक्रम-II का शुभारंभ किया गया।
  • India AI Impact Summit 2026 – नई दिल्ली में आयोजित
    • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रौद्योगिकी सहयोग को और गहरा करने के उद्देश्य से PACS Silica Declaration पर हस्ताक्षर किए।
    • उद्घाटन – श्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में
    • शिखर सम्मेलन के विषय- ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय‘-
  • 9th Indian Ocean Naval Symposium (IONS) Conclaveविशाखापत्तनम में 9वां आईओएनएस नौसेना प्रमुख सम्मेलन आयोजित हुआ।
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 725.727 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
  • अगरतला में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन अमित शाह ने किया।
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस: 20 फरवरी
    • संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में नामित किया।
    • theme 2026 “Renewed Commitment to Social Development and Social Justice.”
  • नई दिल्ली में प्रथम यूरोपीय लीगल गेटवे कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
  • नई दिल्ली के एम्स में स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए भारत-फ्रांस केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का संयुक्त उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने किया।
  • जम्मू और कश्मीर के शिबनोट में छठी राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण – NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर “मधुमक्खी गलियारे” नामक एक नई पहल शुरू की है।
  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं ने पूर्वी हिमालय (सिक्किम) में डिप्लुरा की एक नई प्रजाति की खोज की है। इस प्रजाति का नाम लेपिडोकैम्पा सिक्किमेंसिस रखा गया है। यह एक पंखहीन, मिट्टी में रहने वाला सूक्ष्म आर्थ्रोपोड है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने निजी क्षेत्र, सरकारों और नागरिक समाज की भागीदारी के साथ AI पर एक वार्षिक वैश्विक वार्ता आयोजित करने की योजना बनाई है।
  • दक्षिण अफ्रीका के एक चीता जिसका नाम गामिनी है, ने कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है।
  • लालदुहोमा ने मिजोरम में तलावंग नदी पर लेंगटेकाई पुल का उद्घाटन किया।
  • इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा ऑनलाइन मृत्यु दावा निपटान पोर्टल लॉन्च किया गया है।
  • 18 फरवरी 2026 को, भूख के खिलाफ वैश्विक मानवीय अभियानों का समर्थन करने के लिए Food Corporation of India (FCI) और World Food Programme (WFP) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • गूगल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अमेरिका-भारत कनेक्ट नामक एक प्रमुख सबसी कनेक्टिविटी पहल की घोषणा की।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पांडुलिपि डिजिटलीकरण कार्यक्रम शुरू किया।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में VoicERA नामक एक ओपन-सोर्स वॉइस AI स्टैक का अनावरण किया।

1- 10 Feb 2026 Current Affairs

  • भारत ने सेशेल्स के लिए 1.75 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज घोषित किया।
  • वर्ल्ड डिफेंस शो 2026 – विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 रियाद, सऊदी अरब में 8–12 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
  • साइबर-सक्षम धोखाधड़ी से निपटने और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को समाप्त करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन – नई दिल्ली में
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल – CISF ने तटीय सुरक्षा के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए अभियानवंदे मातरम् सायक्लोथन 2026” शुरू किया।
  • पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुई। सुधाकर दलेला, आर्थिक संबंध सचिव और भारत के ब्रिक्स शेरपा हैं।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने STQC Lab Automation Portal  SATYA  का उद्घाटन किया।
    • Standardization Testing and Quality Certification – STQC
  • दलहन आत्मनिर्भरता मिशन – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में राष्ट्रव्यापी दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया।
  • सरकारी डेटा को AI-अनुकूल बनाने के लिए NSO द्वारा Model Context Protocol (MCP) server  लॉन्च किया गया।
    • National Statistics Office (NSO) IS under the Ministry of Statistics and Programme Implementation.
  • झारखंड की महिला पैरा थ्रोबॉल टीम ने 2026 पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप में स्वर्ण पदक जीता।
    • उन्होंने मेजबान टीम राजस्थान को 21-17 के स्कोर से हराया।
  • भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल Foreign Portfolio Investor (FPI) license  कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा जारी किया गया है।
  • एयरबस ने एयरोस्पेस अध्ययन के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन गुजरात के वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय में किया है।
    • एयरबस एक यूरोपीय एयरोस्पेस निगम है। इसका मुख्यालय नीदरलैंड के लीडेन में है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति – IOC ने सोराया अघाई को ईरान से अपनी पहली महिला सदस्य के रूप में चुना है।
    • वह 30 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र की वर्तमान आईओसी सदस्य भी बन गई हैं।
  • भारत ने 23 देशों के साथ डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय मलेशिया यात्रा में व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की जाएगी।
  • भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बन गया है।
  • भारत ने  फाइनल में इंग्लैंड पर शानदार जीत हासिल करते हुए रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता।
    • पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 411 रन बनाए, जिसमें नौ विकेट गिरे।
    • वैभव सूर्यवंशी को फाइनल में  80 गेंदों पर 175 रनों उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों पुरस्कार दिए गए।
  • RBI  ने 6 फरवरी, 2026 को अपनी नवीनतम मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत रेपो दर को 5.25% पर अपरिवर्तित रखा है।
    • 2025-26 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • DRDO – ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से अग्नि-III मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।
    • मारक क्षमता 3,000 किलोमीटर से अधिक
  • मीराबाई चानू ने 2026 राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप – उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में 205 किलोग्राम भार उठाकर महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
  • कर्नाटक के गौरीबिदानूर में पहली महिला नेतृत्व वाली औद्योगिक पार्क पहल का उद्घाटन किया गया
  • ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण 6 फरवरी को आयोजित हुआ।
  • DRDO ने रक्षा प्रौद्योगिकी पर 24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की बैठक की मेजबानी की।
  • RCB ने 2026 महिला प्रीमियर लीग- WPL का खिताब दूसरी बार जीत लिया।
    • वडोदरा में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के बाद यह खिताब उनके नाम हुआ।
    • स्मृति मंधाना को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
    • गुजरात जायंट्स  की  खिलाड़ी सोफी डिवाइन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
    • स्मृति मंधाना को सबसे अधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया।
    • सोफी डिवाइन को सबसे अधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप से सम्मानित किया गया।
  • वॉलमार्ट ने 1 ट्रिलियन डॉलर का बाज़ार मूल्यांकन हासिल किया और 1 ट्रिलियन डॉलर का बाज़ार मूल्यांकन हासिल करने वाला पहला खुदरा विक्रेता बन गया।
  • नीति आयोग द्वारा आंध्र प्रदेश के लिए ऊर्जा परिवर्तन ब्लूप्रिंट का मसौदा तैयार किया गया है।
    • ब्लूप्रिंट में आंध्र प्रदेश को 2035 तक नवीकरणीय ऊर्जा निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • भारतीय रेलवे ने एक नई DMU  ट्रेन शुरू की है, जो देश में LNG-डीजल दोहरे ईंधन प्रणाली का उपयोग करने वाली पहली ट्रेन है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन पर चल रही है।
  • लोकयान-26 समुद्री यात्रा का पहला अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह दौरा 2 फरवरी को ओमान के सलालाह बंदरगाह पर INS सुदर्शनी के आगमन के साथ हुआ।
  • प्लास्टिक क्षेत्र में प्लास्टइंडिया 2026 का शुभारंभ नई दिल्ली में शून्य-अपशिष्ट वैश्विक प्रदर्शनी के रूप में हुआ।
  • ‘त्राशी-I’जम्मू और कश्मीर के किश्तवार जिले में चल रहे संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान
  • गुजरात राज्य के करुणा अभियान के तहत पिछले दस वर्षों में  पतंग की डोर से घायल हुए राज्य भर में 1.18 लाख से अधिक पक्षियों को बचाया गया है।
  • ओलंपियन ईशा सिंह ने नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित  एशियाई राइफल एवं पिस्टल चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
    • सम्राट राणा और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक साथ प्रतिस्पर्धा की।
    • भारत के अर्जुन बाबूता और एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • अमित शाह ने 5 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में भारत टैक्सी का शुभारंभ किया।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 फरवरी, 2026 को राज्य निर्वाचन आयुक्तों के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन – नई दिल्ली का आयोजन किया जाएगा।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यंत्र इंडिया लिमिटेड को ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा देने की मंजूरी दे दी है।
  • निवेदिता दुबे :  Airports Authority of India (AAI) Board बोर्ड में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं
  • प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब दिल्ली दंगल वॉरियर्स के खिलाफ  हरियाणा थंडर्स ने जीता।
    • दिल्ली दंगल वॉरियर्स के तुरान बायरामोव को पुरुष वर्ग के 57 किलोग्राम वर्ग में अपने सभी सात मुकाबले जीतने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
  • DRDO  ने ठोस ईंधन आधारित डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफल उड़ान परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में किया।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को पेन्नैयार नदी जल विवाद (तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच)  के समाधान के लिए एक न्यायाधिकरण गठित करने का निर्देश दिया है।
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन – 12 जनवरी–1 फरवरी, 2026
    • पुरुष एकल – कार्लोस अल्कारेज ने जोकोविच को हराकर जीता
    • महिला एकल – बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने  जीती।
    • पुरुष युगल Winner – J. Kubler + M. Polmans
    • महिला युगल Winner- A. Danilina + A. Krunić
    • मिश्रित युगल Winner- O. Gadecki + J. Peers
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 फरवरी से शुरू होने वाले छह दिवसीय ओडिशा दौरे पर हैं।
    • जाजपुर –  मां बिरजा मंदिर
    • ब्लैक स्वान समिट इंडिया का आयोजन 5-6 फरवरी 2026 को भुवनेश्वर, ओडिशा में होगा।
  • अरुणाचल प्रदेश की भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने अर्जेंटीना में स्थित माउंट एकोनकागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली है।
    • माउंट एकोनकागुआ दक्षिण अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत
  • भारत 61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ला बिएनाले डी वेनेज़िया में भाग लेगा।
    • यह आयोजन इटली के वेनिस शहर में होगा।
  • केंद्रीय बजट 2026-27
    • भविष्य के अग्रणी MSME तैयार करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कोष शुरू किया गया।
    • केंद्रीय बजट 2026-27 में ‘भारत-विस्तार’ (कृषि संसाधनों तक पहुंच हेतु आभासी एकीकृत प्रणाली) का प्रस्ताव रखा गया है। ‘भारत-विस्तार’ एक बहुभाषी एआई-आधारित कृषि सहायता प्रणाली है।
    • केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2026 को लगातार नौवाँ बजट पेश करके इतिहास रच दिया। सीतारमण ने लगातार सबसे ज़्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया है –
    • निर्मला सीतारमण  सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली देश की वित्त मंत्री बनी।
    • केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे के लिए 2 लाख 78 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
    • सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोर में मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं।
    • घरेलू रासायनिक उत्पादन को मजबूत करने के लिए तीन समर्पित रासायनिक पार्कों की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है।

Feb 2026 Current Affairs