झारखंड के बेतला नेशनल पार्क से लुप्त हो गए वाइल्ड डॉग 

  • झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में करीब 200 की संख्या में पाए जाने  वाले वाइल्ड डॉग यानी कोइया अब लुप्त हो गए हैं, 2010 के बाद से इन्हें नहीं देखा गया है।
  • 1974 में पलामू टाइगर रिजर्व की स्थापना के समय से ही बेतला नेशनल पार्क में वाइल्ड डॉग की लगातार उपस्थिति रही थी।
  • विशेषज्ञों की माने तो रेबीज बीमारी के कारण कोइया लुप्त हो गए। 
  • बेतला नेशनल पार्क में पाए जाने वाले वाइल्ड डॉग को स्थानीय भाषा में ‘कोइया’ कहा जाता है।

झारखंड में पीडीएस सशक्तीकरण पखवाड़ा शुरू 

  • 1 फरवरी, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद राज्य में अन्न के अधिकार से वंचित जरूरतमंद लाभुकों को राशन  कार्ड उपलब्ध कराने की गति में तेज़ी लाने के लिये पीडीएस सशक्तीकरण पखवाड़ा का आयोजन शुरू किया गया है।
  • यह 14 फरवरी तक चलेगा।

झारखंड कृषि एवं पशुधन विपणन विधेयक-2022 को मिली राज्यपाल की मंजूरी 

  • 3 फरवरी, 2023 को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने चार सुझावों के साथ झारखंड विधानसभा से पारित ‘झारखंड राज्य कृषि उपज एवं  पशुधन विपणन विधेयक-2022’ को अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
  •  ‘झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक-2022’ पर राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अब राज्य में मुख्य रूप से खरीदारों से  दो प्रतिशत कृषि बाज़ार टैक्स तथा तुरंत नष्ट होने वाले कृषि उपज पर एक प्रतिशत टैक्स लगेगा।
  • इस विधेयक के अलावा राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड विधानसभा से पारित ‘झारखंड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक- 2022’  को भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
  • इस विधेयक द्वारा अब राज्य की आकस्मिक निधि से निकासी की राशि 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर  1200 करोड़ रुपए तक की कर दी गई है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झारखंड के देवघर में IFFCO नैनो यूरिया प्लांट के पाँचवे सयंत्र का  भूमिपूजन और शिलान्यास किया 

  • नैनो यूरिया की देवघर इकाई बनने से यहाँ प्रतिवर्ष लगभग 6 करोड़ तरल यूरिया की बोतलों का निर्माण  किया जाएगा
  •  500 ग्राम की एक छोटी सी बोतल यूरिया के एक पूरे बैग का विकल्प बनेगी।
  • इफको ने विश्व में सर्वप्रथम तरल नैनो यूरिया बनाया
  • देवघर में 30 एकड़ में बन रहा तरल यूरिया का यह छोटा सा कारखाना आयातित 6 करोड़ यूरिया खाद के बैग के विकल्प का निर्माण करेगा जिससे भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

लोहरदगा में दिखे दो दुर्लभ प्रवासी पक्षी 

  • झारखंड के लोहरदगा में 149 वर्ष बाद कछमाछी स्थित नंदी धाम में फिर  दो दुर्लभ प्रवासी पक्षी ‘लेस्सर एडजुटेंट स्टॉर्क’हिन्दी नाम ‘गरुड़’और स्थानीय नाम ‘गांडागंदुर’ नजर आये हैं।
  • इससे पहले लोहरदगा में वर्ष 1874 में एक गरुड़ दिखा था।
  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) स्टॉर्क यानी सारस प्रजाति के पक्षी लेस्सर एडजुटेंट स्टॉर्क  को 2020 में लुप्तप्राय पक्षी की श्रेणी में चिह्नित कर चुकी है।
  • तेजी से कम होती इन पक्षियों की संख्या को देखते हुए इन्हें विलुप्तप्राय यानी  रेड लिस्ट कैटेगरी में शामिल किया गया है।

सिमडेगा में मिले आदिमानव के साक्ष्य 

  • डॉ. अंशुमाला तिर्की व बालेश्वर कुमार बेसरा ने ज़िले के कई स्थलों का भ्रमण कर आदिमानव द्वारा बनाए गए शैलचित्र ढूंढ निकाले हैं।
  • ये  शैलचित्र बिरू, बंगरू घोसरा, छूरिया, पूरनापानी, कोलेबिरा के भँवर पहाड़ तथा जलडेगा के परबा जैसे स्थानों से मिले हैं।
  • ये शैलचित्र मुख्यत: लाल व सफेद रंगों से बनाई गई है। 
  • केरसई प्रखंड के ढोडीजोर गाँव में नवपाषाण कालीन ग्रुभस प्रमुख रूप से मिले हैं।
  • ये पाँच सौ से भी ज्यादा संख्या में मिले हैं। चित्रों को  देखने से प्रतीत होता है कि यह चित्र मध्यपाषाण काल से लेकर नवपाषाण काल तक के हैं। 

इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अवार्ड से सम्मानित गुमला के युवा 

  • 8 फरवरी 2023 को झारखंड के गुमला ज़िले के युवाओं द्वारा बनाये गये ऐप ‘द जोहार झारखंड और मुस्कुराए आप गुमला में हैं’ को  इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अवार्ड मिला है।

झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में बनेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क 

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने झारखंड के जमशेदपुर,  बोकारो और धनबाद में सॉफ्टवेयर पार्क के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • देश में अब तक 63 सॉफ्टवेयर पार्क का गठन हो चुका है। इसके अतिरिक्त मंत्रालय ने 22 सॉफ्टवेयर पार्क  के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  •  झारखंड के राँची और देवघर में पहले ही ऐसे पार्कों का गठन हो चुका है।

झारखंड से आठ लड़कियों का सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप 2022-23 में हुआ चयन 

  • सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप -2022-23 के लिये झारखंड से आठ लड़कियों का चयन किया गया है।

राज्यपाल ने तीसरी बार लौटाया झारखंड वित्त विधेयक-2022 

  • 9 फरवरी, 2022 को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड विधान सभा से पारित झारखंड वित्त विधेयक-2022 को तीसरी बार राज्य सरकार को वापस लौटा दिया है।
  • झारखंड वित्त विधेयक -2022 का मूल उद्देश्य मुद्रांक शुल्क (स्टांप ड्यूटी) में वृद्धि करना है। इस वृद्दि से राज्य के राजस्व संग्रह में वृद्धि की जा सकती है। 
  • विधेयक का उद्देश्य बिहार इंटरटेनमेंट ड्यूटी कोर्ट फीस एवं स्टांप (सरचार्ज संशोधन) अधिनियम 1948 की धारा पाँच अंतर्गत 110 प्रतिशत  अतिरिक्त मुद्रांक शुल्क को समाप्त करना है। क्योंकि जब राज्य सरकार द्वारा भारतीय मुद्रांक अधिनियम 1899 की अनुसूची एक (क) में  वर्णित मुद्रांक शुल्क में बढ़ोतरी की जा रही है, तो सरचार्ज के रूप में अतिरिक्त 110 प्रतिशत मुद्रांक शुल्क संग्रह करना आवश्यक नहीं है।

यूजीसी रेगुलेशन-2018 (संशोधन) नियमावली को मिली मंजूरी 

  • 13 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने यूजीसी रेगुलेशन-2018 (संशोधन) नियमावली को मंजूरी प्रदान कर दी है।
  •  इस संशोधित नियमावली के स्वीकृत होने से शिक्षकों, पदाधिकारियों व प्राचार्य की नियुक्ति व प्रोन्नति की न्यूनतम अर्हता तय हो गई है। 
  • विश्वविद्यालों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में नैक ग्रेडिंग के आधार पर पीएचडी प्वाइंट की अनिवार्यता समाप्त हो गयी है। 
  • ऐसे में  असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। 
  • पहले 1 से 100 एनआईआरएफ रैंकिंग वाले या ए/ए प्लस/ए प्लस प्लस संस्थान से पीएचडी करने पर 30 प्वाइंट निर्धारित थे। इससे झारखंड  के विद्यार्थी पिछड़ रहे थे। 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिये अब झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) का आयोजन किया जाएगा। 
  •  इसके अलावा एक जुलाई 2023 तक जो नेट पास रहेंगे, वे असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिये योग्य होंगे, लेकिन दो जुलाई 2023 से  जो भी नेट पास होंगे, उन्हें पीएचडी करना अनिवार्य होगा। तभी वे असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के योग्य होंगे। 
  • इसी प्रकार 6 अगस्त 2021 से जो प्राचार्य बने हैं, वे पाँच वर्ष के बाद सीधे प्रोफेसर बन जाएंगे। लेकिन जो प्राचार्य पुन: प्राचार्य के पद पर  ही रहना चाहते हैं, तो उन्हें अगले पाँच वर्ष के लिये झारखंड लोक सेवा आयोग से स्वीकृति लेनी होगी। प्राचार्य के लिये अभ्यर्थी को कम  से कम एसोसिएट प्रोफेसर होना होगा। 
  • विश्विद्यालय अधिकारी की नियुक्ति में सीनियर स्केल के रूप में कम से कम 19 वर्ष की सेवा पूरी करनी होगी।

रक्षक ऐप 

  • 10 फरवरी, 2023 को झारखंड के सिमडेगा ज़िला समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी सौरभ कुमार ने बिट पुलिसिंग के तहत  रक्षक ऐप लॉन्च किया। 
  • बिट पुलिसिंग के तहत विभागीय स्तर पर झारखंड में सिमडेगा ज़िला पहला है जहाँ पर रक्षक ऐप लॉन्च किया गया है।

झारखंड के नए 11वे राज्यपाल बने सी.पी. राधाकृष्णन 

  • झारखंड के नए राज्यपाल-  सीपी राधाकृष्णन 
    • तमिलनाडु के भाजपा नेता
    • झारखंड के 11वे  राज्यपाल
    • वे दो बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिये  चुने गए।
    • जन्म – 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर ,मद्रास ,चेन्नई
    • पूर्व राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने

झारखंड नगरपालिका (संशोधन) विधेयक-2022 को मिली स्वीकृति 

  • 13 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड नगरपालिका (संशोधन) विधेयक-2022 को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
  • इस विधेयक को स्वीकृति मिलने से अब नगर निगम में मेयर/अध्यक्ष के चुनाव में जनसंख्या के आधार पर आरक्षित वर्ग के लिये आरक्षण  तय किया जाएगा। अर्थात् मेयर व अध्यक्ष पद का चुनाव रोस्टर के आधार पर नहीं होगा।
  • इस संशोधित विधेयक में एसटी/एससी/ओबीसी में रोटेशन शब्द हटा दिया गया है। अर्थात् जो सीटें पहले एससी के लिये आरक्षित थी, वे  सीटें अब एसटी या अन्य रिजर्व कैटेगरी के लिये आरक्षित किये जा सकेंगे।

अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए (13th )डीजीपी 

  • झारखंड के नए DGP – अजय सिंह (13th )
    • नीरज सिन्हा 11 फरवरी को रिटायर हो गए हैं

10वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप संपन्न 

  • 14-15 फरवरी, 2023 को राँची में 10वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 
  • इस चैंपियनशिप में 35 किमी- पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के रामबाबू ने गोल्ड, हरियाणा के जुनैद ने सिल्वरउत्तराखंड के चंदन सिंह ने ब्रांज  जीता। 
  • वहीं 35 किमी- महिला वर्ग में पंजाब की मंजू ने गोल्ड, उत्तराखंड की पायल ने सिल्वर और उत्तर प्रदेश की वंदना पटेल ने ब्रांज जीता है।

डीवीसी को मिला आईएसी कॉरपोरेट अवॉर्ड 2023 

  • 17 फरवरी, 2023 को दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के वर्ग में इंडस्ट्री अकेडेमिया कॉन्फ्रेंस ने  आईएसी कॉरपोरेट अवॉर्ड 2023 प्रदान किया।

राँची को मिलेगा दो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका 

  • 18 फरवरी, 2023 को झारखंड के खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने बताया कि राज्य की राजधानी राँची आनेवाले कुछ महीनों में दो  अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगी। इसमें एक एथलेटिक्स का साउथ एशियन एथलेटिक्स (सैफ) चैंपियनशिप और दूसरा हॉकी का इंटरनेशनल इवेंट होगा।

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड को 21 गोल्ड समेत 32 पदक 

  • 17-22 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में  झारखंड के खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, सात सिल्वर और चार ब्रांज समेत कुल 32 पदक जीते।

संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित हुए बाँसुरी वादक पंडित चेतन जोशी 

  • 23 फरवरी, 2023 को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में झारखंड के बोकारो ज़िले के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पंडित चेतन जोशी  को संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड-2019 के पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये कोडरमा के अरकोशा और कंझाटांड़ गाँवों का चयन 

  • झारखंड के कोडरमा ज़िले में संचालित जल शक्ति अभियान के तहत ‘कैच  द रेन’ के लिये कोडरमा के जरगा पंचायत स्थित कंझाटांड़ और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिये मरकच्चो के अरकोशा पुनर्वास गाँव का  चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये किया गया है।

अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 राष्ट्रीय कैंप के लिये सिमडेगा की 2 महिला फुटबॉलर चयनित

  • अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 के लिये भारतीय महिला  फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिये सिमडेगा की दो महिला फुटबॉलरों (विकसित बाड़ा और सौलिना डांग) का चयन हुआ है। 
  • उल्लेखनीय है कि अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 20 से 29 मार्च तक बांग्लादेश में किया जाएगा। 

 

  • NIT जमशेदपुर के छात्रों के द्वारा एक नैनो ड्रोनThe Phinix” का निर्माण किया गया है .
  • झारखंड के सभी सरकारी कार्यक्रमों में अभिवादन के लिए जोहार शब्द का प्रयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है
  • झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया .
  • 5वी झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 17 दिसंबर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय,रांची  में किया गया। 
  • हाल ही में फोर्ब्स  इंडिया के तहत SELF MADE WOMAN 2022  की सूची में शामिल  22 महिलाओं में झारखंड की  लेखिका रांची की जसिंता केरकेटा  को भी शामिल किया गया है। 
  • झारखंड का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक रांची के मोराबादी में किया गया
  • 74 वां गणतंत्र दिवस परेड 2023 में जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को प्रथम स्थान मिला
  • बांग्लादेश में आयोजित होने वाला SAIF अंडर 20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए अंडर 20 भारतीय महिला फुटबॉल टीम में झारखंड से 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है
  • झारखंड में स्थित पर्यटन स्थलों की जानकारी जोहार झारखंड ऐप के माध्यम से लोगों को दिया जा रहा है। इस ऐप को उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय प्रतिस्था अवार्ड मिला है।
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले हॉकी मैच के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड के दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सिमडेगा की महिमा टेटे एवं सिमडेगा की दीपिका सोरेंग का चयन किया गया है।
  • झारखंड राज्य में कितने विश्वविद्यालय हैं ?
    • सेंट्रल विश्वविद्यालय – एक
    • राष्ट्रीय विश्वविद्यालय – 5
    • सरकारी विश्वविद्यालय – 11
    • प्राइवेट विश्वविद्यालय – 14
    • डीम्ड विश्वविद्यालय – 1
  • झारखंड में सहाय योजना के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रांची में 16 से 18 फरवरी तक किया जाएगा। सहाय योजना की शुरुआत 15 दिसंबर 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कोल्हान से किया गया था।
    • SAHAY – sports action towards harnessing aspiration of youth
  • खिलाड़ी पेंशन योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के द्वारा पेंशन के रूप में प्रति माह 10000 रुपया दिया जाएगा। हालांकि नौकरी वाले खिलाड़ियों को पेंशन नहीं दिया जाएगा। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की मृत्यु होने पर उनके बच्चों एवं आश्रितों को ₹5000 मासिक पेंशन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है – ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी, अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी, द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी, ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्तकर्ता एवं कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत मातृ एवं शिशु सुरक्षा को लेकर भारत सरकार द्वारा तय मानकों को झारखंड ने 8 वर्ष पहले ही पूरा कर लिया है .
    • झारखंड में मातृ मृत्यु दर 61  है, जबकि पूरे भारत में यह दर 112 है।  भारत सरकार के द्वारा 2030 तक इसे 90 लाने का लक्ष्य रखा गया है। 
  • केंद्र सरकार द्वारा जारी ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन कि वर्ष 2020-21 रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में सकल नामांकन अनुपात 17 है।
  • केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 2023-24 बजट में झारखंड में तीन नर्सिंग कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इस बजट के अनुसार देश में कुल 157 नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। जिसमें से झारखंड में तीन है – दुमका, पलामू और हजारीबाग में स्थापित किया जाएगा।
  • झारखंड से तमिलनाडु के लिए एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रांची विल्लुपुरम ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है, जो कि प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी। 
  • झारखंड के रांची की रहने वाली डॉ सिप्टी श्रद्धा  सिंह ने अफ्रीका के सबसे ऊंचा पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है। 
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के लिए मिक्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में विष्णु चौधरी एवं पी नागेश्वरी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। 
  • 4 फरवरी 2023 को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना 50 वां स्थापना दिवस मनाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना 4 फरवरी 1973 ईस्वी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में  हुआ था। 
  • वर्ष 2022 का जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान रांची के लेखक डॉ मयंक मुरारी को प्रदान किया गया
  • आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत रांची के 4 प्रखंडों में 16 उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 8.88 करोड़ रुपया राशि आवंटित किया गया है। एक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में 55.50 लाख का खर्च होगा।
  • विन ओवर एवरीडे बैटल्स – द गीता वे (Win Over Everyday Battles The Geeta Way) के लेखक झारखंड के दो युवा आईएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह व शांतनु अग्रहरि  है। 
  • पुस्तक “जिंदगी आसपास” के लेखक धनेंद्र प्रवाही है
  • मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुमला की आशा किरण बाला ने 15 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 
  • आशा किरण बाला गुमला का कामडारा प्रखंड स्थित नावाडीह गांव की रहने वाली है
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत दिल्ली में साइकिलिंग प्रतियोगिता के 1 किलो मीटर स्प्रिंट इवेंट में झारखंड के अमीर रियाज ने कांस्य पदक जीता
  • भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 2023 के बजट में झारखंड राज्य के पांच रेलवे स्टेशनों को तकनीकी आर्थिक व्यवहारिकता अध्ययन के तहत विकसित किया जाएगा।   पांच स्टेशन है – रांची, हटिया, धनबाद, जसीडीह, टाटानगर रेलवे स्टेशन।  इसके अलावा रांची मंडल के 15 स्टेशनों को अपग्रेड करते हुए आधुनिक स्टेशन बनाया जाएगा।  रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अनुमानित 444 करो रुपए आवंटित किया गया है। 
  • झारखंड में तीन दिवसीय (4 – 6 फरवरीराष्ट्रीय जनजातीय एवं  लोक चित्रकला शिविर का आयोजन रांची के कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस में डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के तत्वधान में संपन्न हुआ। 
  • 26 जनवरी 2023 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है। 
  • 4 फरवरी 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारी मंत्री अमित शाह के द्वारा झारखंड के देवघर जिले में विश्व का पहला इफ्को नैनो यूरिया प्लांट के पांचवे संयंत्र का शिलान्यास किया गया। इसके निर्माण से प्रतिवर्ष लगभग 6 करोड तरल यूरिया की बोतलों का निर्माण किया जाएगा। 500 ग्राम की छोटी सी बोतल यूरिया के पूरे बैग का विकल्प होगा।
  • जनजातीय गौरव कॉरिडोर के तहत झारखंड के 2 जिलों गुमला और सिमडेगा को शामिल किया गया है। जनजाति गौरव कॉरिडोर के तहत रेल बजट में 284 करो राशि आवंटित किया गया है।
  • 3 फरवरी से 6 फरवरी 2023 तक झारखंड के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला का आयोजन किया गया
  • 2024 के लिए जारी रेल बजट में झारखंड राज्य के लिए 5271 करोड़ राशि आवंटित की गई है।
  • झारखंड आकस्मिकता निधि संशोधन विधेयक 2022 को रमेश बैस ने मंजूरी दी है। अब राज्य की आकस्मिक निधि से 500 करोड़ रूपया निकासी राशि को बढ़ाकर 12 सौ करोड़ रूपया कर दिया गया है।
  • झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन वित्त विधेयक 2022 को झारखंड के राज्यपाल रमेश ने 3 फरवरी 2023 को मंजूरी दी।
    • इसके तहत अब झारखंड में खरीदारों से 2% के कृषि बाजार टैक्स वसूला जाएगा तथा तुरंत नष्ट होने वाले कृषि उपज पर 1% टैक्स लगेगा।
  • 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन के द्वारा Sports Integrated Portal की शुरुआत की गई थी इस पोर्टल से 32 खेलों को जोड़ा जाएगा।
  • झारखंड के 3 जिले – धनबाद, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिले में Software Technology Park का निर्माण किया जाएगा
  • झारखंड के रांची स्टेशन से तीन बंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी
    • रांची से कोलकाता
    • रांची से पटना
    • रांची से वाराणसी
  • हाल ही में IIT धनबाद  ने Adani Enterprises के साथ एक समझौता किया है।  इसके तहत IIT धनबाद में एक एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
  • हाल ही में लोहरदगा जिले के जलाशयों में 149 वर्ष के बाद पांच दुर्लभ किस्म के गरूड़ पक्षी देखे हैं
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा 1 से पूर्व, 3 वर्ष की पढ़ाएं शुरू करने हेतु झारखंड के 7500  स्कूलों में बालपन कक्षा को शुरू किया गया है
  • झारखंड के 4960 सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन का निर्माण किया जाएगा इसके लिए प्रत्येक स्कूल को ₹5000 राशि दिया जाएगा।
  • 12 फरवरी को रांची में डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के नेतृत्व में दूसरा राष्ट्रीय जनजातीय लोग चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
  • झारखंड के 80 स्कूलों का चयन उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में तथा 325 स्कूलों का चयन आदर्श विद्यालय के लिए किया गया
  • मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड को 19वां स्थान मिला झारखंड में कुल 7 पदक जीते जिसमें से तीन स्वर्ण पदक एक रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते।
  • झारखंड राजभवन को 31 जनवरी से 10 फरवरी तक आम लोगों के लिए खोला गया था। इस दौरान 4.24 लाख लोगों ने भ्रमण किया।
  • IIT Bombay के सर्वे के अनुसार 2060 तक झारखंड के लगभग 33% क्षेत्र में पेयजल की गंभीर संकट की समस्या उत्पन्न होगा
  • रांची के अच्युत किशोर के द्वारा नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित Wow Digital Studio startup शुरू किया गया है
  • 17 फरवरी से 22 फरवरी तक रांची में22 वां भारत रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत पहली बार 1999 में किया गया था। इसका आयोजन National School of Dramaके द्वारा किया जाता है।
  • झारखंड में मैट्रिक और इंटर में टॉपर , पहला स्थान पाने वाले छात्र को 3 लाख ,दूसरे टॉपर को 2 लाख , और तीसरे टॉपर को 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा
  • पटना में आयोजित नेशनल अंतर जिला एथलेटिक्स मीट में जमशेदपुर के हिमांशु ने स्वर्ण पदक जीता
You are currently viewing February Jharkhand Current Affairs 2023
February Jharkhand Current Affairs 2023