विश्व का सबसे गहरा समुद्री गर्त कौन सा है?
- नोर्टहन
- चैलेंजर
- मैनहटट्न
- रिचार्ड्स।
महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत का प्रतिपादन सर्वप्रथम किसने किया?
- अल्फ्रेड वैगनर
- एफ.बी टेलर
- हैरी हेस
- डब्ल्यू.जे मॉर्गन
मलक्का जलसंयोजक में आने-जाने की सुविधाएं हैं- 44th B.P.S.C. (Pre) 2000
- हिंद महासागर से चीन सागर तक
- लाल सागर से भूमध्य सागर तक
- अटलांटिक महासागर से प्रशांत महासागर तक
- भूमध्य सागर से काला सागर तक
निम्नलिखित में से किसके द्वारा भारत और पूर्वी एशिया के बीच नौसंचालन समय (नेविगेशन टाइम) और दूरी अत्यधिक कम किए जा सकते हैं? I.A.S (Pre) 2011
- 1.मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच मलक्का भूडमरूमध्य को अधिक गहरा बना कर।
- 2.सियाम खाड़ी और अंडमान सागर के बीच के भू-संधि/ जलडमरूमध्य के पार नई नहर खोल कर ।
- उपर्युक्त में से कौन-सा / कौन-से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न ही 2
कौन-सी जलसंयोजी यूरोप को अफ्रीका से पृथक करती है ? U.P.P.C.S. (Pre) 1999
- बास्पोरस
- जिब्राल्टर
- डोवर
- बेरिंग
हारमुज जलसंधि पाई जाती है- U.P.P.C.S. (Mains) 2005
- काला सागर तथा मृत सागर के बीच
- फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के बीच
- अरब सागर एवं लाल सागर के बीच
- लाल सागर एवं भूमध्य सागर के बीच
एशिया एवं उत्तरी अमेरिका को जो जलडमरूमध्य अलग करता है, वह है- U.P. Lower Sub. (Pre) 2004
- बेरिंग जलडमरूमध्य
- पाक जलडमरूमध्य
- जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
- मलक्का जलडमरूमध्य
आर्कटिक महासागर एवं प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य है— R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994
- बेरिंग
- टॉरेस
- डोवर
- मलक्का
दस डिग्री चैनल पृथक करता है- U.P.U.D.A./L.D. A. (Pre) 2001
- अंडमान को निकोबार द्वीपों से
- अंडमान को म्यांमार से
- भारत को श्रीलंका से
- लक्षद्वीप को मालदीव से
निम्नलिखित जलडमरूमध्यों में से किसी एक में से निकाली गई सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है? I.A.S. (Pre) 2007 U.P.P.C.S. (Mains) 2007
- डेविस जलडमरूमध्य
- डेनमार्क जलडमरूमध्य
- डोवर जलडमरूमध्य
- जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
डोवर जलसंधि जोड़ती है-
- बाल्टिक सागर एवं बोथनिया की खाड़ी को
- बिस्के की खाड़ी एवं इंग्लिश चैनल को
- इंग्लिश चैनल एवं उत्तरी सागर को
- सेल्टिक सागर एवं आइरिश सागर को
पाक खाड़ी किनके बीच है? I.A.S. (Pre) 1996
- कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी के
- मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के
- लक्षद्वीप और मालदीव द्वीपसमूह के
- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के
पाक खाड़ी किनके बीच है?
- भारत और पाकिस्तान
- भारत और बांग्लादेश
- भारत और श्रीलंका
- भारत और मालदीव
फारस की खाड़ी सीमा नहीं बनाती है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2007
- बहरीन से
- इराक से
- कुवैत से
- ओमान से
निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2003
- बोथनिया की खाड़ी – फ्रांस
- बैफिन की खाड़ी -अर्जेंटीना
- कारपेंटरिया की खाड़ी – कनाडा
- टोन्किन की खाड़ी – वियतनाम
हिंद महासागर और लाल सागर को कौन-सी जलसंधि जोड़ती है ? 53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011
- बाब-अल- मनदेब
- हारमूज
- बोसपोरस
- मलक्का
लोमबोक जलडमरूमध्य किन दो द्वीपों के मध्य स्थित है ? R.O./A.R.O. (Mains), 2017
- बाली एवं लोमबोक
- लोमबोक एवं सम्बावा
- सम्बावा एवं जावा
- जावा एवं बाली
महासागर औसत तापमान (Ocean Mean Temperature / OMT) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन सही है/हैं ? I.A. S. (Pre) 2020
- 1.OMT को 26°C समताप रेखा की गहराई तक मापा जाता है, जो जनवरी-मार्च में हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिम में 129 मीटर पर होती है।
- 2.OMT, जो जनवरी-मार्च में एकत्रित किया जाता है, उसे यह निर्धारित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है कि मानसून में वर्षा की मात्रा एक निश्चित दीर्घकालीन औसत वर्षा से कम होगी या अधिक।
- नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1, न ही 2
पृथ्वी की सतह का वह भाग जो पानी से ढका है, लगभग- 41st B.P.S.C. (Pre) 1996
- एक-चौथाई है
- दो-तिहाई है
- आधा है
- तीन – पांचवां (3/5 )
समुद्र तल पर पृथ्वी के केंद्र के सबसे निकट स्थान है ? 38th B.P.S.C. (Pre) 1992
- उत्तरी ध्रुव
- मकर रेखा
- कर्क रेखा
- भूमध्य रेखा
डेटम रेखा क्या है- U.P.P.C.S. (Pre) 1991, 1994
- समुद्र तल की क्षैतिज रेखा जिससे ऊंचाई तथा गहराई की माप होती है
- प्राथमिक व द्वितीयक आंकड़ों का माध्य
- अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा
- काल्पनिक रेखा जो शून्य देशांतर पर है
हमारे जलमंडल का सबसे बड़ा भाग है- Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010
- अटलांटिक महासागर
- हिंद महासागर
- प्रशांत महासागर
- अंटार्कटिक महासागर
64,000 किमी. लंबाई एवं 2,000 किमी. से 2,400 किमी. चौड़ाई वाला एक कटक उत्तरी एवं दक्षिणी अटलांटिक महासागरीय द्रोणियों के मध्य से गुजरता हुआ हिंद महासागरीय द्रोणी और फिर ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका के बीच से दक्षिणी प्रशांत महासागरीय द्रोणी में प्रवेश करता है। यह कटक है- 47th B.P.S.C. (Pre) 2005
- सोकोत्रा लक्षद्वीप – चैगोस कटक
- प्रशांत – अंटार्कटिका कटक
- डॉल्फिन -चैलेंजर कटक
- मध्य – महासागरीय कटक
‘नाईन्टी ईस्ट रिज’ कहां पर स्थित है ? 53rd to 55th B.P.S. C. (Pre) 2011
- प्रशांत महासागर
- हिंद महासागर
- अंध महासागर
- आर्कटिक महासागर
भूमि में गुरुत्वाकर्षण जल किस तनाव पर रहता है ? U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010
- 1/3 एटमासफियर से कम पर
- 1.25 एटमासफियर पर
- 5 एटमासफियर पर
- 15 एटमासफियर पर
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- I.A.S. (Pre) 2010
- 1.पृथ्वी ग्रह पर उपयोग के लिए उपलब्ध अलवण जल (मीठा पानी) कुल प्राप्त जल की मात्रा के लगभग 1% से भी कम है।
- 2.पृथ्वी ग्रह पर पाए जाने वाले कुल अलवण जल (मीठा पानी) का 95% ध्रुवीय बर्फ छत्रक एवं हिमनदों में आबद्ध है।
- उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /से सही है/हैं ?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न ही 2
हमारे उपग्रह में मृदुजल की सर्वाधिक मात्रा है- U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam 2015
- नदियों में
- झीलों एवं झरनों में
- महाद्वीपीय एवं पर्वतीय हिमनदियों (स्थायी हिम) में
- भूमिगत जल में
पृथ्वी ग्रह पर, अधिकांश अलवण-जल, बर्फ छत्रक और हिमनद के रूप में रहता है। शेष अलवण-जल का सबसे अधिक भाग- I.A.S. (Pre) 2013
- वायुमंडल में आर्द्रता और बादलों के रूप में पाया जाता है
- अलवण-जल झीलों और नदियों में पाया जाता है
- भूमिगत जल के रूप में है
- मृदा आर्द्रता के रूप में है
महासागरीय नितल का सबसे विस्तृत भाग कौन-सा है ? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012
- महासागरीय गर्त
- महासागरीय ढाल
- महासागरीय मग्न तट
- गहरे सागरीय मैदान
लाल सागर एक उदाहरण है- U.P.P.C.S. (Pre) 2017
- ज्वालामुखी घाटी का
- अपरदित घाटी का
- अक्षीय द्रोणी का
- ‘U’ आकार घाटी का
अजरबाइजान की राजधानी बाकू, निम्नलिखित में से किस एक सागर के किनारे स्थित है ? U.P. B.E.O. (Pre) 2019
- काला सागर
- लेवैंटीन सागर
- कैस्पियन सागर
- अरल सागर
टर्की के उत्तर में है- M.P.P.C.S. (Pre) 1991
- काला सागर
- लेवैंटीन सागर
- कैस्पियन सागर
- अरल सागर
टर्की किनके मध्य स्थित है ? I.A.S. (Pre) 2014
- काला सागर और कैस्पियन सागर
- काला सागर और भूमध्य सागर
- स्वेज की खाड़ी और भूमध्य सागर
- अकाबा की खाड़ी और मृत सागर
निम्नलिखित सागरों का पश्चिम से पूर्व सही क्रम है- U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016
- काला सागर, भूमध्य सागर, कैस्पियन सागर, अरल सागर
- कैस्पियन सागर, भूमध्य सागर, काला सागर, अरल सागर
- भूमध्य सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, अरल सागर
- काला सागर, भूमध्य सागर, अरल सागर, कैस्पियन सागर
आंतरिक सागर है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999
- सफेद सागर
- काला सागर
- कैस्पियन सागर
- जापान सागर
जिस महासागर से ‘सारगैसो’ संबंधित है, वह है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999
- उत्तरी प्रशांत
- उत्तरी अटलांटिक
- दक्षिणी प्रशांत
- दक्षिणी अटलांटिक
सारगैसो समुद्र की विशिष्टता है- U.P.R.O. /A.R.O. (Pre) 2014
- अति ठंडा पानी
- अति गर्म पानी
- अत्यधिक लवणीय पानी
- विशिष्ट समुद्री वनस्पति
अधोलिखित सागरों में से किसमें तट रेखा नहीं है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2016
- काला सागर
- सारगैसो सागर
- अजोव सागर
- कैस्पयन सागर
इटली, सिसली, सरडिनिया एवं कोर्सिका से घिरे सागर का नाम है- U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010
- एड्रियाटिक सागर
- एजियन सागर
- लिगुरियन सागर
- टेरहेनियन सागर
निम्नलिखित में से कौन-सा देश-युग्म अरल सागर के किनारे है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2012
- कजाख्स्तान -उज्बेकिस्तान
- कजाख्स्तान – तुर्कमेनिस्तान
- अजरबैजान – उज्बेकिस्तान
- कजाख्स्तान – रूस
निम्नलिखित में से किस अफ्रीकी देश की सीमा भूमध्य सागर से नहीं मिलती है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2010
- अल्जीरिया
- मोरक्को
- चाड
- ट्यूनीशिया
दक्षिण-पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्य सागर तक फैला नहीं है? I.A.S. (Pre) 2015
- सीरिया
- जॉर्डन
- लेबनान
- इस्राइल
निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे गहरा सागर है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2015
- दक्षिण चीन सागर
- बेरिंग सागर
- भूमध्य सागर
- जापान सागर
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : (सागर) – ( सागर से लगा हुआ देश ) IAS (Pre) 2019
- 1.ऐड्रिऐटिक सागर – अल्बानिया
- 2.काला सागर : क्रोएशिया
- 3.कैस्पियन सागर : कजाख्स्तान
- 4.भूमध्य सागर : मोरक्को
- 5.लाल सागर : सीरिया
- उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?
- केवल 1, 2 और 4
- केवल 1, 3 और 4
- केवल 2 और 5
- 1, 2, 3, 4 और 5
निम्नलिखित कारकों पर विचार कीजिए- I.A.S. (Pre) 2012
- 1.पृथ्वी का आवर्तन
- 2.वायु दाब और हवा
- 3.महासागरीय जल का घनत्व
- 4.पृथ्वी का परिक्रमण
- उपर्युक्त में से कौन-से कारक महासागरीय धाराओं को प्रभावित करते हैं?
- केवल 1 और 2
- 1, 2 और 3
- 1 और 4
- 2, 3 और 4
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- I.A.S. (Pre) 2002
- 1.महासागरीय धाराएं महासागर में जल का मंद भू-पृष्ठ संचलन होती हैं।
- 2.महासागरीय धाराएं पृथ्वी का ताप संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं।
- 3.महासागरीय धाराएं मुख्यतः सनातन पवनों द्वारा चलायमान होती हैं।
- 4.महासागरीय धाराएं महासागर संरूपण द्वारा प्रभावित होती हैं।
- इनमें से कौन-से वक्तव्य सही हैं?
- 1 और 2
- 2, 3 और 4
- 1, 3 और 4
- 1, 2, 3 और 4
हिंद महासागर में सागर धाराओं की नियमित दिशा में परिवर्तन के लिए निम्नलिखित कारकों में से कौन-सा एक उत्तरदायी है? I.A.S. (Pre) 1997
- हिंद महासागर एक अर्द्धमहासागर है
- हिंद महासागर में मानसूनी प्रवाह पाया जाता है
- हिंद महासागर एक स्थल – परिबद्ध महासागर है
- हिंद महासागर में लवणता में अपेक्षाकृत अधिक विभिन्नता पाई जाती है।
अगुलहास धारा चलती है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999
- हिंद महासागर में
- प्रशांत महासागर में
- उत्तरी अटलांटिक महासागर में
- दक्षिणी अटलांटिक महासागर में
निम्नलिखित में से कौन-सा महासागरीय धारा हिंद महासागर से संबंधित है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2020
- फ्लोरिडा धारा
- कनारी धारा
- अगुलहास धारा
- क्यूराइल धारा
अधोलिखित में से कौन शीत महासागर धारा नहीं है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2017
- कनारीज
- हम्बोल्ट
- ओयाशीवो
- अगुलहास
उत्तरी अटलांटिक प्रवाह द्वारा सर्वाधिक लाभान्वित होने वाला देश है- R.A.S. / R.T.S. (Pre) 1999
- पोलैंड
- पुर्तगाल
- नॉर्वे
- नाइजीरिया
निम्नलिखित में से कौन-सी दक्षिण अटलांटिक महासागर की शीतल धारा है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2005
- कनारी धारा
- अगुलहास धारा
- बेंगुला धारा
- ब्राजील धारा
निम्नलिखित समुद्री धाराओं में से कौन हिंद महासागर की धारा नहीं है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2014
- अगुलहास धारा
- मोज़ाम्बिक धारा
- दक्षिण हिंद महासागरीय धारा
- बेंगुला धारा
कौन-सी धारा दक्षिण अटलांटिक महासागर में धाराओं के एक पूर्ण वृत्त के निर्माण में योगदान नहीं देती है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2000
- बेंगुला
- ब्राजील
- कनारी
- पश्चिमी पवन प्रवाह
जो महासागरीय धारा शेष तीन से भिन्न है, वह है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999
- बेंगुला
- ब्राजीलियन
- दक्षिणी भूमध्य रेखीय
- पेरुवियन
निम्नलिखित में से कौन-सी शीत धारा है ? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003 , U.P.P.C.S (Pre) 1995
- पेरुवियन (हम्बोल्ट)
- क्यूरोसियो
- गल्फ स्ट्रीम
- ब्राजील
निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है ? U.P. P.C.S. (Pre) 1998
- ब्राजील धारा – दक्षिण अटलांटिक महासागर
- हम्बोल्ट धारा – उत्तरी प्रशांत महासागर
- गल्फ स्ट्रीम – उत्तरी अटलांटिक महासागर
- अगुलहास धारा – हिंद महासागर
गल्फ स्ट्रीम है-44th B.P.S.C. (Pre) 2000
- खाड़ी में एक नदी
- एक महासागरीय धारा
- जेट स्ट्रीम का दूसरा नाम
- एक धरातलीय धारा
विषुवतीय प्रतिधाराओं (इक्वेटोरियल काउंटर-करेंट) के पूर्वाभिमुख प्रवाह की व्याख्या किससे होती है ? I.A.S. (Pre) 2015
- पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
- दो विषुवतीय धाराओं का अभिसरण (कन्वर्जेंस)
- जल की लवणता में अंतर
- विषुवत- वृत्त के पास प्रशांतमंडल मेखला (बेल्ट ऑफ काम) का होना
निम्न महासागरीय धाराओं में से कौन-सी प्रशांत महासागर से संबंधित नहीं है ? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016
- कनारी
- क्यूरोशिवो
- कैलिफोर्निया
- हम्बोल्ट
निम्नलिखित में से कौन गर्म धारा है ? U. P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017
- फॉकलैंड धारा
- ब्राजील धारा
- लेब्राडोर धारा
- कनारी धारी
निम्नलिखित महासागरों में से किस एक में डायामेंटिना (परिखा/गर्त) स्थित है ? I.A.S. (Pre) 2006
- प्रशांत महासागर
- अटलांटिक महासागर
- हिंद महासागर
- उत्तर ध्रुवीय महासागर
विश्व का सबसे गहरा समुद्री गर्त कौन है ? U.P.P.C.S. (Pre) 1991
- नार्टहन
- चैलेंजर
- मैनहटन
- रिचार्ड्स
महासागर में ऊंची जल तरंगें कैसे होती हैं? 47th B.P.S.C. (Pre) 2005
- भूकम्प से
- सूर्य से
- तारों से
- चंद्रमा से
वृहद ज्वार आता है- U.P.P.C.S. (Pre) 1999
- जब सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।
- जब सूर्य तथा चंद्रमा समकोण बनाते हैं।
- जब तेज हवा चल रही हो।
- जब रात बहुत ठंडी हो ।
कथन (A) : लघु ज्वार-भाटाओं के समय, उच्च ज्वार सामान्य से निम्नतर तथा निम्न ज्वार सामान्य से उच्चतर होता है
- कारण (R) : लघु ज्वार-भाटा, वृहद ज्वार-भाटा के विपरीत, पूर्णचंद्र के स्थान पर नवचंद्र के समय होता है ।
- नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- I.A.S. (Pre) 1998
- (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
- (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
- (A) सही है परंतु, (R) गलत है
- (A) गलत है परंतु, (R) सही है।
अप्रत्यक्ष उच्च ज्वार ( Indirect High Tide) उत्पन्न होने का कारण है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999
- चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल
- सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल
- पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल
- पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
महासागरों और समुद्रों में ज्वार-भाटाएं किसके / किनके कारण होता / होते हैं ? I.A.S. (Pre) 2015
- 1.सूर्य का गुरुत्वीय बल
- 2.चंद्रमा का गुरुत्वीय बल
- 3.पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल
- नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
- केवल 1
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
महासागर में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के क्या कारण हैं? U.P.P.C.S. (Pre) 1991
- सूर्य के प्रभाव से
- पृथ्वी की घूर्णन गति से
- सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से
- गुरुत्वाकर्षण, अभिकेंद्रीय बल तथा अपकेंद्रीय बल से
निम्नलिखित सागरों में किसमें औसत लवणता सर्वाधिक है ? 60th to 62nd B.P.S. C. (Pre) 2016
- काला सागर
- पीला सागर
- भूमध्य सागर
- मृत सागर
अरब सागर के पानी का औसतन खारापन है- 53rd to 55rd B.P.S.C. (Pre) 2011
- 25 ppt
- 35 ppt
- 45 ppt
- 55 ppt
ग्रेट- साल्ट झील कहां स्थित है ? Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006, 2007
- ईरान
- यू. एस. ए. (संयुक्त राज्य अमेरिका )
- तुर्की
- भारत
समुद्र में घनत्व बढ़ता है, तो ऐसे में- U.P. P.C.S. (Pre) 1990
- लवणता तथा गहराई कम होती है।
- लवणता बढ़ती है किंतु गहराई कम होती है।
- लवणता और गहराई दोनों बढ़ती हैं।
- लवणता घटती है और गहराई बढ़ती है।
निम्नलिखित में से किस में लवणता सबसे अधिक है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2012
- कैस्पियन सागर
- भूमध्य सागर
- लाल सागर
- मृत सागर
लवणता की सर्वाधिक मात्रा जिसमें पाई जाती है, वह है- M.P.P.C.S. (Pre) 2015
- प्रशांत महासागर
- हिंद महासागर
- भूमध्य सागर
- मृत सागर
उच्चतम लवणता पाई जाती है U.P.P.C.S. (Pre) 1995
- मृत सागर में
- लाल सागर में
- महान साल्ट झील (संयुक्त राज्य अमेरिका में)
- झील वान (तुर्की में)
सागरीय जल की लवणता में किसका अधिकतम योगदान है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2000
- कैल्शियम सल्फेट
- मैग्नीशियम क्लोराइड
- मैग्नीशियम सल्फेट
- सोडियम क्लोराइड
सागरीय लवणता का मुख्य स्रोत है- 53rdto55th B.P.S.C. (Pre) 2011
- नदियां
- भूमि
- पवन
- ज्वालामुखी से निःसृत राख
निम्न में से कौन जल लवणता प्रवणता को दर्शाता है ? U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015
- थर्मोक्लाइन
- पाइक्नोक्लाइन
- हेलोक्लाइन
- केमोक्लाइन
कोरल रीफ या जीवाश्म पट्टी प्रायः कहां पाई जाती है ? R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008
- 18°C से ऊपर शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र में
- कर्क एवं मकर रेखा के बीच तटीय क्षेत्रों में
- महाद्वीपों एवं द्वीपों के पूर्वी व पश्चिमी दोनों तटों पर
- ठंडे समुद्रीय तटों पर
‘ग्रेट बैरियर रीफ’ है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999
- ऑस्ट्रेलिया के निकट एक प्रवाल भित्ति
- राजस्थान में एक जल – विभाजक
- चीन की दीवार
- रॉकीज पर्वत की एक श्रृंखला
ग्रेट बैरियर रीफ कहां पर स्थित है? M.P.P.C.S. (Pre), 2015
- प्रशांत महासागर में
- हिंद महासागर में
- भूमध्य सागर में
- अटलांटिक महासागर में
प्रवाल द्वारा निर्मित ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ किस तट के समीप स्थित है ? R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993
- न्यूजीलैंड
- फिनलैंड
- आयरलैंड
- क्वींसलैंड
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- I.A.S. (Pre), 2018
- 1.विश्व की सर्वाधिक प्रवाल भित्तियां उष्णकटिबंधीय सागर जलों में मिलती हैं।
- 2.विश्व की एक तिहाई से अधिक प्रवाल भित्तियां ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस के राज्य-क्षेत्रों में स्थित हैं।
- 3.उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा, प्रवाल भित्तियां कहीं अधिक संख्या में जंतु संघों का परपोषण करती हैं।
- उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /से सही है / हैं ?
- केवल 1 और 2
- केवल 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
अड्डू प्रवालद्वीप किस महासागर में स्थित है? 66th B.P.S.C. ( Re-Exam) (Pre) 2020
- अटलांटिक महासागर
- आर्कटिक महासागर
- भारतीय महासागर
- पैसिफिक महासागर
