ज्वालामुखी पर्वत माउंट सेंट हेलेन्स कहाँ स्थित है
- चिली,
- जापान,
- फिलीपींस,
- संयुक्त राष्ट्र अमरीका।
निम्न में से कौन एक मूल स्थल रूप है ? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016
- ज्वालामुखी शंकु
- अवशिष्ट पर्वत
- मोनाडनॉक
- अपरदनात्मक जलप्रपात
ज्वालामुखी से सबसे अधिक कौन-सी गैस निकलती है ? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013
- जलवाष्प
- हीलियम
- सल्फर डाइऑक्साइड
- कार्बन डाइऑक्साइड
निम्नलिखित में से कौन विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वत है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2015
- माउंट पिनाटुबो
- माउंट किलिमंजारो
- माउंट ताल
- माउंट कोटोपैक्सी
पृथ्वी के अंदर पिघले पदार्थ को कहते हैं- Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006
- लावा
- बेसाल्ट
- ऑब्सीडियन
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
लावा के ठोस होने के फलस्वरूप पृथ्वी के अंदर निर्मित चट्टानों को कहते हैं-Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006
- प्लूटोनिक चट्टानें
- वॉल्केनिक चट्टानें
- रूपान्तरित चट्टानें
- पर्तदार चट्टानें
ज्वालामुखीय उद्गार (Volcanic Eruptions) नहीं होते हैं- I.A.S. (Pre) 2001
- बाल्टिक सागर में
- कैरीबियन सागर में
- काला सागर में
- कैस्पियन सागर में
माउंट एटना है- 43rd B.P.S.C. (Pre) 1999
- एक पर्वत
- एक पर्वत शिखर
- एक ज्वालामुखी
- एक पठार
ज्वालामुखी पर्वत माउंट सेंट हेलेंस कहां स्थित है ? I.A.S. (Pre) 2005
- चिली
- जापान
- फिलीपींस
- संयुक्त राज्य अमेरिका
‘मौना लोआ’ एक सक्रिय ज्वालामुखी है- U.P.P.C.S. (Pre) 2005
- चिली
- जापान
- फिलीपींस
- हवाई , संयुक्त राज्य अमेरिका
‘मौना लोआ’ उदाहरण है- 39th B.P.S.C. (Pre) 1994
- सक्रिय ज्वालामुखी का
- प्रसुप्त ज्वालामुखी का
- शांत ज्वालामुखी का
- ज्वालामुखी क्षेत्र में पठार का
निम्नलिखित में से कौन-सक्रिय ज्वालामुखी हैं ? U.P.P.C.S. (Mains) 2007
- 1.अकांकागुआ
- 2.कोटोपैक्सी
- 3.एटना
- 4.फ्यूजीयामा
- नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
- 1 एवं 2
- 3 एवं 4
- 1, 2 एवं 3
- 2, 3 एवं 4
निम्नलिखित में से कौन-से क्रियाशील ज्वालामुखी हैं ? U.P.P.C.S. (Mains) 2011
- 1.अकांकागुआ
- 2.किलिमंजारो
- 3.एटना
- 4.विसुवियस
- नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
- 1 एवं 2
- 3 एवं 4
- 2 तथा 4
- 2, 3 एवं 4
अफ्रीका का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट किलिमंजारो अवस्थित है- U.P.P.C.S. (Mains) 2009
- केन्या में
- मलावी में
- तंजानिया में
- जाम्बिया में
किलिमंजारो (Kilimanjaro) है एक- 44th B.P.S.C. (Pre) 2000
- आग्नेयगिरि (Volcano)
- द्वीप
- शृंग (Peak)
- नदी
निम्नलिखित ज्वालामुखियों में से किसे ‘भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ’ कहा जाता है ?U.P.P.C.S. (Mains) 2004
- एटना
- पेली
- स्ट्राम्बोली
- विसुवियस
स्ट्रॉम्बोली है, एक- M.P.P.C.S. (Pre) 2017
- प्रसुप्त ज्वालामुखी
- जाग्रत ज्वालामुखी
- निर्वापित ज्वालामुखी
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है- U.P.P.C.S. (Pre) 2009
- कोटोपैक्सी
- फ्यूजीयामा
- किलायू
- विसुवियस
प्रसिद्ध ज्वालामुखी पर्वत, ‘कराकाटोआ’ निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है ? U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016
- इटली
- इंडोनेशिया
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- जापान
भूकम्प के समय किन तरंगों का उद्भव होता है ? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013
- बी.एस.एल.
- ए.बी.एल.
- आर. एस. एल.
- पी. एस. एल.
‘भूकम्पीय छाया क्षेत्र’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए : Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020
- कथन I : एक भूकम्प का छाया क्षेत्र दूसरे भूकंप के छाया क्षेत्र से सर्वथा भिन्न होता है।
- कथन II : भूकम्पलेखी, भूकम्प – अधिकेंद्र से 105° के बाहर किसी भी दूरी पर ‘P’ एवं ‘S’ दोनों तरंगों का अभिलेखन करते हैं।
- कथन I एवं कथन II दोनों ही सही हैं।
- कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
- कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
- कथन I एवं कथन II दोनों ही गलत हैं।
‘रिंग ऑफ फायर’ संबद्ध है- U.P.P.C.S. (Pre) 2008
- 1.भूकम्प से
- 2.प्रशांत महासागर से
- 3.ज्वालामुखी से
- 4.जंगल की आग से
- अपना उत्तर नीचे दिए गए कूट की सहायता से चुनिए-
- 1, 2 और 3
- 2 और 3
- 2 और 4
- 1, 2, 3 और 4
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- I.A.S. (Pre) 2006
- 1.रिक्टर स्केल एक लघुगणकीय (लॉगेरिथम) मापक्रम है तथा इसके फलस्वरूप परिमाण मात्रक में 1 की वृद्धि आयाम के लिए 10 के गुणक को निरूपित करती है।
- 2.रिक्टर स्केल में प्रत्येक पूर्णांक पठन पर ऊर्जा पूर्ववर्ती पूर्णांक पठन की ऊर्जा के 100 गुना होती है।
- उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- दोनों 1 तथा 2
- न ही 1 तथा न ही 2
भूकम्प के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए – I.A.S. (Pre) 2001
- 1.भूकम्प की तीव्रता को मरकेली स्केल पर नापा जाता है।
- 2.भूकम्प का मैग्नीट्यूड विमुक्त ऊर्जा की माप है।
- 3.भूकम्प के मैग्नीट्यूड भूकम्पी तरंगों के आयाम के सीधे मापनों पर आधारित हैं।
- 4.रिक्टर स्केल में, हर पूर्णांक विमुक्त ऊर्जा के परिमाण में सौगुनी वृद्धि का निदर्शन करता है
- इन कथनों में से कौन-कौन से सही हैं ?
- 1, 2 और 3
- 2, 3 और 4
- 1 और 4
- 1 और 3
रिक्टर पैमाने का उपयोग होता है, नापने के लिए- Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002
- भूकम्प की तीव्रता
- अंतरिक्ष यान का वेग
- समुद्र की गहराई
- किसी भवन की ऊंचाई
सिस्मोमीटर मापता है- Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010
- हृदय गति
- पेड़ों की ऊंचाई
- भूकम्प
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
निम्नलिखित भाषाओं में ‘सुनामी’ शब्द किस भाषा से संबंधित है ? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005
- अरबी
- जापानी
- हिब्रू
- लैटिन
वर्ष 2004 के हिंद महासागरीय भूकम्प तथा उससे परिणामित सुनामी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ? 47th B.P.S.C. (Pre) 2005
- सुण्डा खाई में भारतीय प्लेट के बर्मी प्लेट से अधः गमन वाले क्षेत्र में लगभग 1,200 किमी. भ्रंश रेखा का 15 मीटर तक खिसकाव होने के कारण इस भूकम्प की उत्पत्ति हुई है।
- परिणामी सुनामी ने इंडोनेशिया के तट से अफ्रीका के पूर्वी तट तक अधिकेंद्र से लगभग 8,500 किमी. की दूरी तक तटों पर घोर विध्वंस किया।
- वर्तमान अनुमानों के अनुसार, भूकम्पजनित सुनामी ने समुद्र में डूब गई अनगिनत लाशों के अतिरिक्त 50 लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा।
- बांग्लादेश में बहुत कम लोग हताहत हुए, क्योंकि भूकम्प प्रभावित भ्रंश रेखा की दिस्थिति लगभग उत्तर-दक्षिणी होने से सुनामी लहरों की प्रबलतम शक्ति पूर्व-पश्चिमी दिशा में थी ।
जापान के किस शहर ने हाल ही में विध्वंसकारी सुनामी एवं नाभिकीय विकिरण का सामना किया था ? Uttarakhand P. C. S. (Pre) 2010
- हिरोशिमा
- टोक्यो
- फुकुशीमा
- कोबे
भारतीय उप महाद्वीप का उत्तर-पश्चिम प्रदेश भूकम्प ग्रहणशील है, जिसका कारण है- U.P.P.C.S. (Mains) 2005
- ज्वालामुखी क्रिया
- प्लेट टेक्टॉनिक क्रिया
- मूंगे बनने की क्रिया
- उपर्युक्त सभी
पृथ्वी की सतह का वह भाग, जिस पर भूकम्पीय तरंगों को सर्वप्रथम रिकॉर्ड किया जाता है, कहलाता है UP RO/ARO (Pre) 2017
- भूकम्प मूल
- अधिकेंद्र
- सीस्मोसाइट
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
कोकोस प्लेट किनके मध्य पाई जाती है ? 63rd B.P.S.C. (Pre) 2017
- मध्य अमेरिका तथा प्रशांत प्लेट
- दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत प्लेट
- लाल सागर तथा फारस की खाड़ी
- एशियाई प्लेट तथा प्रशांत प्लेट
