14 Jan 2025
- भारत और जर्मनी ने आठ महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं और 19 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
- तेलंगाना सरकार और हॉकी इंडिया ने Women’s 2026 FIH Hockey World Cup क्वालीफायर 2026 की मेजबानी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालीफायर 2026 का आयोजन हैदराबाद में 8 से 14 मार्च 2026 तक होगा।
- एफआईएच हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक निर्धारित है।
- नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में Council of National Institutes of Technology, Science Education and Research (NITSER) की 13वीं परिषद की बैठक हुई।
- दिल्ली सरकार ने 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया।
- विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- 13 जनवरी 2026 को उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में लोहड़ी मनाई गई।
- विश्व बौद्धिक फाउंडेशन 19 जनवरी को जिम्मेदार राष्ट्र सूचकांक का शुभारंभ करेगा।
- यह सूचकांक 154 देशों को कवर करता है।
- नई दिल्ली में भाषिनी समुदाय: भारत के भाषा एआई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली मेंकिया गया।
- कार्यशाला का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया था।
- भारत और फ्रांस ने 38वें भारत-फ्रांस रणनीतिक संवाद का आयोजन नई दिल्ली में किया और अपनी रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की।
- India Post ने दो नई डाक सेवाएं, स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 शुरू की हैं।
इन सेवाओं की घोषणा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। - राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: 12 जनवरी
- स्वामी विवेकानंद की जयंती को 1985 से हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1984 में सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था।
- स्वामी विवेकानंद ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
- श्री रामकृष्ण परमहंस उनके गुरु थे।
- स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में नरेंद्रनाथ दत्ता के रूप में हुआ था।
- उनका निधन 1902 में हुआ।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 के समापन सत्र में भाग लिया।
- ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी पंजाब के दविंदर सिंह गरचा का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वे 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारत की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे।
- भारत में मछली उत्पादन 2013-14 में 95 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 198 लाख टन हो गया।
- डीआरडीओ ने तीसरी पीढ़ी की man-portable anti-tank guided missile (MPATGM) का सफल परीक्षण किया है।
- यह परीक्षण महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में एक गतिशील लक्ष्य पर किया गया।
- भारत 14 जनवरी 2025 से राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन की मेजबानी नई दिल्ली में करेगा।
- प्रसार भारती ने डीडी न्यूज़ पर “क्रिएटर्स कॉर्नर” नामक एक नया सेगमेंट लॉन्च किया है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की National IED Data Management System (NIDMS) का उद्घाटन किया।
- प्रवासी भारतीय दिवस: 09 जनवरी
- यह दिन 1915 में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है।
- पहला प्रवासी भारतीय दिवस 2003 में मनाया गया था।
- 18वां प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 8 से 10 जनवरी, 2025 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में हुआ।
- इसका विषय “विकसित भारत में प्रवासियों का योगदान” था।
- विश्व हिंदी दिवस 2026: 10 जनवरी
- यह दिवस 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महाराष्ट्र के नागपुर में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था।
- वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रथम विश्व हिंदी दिवस मनाया था।
- हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
- भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।
- विशाखापत्तनम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन और सफर पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया गया।
- पुस्तक का शीर्षक : ‘अग्नि सरसुलो विकासिंचिना कमलम् द्रौपदी मुर्मू’।
- पुस्तक के लेखक : यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद हैं।
- आंध्र विश्वविद्यालय के परिसर में सड़कों की सफाई करने वाली महिला सफाईकर्मी लक्ष्मीम्मा ने पुस्तक का विमोचन किया।
- न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- तमिलनाडु सरकार ने भारत की पहली डीप टेक स्टार्टअप नीति का अनावरण किया।
- अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले को भारत का पहला “बायो-हैप्पी जिला” बनने के लिए चुना गया है।
- बायोहैप्पीनेस की अवधारणा मूल रूप से दिवंगत वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन द्वारा प्रस्तावित की गई थी।
- बायोहैप्पीनेस जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के माध्यम से मानव कल्याण पर केंद्रित है।
- सरकार का लक्ष्य ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत 2030 तक भारत में बाल विवाह को समाप्त करना है।
- छत्तीसगढ़ का बालोद जिला भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है।
- बाल विवाह निषेध अधिनियम , 2006 के अनुसार, बाल विवाह वह विवाह है जिसमें लड़की की आयु 18 वर्ष से कम या लड़के की आयु 21 वर्ष से कम हो।
- उत्तराखंड पुलिस ने ICJS (Inter-Operable Criminal Justice System) 2.0 ranking में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- प्रसिद्ध पारिस्थितिकीविद् माधव गाडगिल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- 2024 में, उन्हें संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- वे प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, पद्म श्री (1981) और पद्म भूषण पुरस्कार (2006) के भी प्राप्तकर्ता थे।
- जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और असम के बीच एक अंतरराज्यीय वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है।
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी अग्रिम अनुमानों के आधार पर, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान है।
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 प्रदान किया।
- दो खिलाड़ियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।
- खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026
- पेंचक सिलाट एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है।
- DRDO ने स्क्रैमजेट इंजन का दीर्घकालिक जमीनी परीक्षण हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
- Financial Software and Systems (FSS) ने ISO IEC 42001 सर्टिफिकेशन लीड का दर्जा हासिल कर लिया है।
- भारत, मध्य पूर्व, एशिया प्रशांत और दक्षिण अफ्रीका में ऐसा करने वाली यह पहली भुगतान कंपनी है।
- ग्रामीण वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए डाक विभाग और ग्रामीण विकास मंत्रालय के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 (53वां संस्करण) 10 जनवरी से शुरू होने वाला है।
- कतर को अतिथि देश के रूप में नामित किया गया है,
- स्पेन को 2026 संस्करण के लिए फोकस देश के रूप में चुना गया है।
- “भारतीय सैन्य इतिहास: 75 वर्ष की आयु में शौर्य और ज्ञान” विषय
- मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक नए एकीकृत डिजिटल पोर्टल पंखुड़ी का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य भारत में महिलाओं और बच्चों के जीवन स्तर को समग्र रूप से बेहतर बनाना है।
- यूआईडीएआई ने आधार के लिए उदय नामक एक नया शुभंकर लॉन्च किया है।
- यूआईडीएआई के अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा ने शुभंकर का अनावरण किया।
- विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- गृह मंत्रालय ने भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी है।
- पहले चरण – 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच
- भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी विद्युतीकृत रेल प्रणाली बन गई है।
- लगभग पूरा 70,000 किलोमीटर का ब्रॉड-गेज नेटवर्क अब बिजली से चलता है।
- आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान NHAI द्वारा दो गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाए गए।
- पुणे में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायतों पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
- रमेश कुमार जुनेजा ने चमड़ा निर्यात परिषद (Council for Leather Exports) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है।
- भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन हरियाणा राज्य में शुरू होने जा रही है।
- वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कबिंद्र पुरकायस्थ का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- भारत व्यावसायिक रूप से बायो-बिटुमेन का उत्पादन करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
- Bio-bitumen का उपयोग सड़क निर्माण में किया जाता है।
- यह कच्चे तेल से प्राप्त होने वाले पारंपरिक बिटुमेन का एक विकल्प है।
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।
- ईसीआई के तत्वावधान में India International Institute of Democracy and Election Management (IIIDEM) इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
- म्मेलन का विषय है : समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीले और टिकाऊ विश्व के लिए लोकतंत्र।
- बिम्सटेक देशों के लिए विशेषीकृत कैंसर देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण विशाखापत्तनम में शुरू किया गया।
- कार्यक्रम का शुभारंभ विशाखापत्तनम के होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में किया गया।
- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के सीएसआर-वित्तपोषित विकास के लिए ओएनजीसी और एनएसटीएफडीसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मुंबई में भुगतान नियामक बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई।
- जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 12 जनवरी को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
- तेलंगाना जीएसटी (संशोधन) विधेयक 2026 राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया।
- पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- मनोज कोठारी ने 1990 में विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
- 2005 में, उन्हें प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- भारतीय वैज्ञानिकों ने म्पेंबा प्रभाव को समझने के लिए सुपरकंप्यूटर-आधारित पहला सिमुलेशन विकसित किया है।
- जो यह बताता है कि गर्म पानी कभी-कभी ठंडे पानी की तुलना में तेज़ी से क्यों जम जाता है।
- अध्ययन का नेतृत्व जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र के शोधकर्ताओं ने किया।
- राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों का सम्मेलन 2026 आठ जनवरी को गुवाहाटी, असम में शुरू होगा।
- सम्मेलन का विषय है “भारत का वस्त्र उद्योग: विकास, विरासत और नवाचार का संगम”।
- भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 का आयोजन गोवा में 27 से 30 जनवरी तक किया जाएगा।
- CSIR-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के 80वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दो वैश्विक स्तर की सुविधाओं का उद्घाटन किया।
- उन्होंने विश्व की दूसरी राष्ट्रीय पर्यावरण मानक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
- उन्होंने सौर सेल अंशांकन के लिए विश्व की पांचवीं राष्ट्रीय प्राथमिक मानक सुविधा का भी उद्घाटन किया। सौर अंशांकन सुविधा जर्मनी के पीटीबी के सहयोग से विकसित की गई है।
- क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 (Regional AI Impact Conference 2026) की मेजबानी राजस्थान जयपुर में करेगा।
- दूसरा खेलो इंडिया बीच गेम्स (Khelo India Beach Games) दीव में घोगला बीच पर आयोजित हो रहा है।
- भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ICGS समुद्र प्रताप को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ।
- 3डी-प्रिंटेड स्वचालित मौसम स्टेशनों को मिशन मौसम के तहत विकसित किया गया है।
- कर्नाटक के विजयनगर जिले में पहली बार एक अत्यंत दुर्लभ ‘चंदन तेंदुआ (Sandalwood Leopard) ‘ देखा गया।
- भारतीय सेना द्वारा 2026 को ‘नेटवर्किंग और डेटा केंद्रितता का वर्ष (Year of Networking & Data Centricity) ‘ घोषित किया गया।
- दिल्ली सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा पोषण के लिए एनडीडीबी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सीएसआर सम्मेलन (National CSR Conclave of NDDB Foundation) का उद्घाटन किया गया।
- “पोषण सुरक्षा और कुपोषण निवारण में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका” शीर्षक
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में 41 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया।
- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भारत के सबसे बड़े एकीकृत अंतर्देशीय रेनबो ट्राउट फार्म का उद्घाटन किया।
- यह फार्म ठंडे पानी में पाई जाने वाली मछली रेनबो ट्राउट के पालन पर केंद्रित है।
- न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक की झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है।
- जो वर्तमान में बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं
- मौजूदा मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति के बाद, वे इस माह की 8 तारीख को पदभार ग्रहण करेंगे।
- न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी और नीरजा कुलवंत कालसन को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए मंजूरी मिल गई है।
- टेनिस में, अमेरिकी खिलाड़ी वीनस विलियम्स 45 वर्ष की आयु में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।
- भारत के विदेशी मुद्रा भंडार = लगभग 696.6 अरब डॉलर
- भारत ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के लिए अपनी पहली पर्वतीय सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
- यह सफलता महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित पर्वतीय सुरंग-5 में हासिल की गई।
- यह सुरंग विरार और बोइसर बुलेट रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है।
- इसकी कुल लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘बदलता भारत मेरा अनुभव‘ रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर दी है।
- रानी वेलु नाचियार की जयंती: 3 जनवरी
- भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी
- “वीरमंगई” रानी वेलु नचियार का जन्म 3 जनवरी 1730 को हुआ था।
- वह शिवगंगा एस्टेट की रानी थीं।
- वह ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ युद्ध छेड़ने वाली पहली भारतीय रानी थीं।
तमिल लोग उन्हें गर्व से वीरमंगई (“बहादुर महिला“) के नाम से जानते हैं।
- केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है।
- भारत कुल उत्पादन में चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है।
- भारत का चावल उत्पादन 150.18 मिलियन टन रहा, जबकि चीन का उत्पादन 145.28 मिलियन टन है।
- 4 जनवरी को नई दिल्ली में आयुष निर्यात संवर्धन परिषद (AYUSHEXCIL) की चौथी स्थापना वर्षगांठ मनाई गई।
- विश्व ब्रेल दिवस 2026: 4 जनवरी
- लुई ब्रेल के जन्मदिन का प्रतीक है, जिन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था और जिनका जन्म 1809 में फ्रांस में हुआ था।
- संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में नामित किया है।
- विश्व ब्रेल दिवस 2019 से मनाया जा रहा है।
- एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी, 2026 को भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- न्होंने एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का स्थान लिया है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने 3 जनवरी को गौतम बुद्ध के पवित्र पिपरावा अवशेषों की एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन नई दिल्ली के राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में किया।
- प्रदर्शनी का शीर्षक “प्रकाश और कमल: प्रबुद्ध व्यक्ति के अवशेष” है।
- पिपरावा अवशेषों की खोज 1898 में हुई थी। ये गौतम बुद्ध से सीधे जुड़े सबसे प्राचीन अवशेषों में से हैं।
- असम राज्य कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य बन गया है।
- एसबीआई म्यूचुअल फंड की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में भारत की नाममात्र जीडीपी वृद्धि लगभग 11% तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2% रहने की उम्मीद है।
- असम में उदासीन भक्तों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की गई।
- ब्रह्मचारी वैष्णव भिक्षुओं को प्रति माह ₹1,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने 3 जनवरी 2026 को चेन्नई के कलाइवनार अरंगम में 9वां सिद्ध दिवस मनाया।
- समारोह का विषय था “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए सिद्ध चिकित्सा”।
- ऋषि अगस्त्य की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
- ऋषि अगस्त्य को सिद्ध चिकित्सा का जनक माना जाता है।
- सिद्ध दिवस प्रतिवर्ष 6 जनवरी को ऋषि अगस्त्य की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- 9वें सिद्ध दिवस समारोह की अध्यक्षता और उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन करेंगे।
- 11वीं भारतीय अंतर्राष्ट्रीय युवा नौकायन चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन चेन्नई बंदरगाह पर किया जाएगा।
- सावित्रीबाई फुले की जयंती: 3 जनवरी
- आधुनिक भारत की पहली महिला शिक्षिका
- उनका विवाह 10 वर्ष की आयु में समाजसेवी ज्योतिराव फुले से हुआ था।
- उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को सतारा में हुआ था।
- उनका निधन 10 मार्च 1897 को पुणे में हुआ।
- उन्होंने तात्यासाहेब भिडे के निवास पर देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया।
- उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की सह-स्थापना की और इसकी महिला शाखा का नेतृत्व किया।
- ह्यूग मॉरिस का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज क्रिकेटर थे।
- रूस ने बेलारूस में परमाणु क्षमता से लैस ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली तैनात कर दी है।
- केरल, पटना और मेघालय उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्तियों की अधिसूचना जारी। ह तबादला राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है
- केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश – सौमेन सेन
- पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश – संगम कुमार साहू
- मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश – रेवती प्रशांत मोहिते डेरे
- गोवा में तीसरे जिले के गठन को मंजूरी मिल गई है, जिसका मुख्यालय क्वेपेम में होगा।
- भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को शुरू होगी। यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी।
- केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने ई-बिल प्रणाली का उद्घाटन किया। यह प्रणाली सरकार को उर्वरक सब्सिडी की प्रक्रिया में सक्षम बनाएगी।
- एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने 1 जनवरी, 2026 को भारतीय वायु सेना के दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
