झारखंड कैबिनेट में 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर 

  • 31 मई, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य के पंचायत जनप्रतिनिधियों  के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की स्वीकृति देने के साथ कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। 
  • कैबिनेट की बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाए जाने पर स्वीकृति  दी गई है। 
    • जिला परिषद अध्यक्ष को 12000 रुपए
      • इस निर्णय के अनुसार जिला परिषद अध्यक्ष का वेतन 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए प्रति माह कर दिया गया है
      • जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष का मासिक वेतन 7500 रुपए से बढ़ाकर दस हजार रुपये किया गया है।
    • पंचायत समिति प्रमुख प्रमुख को मिलेंगे 8000
      • पंचायत समिति प्रमुख का वेतन 5000 रुपए मासिक से बढ़ाकर आठ हजार रुपए,
      • पंचायत समिति उप प्रमुख का वेतन तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार रुपए कर दिया गया है।
    • मुखिया को बढ़ाकर मिलेंगे ढाई हजार
      • इसके अलावा मुखिया का वेतन एक हजार से बढ़ाकर ढ़ाई हजार रुपए
      • और उपमुखिया का वेतन पांच सौ रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए करने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में हुआ।
    • इसके अलावा पंचायती राज प्रतिनिधियों के दैनिक भत्ता और यात्रा भत्ता में भी बढ़ोतरी की गई है। पंचायती राज प्रतिनिधियों का दैनिक भत्ता 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिदिन और अन्य साधनों से यात्रा पर अब दस रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होगा। अभी तक इन्हें प्रति किलोमीटर पांच रुपए यात्रा भत्ता मिलता था।
  • मंत्रिपरिषद् ने राज्य में जंगली जानवरों द्वारा जान-माल, फसल, पालतू जानवर एवं मकान को क्षति पहुँचाए जाने पर मिलने वाली मुआवजा  की राशि में वृद्धि की है।
    • इस तरह की घटनाओं में मनुष्य की मृत्यु होने पर पहले की तरह चार लाख रुपए ही मिलेंगे।
    • वहीं मनुष्य के गंभीर रूप से घायल होने पर एक लाख की जगह 4.50 लाख, हल्का घायल होने पर 15 हज़ार की जगह 25 हज़ार रुपए,  स्थायी रूप से अपंग होने पर दो लाख रुपए की जगह 3.25 लाख रुपए दिये जाएंगे।
    • मकान को क्षति होने पर पहले एक लाख रुपए मिलते  थे, इसे बढ़ाकर 1.20 लाख रुपए कर दिया गया है। 
  • झारखंड राज्य पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति नियमावली 2016 में संशोधन। 
  • झारखंड राजस्व सेवा संवर्गनियमावली 2023 का गठन। 
  •  गिरिडीह ज़िला के बगोदर सरिया अनुमंडल न्यायालय गठन की स्वीकृति।  
  •  वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये महालेखाकार का राज्य वित्त लेखा प्रतिवेदन उपस्थापन का अनुमोदन। 
  • सी.वी. रमण ग्लोबल वि.वि. की स्थापना का अनुमोदन। 
  •  राज्य के स्कूली एवं राजकीय और अराजकीय पुस्तकालय की स्थापना विकास एवं विस्तारीकरण को मंज़ूरी।
  • झारखंड उत्पाद अधीनस्थ सेवा संवर्गनियमावली-2013 में संशोधन।

झारखंड ने स्कूल निरीक्षण  की स्पॉट टेस्टिंग शुरू 

  • झारखंड सरकार ने स्पॉट टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिसके तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन  (बीआरपी)/क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) द्वारा स्कूल निरीक्षण के दौरान प्रत्येक स्कूल से तीन बच्चों को यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। 
  • स्पॉट टेस्टिंग के तहत फिर सभी बच्चों का सर्वे किया जाता है कि जो चीजें बच्चों को सिखाई जा रही हैं, वे उन्हें कितना सीख पा रहे हैं। 
  • इस  सर्वे में सभी छात्रों का हिन्दी, गणित और अंग्रेजी विषयों का परीक्षण किया जाता है, जहाँ बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या की जाँच  की जाती है।

मुख्यमंत्री ने MSME नीति 2023 के प्रस्ताव को दी मंजूरी 

  •  झारखंड सरकार द्वारा तैयार की गई एमएसएर्मई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग)  नीति के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है एमएसएमई  पॉलिसी 2023 है
  • झारखंड सरकार ने एमएसएर्मई के लिये न केवल नीति बनाई है, बल्कि इसके लिये अलग निदेशालय का भी गठन  करने जा रही है और सभी ज़िलों में डिस्ट्रिक्ट एमएसएमई  (डीएमसी) सेंटर भी खोला जाएगा।
  • निदेशालय के गठन के प्रस्ताव को प्रशासनिक पदवर्ग समिति की मंजूरी के लिये भेजा जाएगा।
  • सरकार एमएसएर्मई उद्योगों को 10 करोड़ रुपए तक सब्सिडी देगी।
  • झारखंड एमएसएमई पॉलिसी 2023 में कंप्रेहेंसिव प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
  • इसके तहत माइक्रो इंटरप्राइजेज  को एक करोड़ रुपए तक, स्मॉल इंटरप्राइजेज को पाँच करोड़ रुपए तक व मीडियम इंटरप्राइजेज को 10 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी  जाएगी। 
  • सटी, एससी, महिला व दिव्यांग उद्यमी को पाँच प्रतिशत की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी, साथ ही स्टांप ड्यूटी व निबंधन में भी शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। 
  • क्वालिटी सर्टिफिकेशन में भी सरकार 10 लाख रुपए तक की सहायता देगी, पेटेंट कराने पर भी 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
  •  विदेशों में उत्पाद ले जाने पर भी छूट : विदेशों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिये किसी प्रदर्शनी में भाग लेने पर सरकार एक प्रदर्शनी के  लिये चार लाख रुपए व एयर फेयर में 50 हज़ार रुपए की सहायता देगी।

झारखंड की प्रीति लकड़ा ने SGFI राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता काँस्य 

  • 7 जून, 2023 को झारखंड की प्रीति लकड़ा ने भोपाल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीता। 
  •  प्रीति लकड़ा ने ट्रिपल जंप इवेंट में 11.59 मीटर छलांग लगाकर यह पदक जीता है। 
  • प्रीति झारखंड सरकार के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र (हज़ारीबाग) की प्रशिक्षु एथलीट है। 
  • इसी वर्ष उसने जूनियर फेडरेशन कप  में भी रजत पदक जीता था। 
  • स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की स्थापना वर्ष 1954 में  की गई थी।

लोहरदगा के नदिया स्कूल के नाम में फिर से जोड़ा गया ‘हिन्दू’ शब्द 

  • झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के लोहरदगा ज़िले के नदिया  हिन्दू हाई स्कूल में फिर से ‘हिन्दू’ शब्द जोड़ दिया गया है।
  • पूर्व में जारी पत्र में विद्यालय के नाम से हिन्दू शब्द हटा दिया गया था।
  • राज्य के सात स्कूलों के नाम में फिर संशोधन किया गया है।
  • चास बोकारो के रामरुद्र प्लस टू हाईस्कूल से हटाए गए ‘रामरुद्र’ शब्द को भी फिर स्कूल के नाम के साथ जोड़ दिया गया है।
  • अब स्कूलों के पूर्व के नाम में केवल सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जोड़ा जाएगा।

झारखंड में खुलेगा यूनिटी मॉल 

  •  राँची में यूनिटी मॉल खुलेगा, जहाँ एक ही छत के नीचे लोग  देवघर का पेड़ा, खरसावाँ के चिरौंजी के अलावा बिहार का जर्दालु आम, मखाना, लीची व ओडिशा का रसगुल्ला खरीद सकेंगे।
  • इस मॉल में झारखंड के 24 ज़िलों के खास पहचान वाले उत्पादों के स्टॉल भी होंगे।
  • झारखंड के उद्योग विभाग  द्वारा राँची में यूनिटी मॉल खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। 
  • यूनिटी मॉल का निर्माण केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के सहयोग से होगा।
  • इसके लिये केंद्र 50 करोड़ रुपए देगा।
  • एक ज़िला एक उत्पाद योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसका उद्देश्य सभी राज्यों के हर ज़िला के  एक उत्पाद को राष्ट्रीय पहचान देना है और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराना है।
  • झारखंड में एक ज़िला एक उत्पाद चिह्नित– 
    •  ज़िला उत्पाद – देवघर व दुमका का पेड़ा, पू. सिहंभूम का टमाटर, हजारीबाग का गुड़, जामताड़ा की मिर्च, खूंटी का इमली, कोडरमा  का नींबू, लोहरदगा का मधु, पाकुड़ का आम, रांची का अमरूद, साहिबगंज का आम, सरायकेला का चिरौंजी, प.सिंहभूम का शरीफा,  बोकारो का कटहल, चतरा का टमाटर, धनबादगढ़वा का आलु, गिरिडीह का टमाटर, गोडन्न का आम, गुमला का हरी मिर्च, पलामू  का टमाटर, रामगढ़ का पपीता, सिमडेगा का आम आदि।

चंद्रपुरा में 800 मेगावाट का लगेगा सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट 

  • झारखंड के  चंद्रपुरा थर्मल की पुरानी यूनिटों का डिस्मैंटलिंग किया जा रहा है तथा एक नया सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट लगाने की योजना की जा रही है।
  • डीवीसी की विद्युत उत्पादन क्षमता सात हजार मेगावाट है।
  • थर्मल पावर प्लांटों से उत्पादन क्षमता 6540 मेगावाट है।
  • वर्ष 2030 में डीवीसी की विद्युत उत्पादन क्षमता 14-15 हज़ार मेगावाट हो जाएगी।
  • राज्य के रघुनाथपुर में 660 गुणा दो यानी 1320 मेगावाट क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा।
  • ललपनिया के लुगू पहाड़ में 15 सौ मेगावाट क्षमता का पंप स्टोरेज प्लांट प्रस्तावित है।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ‘गोधन न्याय योजना’ का किया शुभारंभ 

  • 12 जून, 2023 को झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने हेसाग स्थित पशुपालन विभाग के सभागार में ‘गोधन न्याय योजना’का शुभारंभ  किया। योजना के प्रथम चरण में करीब 10 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
  •  राज्य के पाँच ज़िलों से गोधन न्याय योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है।
  • प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्तमान समय में प्रत्येक प्रमंडल के एक ज़िला से की जा रही है।
  • 2019 के आर्थिक सर्वे के अनुसार राज्य में 12.57 मिलियन गोवंश हैं।

विश्व परमाणु वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे झारखंड के गिरिडीह के कुणाल वर्मा 

  •  झारखंड के गिरिडीह ज़िले के कुणाल वर्मा यूरोप के वियना में संयुक्त राष्ट्र संघ  द्वारा 19 जून से 27 जून तक आयोजित विश्व परमाणु वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ताइवान की हुआयु संवर्धन छात्रवृत्ति के लिये सीयूजे के पाँच विद्यार्थी हुए चयनित 

  •  ताइवान के शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2023-2024 के शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिये  ‘हुआयु संवर्धन छात्रवृत्ति’का रिजल्ट जारी किया, जिसमें राँची के झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के सुदूर पूर्व भाषा विभाग के पाँच चीनी भाषा  सीखने वाले छात्रों को इस छात्रवृत्ति के लिये चुना गया है।

राज्यपाल ने ‘पारंपरिक योग’नाम से योग पुस्तक का किया विमोचन 

  • झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ‘पारंपरिक योग’नाम से योग पुस्तक  का राजभवन में विमोचन किया।
  • योग पुस्तक ‘पारंपरिक योग’डॉ. परिणीता सिंह और डॉ. अर्चना कुमारी ने लिखी है।  
  • योग पर आधारित पुस्तक ‘पारंपरिक योग’  डॉ. परिणीता सिंह की तीसरी पुस्तक है।
  • इससे पहले उन्होंने ‘योग एक दृष्टि में’और ‘अभ्यास’नाम  की पुस्तकें भी लिखी हैं।

विक्की कुमार बने दुनिया के सबसे तेज पुरुष लेखक 

  • झारखंड के बोकारो ज़िले के अंतर्गत फुसरो के सुभाषनगर निवासी 21 वर्षीय लिविंग आइकॉन पॉल उर्फ विक्की कुमार चार दिनों में किताब लिखकर दुनिया के सबसे तेज पुरुष लेखक बने हैं।
  • वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से उन्हें उनकी किताब ‘द टॉपर ऑफ नेवर वेंट टू कॉलेज’के लिये यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है।  

हजारीबाग में सीपीएस सिद्धू- कान्हूं विद्यापीठ और छात्रावास की रखी गई आधारशिला 

  • झारखंड के हजारीबाग के सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को  सीबीएसई बोर्ड आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये स्कूल छात्रावास उपलब्ध कराने हेतु हजारीबाग के सिद्धू-कान्हू सेवा संस्थान एवं कोलकाता  की संस्था पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा सीतागढ़ा गौशाला में सीपीएस सिद्धू- कान्हूं विद्यापीठ एवं छात्रावास का भूमि पूजन किया गया।

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 

  • राँची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में चित्रपट झारखंड द्वारा तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया

झारखंड कैबिनेट : निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देने के लिये बनेगा डेडिकेटेड कमीशन, 43 प्रस्तावों पर लगी मुहर 

  • 26 जून, 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 43 प्रस्तावों पर सहमति दी गई।
  • इसके तहत निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देने के लिये डेडिकेटेड कमीशन बनेगा।
    • पिछड़ा वर्ग आयोग ही डेडिकेटेड कमीशन के रूप में काम करेगा।  
    • विकास कृष्णा राव गवली बनाम महाराष्ट्र सरकार’ के  मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले के मद्देनज़र कमीशन के गठन का फैसला किया गया है। 
  • कैबिनेट ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की।  केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी व पोषण 20.0 के तहत पोषण अभियान योजना में कुल 29,100 सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं को  अधिकतम आठ हज़ार रुपए (जीएसटी अतिरिक्त) का स्मार्ट फोन दिया जायेगा।
    • इसके अलावा कुल 6,850 आंगनबाड़ी केंद्रों का भी उन्नयन  किया जाएगा।
    • इसके लिये प्रति आंगनबाड़ी केंद्र एक लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। 
  • कैबिनेट ने राज्य में महिलाओं से नाइट शिफ्ट में भी काम लेने के प्रस्ताव पर सहमति दी।
  • इसके लिये ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’के तहत भारत सरकार द्वारा तैयार किये गए बिजनेस रिफॉर्मस एक्शन प्लान के अनुपालन कारखाना अधिनियम 1948 में संशोधन का फैसला किया  तथा कारखाना संशोधन विधेयक 2023 को मंजूरी प्रदान की। 
  • इसके पहले राज्य के औद्योगिक संस्थानों में महिलाओं से सुबह 10 बजे से शाम पाँच बजे तक ही काम लेने की अनुमति थी। अधिनियम  में संशोधन के फैसले से महिलाओं से शाम पाँच बजे से सुबह 10 बजे तक यानी नाइट शिफ्ट में भी काम लिया जा सकेगा।
  • कैबिनेट ने झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक, 2023 के गठन को स्वीकृति प्रदान की। इसके तहत अब शपथपत्र व  वकालतनामा आदि में इस्तेमाल किये जाने वाले स्टांप शुल्क की दर में वृद्धि कर दी गई है। 
  • पूर्व में शपथपत्र व वकालतनामा में 15 रुपए का स्टांप लगाना होता था। अब 30 रुपए के स्टांप का इस्तेमाल किया जाएगा। स्टांप से  विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि अधिवक्ताओं के कल्याण पर खर्च की जाएगी। 
  • कैबिनेट ने गोड्डा के महागामा में 500 बेड वाले अस्पताल के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर मंजूरी दी।
    • अस्पताल का निर्माण इसीएल  सीएसआर से करेगा।
    • कुल 307.44 करोड़ रुपए की लागत से अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।
    • कैबिनेट ने इसे पीपीपी मोड पर चलाने  की स्वीकृति प्रदान की। 
  •  कैबिनेट द्वारा ‘नमामि गंगे योजना’ के तहत धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने पर सहमति दी गई।
    • इस पर 858.86 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
    • योजना का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा।

झारखंड को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 

  • 27 जून, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से राँची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस  ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर ऑनलाइन उद्घाटन किया
  • राँची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिये पहली वंदे भारत रेलगाड़ी है।

राँची में पहली बार सी-20 चौपाल का आयोजन 

  • सिटीजंस फाउंडेशन और सेवा इंटरनेशनल की ओर से झारखंड की राजधानी राँची  में पहली बार सी-20 चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सेवा, सेवा की भावना, परोपकार और स्वयं सेवकवाद विषय के कई पहलुओं  पर विस्तार से चर्चा की गई।

निरंजन कुजूर की विज्ञापन फिल्म ‘दि स्पिटिंग वॉल’को मिला ABBY’S Award 19

  • झारखंड के युवा फिल्मकार निरंजन कुजूर के विज्ञापन फिल्म ‘दि स्पिटिंग वॉल’को  विज्ञापन जगत का प्रतिष्ठित पुरस्कार एबिज अवॉर्ड (ABBY’S Award) गोवा फेस्ट के दौरान दिया गया।  
  • यह अवॉर्ड एडवरटाइजिंग क्लब के 54वें संस्करण में दिया गया। 
  • विज्ञापन जगत में इसे साउथ एशिया का का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता  है।  
  • निरंजन कुजूर की यह एड फिल्म ‘नो टोबैको डे’के दिन रिलीज हुई। यह एक डिजिटल एड फिल्म है जिसे सोशल मीडिया में साल 2022  में रिलीज किया गया था।  
  • निरंजन कुमार ने बताया कि ‘दि स्पिटिंग वॉल’विज्ञापन को डाबर रेड पेस्ट के सहयोग से बनाया गया है। 
  • एड फिल्म को स्पेशलिस्ट कैटेगरी में कॉउज मार्केटिंग के लिये पुरस्कार दिया गया।
  • निरंजन कुजूर झारखंड के लोहरदगा ज़िले के रहने वाले निदेशक और पटकथा लेखक हैं।
  • निरंजन ने बांग्ला में शार्ट फिल्म ‘तीरे बेंधो ना’बनाई है, जिसे केरल के IDSFFK aur SiGNS फिल्म फेस्टिवल में दिखाया  जाएगा।
  • उसके बाद इसे कोलकाता में South Asian Short Film Festival (SASFF) में भी दिखाया जाएगा।
June 2023 Jharkhand CURRENT AFFAIRS