Hindi

“शायद कल यहाँ निर्माण का शिलान्यास होगा।” – इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य भविष्यत्
  • सामान्य भूत
  • संभाव्य भविष्यत्

“गुरुजी योग सिखाएंगे।” – इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य भविष्यत्
  • सामान्य वर्तमान
  • सामान्य भूत

“संभवतः कल इस पुस्तक का विमोचन होगा।” – इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • संभाव्य भविष्यत्
  • सामान्य भूत
  • सामान्य भविष्यत्
  • अपूर्ण वर्तमान

निम्न में से क्या काल कहलाता है?

  • क्रिया के घटित होने का समय
  • क्रिया का सामान्य रूप
  • क्रिया का मूल रूप
  • क्रिया का पूर्ण रूप

‘बिल्ली खेल रही है।’ इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य भविष्यत्
  • अपूर्ण भूत
  • सामान्य भूत

“मेरी जेब में दस रुपये हैं।” वाक्य में प्रयुक्त काल कौन-सा है?

  • संदिग्ध वर्तमान काल
  • अपूर्ण वर्तमानकाल
  • संदिग्ध वर्तमानकाल
  • पूर्ण वर्तमानकाल

प्रेम अनदेखी राहों की तरह ही आकर्षक होता है। वाक्य का काल पहचानिए।

  • सामान्य भूतकाल
  • पूर्ण वर्तमान काल
  • सामान्य वर्तमान काल
  • अपूर्ण वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप में वर्तमान में क्रिया होने का संदेह हो उसे ——– कहते हैं।

  • सामान्य भविष्यत
  • संदिग्ध वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान
  • संदिग्ध भूत

‘लिखित भाषा में हम अपने विचार लिखकर प्रकट करते हैं।’ वाक्य का काल पहचानिए।

  • सामान्य भूतकाल
  • सामान्य वर्तमानकाल
  • पूर्ण वर्तमानकाल
  • संभाव्य भविष्यकाल

‘लड़के ने पुस्तक पढ़ी है।’ वाक्य का काल है-

  • सामान्य वर्तमान
  • पूर्ण वर्तमान
  • संदिग्ध वर्तमान
  • संभाव्य वर्तमान

‘वह खाता होगा’ इस वाक्य की क्रिया किस काल की है?

  • संदिग्ध वर्तमान काल
  • संभाव्य भविष्य काल
  • सामान्य भविष्य काल
  • संदिग्ध भूतकाल

निम्नलिखित वाक्यों में से पूर्ण वर्तमान काल को स्पष्ट कीजिए।

  • अब हमारे पढ़ने का समय हो गया है।
  • वह घूमने जा रही है।
  • वह पढ़ रहा था।
  • मैं बाहर जाऊँगी।

‘गीता ने पुस्तक पढ़ी है।’ इस वाक्य में कौन-सा काल है?

  • अपूर्ण वर्तमान
  • पूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान काल
  • तात्कालिक वर्तमान

‘वह रोज देर से उठता है।’ इस वाक्य में किस काल का उदाहरण है?

  • तात्कालिक वर्तमान
  • संदिग्ध वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान
  • इनमें से कोई नहीं

‘संभवतः वह लिखता हो।’ इस वाक्य में कौन-सा काल है?

  • पूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान
  • अपूर्ण वर्तमान
  • संभाव्य वर्तमान

‘गायक गीत गा रहा है’ यह किस काल का उदाहरण है?

  • संदिग्ध वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान
  • तात्कालिक वर्तमान
  • इनमें से कोई नहीं

‘लता गा रही है।’ इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य भविष्यत्
  • सामान्य भूत
  • अपूर्ण भूत

‘वह आया है’ इनमें से किस काल का उदाहरण है?

  • पूर्ण वर्तमान का
  • तात्कालिक वर्तमान का
  • सामान्य वर्तमान का
  • संदिग्ध वर्तमान का

‘वह कविता गायन करती है।’ इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • सामान्य भूत
  • सामान्य भविष्यत्
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान

‘लता मंगेशकर गाती हैं।’ इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • सामान्य भविष्यत्
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य भूत
  • सामान्य वर्तमान

वर्तमान काल के कितने भेद हैं?

  • सात
  • पाँच
  • छह
  • आठ

इनमें से ‘सामान्य वर्तमान काल’ का उदाहरण कौन-सा है?

  • रमेश ने समाचार-पत्र पढ़ा
  • सीता बाजार जाती होगी
  • वह कलकत्ता जाता है
  • वर्षा हो रही थी

“छात्र पढ़ते होंगे।” इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • अपूर्ण भूत
  • अपूर्ण वर्तमान
  • संदिग्ध वर्तमान
  • संदिग्ध भूत

‘पक्षी उड़ रहे हैं’ वाक्य में इनमें से कौन सा काल है?

  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान
  • संदिग्ध वर्तमान
  • इनमें से कोई नहीं

“श्रोता सवाल कर रहा है।” इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • सामान्य भविष्यत्
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान
  • सामान्य भूत

जो क्रिया अभी हो रही है उसे क्या कहते हैं?

  • संदिग्ध वर्तमान
  • संदिग्ध भूत
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान

“मंदिर में जाने के बाद मन को शांति मिली है।” दिए गए वाक्य का काल पहचानिए।

  • सामान्य भूतकाल
  • पूर्ण वर्तमानकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • सामान्य वर्तमानकाल

“दुनिया को नई राह दिखाता है।” वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानिए।

  • सामान्य वर्तमान
  • अपूर्ण भूतकाल
  • पूर्ण वर्तमानकाल
  • सामान्य भविष्य

“सुबह में चिड़िया चहचहाने लगती है।” वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानिये।

  • अपूर्ण वर्तमानकाल
  • सामान्य वर्तमानकाल
  • सामान्य भविष्यकाल
  • पूर्ण भूतकाल

“उस डाली पर एक तोता बैठा है।” वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानिए।

  • पूर्ण भूतकाल
  • पूर्ण वर्तमानकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • सामान्य भूतकाल

निम्न में से कौन सा वाक्य सामान्य भूतकाल का वाक्य है?

  • वर्षा हुई
  • शायद वर्षा हुई होगी
  • वर्षा अभी-अभी हुई
  • कुछ समय पहले वर्षा हुई थी

“मैंने आम खा लिया है” वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानें।

  • अपूर्ण भूतकाल
  • हेतुहेतुमद भूतकाल
  • आसन्न भूत
  • पूर्ण भूतकाल

‘छात्र स्कूल गए थे।’ इस वाक्य में भूतकाल का कौन-सा रूप है?

  • पूर्ण भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • सामान्य भूतकाल
  • संदिग्ध भूतकाल

निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा संदिग्ध भूतकाल का उदाहरण है?

  • मैंने सामान वहीं रखा था
  • मैं सामान वहीं रखा था
  • मैंने वहीं सामान रखा था
  • मैंने वहीं सामान रखा होगा

भूतकाल के कितने भेद हैं?

  • सात
  • छह
  • नौ
  • चार

‘सुरेश गीत गा रहा था’ वाक्य में काल है-

  • अपूर्ण भूत
  • पूर्ण भूत
  • सामान्य भूत
  • आसन्न भूत

इनमें से कौन सा प्रकार वर्तमान काल का नहीं है?

  • सामान्य वर्तमान
  • संभाव्य वर्तमान
  • आसन्नभूत
  • तात्कालिक वर्तमान

‘राम गया।’ इस वाक्य में कौन-सा काल है?

  • सामान्य भूतकाल
  • आसन्नभूत काल
  • पूर्ण भूत काल
  • अपूर्ण भूत

“बारिश हो रही थी।” – इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • हेतुहेतुमद् भविष्यत्
  • संदिग्धभूत
  • अपूर्ण भूत
  • हेतुहेतुमद्भूत

“राम बाजार जा रहा है” का संदिग्ध भूतकाल में रूपांतरण क्या होगा?

  • राम बाजार जाएगा
  • राम बाजार गया था
  • शायद राम बाजार जाए
  • राम बाजार गया होगा

बांसुरी बज रही थी। यह वाक्य किस काल का उदाहरण है?

  • पूर्ण वर्तमान
  • सामान्यभूत
  • अपूर्णभूत
  • अपूर्ण वर्तमान

“लता गीत गा रही थी” इनमें से किसका उदाहरण है?

  • पूर्व भूत का
  • संदिग्ध भूत का
  • सामान्य भूत का
  • अपूर्णभूत का

“रमा विद्यालय जाती है” इस वाक्य का अपूर्ण भूतकाल में रूपांतरण क्या होगा?

  • शायद रमा विद्यालय गई
  • रमा विद्यालय जा रही होगी
  • रमा विद्यालय गई
  • रमा विद्यालय जा रही थी

“मैं खाना खा चुका था” इस वाक्य में कौन-सा भूतकालिक भेद है?

  • पूर्ण भूत
  • सामान्य भूत
  • संदिग्ध भूत
  • आसन्न भूत

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि क्रिया भूतकाल से शुरू होकर अभी-अभी समाप्त हुई हो।

  • सामान्य भूतकाल
  • आसन्न भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • पूर्ण भूतकाल

“लड़का आया।” इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • सामान्य वर्तमान
  • सामान्य भविष्यत्
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य भूत

“वह खा रहा था।” – इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • हेतुहेतुमद् भविष्यत्
  • हेतुहेतुमद भूत
  • संदिग्ध भूत
  • अपूर्ण भूत

“मैं परीक्षा लिख चुका हूँ।” इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • पूर्णभूत
  • सामान्यभूत
  • सामान्य वर्तमान
  • आसन्नभूत

‘यदि बारिश होती तो सूखा न पड़ता’ – इस वाक्य में काल का कौन सा रूप है?

  • संदिग्ध भूतकाल
  • हेतुहेतुमद भविष्य
  • संभाव्य भविष्य
  • हेतुहेतुमद भूतकाल

“लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ लेकर आ रहे थे। वाक्य का काल पहचानिए।”

  • अपूर्ण वर्तमानकाल
  • सामान्य भूतकाल
  • सामान्य भविष्यकाल
  • अपूर्ण भूतकाल

अगरबत्ती की सुगंध से थकावट दूर हो गई। निम्न में से इस वाक्य में प्रयुक्त काल बताएं ।

  • पूर्ण वर्तमान काल
  • सामान्य भूतकाल
  • पूर्ण भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल

“अध्यापक पाठ पढ़ाएंगे।” इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  • सामान्य भूत
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान
  • सामान्य भविष्यत्

“कदाचित संध्या को पानी बरसे।” इस वाक्य का काल पहचानें।

  • भूतकाल
  • संभाव्य भविष्य काल
  • सामान्य भविष्य काल
  • वर्तमान काल

‘कल शायद परीक्षा परिणाम घोषित हो’ इस वाक्य में कौन सा काल प्रयुक्त हुआ है?

  • सामान्य भविष्यकाल
  • संभाव्य भविष्यकाल
  • भविष्यकाल
  • अपूर्ण भविष्यकाल

‘प्रधानमंत्री बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे’ वाक्य में कौन-सा काल है?

  • सामान्य भविष्यकाल
  • सामान्य भूतकाल
  • संभाव्य भविष्यकाल
  • सामान्य वर्तमानकाल

‘कल तापमान अधिक होगा।’ इस वाक्य का काल पहचानिए।

  • पूर्ण भूतकाल
  • भविष्यकाल
  • भूतकाल
  • वर्तमानकाल

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, क्रिया का सही रूप वाला विकल्प पहचानिए। स्कूल बस पांच मिनट … (आना – सामान्य भविष्यत् काल)

  • में आ गई
  • में आएगी
  • में आ के गई
  • में आ के चली गई

“प्रेरणा स्टूडियो जाएगी” प्रस्तुत वाक्य में कौन-सा काल है?

  • अपूर्ण वर्तमान काल
  • सामान्य वर्तमान काल
  • सामान्य भविष्य काल
  • संभाव्य भविष्य काल

“वह आये तो मैं जाऊं”, प्रस्तुत वाक्य में कौन-सा काल है?

  • संभाव्य भविष्य काल
  • हेतुहेतुमद् भविष्य काल
  • सामान्य भविष्य काल
  • भूतकाल

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए वाक्य का सही काल वाला विकल्प पहचानिये। आज वर्षा होगी।

  • सामान्य वर्तमान काल
  • संभाव्य वर्तमान काल
  • सामान्य भविष्य काल
  • भूतकाल

इनमें से किस वाक्य में भविष्य काल है?

  • मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा।
  • मैं पुस्तक पढ़ने वाला था।
  • मैं आपका आभारी रहूँगा।
  • मैंने एक पेड़ काट लिया।

“आप गाएँ तो मैं नाचूँ।” इस वाक्य में किया किस काल का बोध करा रही है?

  • हेतु-हेतुमद् भविष्यत्
  • हेतु-हेतुमद्‌भूत
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य वर्तमान

“अध्यापिका नृत्व सिखाएंगी। इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?”

  • सामान्य भविष्यत्
  • सामान्य वर्तमान
  • अपूर्ण वर्तमान
  • सामान्य भूत

“मैं पढ़ेंगा” किस काल का उदाहरण है?

  • संभाव्य भविष्य का
  • सामान्य भविष्य का
  • इनमें से कोई नहीं
  • हेतुहेतुमद भविष्य

‘इशिता गीत गाएगी।’ यह वाक्य किस काल का सूचक है?

  • वर्तमान काल
  • सामान्य वर्तमान काल
  • भविष्यत् काल
  • भूत काल
काल-JSSC 10th Level Hindi