ABC और XYZ दो सर्वांगसम त्रिभुज हैं। यदि उनमें ∠A : ∠B : ∠C = 2 : 4 : 4 है, तो ∠X + ∠Z का मान ज्ञात कीजिए। (RRB NTPC 2025)
108°
72°
90°
144°
यदि किसी वृत्त के चाप PAQ और RBS सर्वांगसम हैं, तो PQ और RS का अनुपात ज्ञात कीजिए।
1:1
2:3
1:3
1:2
यदि △ABC ≅ △PQR इस प्रकार है कि ∠ABC = 77°, ∠BCA = (x-y)°, AC = 48 सेमी, ∠PQR = (3x-4)°, और PR = x + 3y है, तो ∠QRP का मान ज्ञात कीजिए। (RRB NTPC 2025)
23°
28°
32°
20°
△ABC और △PRQ सर्वांगसम हैं, तो △ABC की वह भुजा जो PQ के अनुरूप (corresponding) है, वह है:
AB
CA
AR
BC
△ABC और △DEF दो त्रिभुज इस प्रकार हैं कि △ABC ≅ △FDE. यदि AB = 17 सेमी, ∠B = 52° और ∠A = 95° है, तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सत्य है?
DE = 17 सेमी, ∠F = 30°
DF = 17 सेमी, ∠E = 33°
DE = 17 सेमी, ∠E = 33°
DF = 17 सेमी, ∠D = 33°
त्रिभुज ABC और DEF में, AB = FD और ∠A = ∠D है। दोनों त्रिभुज SAS मानदंड से सर्वांगसम हैं यदि:
BC = DE
AC = EF
BC = EF
AC = DE
यदि △PQR ≅ △ABC, AB = 6 सेमी, ∠B = 50° और ∠A = 70° है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है? (SSC CGL pre-2024)
QR = 6 सेमी, ∠Q = 60°
QR = 6 सेमी, ∠R = 60°
QP = 6 सेमी, ∠P = 60°
QP = 6 सेमी, ∠R = 60°
यदि △ABC और △PQR सर्वांगसम त्रिभुज हैं, जिनमें AB = 7 सेमी, AC = 8 सेमी, ∠B = 65° और ∠C = 75° हैं, तो निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?
∠R = 75° और PQ = 8 सेमी
PQ = 7 सेमी और ∠R = 75°
∠Q = 40° और RQ = 7 सेमी
AC = PR और ∠P = 65°
△ABC और △PQR क्रमशः सर्वांगसम हैं। यदि AB = 8 = PQ, BC = 10 = QR और ∠B = 35° है, तो ∠P + ∠C का मान क्या है?
160°
130°
145°
120°
△DEF में, DE = 12 सेमी, EF = 15 सेमी और ∠DEF = 90° है। △DEF, △XYZ के सर्वांगसम है। यदि YZ = 15 सेमी है, तो XZ की लंबाई क्या है?
3√41 सेमी
2√41 सेमी
5√41 सेमी
4√41 सेमी
माना कि ABC एक त्रिभुज है। यदि AB, BC और AC के मध्य-बिंदु क्रमशः D, E और F हैं, तो △DEF निम्नलिखित में से किसके सर्वांगसम नहीं है?
△BDE
△ECF
△ADF
△ABC
यदि △XYZ ≅ △LMR है, तो दी गई आकृति के अनुसार ‘m + x + p’ का मान क्या होगा? (CGL PRE 2023)
7
6
9
13
दो त्रिभुजों ABC और DEF में यदि AB = EF, BC = DF और CA = DE है, तो: (RRB Technician 2024)
△ABC ≅ △DEF
△DEF ≅ △BCA
△BAC ≅ △FDE
△CBA ≅ △DFE
निम्नलिखित में से कौन सा मानदंड लागू करने पर दो त्रिभुज सर्वांगसम साबित नहीं हो सकते हैं?
कोण-भुजा-कोण (ASA)
कोण-कोण-कोण (AAA)
भुजा-भुजा-भुजा (SSS)
भुजा-कोण-भुजा (SAS)
दो त्रिभुज △DEF और △PQR में, यदि DE = QR, EF = PR और FD = PQ है, तो: (RRB Group-D 2022)
△FED ≅ △PRQ
△DEF ≅ △PQR
△EDF ≅ △RPQ
△PQR ≅ △EFD
यदि △ABC ≅ △XYZ और कोण BAC = 55° है, तो कोण ZXY कितना है? (RRB ALP & Tec. 2018)
65°
135°
55°
67.5°
अगर △BPQ ≅ △ASR तथा ∠A = 1/3 ∠R = ∠S है, तो ∠Q ज्ञात कीजिए। (सभी कोण डिग्री में हैं)।
108°
36°
72°
118°
△ABC और △DEF क्रमशः सर्वांगसम हैं। यदि AB = 6 = DE, BC = 8 = EF और m∠B = 30° है, तो m∠D + m∠C का मान होगा?
160°
120°
130°
150°
यदि △ABC ≅ △PQR, AB = 5 सेमी, ∠B = 40°, और ∠A = 80° है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है? (CGL MAINS 2022)
QR = 5 सेमी और ∠Q = 60°
QR = 5 सेमी और ∠R = 60°
PQ = 5 सेमी और ∠R = 60°
PQ = 5 सेमी और ∠P = 60°
यदि m∠C = m∠Z और AC = XZ है, तो △ABC और △XYZ के सर्वांगसम होने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी शर्त आवश्यक है? (CGL PRE 2023)
AB = AC
BC = YZ
AB = XY
BC = AB
एक △ABC में, यदि ∠A = 90°, AC = 5 सेमी, BC = 9 सेमी और △PQR में, ∠P = 90°, PR = 3 सेमी, QR = 8 सेमी है, तो निम्न में से कौन सा विकल्प सही है? (CGL PRE 2023)
△ABC Not Congruent △PQR
△ABC = △PQR
△ABC ≠△PQR
△ABC ≅ △PQR
मान लीजिए कि △PQR और △STU, ASA नियम के तहत सर्वांगसम त्रिभुज हैं। यदि ∠PQR = 60°, ∠PRQ = 30° और ∠STU = 60° है, तो ∠TSU ज्ञात कीजिए। (CGL PRE 2023)