Type 2

अम्ल और पानी के 12 लीटर मिश्रण में 30% अम्ल है। 20% अम्ल वाला मिश्रण प्राप्त करने के लिए कितना पानी (लीटर में) मिलाया जाना चाहिए?

  • 4
  • 5
  • 3
  • 6

तांबे और टिन के 750 किलो मिश्र धातु में 25% टिन है। मिश्रण में कितना टिन मिलाया जाना चाहिए ताकि वह मिश्रण का 70% हो जाए?

  • 1097 kg
  • 895 kg
  • 956 kg
  • 1125 kg

आधे लीटर मिश्रण में 15% अल्कोहल है। अल्कोहल सांद्रता को 50% तक बढ़ाने के लिए, मिश्रित की जाने वाली अल्कोहल की मात्रा (मिलीलीटर में) ज्ञात कीजिए।

  • 400 ml
  • 350 ml
  • 175 ml
  • 250 ml

एक दूध विक्रेता के पास 40% दूध वाला 40 लीटर विलयन है। इसमें कितने लीटर शुद्ध पानी मिलाया जाना चाहिए ताकि परिणामी मिश्रण 25% दूध वाला विलयन बन जाए?

  • 20
  • 23
  • 24
  • 25

Type 3

एक मिश्रण में अल्कोहल और पानी का अनुपात 12:5 है। 14 लीटर पानी मिलाने पर अल्कोहल और पानी का अनुपात 4:3 हो जाता है। मिश्रण में अल्कोहल की मात्रा कितनी है?

  • 28 लीटर
  • 18 लीटर
  • 30 लीटर
  • 42 लीटर

रवि के पास दूध और पानी का मिश्रण 1458 लीटर है। इस मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 8:1 है। रवि को मिश्रण में कितना पानी (लीटर में) मिलाना चाहिए ताकि दूध और पानी का अनुपात 6:5 हो जाए?

  • 900
  • 927
  • 909
  • 918

दूध और पानी का 32 लीटर का मिश्रण है। इस मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 5:3 है। इस मिश्रण में कितना लीटर पानी मिलाया जाना चाहिए ताकि परिणामी मिश्रण में 50% पानी हो?

  • 4
  • 8
  • 6
  • 5

Type 4

एक बाल्टी में दूध और पानी का मिश्रण 7:5 के अनुपात में है। यदि 9 लीटर दूध को पानी से बदल दिया जाता है, तो अनुपात 7:9 हो जाता है। प्रारंभ में बाल्टी में कितना दूध था?

  • 21 लीटर
  • 35 लीटर
  • 30 लीटर
  • 36 लीटर

एक कैन में दो तरल पदार्थ P और Q का मिश्रण 8:7 के अनुपात में है। यदि मिश्रण का 5 लीटर निकाल लिया जाए और कैन का शेष भाग Q से भर दिया जाए, तो P और Q का अनुपात 2:3 हो जाता है। ज्ञात कीजिए कि आरंभ में कैन में कितने लीटर तरल पदार्थ P था?

  • 35/3 L
  • 25/3 L
  • 28/3 L
  • 32/3 L

एक बर्तन में दूध और पानी का 18 लीटर मिश्रण 5:1 के अनुपात में है। यदि बर्तन में 3 लीटर दूध मिलाया जाता है, तो बर्तन में कितना पानी (लीटर में) मिलाया जाना चाहिए ताकि दूध और पानी का अनुपात 9:2 हो?

  • 1.5
  • 0.5
  • 1
  • 2

एक पेय पानी और रस को 9:7 के अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। यदि 160 लीटर पेय में x लीटर पानी और 2x लीटर जूस मिलाया जाता है, तो नया अनुपात 13:15 हो जाता है। पेय की मात्रा (लीटर में) है:

  • 240
  • 280
  • 300
  • 260

आम का रस पानी और आम के सांद्र को मिलाकर 9:7 के अनुपात में बनाया जाता है। यदि 160 लीटर आम के रस में x लीटर पानी और 3x लीटर आम की सांद्रता को मिलाया जाता है, तो नया अनुपात 13:14 हो जाता है। नए आम के रस की मात्रा (लीटर में) क्या है?

  • 206
  • 216
  • 197
  • 212

Type 5

एक बर्तन में 500 लीटर दूध है, इस बर्तन में 50 लीटर दूध को 50 लीटर पानी से बदल दिया जाता है। यदि इस क्रिया को 2 बार और दोहराया जाता है, तो अंत में बर्तन में दूध का प्रतिशत क्या है?

  • 70.0
  • 72.9
  • 80.0
  • 81.0

एक कंटेनर में 40 लीटर सांद्रित सिरप है। इसमें से 4 लीटर निकालकर पानी से बदल दिया गया और यही प्रक्रिया तीन बार दोहराई गई। अंत में, कंटेनर में घोल का कितना प्रतिशत सिरप होगा?

  • 67.23%
  • 65.61%
  • 63.72%
  • 64.15%

100 लीटर के एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 2:3 है। इस मिश्रण में से 10 लीटर निकाल लिया जाता है तथा उतना ही दूध डाल दिया जाता है। यह प्रक्रिया 2 बार और दोहराई जाती है। अंतिम मिश्रण में दूध का प्रतिशत क्या है?

  • 56.26 percent
  • 58.21 percent
  • 51.24 percent
  • 54.27 percent

एक कैन पूरी तरह से दूध से भरी हुई है। इस कैन में से 6 लीटर दूध निकाला जाता है और उसमें पानी भर दिया जाता है। यह प्रक्रिया चार बार और दोहराई जाती है। अब, कैन में दूध और पानी का अनुपात 32:211 है। कैन का आयतन ज्ञात कीजिए।

  • 18 लीटर
  • 20 लीटर
  • 21 लीटर
  • 15 लीटर

एक बर्तन दूध से भरा है, 15 लीटर दूध निकाल लिया जाता है और उसके स्थान पर पानी डाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया को आगे 2 बार और दोहराया जाता है। यदि अंतिम मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 343:169 हो जाता है तो बर्तन में दूध की प्रारंभिक मात्रा ज्ञात करें।

  • 125 liters
  • 150 litres
  • 102 litres
  • 120 litres

Type 6

बर्तन A में 60 लीटर जल और दूध 2:3 के अनुपात में मिला है। यदि मिश्रण का 10 लीटर खाली कर दिया जाता है और 15 लीटर जल मिला दिया जाता है और इसी प्रक्रिया को दो बार और किया जाता है, तो दूध और पानी का अंतिम अनुपात क्या होगा?

  • 343:275
  • 132:323
  • 7:31
  • 132:455

एक 75 लीटर मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 11:6 है। मिश्रण में से 15 लीटर मिश्रण निकालकर उसमें 20 लीटर पानी मिलाया जाता है। इसके बाद वर्तमान मिश्रण में से 10 लीटर मिश्रण निकालकर उसमें 40 लीटर पानी मिलाया जाता है। अब घोल में दूध और पानी का अनुपात ज्ञात कीजिए ।

  • 21:47
  • 23:25
  • 18:17
  • 105:59

दूध और पानी का मिश्रण 110 ली है तथा दूध और पानी का अनुपात 5:4 है। वर्तमान मिश्रण में से 20 ली मिश्रण निकालकर उसमे 5 ली पानी मिला दिया जाता है। इसके बाद नए मिश्रण में से 15 ली मिश्रण निकालकर उसमे 20 ली पानी मिला दिया जाता है उसके बाद पुनः वर्तमान मिश्रण में से 24 ली मिश्रण निकालकर 20 लीटर पानी मिला दिया जाता है तो मिश्रण में दूध और पानी का वर्तमान अनुपात क्या है?

  • 1:2
  • 97:65
  • 47:97
  • 127:326

Type 7

एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 7:3 है। मिश्रण का कितना अंश निकालकर उसके स्थान पर पानी डालना चाहिए ताकि मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 1:1 हो जाए?

  • 1/6
  • 2/7
  • 3/7
  • 4/7

एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 5:3 है। मिश्रण का कितना अंश निकालकर उसके स्थान पर पानी डालना चाहिए ताकि मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 1:1 हो जाए?

  • 1/5
  • 2/5
  • 3/5
  • 4/5

एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 7:5 है। मिश्रण का कितना भाग पानी से बदला जाना चाहिए ताकि दूध और पानी का अनुपात 2:3 हो जाए?

  • 11/35
  • 13/24
  • 26/61
  • 33/37

एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 6:7 है। मिश्रण के कितने भाग को पानी से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि दूध और पानी का अनुपात 3:4 हो?

  • 2/19
  • 1/14
  • 1/15
  • 3/4

 

Maths-Mixture 2