Type 4
करतार अपने माल का मूल्य लागत मूल्य से 36% अधिक अंकित करता है तथा 16% की छूट देता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
- 14.6%
- 13.6%
- 13.24%
- 14.24%
Explanation: लागत मूल्य = 100, अंकित मूल्य = 136, छूट के बाद विक्रय मूल्य = 136 × (84/100) = 114.24, लाभ = 14.24%
किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर क्रमिक दो छूट, प्रत्येक x% देने के बाद कुल छूट ₹259.20 है। यदि वस्तु का अंकित मूल्य ₹720 है, तो छूटों का मान क्या होगा?
- 20
- 18
- 22
- 17
Explanation: अंकित मूल्य = 720, कुल छूट = 259.20, विक्रय मूल्य = 460.80, 720 × (100-x)/100 × (100-x)/100 = 460.80, (100-x)² = 6400, 100-x = 80, x = 20
मनीष ने एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को 25% की छूट पर खरीदा। उसने इसे 18600 रुपये में बेचकर 600 रुपये का लाभ कमाया। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का अंकित मूल्य क्या था?
- 24200
- 24000
- 25600
- 22000
Explanation: मनीष के लिए क्रय मूल्य = 18600 – 600 = 18000, 18000 = अंकित मूल्य × (75/100), अंकित मूल्य = 24000
एक दुकानदार को एक वस्तु, जिसकी उसे कीमत 136 रुपये पड़ी है, पर 15% की छूट देने के बाद 20% का लाभ कमाने के लिए उसे उस पर कितनी अंकित मूल्य रखनी चाहिए?
- 162
- 216
- 224
- 192
Explanation: लाभ के लिए विक्रय मूल्य = 136 × (120/100) = 163.2, अंकित मूल्य × (85/100) = 163.2, अंकित मूल्य = 192
एक दुकानदार एक वस्तु का मूल्य x रुपये अंकित करता है और उस पर 15% की छूट प्रदान करता है। वह छूट वाले मूल्य पर 25% वैट लगाने के बाद उसे 408 रुपये में बेचता है। x का मान कितना है?
- 300
- 200
- 600
- 384
Explanation: x × (85/100) × (125/100) = 408, x × (85/100) = 326.4, x = 384
एक व्यापारी किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 5% की छूट देता है और 14 वस्तुएँ खरीदने पर 4 वस्तुएँ मुफ्त देता है तथा पूरे सौदे में 33% का लाभ अर्जित करता है। वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है?
- 81%
- 90%
- 80%
- 79%
Explanation: माना अंकित मूल्य = M, क्रय मूल्य = C, 14 वस्तुओं के लिए भुगतान = 14M × 0.95 = 13.3M, प्राप्त वस्तुएँ = 18, प्रति वस्तु विक्रय मूल्य = 13.3M/18, लाभ = 33%, अतः C = (13.3M/18) × (100/133) = M/1.8, अभीष्ट प्रतिशत = (M – M/1.8)/(M/1.8) × 100 = 80%
एक दुकानदार, किसी पंखे पर उसके क्रय मूल्य से 25% अधिक मूल्य अंकित करता है और उस पर 10% की छूट देता है। यदि वह ₹117 का लाभ अर्जित करता है, तो पंखे का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
- 1308
- 1170
- 1346
- 896
Explanation: माना क्रय मूल्य = C, अंकित मूल्य = 1.25C, विक्रय मूल्य = 1.25C × 0.9 = 1.125C, लाभ = 0.125C = 117, C = 936, अंकित मूल्य = 1170
एक व्यापारी सूची मूल्य पर 25% की छूट देता है, जिसके कारण उसे 13% की हानि होती है। यदि वह सूची मूल्य पर 10% की छूट पर बेचता है, तो उसे कितने प्रतिशत लाभ या हानि होगी?
- 4.8% Loss
- 4.8% Profit
- 4.4% Profit
- 4.4% Loss
Explanation: माना सूची मूल्य = 100, पहली स्थिति: विक्रय मूल्य = 75, हानि 13%, अतः क्रय मूल्य = 75 × (100/87) ≈ 86.21, दूसरी स्थिति: विक्रय मूल्य = 90, लाभ = 90 – 86.21 = 3.79, लाभ% = (3.79/86.21)×100 ≈ 4.4% Profit
एक डीलर ने ₹15,700 में एक वॉशिंग मशीन खरीदी। वह इसके अंकित मूल्य पर 16% की छूट देता है और फिर भी 20% का लाभ कमाता है। वॉशिंग मशीन का अंकित मूल्य (निकटतम रुपये में) ज्ञात करें।
- 22249
- 22942
- 22492
- 22429
Explanation: क्रय मूल्य = 15700, लाभ 20% के लिए विक्रय मूल्य = 15700 × 1.2 = 18840, अंकित मूल्य × (84/100) = 18840, अंकित मूल्य = 22428.57 ≈ 22429
एक दुकानदार ₹3,800 में एक कलाई घड़ी खरीदता है और उसका अंकित मूल्य इस प्रकार तय करता है कि 24% की छूट देने के बाद उसे 30% का लाभ होता है। कलाई घड़ी का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
- 6550
- 6400
- 6450
- 6500
Explanation: क्रय मूल्य = 3800, विक्रय मूल्य = 3800 × 1.3 = 4940, अंकित मूल्य × (76/100) = 4940, अंकित मूल्य = 6500
एक सेल्समैन अपनी दुकान में नोटबुक की खरीद पर 25 खरीदें और 5 मुफ्त पाएं की छूट योजना पेश करता है। वह दावा करता है कि एक नोटबुक की कीमत उसे ₹10 है, लेकिन वास्तव में, इसकी कीमत उसे ₹5 है। उसके लाभ प्रतिशत और योजना छूट के बीच अंतर ज्ञात करें।
- 42%
- 48%
- 50%
- 56%
Explanation: वास्तविक क्रय मूल्य = 30 × 5 = 150, दावा क्रय मूल्य = 30 × 10 = 300, विक्रय मूल्य = 25 × 10 = 250, लाभ% = (100/150)×100 = 66.67%, योजना छूट = (50/300)×100 = 16.67%, अंतर = 50%
