Type 2

एक बस यात्रा के दो-पांचवे हिस्से को 50 किमी/घंटा की गति से और बाकी दूरी को 60 किमी/घंटा की गति से तय करती है। पूरे यात्रा के लिए बस की औसत गति क्या होगी?

  • 54 km/hr
  • 57 7/9km/hr
  • 55 5/9 km/hr
  • 56 km/hr

यदि जॉन 30 किमी/घंटा की गति से 90 किमी यात्रा करता है और 60 किमी/घंटा की गति से वापस आता है, तो उसकी औसत गति क्या होगी?

  • 30 km/hr
  • 60 km/hr
  • 40 km/hr
  • 45 km/hr

एक व्यक्ति क्रमशः 15 km/h x km/h और 30km/h की चाल से 300 km, 225 km और 375 km की दूरी तय करता है। यदि पूरी यात्रा के लिए, उसकी औसत चाल 20 km/h है, तो x का मान ज्ञात कीजिए ।

  • 18
  • 60
  • 40
  • 45

एक कार A से B तक V₁ किमी/घंटा की चाल से जाती है, B से A तक V₂ किमी/घंटा की चाल से वापस आती है, और फिर A से B तक V₂ किमी/घंटा की चाल से जाती है। पूरी यात्रा के दौरान कार की औसत चाल क्या होगी?

  • \(\frac{2V_1V_2}{V_1 + 2V_2}\)
  • \(\frac{2V_1V_2}{V_2 + 2V_1}\)
  • \(\frac{3V_1V_2}{V_2 + 2V_1}\)
  • \(\frac{3V_1V_2}{V_1 + 2V_2}\)

एक हवाई जहाज किसी समबाहु त्रिभुज की भुजाओं के संगत दिशाओं में क्रमशः 300 km/h, 200 km/h और 240 km/h की चाल से उड़ान भरता है। पूरे त्रिभुज के परितः उड़ान के दौरान जहाज की औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 240 km/h
  • 150 km/h
  • 140 km/h
  • 40 km/h

एक आदमी एक आयताकार खेत, जिसकी लम्बाई चौड़ाई की दो गुना है, का एक चक्कर लगाता है। यदि लम्बाई वाले मार्ग पर उसकी चाल क्रमश: 5 km/h तथा 10 km/h है तथा चौड़ाई वाले मार्ग पर चाल क्रमशः 7.5 km/h तथा 15 km/h हो, तो आदमी की एक चक्कर में औसत गति क्या होगी?

  • 7.5 km/hr
  • 8 km/hr
  • 11.2 km/hr
  • 9.7 km/hr

एक व्यक्ति 8 किमी/घंटा की गति से A से B तक की दूरी का 40% हिस्सा तय करता है, बाकी बचे हुए हिस्से में से 40% दूरी को 9 किमी/घंटा से तथा शेष बची हुई दूरी को 12 किमी/घंटा से तय करता है। उसकी औसत गति (किमी/घंटा) कितनी है?

  • 8 2/3
  • 9 1/3
  • 9 3/8
  • 8 4/5

एक कार चार लगातार 3 किमी के खंडों को 10 किमी/घंटा, 20 किमी/घंटा, 30 किमी/घंटा और 60 किमी/घंटा से कवर करती है। इस दूरी पर औसत गति क्या होगी?

  • 30 km/hr
  • 15 km/hr
  • 20 km/hr
  • 25 km/hr

अपने घर पहुँचने के लिए अनिता ने ऑटोरिक्शा से 35 किमी/घंटा की चाल से 11 मिनट यात्रा की। उसने टैक्सी से 55 किमी/घंटा की चाल से 11 मिनट यात्रा की और अंत में उसने बस 42 किमी/घंटा की चाल से 11 मिनट यात्रा की और घर पहुँच गई। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 54 km/h
  • 34 km/h
  • 64 km/h
  • 44 km/h

एक व्यक्ति 3.5 घंटे तक 39 किमी/घंटा की चाल से गाड़ी चलाता है, फिर अपनी चाल 9 किमी/घंटा बढ़ा देता है, और अगले एक घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाता है। उस व्यक्ति की कुल यात्रा की औसत चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 43 km/hr
  • 45 km/hr
  • 41 km/hr
  • 47 km/hr

एक व्यक्ति किसी निश्चित दूरी को 7 किमी/घंटा की चाल से 9 घंटे में तय करता है और कुछ अतिरिक्त दूरी को 5 किमी/घंटा चाल से 5 घंटे में तय करता है। तय की गई कुल दूरी के लिए उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 6 2/7 km/hr
  • 6 1/2 km/hr
  • 5 5/7 km/hr
  • 8 km/hr

रमा घर से 5 किमी दूर अपने कार्यालय तक पैदल जाती है। सुबह वह यह दूरी 1 घंटे में तय करती है जबकि शाम को घर लौटते समय उसे वही दूरी तय करने में 15 मिनट अधिक लगते हैं। दोनों तरफ की यात्रा के दौरान उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 3 3/4 km/hr
  • 4 4/9 km/hr
  • 3 4/7 km/hr
  • 4 3/5 km/hr

A और B के बीच की दूरी 1089 किमी है। विशाल, A से B तक 104 किमी/घंटा की चाल से जाता है और फिर 125 किमी/घंटा की चाल से वापस A तक आता है। विशाल की औसत चाल (दशमलव के दो स्थान तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

  • 111.79 km/h
  • 113.54 km/h
  • 117.44 km/h
  • 120.89 km/h

एक कार 45 किमी/घंटा की चाल से एक निश्चित दूरी तय करती है और उसी मार्ग का अनुसरण करते हुए 36 किमी/घंटा की चाल से आरंभ बिंदु पर वापस आती है। पूरी यात्रा के लिए औसत चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 42 km/hr
  • 38 km/hr
  • 40 km/hr
  • 35 km/hr

एक धावक की औसत गति हर घंटे 25% कम हो जाती है। यदि वह पहले घंटे में 16 किमी दौड़ता है और वह 3 घंटे तक दौड़ता है, तो उसकी कुल औसत गति क्या है?

  • 12 km/hr
  • 12.33 km/hr
  • 10.33 km/hr
  • 13 km/hr
maths-timedistance Type 2