मिथिलेश कुमार ठाकुर एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और झारखंड विधान सभा के सदस्य हैं। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं और झारखंड के गढ़वा (विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह वर्तमान में झारखंड के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

मिथिलेश कुमार ठाकुर का जन्म 16 फ़रवरी 1966 को चतरा, झारखंड, भारत में हुआ था। मिथिलेश कुमार ठाकुर के पिता कौशल कुमार ठाकुर है। वर्तमान में मिथिलेश कुमार ठाकुर का आवास कल्याणपुर, गढ़वा है।वर्तमान में वह  57 वर्ष आयु के है। उनकी पत्नी का नाम चंचल ठाकुर है।  दोनों का विवाह बर्ष   2004 में हुआ था। उनके दो बच्चे है –  प्रत्यक्ष ठाकुर और प्रत्याशा ठाकुर

झारखंड के पांच प्रमंडलों को 24 जिला में विभाजित किया गया है। इन 24 जिलों में कुल मिलाकर 81 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। झारखंड के गढ़वा जिले के तहत 2 विधानसभा क्षेत्र आते हैं- गढ़वा और भवनाथपुर।  गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान में विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर (MITHILESH KUMAR THAKUR) है, जोकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि हैं।

MITHILESH KUMAR THAKUR Biography : Jharkhand MLA